ad13

Class 10th Social science Half Yearly Paper 2023-24 MP Board | कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2023-24 एमपी बोर्ड

Class 10th Social science Half Yearly Paper 2023-24 MP Board | कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2023-24 एमपी बोर्ड

social science class 10th half yearly paper 2023,class 10th social science half yearly question paper 2023,mp board class 10th social science paper 2024,class 10 social science,mp board social science ardhvarshik paper 2023 class 10th,social science ka ardhvarshik paper 2023 class 10th mp board,class 10 social science viral model paper,social science class 10,class 10th social science important question 2024 board,class 10 social science ardhvarshik paper 2024 mp board,कक्षा 10 अर्धवार्षिक पेपर सामाजिक विज्ञान संपूर्ण हल,कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2023 💯।,कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान अर्द्धवार्षिक परीक्षा,कक्षा दसवीं सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2023,अर्द्ध वार्षिक परीक्षा 2023-24 सामाजिक विज्ञान 10वीं,कक्षा दसवीं अर्धवार्षिक परीक्षा सामाजिक विज्ञान 2023 24,कक्षा 9 अर्धवार्षिक पेपर सामाजिक विज्ञान संपूर्ण हल,एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर
Class 10 Social science Half Yearly Paper 2023-24 MP Board

MP Board Class 10th Social science Half Yearly Paper 2023-24 


प्रिय विद्द्यार्थियों जैसा की हम सभी जानते हैं कि आपकी त्रैमासिक परीक्षा अभी कुछ दिनों पूर्व संपन्न हो चुकी है और अब आपकी अर्धवार्षिक परीक्षाएं 2023-24 (Half Yearly Examination) भी होने वाली है. तो हम आपके लिए अर्धवार्षिक परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके हल बताने वाले हैं तो आपको इसके लिए इस पेज को ध्यानपूर्वक पढ़ना है जिससे आप अर्धवार्षिक परीक्षा में भी बहुत अच्छे अंक प्राप्त कर सके. हमने आपको त्रैमासिक परीक्षा से सम्बंधित पेपर और उनके हल भी बताये थे.


Class 10th Social science Half Yearly Paper 2023


छात्रों जैसा कि आप जानते हैं कि आपकी अर्धवार्षिक परीक्षाएं दिसंबर माह में प्रस्तावित हैं इसलिए हम आपकी बेहतर तैयारी के लिए आपको महत्वपूर्ण प्रश्न उपलब्ध करवाएंगे. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आपने अभी हाल ही में त्रैमासिक परीक्षा के पेपर दिए हैं और यदि आपने उस पर ध्यान दिया होगा तो आपको पता होगा कि पिछले वर्ष का जो रिवीजन टेस्ट हुआ था उसमें से 75 से 85% तक आपका पेपर आया था. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए पिछले वर्ष का अर्धवार्षिक परीक्षा का पेपर आपको उपलब्ध करा रहे हैं जिससे आपकी तैयारी को एक बेहतरीन दिशा मिल सके और आप सभी छात्र बहुत ही अच्छे अंक प्राप्त कर सके


Class 10th Social science Half Yearly Question Paper 2023-24


कक्षा 10वीं के अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू होने वाले हैं । कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान विषय की तैयारी के लिए आपको अर्धवार्षिक परीक्षा 2022-23 के ओल्ड पेपर को देखना बहुत जरूरी है । अगर आप कक्षा 10वीं के स्टूडेंट पिछले साल का पेपर डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें । पोस्ट में हमने आपको पिछले साल में हुए आपके half yearly paper 2022-23 का हल बताया है ।


              अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023- 24


कक्षा- 10


विषय- सामजिक विज्ञान


समय-3 घंटे                                पूर्णांक — 80        कुल प्रश्न -23                                       


निर्देश:-


1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।


2. प्रश्नों के लिए आंवटित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।


3. प्रश्न क्रमांक 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है, प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न पर 01 अंक अंकित है। 


4. प्रश्न क्रमांक 06 से 15 तक 02 अंक का है, शब्द सीमा अधिकतम 30 निर्धारित है।


5. प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक के लिए 03 अंक निर्धारित है। शब्द सीमा अधिकतम 75 निर्धारित हैं। 


6. प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक के लिए 04 अंक निर्धारित है. शब्द सीमा अधिकतम 120 निर्धारित है।


7. मानचित्र प्रश्न - ब्लूप्रिंट में दी गई भूगोल की ईकाई एवं विषय वस्तु अनुसार ही मानचित्र अंकन हेतु प्रश्न हैं।



प्रश्न 1 सही विकल्प चुनिये ?                 (1X6=6)


(i) भारत में शुद्ध बोये गए 80% क्षेत्र है-


(a) उ.प्र. बिहार


(b) म.प्र. महाराष्ट्र


(c) पंजाब, हरियाणा.


(d) तमिलनाडु आन्ध्रप्रदेश



(ii) एक ऐले समतुल्य है।



(a) 55.1 CM फ्रेकफर्ट 



(b) 65.6 CM मेज 



(c) 54.7 CM न्यूरेबर्ग 



(d) 555 CM फ्राईबर्ग



(iii) श्रीलंका के जातीय समुदाय में सर्वाधिक है -



(a) श्री लंकाई तमिल 



(b) भारतवंशी तमिल 



(c) सिंहाली



(d) मुसलमान



(iv) सर्वाधिक बाल स्त्री-पुरुष अनुपात वाला राज्य है–



a) उ.प्र.



b) म.प्र.



(c) कर्नाटक



d) मेघालय



(v) ऋण के औपचारिक स्त्रोतों में शामिल नहीं है।



a) सहकारी बैंक 



b) सहकारी समिति



c) नियोक्ता



d) रिजर्व बैंक



(vi) COPRA से क्या अभिप्राय है-



a) खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013



b) मानवाधिकार सुरक्षा अधिनियम- 1993



c) अनैतिक दूर्व्यापार अधिनियम- 1956



(d) उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम - 1986



प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये -   (1x7=7)



(i) संयुक्त वन प्रबंधन' सर्वप्रथम... ….... राज्य में लागू किया गया।


(ii) हथियार बंद अदिवासी संघर्ष.. ....में समाप्त हुआ।


(iii) बी.एम.आई…….. ..का मापक है।


(iv) राइट टू इनफॉरमेशन कानून भारत में.. ………में लागू किया गया।



(v) भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में………. भाषाओं को रखा गया है। 



(vi) मैग्नेराइट लौह अयस्क में लोहाश…….. प्रतिशत होता है।



(vii) यंगयूरोप की स्थापना………… में हुई थी।



प्रश्न 3 सही जोड़ी बनाइये–.            (1X6=6)



       खण्ड 'अ'.                     खण्ड 'ब'



(i) जेम्स हर ग्रीन्स       –        (अ) टॉमी स्मिथ



(ii) सिटी फोर्ट एरिया    –       (ब) बांगरी मथाई



(iii) एफो अमेरिकी       –       (स) इल्तुतमिश



(iv) बहु राष्ट्रीय कंपनी   –       (द) स्थिनिंग जेनी



(v) ग्रीन बेल्ट मूमेंट      –       (इ) लंबी संकीर्ण सुरंग



(vi) रैट होल              –        (फ) नाइकी



प्रश्न 4 एक वाक्य में उत्तर दीजिये-    (1X7=7)



(i) प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन कब और कहाँ आयोजित किया गया ?



(ii) किसी भी धर्म को राजकीय धर्म के रूप में अंगीकार नहीं करना क्या कहलाता है ?



(iii) 1998 में ममता बनर्जी के नेतृत्व में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल का नाम लिखिए।



(iv) सार्वजनिक और निजी क्षेत्रक विभाजन का आधार क्या है ?



(v) सन् 1813 में फ्रांस से लौटते हुए नेपोलियन को किस रूप में दर्शाया गया है



(vi) 19वीं सदी के अंत में अफ्रीका के सबसे बड़े औपनिवेशिक क्षेत्र का नाम बताइये।



(vii) 1764 मे कताई प्रक्रिया में उपयोगी मशीन कौन सी थी ?



प्रश्न 5 सत्य / असत्य बतलाइये - (1X6=6)



(i) अंडमानी टीलजाति प्राकृतिक व भौगोलिक सीमाओं के समान्य क्षेत्रों में पायी जाती है।



(ii) सरदार सरोवर बांध परियोजना से गुजरात में 173 गांव व 9490 कस्बें लाभान्वित हुये।



(iii) ब्रिटेन में भू-स्वामियों के दबाव में सरकार ने 'कार्न लॉ' लागू किया।



(iv) देश में सरकार विरोधी समूहों की हिंसक लड़ाई, युद्ध के समान स्थिति "शीतयुद्ध" कहलाती है।



(v) जन संघर्ष को लोकतंत्र का दूसरा आंदोलन कहा जाता है।



(vi) भारतीय अर्थव्यवस्था को मुख्यतः चार क्षेत्रकों में विभाजित किया गया है।



प्रश्न 6 हयूमस किसे कहते है।                      2



                         अथवा



मृदा संरक्षण के दो उपाय लिखिये।



प्रश्न 7 UNCED से आप क्या समझते है ? इसका मुख्य उद्देश्य बताइये।                                 2



                          अथवा



नवीकरण व अनवीकरण संसाधन किसे कहते है ?




प्रश्न 8 सुभेद्य जातियों से क्या आशय है ।        2



                           अथवा 



'प्रोजेक्ट टाइगर' परियोजना की दो विशेषताएँ लिखियें ।



प्रश्न 9 वन्य जीव संरक्षण के दो उपाय बताइये ।  2



                           अथवा 



जैवविविधता को कम करने वाले दो मुख्य कारणों को लिखिए।



प्रश्न 10 रोपण कृषि की दो विशेषताएँ लिखिए ।   2



                            अथवा



झूम कृषि से क्या तात्पर्य है।



प्रश्न 11 भारत की एक खाद्य फसल व उसकी दो अनुकूल भौगोलिक दशायें लिखिए ।                 2



                            अथवा



भारत को एक अखाद्य फसल व उसकी दो अनुकूल भौगोलिक दशायें लिखिए ।



प्रश्न 12 1850 के दशक में भारतीय बुनकरों के समक्ष आयी कोई दो चुनौतियों बताइये।                     2



                             अथवा



भारत में स्थित कोई दो वृहत औद्योगिक क्षेत्रों के नाम लिखिए।



प्रश्न 13 एफ्रो अमेरिकी' शब्द से क्या तात्पर्य है ।    2



                             अथवा



'अश्वेत शक्ति आंदोलन को समझाइयें।



प्रश्न 14 वैश्वीकरण को समझाइये।                     2



                             अथवा



उदारीकरण से क्या तात्पर्य है।



प्रश्न 15 सूरत बंदरगाह के 18वी सदी के अंत तक हाशिये पर पहुँचने के कारण लिखिये।                2



                             अथवा



लंदन को 17वी शताब्दी में फिनिशिंग सेंटर क्यों कहाँ जाता था ?



प्रश्न 16 ऊर्जा के परम्परागत स्त्रोतों का वर्णन कीजियें ।  3 



                             अथवा



ऊर्जा संसाधन का संरक्षण क्यों आवश्यक है ? समझाइए ।



प्रश्न 17 गांधी जी ने असहयोग आंदोलन क्यों वापस लिया समझाये ?                                         (3)



                             अथवा



प्रथम विश्व युद्ध का राष्ट्रीय आंदोलनों पर क्या प्रभाव पड़ा लिखिए।



प्रश्न 18 समाजिक विभाजन की राजनीति का परिणाम किन आयामों पर निर्भर होता है ।                     (3)



                              अथवा



समाजिक अंतर कब और कैसे सामाजिक विभाजनों का रूप ले लेते है समझाइये।



प्रश्न 19 कर्जदार को ऋण लेते समय किन समस्याओं का समना करना पड़ता है ? समझाइयें ।            (3)



                              अथवा



बैंक ऋण देने में असमर्थता व्यक्त करता है। उक्त कथन स्पष्ट कीजिए ।



प्रश्न 20 उपभोक्ता जागरूकता के महत्व को समझाइये ।                                                             (4)



                              अथवा



जागरूक उपभोक्ता स्थानीय बाजार जाने पर अपने कौन-कौन से कर्तव्यों का पालन करेगा।



प्रश्न 21 असयोग आंदोलन का कारण और परिणाम लिखिए।                                                   (4)



                              अथवा



सविनय अवज्ञा आंदोलन को विस्तार पूर्वक समझाइये ।



प्रश्न 22 दबाव समूह और राजनीतिक दल में क्या अंतर है ?                                                         



                               अथवा



राजनीतिक दलों के प्रमुख कार्य लिखिए।-



प्रश्न 23 भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को अंकित कीजिये–.                                                  



अ. एशियाई सिंह का प्राकृतिक निवास क्षेत्र



ब. झारिया कोयला क्षेत्र



स. कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान



द. सर्वाधिक कपास उत्पादक राज्य



                                अथवा



अ. कर्क रेखा



ब. कच्छ की खाड़ी



स. सुन्दर वन डेल्टा



द. अरब सागर


Disclaimer: यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है। इस Blog का उद्देश्य सामान्य जानकारी उपलब्ध कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या ब्लॉग से कोई संबंध नहीं है। यदि सम्बंध पाया गया तो यह महज एक संयोग समझा जाएगा।


दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।


👉Click here to join telegram channel👈


👉Click here to join YouTube channel 👈




Post a Comment

Previous Post Next Post

Top Post Ad

Below Post Ad