रक्षाबंधन पर निबंध || Essay on Raksha Bandhan in Hindi
साथ पले हैं, साथ बढ़े हैं,
खूब मिला है, बचपन में प्यार,
भाई- बहन का प्यार बढ़ाने,
आया है राखी का त्यौहार!
रक्षाबंधन हमारे देश के प्रमुख त्योहारों में से एक है। रक्षाबंधन को राखी का त्यौहार भी कहा जाता है।
रक्षाबंधन भाई बहन का त्यौहार है। यह भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। राखी के कोमल धागे भाई को सदा बहन की रक्षा करने की प्रेरणा देता है। यह त्यौहार हर साल सावन माह के पूर्णिमा को धूमधाम से मनाया जाता है। रक्षाबंधन से कुछ दिनों पहले से ही बाजारों में भांति भांति प्रकार की रंग-बिरंगी राखियां दिखाई देने लगती हैं। रक्षाबंधन का अर्थ है- रक्षा का बंधन इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी कलाई पर राखी बांधी है। भाई बहन को रक्षा का वचन देकर उपहार देता है। जो बहने भाइयों के पास नहीं पहुंच पाती वह बहने डाक द्वारा भाइयों के लिए राखियां भी भेजती हैं। राखी ,शक्ति, विश्वास और विजय की प्रतीक मानी जाती है। इस दिन सुबह से ही उत्साह देखने को मिलता है। भाई बहन सुबह स्नान आदि करके नए वस्त्र पहनते हैं। सभी के घरों में ढेर सारे पकवान और स्वादिष्ट मिठाइयां बनाई जाती हैं। इस दिन बहन अपने भाई के अलावा देश की रक्षा में तैनात फौजी भाइयों और पुलिस के जवानों को भी राखी बांधती हैं। इस त्यौहार में जातिवाद का कोई भेदभाव नहीं होता है।
इस त्यौहार का मूल उद्देश्य बहनों की रक्षा करना है। आजकल लगता है कि यह भावना समाप्त होती जा रही है। आजकल भाई अपनी बहन को उपहार स्वरूप कुछ धनराशि देता है तो इसी को अपना कर्तव्य मानकर संतुष्ट हो जाता है।
रक्षाबंधन का त्यौहार एक पवित्र त्यौहार है, हमें धन से नहीं तौलना चाहिए अपितु इसकी मूल भावना को अपनाना चाहिए। राखी की कीमत उसके धागे में नहीं होती इन धागों में छिपे बहन के प्यार में होती है। रक्षाबंधन केवल एक त्यौहार ही नहीं है बल्कि परंपराओं का प्रतीक है। अच्छा बंधन एक ऐसी परंपरा है जो हमें आपस में जोड़ती है, भाई और बहन के पवित्र रिश्ते को जोड़े रखती हैं।
"बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता
वह चाहे दूर भी हो तो गम नहीं होता
अक्सर रिश्ते दूरियों से फीके पड़ जाते हैं
पर भाई बहन का प्यार कभी कम नहीं होता"
"सबसे प्यारी मेरी बहना, सुख दुख में साथ रहना,
जीवन की खुशियां है तुमसे, तुम हो तो फिर क्या कहना"
Happy Raksha Bandhan
रक्षा बंधन पर 20 लाइन-
1.रक्षाबंधन भाई बहन का त्यौहार है।
2. यह त्यौहार हर साल सावन माह के पूर्णिमा को मनाया जाता है।
3. इस त्यौहार को "राखी का त्यौहार" भी कहते हैं।
4. रक्षाबंधन का अर्थ है रक्षा का बंधन।
5. रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर आरती करती है।
6. इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी है।
7. भाई बहन को रक्षा का वचन देकर उपहार देता है।
8. रक्षाबंधन में राखी का सबसे अधिक महत्व है।
9. राखी विश्वास और विजय की प्रतीक मानी जाती है।
10. यह एक अनोखा त्योहार है।
11. यह त्यौहार भारत देश की संस्कृति और परंपरा का अमूल्य प्रतीक है।
12. देश के हर क्षेत्र में यह त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
13. यह त्यौहार भाई बहन के प्यार को और मजबूत बनाता है।
14. इस त्यौहार का भाई बहन बेसब्री से इंतजार करते हैं।
15. इस त्योहार पर घर-घर में ढेर सारे पकवान और स्वादिष्ट मिठाइयां बनाई जाती हैं।
16. इस पावन अवसर पर बहन अपने भाई को मिठाई खिलाती है।
17. इस पर्व पर बाजार में सुंदर-सुंदर राखियां देखने को मिलती हैं।
18. रक्षाबंधन यह एक खुशियों का त्योहार है।
19. यह त्यौहार भाई बहन को स्नेह की डोर में बांधता है।
20. यह त्यौहार हमें एकता और सभ्यता का संदेश देता है।
1.रक्षा बंधन पर 10 लाइन निबंध
1.रक्षाबंधन हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है।
2.रक्षाबंधन भाई बहन का त्यौहार है।
3.यह सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
4.रक्षाबंधन को राखी का त्यौहार भी कहते हैं।
5.इस दिन बहन अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं।
6. बहन अपने भाई की सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य की लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं।
7. बहन के राखी बांधने पर भाई उसकी रक्षा का वादा करते हैं।
8. रक्षाबंधन पर विभिन्न प्रकार के पकवान और मिठाईयां बनाई जाती हैं।
9. यह पूरे देश में बहुत खुशी के साथ मनाया जाता है।
10. यह त्यौहार भाई बहन के एक दूसरे के प्रति प्यार और स्नेह को दर्शाता है।
2. रक्षा बंधन पर 10 वाक्य -
1.रक्षाबंधन भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है।
2.यह भाई बहन का त्यौहार है।
3.यह त्यौहार सभी धर्म के लोग बड़े उत्साह से मनाते हैं।
4.लेकिन हिंदू धर्म में यह अधिक प्रचलित है।
5.यह त्यौहार भाई - बहन के प्यार का प्रतीक है।
6.यह त्यौहार हर वर्ष सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
7.इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक और कलाई पर राखी बांधी हैं।
8.और इस दिन भाई अपने बहन को उपहार देते हैं।
9.इस दिन भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेते हैं।
10.महाभारत में भी रक्षाबंधन के त्यौहार का उल्लेख है।
रक्षाबंधन पर 10 लाइन निबंध
3. रक्षाबंधन पर 10 लाइन का निबंध-
1.रक्षाबंधन हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है।
2.रक्षाबंधन को राखी का त्यौहार भी कहा जाता है।
3.यह भाई -बहन का त्यौहार है।
4.यह त्यौहार सावन माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
5.इस दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हैं।
6.इस दिन घरों में घरों में ढेर सारे पकवान बनाए जाते हैं।
7.इस दिन लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं।
8.इस दिन भाई बहनों को उपहार भी देते हैं।
9.महीने भर पहले से बाजारों में सुंदर सुंदर राखियां बिकने लगती हैं।
10.इस त्यौहार को भारत और विदेशों में भी मनाते हैं।
Disclaimer: यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है। इस Blog का उद्देश्य सामान्य जानकारी उपलब्ध कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या ब्लॉग से कोई संबंध नहीं है। यदि सम्बंध पाया गया तो यह महज एक संयोग समझा जाएगा।
दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।
👉Click here to join telegram channel👈
👉Click here to join YouTube channel 👈
👉महाशिवरात्रि पर निबंध संस्कृत में
👉10 lines on Mahashivratri in English
👉महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है?
Post a Comment