MP board class 9th social science prashn bank solution 2022-23// कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान प्रश्न बैंक साल्यूशन
MP board class 9th social science prashn bank solution 2022-23// कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान प्रश्न बैंक साल्यूशन
![]() |
Class 9th social science prashn bank solution |
हेलो बच्चों इस पोस्ट में हम आपको एमपी बोर्ड के द्वारा जो आपके प्रश्न बैंक जारी किए गए हैं उस प्रश्न बैंक का कक्षा 9वींं सामाजिक विज्ञान का सॉल्यूशन आपको इस पोस्ट में करवाएंगे तो बच्चों जो आप के वस्तुनिष्ठ प्रश्न, रिक्त स्थान और सही जोड़े ,एक शब्द वाक्य में उत्तर यह सारे प्रश्नों के उत्तर हमने वीडियो के माध्यम से अपने चैनल Bandana study classes में डाल दिया है अगर आपने नहीं देखा है तो आप वहां चेक कर सकते हैं इसके बाद बच्चों जो आपके अति लघु उत्तरीय प्रश्न ,लघु उत्तरीय प्रश्न , दीर्घ उत्तरीय प्रश्न थे उन प्रश्नों के उत्तर आपको इस पोस्ट के माध्यम से मिल जाएंगे बच्चों इस पोस्ट में हमने सभी प्रश्न उत्तर के साथ दिए हुए हैं तो इन प्रश्नों को आपको अच्छे से तैयार कर लेना है क्योंकि जो आपके अर्द्ध वार्षिक, वार्षिक पेपर तैयार किए जाएंगे वह आपके प्रश्न बैंक से ही तैयार किए जाएंगे बच्चों यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही ज्यादा इंपोर्टेंट है इसलिए इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें और अगर यह पोस्ट आपके लिए यूज़फुल रहे तो अपने दोस्तों को ज्यादा से ज्यादा शेयर जरूर करें ताकि आपके दोस्तों की भी मदद हो सके धन्यवाद।
प्र. 6 अति लघु उत्तरीय प्रश्न-
(i)भारत का अक्षांशीय व देशांतरीय विस्तार लिखिए।
उत्तर- भारत की मुख्य भूमि 8°4′ से लेकर 37°6′ उत्तर अक्षांश के बीच है. भारत का देशांतरीय विस्तार 68°7′ पूर्व देशांतर से 97°25′ पूर्व देशांतर के मध्य है।
(ii) भारत के केंद्र शासित प्रदेशों के नाम लिखिए।
उत्तर- केंद्र शासित प्रदेशों के नाम-
1-अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
2-चण्डीगढ
3-दादरा तथा नगर हवेली और दमन एवं दीव
4-जम्मू एवं कश्मीर
5-लद्दाख
6-लक्षद्वीप
7-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली
8-पुडुचेरी
(iii) भारत के पड़ोसी देशों के नाम लिखिए।
उत्तर- भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है।
Also Read👇👇👇
👉MP board class 9th social science prashn bank solution 2022-23
👉MP board class 9th English half yearly paper solution PDF 2022-23
(iv)क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व के 7 बड़े देशों के नाम लिखिए।
उत्तर- क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 10 सबसे बड़े देश-
1-रूस क्षेत्रफल: 17,075,400 वर्ग कि.मी
2-कनाडा क्षेत्रफल: 9,984,670 वर्ग कि.मी
3-संयुक्त राज्य अमरीका क्षेत्रफल: 9,826,675 वर्ग
कि.मी
4-चीन क्षेत्रफल: 9,598,094 वर्ग कि.मी
5-ब्राज़ील क्षेत्रफल: 8,514,877 वर्ग कि.मी
6-ऑस्ट्रेलिया क्षेत्रफल: 7,617,930 वर्ग कि.मी
7-भारत क्षेत्रफल: 3,287,263 वर्ग कि.मी
8-अर्जेंटीना क्षेत्रफल: 2,766,890 वर्ग कि.मी
9. कज़ाख़िस्तान क्षेत्रफल: 2,724,900 वर्ग कि.मी
10. अल्जीरिया क्षेत्रफल: 2,381,741 वर्ग कि.मी
(v) कर्क रेखा भारत के कौन-कौन से राज्यों से होकर गुजरती है, नाम लिखिए।
उत्तर- जिन 8 भारतीय राज्यों से होकर कर्क रेखा गुजरती है:
1.गुजरात
2.राजस्थान
3.मध्य प्रदेश
4.छत्तीसगढ़
5.झारखंड
6.पश्चिम बंगाल
7.त्रिपुरा
8.मिजोरम
(vi) भारत उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बना है।
उत्तर- इस उपमहाद्वीप में आमतौर पर भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश सम्मिलित किए जाते हैं, और नेपाल, भूटान और श्रीलंका को भी प्रायः सम्मिलित किया जाता है और कभी-कभी अफ़्गानिस्तान और मालदीव भी सम्मिलित किए जाते हैं।
👉MP Board Class 9th Hindi Half Yearly Paper 2022-23
👉MP Board Class 9th Social science Half Yearly Paper 2022-23
(vii) भारत के तीनों ओर विस्तृत जल राशियों के नाम लिखिए।
उत्तर- भारत के तीनों ओर विस्तृत जल राशियों के नाम हैं , पूर्व में बंगाल की खाड़ी , पश्चिम में अरब सागर और दक्षिण में हिंद महासागर
(viii) भारत के पश्चिमी समुद्री तट पर स्थित राज्यों के नाम लिखिए।
उत्तर- पश्चिमी तट पर स्थित राज्य-
1.गुजरात
2.महाराष्ट्र
3.गोवा
4.कर्नाटक
5.केरल
(ix) भारत को विश्व में किन किन नामों से जाना जाता है।
उत्तर- जम्बूद्वीप, भारतखण्ड, हिमवर्ष, अजनाभवर्ष, भारतवर्ष, आर्यावर्त, हिन्द, हिन्दुस्तान और इंडिया.
(x) भारत के पूर्वी तट पर स्थित राज्यों के नाम लिखिए।
उत्तर- भारत के पूर्वी तटीय राज्यों के नाम इस प्रकार हैं…
1.पश्चिम बंगाल
2.त्रिपुरा
3.आंध्र प्रदेश
4.तमिलनाडु
(xi) मानक याम्योत्तर से क्या आशय है।
उत्तर- 82° 30'E याम्योत्तर या देशांतर को भारत का मानक याम्योत्तर भी कहा जाता है। भारत का मानक याम्योत्तर, ग्रीनविच याम्योत्तर के पूर्व में है।
प्र. 7 लघु उत्तरीय प्रश्न-
(i)रेशम मार्ग पर संक्षिप्त में लिखिए।
उत्तर- रेशम मार्ग प्राचीन समय में बहुत महत्वपूर्ण मार्ग था क्योंकि विश्व का ज्यादातर व्यापार इसी मार्ग के जरिए होता था। इस मार्ग द्वारा व्यापार के सिवाए किसी एक प्रदेश के ज्ञान, धर्म, संस्कृति और दौलत के बारे में दूसरे प्रदेशों को पता चला तथा उनका आदान – प्रदान हुआ।
(ii) कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन-रात की अवधि में अंतर होता है, कोई दो कारण लिखिये
उत्तर- कन्याकुमारी भारत का अक्षांशीय विस्तार के दक्षिणी छोर (8°4' उत्तरी अक्षांश) और कश्मीर भारत का अक्षांशीय विस्तार के उत्तरी छोर (37°6' उत्तरी अक्षांश) पर स्थित है। भारत का अक्षांशीय विस्तार लगभग 30° है जिसका प्रभाव दिन-रात की अवधि पर पड़ता है। इसलिए कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन- रात की अवधि में अंतर है।
(1) कन्या कुमारी भूमध्यरेखा के नज़दीक स्थित है जहाँ वर्ष भर सूर्य सिर के उपर चमकता रहता है जिससे दिन और रात का अन्तराल लगभग बराबर रहता है।
(2) भूमध्य रेखा से दूर होने के कारण कश्मीर में दिन और रात केअन्तराल में अधिक अन्तर दिखाई देता है।
👉MP Board Class 9th English Half Yearly Paper 2022-23
👉MP Board Class 9th Science Half Yearly Paper 2022-23
(iii) स्वेज नहर के निर्माण का भारत व यूरोप के व्यापार में महत्व को लिखिये। (कोई दो)
उत्तर-
1. इस नहर के बन जाने से यूरोप एवं सुदूर-पूर्व के देशों के बीच की दूरी काफी कम हो गयी है।
2. भारत और यूरोपीय देशों के बीच इस नहर के कारण व्यापारिक सम्बन्ध सुदृढ़ हुए हैं।
(iv) भुवन पोर्टल पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर- भू-स्थानिक पोर्टल 'भुवन':
यह एक प्रकार का वेब पोर्टल है, जिसका उपयोग इंटरनेट के माध्यम से भौगोलिक जानकारी (भू-स्थानिक जानकारी) और अन्य संबंधित भौगोलिक सेवाओं (प्रदर्शन, संपादन, विश्लेषण आदि) को खोजने और उनका उपयोग करने के लिये किया जाता है।
(v) कर्क रेखा का भारत की जलवायु में महत्व है। कोई दो महत्व लिखिए ।
उत्तर- कर्क रेखा का भारत की जलवायु में महत्व इस प्रकार हैं…
कर्क रेखा के कारण भारत के दक्षिणी गोलार्ध में उच्च दबाव उत्पन्न होता है, जिससे हवाएं उच्च दबाव से कम दबाव की ओर बहती हैं और जल को एकत्रित करके यह हवाएं पूरे भारत में वर्षा का कारण बनती हैं। इन हवाओं को मानसून कहा जाता है।
प्र.8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-
(i)भारत को उपमहाद्वीप की संज्ञा क्यों दी जाती है, तीन बिन्दुओ से स्पष्ट कीजिए ।
Answer: उपमहाद्वीप एक महाद्वीप का एक ऐसा हिस्सा होता है जिसकी अपनी एक अलग पहचान हो और भोगोलिक रूप से वह हिस्सा पुरे महाद्वीप से अगल थलग सा दिखता हो। इसके आलावा भोगोलिक, सांस्कृतिक, खान पान के आधार पर एक अलग पहचान रखने वाला महाद्वीप का एक हिस्सा उप महाद्वीप कहलाता है।
उदहारण के लिए, भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर में हिमालय है। हिमालय इस हिस्से को एशिया के और देशों से बिलकुल अलग कर देता है। इसके अलावा दक्षिण, पश्चिम और पूर्व दिशा में महासागर है।
दक्षिण में हिंदी महासागर, पश्चिम में अरब सागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। इसी के कारण भारतीय उपमहाद्वीप का एशिया के दूसरे देशों से थल मार्ग से नहीं जुड़ा है। यही भौगोलिक परिस्थितियां इस हिस्से के एक अलग महाद्वीप की संज्ञा देते हैं, लेकिन फिर भी यह हिस्सा एशिया महाद्वीप का एक हिस्सा भर है। इसलिए इस हिस्से को भारतीय उपमहाद्वीप कहा जाता है।
(ii) हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति होने के कोई तीन लाभ लिखिये।
उत्तर- हिंद महासागर प्रशांत और अटलांटिक महासागरों के बाद तीसरा सबसे बड़ा महासागर है और यह एकमात्र महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम पर रखा गया है। हिंद महासागर में भारत के केंद्रीय स्थान के कारण हिंद महासागर का नाम भारत के नाम से रखा गया है।
हिन्द महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे निम्न प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है-
•भारत हिंद महासागर के मध्य में स्थित है इसलिए यह पश्चिम में यूरोप और पूर्वी एशिया को जोड़ता है।
•हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति ने भारत को पश्चिमी तट से पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यूरोप के साथ और पूर्वी तट से दक्षिण पूर्व और पूर्वी एशिया के साथ निकट संपर्क स्थापित करने में मदद की हैं ।
•यूरोप और पूर्वी एशिया का जलीय व्यापार भारत से होकर जाती हैं।
•हिंद महासागर में किसी अन्य देश की उतनी तटरेखा नहीं है जितनी भारत के पास (7516.6 किमी) है।
•भारत की ऐसी रणनीतिक स्थिति के कारण और यह हिंद महासागर में कई छोटे देशों के लिए एक सुरक्षा प्रदाता है।
(iii)भारत में मानक समय की आवश्यकता क्यों है, तीन बिन्दुओ से स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर-
अभी तक, पूरे भारत के लिए केवल एक मानक समय है, जबकि भारत के देशांतरीय विस्तार (भारत के पूर्वी और पश्चिमी छोर के बीच ) 30 डिग्री देशांतर या लगभग 2 घंटे का अंतर है।
भारत को एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता है की नहीं इसके दो दृष्टिकोण हैं-
हाँ, हमें एक से अधिक मानक की आवश्यकता है क्योंकि भारत का देशांतरीय विस्तार लगभग 30 डिग्री या 2 घंटे है। इसका मतलब है कि अरुणाचल प्रदेश में रहने वाले लोग गुजरात के पश्चिमी हिस्से की तुलना में 2 घंटे पहले सूर्योदय का अनुभव करते हैं। भारत में कई मानक समय होने से ऊर्जा की बचत कर सकते हैं क्योंकि पूर्वोत्तर राज्य अपने आधिकारिक काम (विशेषकर सरकारी कार्यालयों में काम) को दो घंटे पहले शुरू और बंद कर सकते हैं। स्थानीय समय (सूर्य पर आधारित) के साथ आधिकारिक कार्य करने से उनके रोशनी, एसी, पंखे आदि के लिए कम ऊर्जा की आवश्यकता होगी।
Also Read👇👇👇
👉MP board class 9th social science prashn bank solution 2022-23
👉MP board class 9th English half yearly paper solution PDF 2022-23
👉MP Board Class 9th Hindi Half Yearly Paper 2022-23
👉MP Board Class 9th Social science Half Yearly Paper 2022-23
👉MP Board Class 9th English Half Yearly Paper 2022-23
👉MP Board Class 9th Science Half Yearly Paper 2022-23
👉MP Board Class 9th Maths Half Yearly Paper 2022-23
👉MP Board Class 9th Sanskrit Half Yearly Paper 2022-23
Post a Comment