ad13

CDP Important Questions For CTET 2023 || बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के महत्वपूर्ण प्रश्न जो हर साल परीक्षा में पूछे जाते हैं।

CDP Important Questions For CTET 2023 || बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के महत्वपूर्ण प्रश्न जो हर साल परीक्षा में पूछे जाते हैं।

CDP Important Questions For CTET 2023,cdp important questions in hindi,cdp important questions,cdp important topics in hindi,cdp important topics,cdp important questions for ctet,cdp important theories, cdp importance,ctet cdp important questions in hindi,cdp most important questions in hindi,why is cdp important,pedagogy important questions in hindi,pedagogy important questions,maths pedagogy important questions,english pedagogy important questions,pedagogy of mathematics important questions,pedagogy of commerce important questions,pedagogy of social science important questions,child development and pedagogy important questions,pedagogy of computer science important questions,pedagogy of biological science important questions,बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के महत्वपूर्ण प्रश्न जो हर साल परीक्षा में पूछे जाते हैं।,बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के 30 अति महत्वपूर्ण प्रश्न,बाल विकास के महत्वपूर्ण प्रश्न,बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र,बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी,शिक्षा मनोविज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न,बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र के 500 प्रश्न,बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के 50 अति महत्वपूर्ण ques.प्रश्न,बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के टॉप 50 क्वेश्चन,सुपर टेट बाल विकास के महत्वपूर्ण प्रश्न,बाल विकास के महत्वपूर्ण प्रश्न ctet 2023
CDP Important Questions For CTET 2023

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट www.Bandana classes.com पर । आज की पोस्ट में हम आपको "CDP Important Questions For CTET 2023 || बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के महत्वपूर्ण प्रश्न जो हर साल परीक्षा में पूछे जाते हैं।" के बारे में बताएंगे तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 (CTET) बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र 


CTET August 2023: 'बाल विकास' से जुड़े कुछ ऐसे प्रश्न जो परीक्षा में हर बार पूछे जाते हैं -


Bal Vikas MCQ Test For CTET 2023 : टीचिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए इच्छुक देशभर के लाखों युवा उम्मीदवार हर वर्ष केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में सम्मिलित होते हैं। इस परीक्षा में क्वालीफाई अभ्यर्थियों को देश में संचालित केंद्रीय विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय, आर्मी पब्लिक स्कूल में होने वाली शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में आवेदन करने का मौका मिलता है। इसके साथ ही प्रदेश में होने वाली शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में भी उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होते हैं। वर्ष में दो बार आयोजित होने वाली देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा में से सीटेट परीक्षा का आयोजन इस वर्ष 20 अगस्त को किया जाना है। अगर आप भी इस परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं। तो


इस आर्टिकल में हम आपके लिए परीक्षा में पूछे जाने वाले बाल विकास के कुछ ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं, जो की परीक्षा की दृष्टि से बेहद ही महत्वपूर्ण है। यह प्रश्न विगत वर्षों में पूछे गए प्रश्नों के आधार पर तैयार किए गए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह इन प्रश्नों को एक बार जरूर पढ़ें।


केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 (सीटेट) की परीक्षा कब होगी?


परीक्षार्थियों आपको बता दें कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (2023) 20 अगस्त को ऑफलाइन माध्यम से संपन्न होंगी। अब आपकी परीक्षा के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है ,इसलिए बच्चों आप अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए इस आर्टिकल में बाल मनोविज्ञान के टॉप 50 प्रश्नोत्तर दिए गए हैं जोकि पिछले साल की परीक्षाओं में आए हुए प्रश्नों के सिलेक्टेड क्वेश्चन हैं आप इन प्रश्नों को एक बार जरूर पढ़ ले। 


केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 (सीटेट)कितने नंबर में पास होते हैं?


बच्चों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 90 नंबर और अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 82 अंक निर्धारित किया गया है।


केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 (सीटेट) ऑनलाइन परीक्षा होगी या ऑफलाइन


बच्चों आपको बता दें कि सीटेट की परीक्षा जो आपकी 20 अगस्त (2023) में होने जा रही हैं वह परीक्षा आपकी ऑफलाइन माध्यम से ली जाएंगी।


केंद्रीय पात्रता परीक्षा (सीटेट) के लिए प्रश्नों को एक बार जरूर पढ़ लें


1.निम्नलिखित संरचना में से शिक्षा का अधिकार अधिनियम ,2009 किसकी वकालत करता है?


(a)समावेशी शिक्षा

(b)पृथक्करण

(c)मुख्यधारा शिक्षण

(d)एकीकृत शिक्षा


उत्तर- (a)समावेशी शिक्षा


2………. यह विचारधारा है कि सभी बच्चों को एक निर्मित विद्यालय व्यवस्था में समान शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है।


(a)मुख्यधारा शिक्षा

(b)विशेष शिक्षा

(c)बहुल सांस्कृतिक शिक्षा

(d)समावेशी शिक्षा


उत्तर- (d)समावेशी शिक्षा


3. बच्चे प्रभावी रूप से सीखते हैं जब- 


(a)वे पाठ्य पुस्तक में दिए गए तथ्यों को याद करते हैं।


(b)वे श्यामपट्ट पर अध्यापक के द्वारा लिखे गए उत्तरों की नकल करते हैं।


(c)वे विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।


(d)शिक्षक कक्षा में होने वाली घटनाओं व बच्चों को पूर्ण रूप से नियंत्रित करता है।


उत्तर- (c)वे विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।


4. एक शिक्षक को चाहिए कि-


(a)वह विशेष संस्कृतियों/ समुदायों के बच्चों को बढ़ावा दें।


(b)वह विद्यार्थियों के बीच सांस्कृतिक विभिन्नताओं तथा विविधता की अनदेखी करें।


(c)यह संप्रेषित करें कि वह कक्षा कक्ष में सभी संस्कृतियों का सम्मान करती है एवं महत्व देती है।


(d)वह विद्यार्थियों के बीच तुलना को अधिकतम करें।


उत्तर- (c)यह संप्रेषित करें कि वह कक्षा कक्ष में सभी संस्कृतियों का सम्मान करती है एवं महत्व देती है।


5. बच्चों को कक्षा में प्रश्न-


(a)पूछने के लिए हतोत्साहित करना चाहिए।

(b)पूछने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

(c)पूछने से रोकना चाहिए

(d)पूछने के लिए प्रेरित करना चाहिए


उत्तर- (d)पूछने के लिए प्रेरित करना चाहिए


6. निम्नलिखित में से कौन -सी एक मुख्य प्रक्रिया नहीं है जिसके द्वारा सार्थक अधिगम घटित होता है?


(a)पुनरावृति एवं अभ्यास

(b)निर्देश एवं संचालन

(c)अन्वेषण एवं पारस्परिक क्रिया

(d)कंठस्थीकरण एवं स्मरण


उत्तर- (d)कंठस्थीकरण एवं स्मरण


7. निम्नलिखित में से कौन- सा स्तंभ- क के बच्चों को स्तंभ- ख में उनकी प्राथमिक विशेषताओं के सही मिलान को प्रस्तुत करता है?


स्तंभ- क     ‌                                  स्तंभ- ख


1.प्रतिभाशाली  -           A. धाराप्रवाह पढ़ने में कमी है। 


2.अधिगम अशक्तता- B. मूल संसाधनों के बारे में सोच सकता है।


3.सृजनात्मक- C.आसानी से विचलित होने की आदत है।


4.अवधान कमी अतिसक्रियता व्यतिक्रम- D.शीघ्रता से एवं स्वतंत्र रूप से सीखने की योग्यता


  1.       2.       3.       4. 


(a)D.          A.       B.        C

(b)D.        C.        A.         B

(c)A.         B.        D.         C

(d)D.        C.         B.         A


उत्तर- (a)D.          A.       B.        C


8 . बच्चों की गलतियां-


(a)बार-बार अभ्यास करने के लिए कह कर तुरंत सुधार देनी चाहिए


(b)अधिगम का एक भाग है तथा उन्हें विचारों में एक अंतर्दृष्टि देती है।


(c)शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में महत्वहीन है।


(d)प्रदर्शित करती है कि बच्चे कितने लापरवाह है।


उत्तर- (b)अधिगम का एक भाग है तथा उन्हें विचारों में एक अंतर्दृष्टि देती है।


9. मूल्यांकन को- 


(a)शिक्षण- अधिगम प्रक्रिया का एक भाग होना चाहिए।


(b)केवल नंबरों के संदर्भ में करना चाहिए।


(c)वस्तुनिष्ठ प्रकार के लिखित कार्यों पर आधारित होना चाहिए।


(d)एक अलग गतिविधि के रूप में लेना चाहिए।


उत्तर- (a)शिक्षण- अधिगम प्रक्रिया का एक भाग होना चाहिए।


10. संरचनात्मक दृष्टिकोण के अनुसार, अधिगम………... है-


(a)एक निष्क्रिय एवं व्यक्तिपरक प्रक्रिया

(b)जानकारी के अर्जन की प्रक्रिया

(c)अनुभव के परिणाम के रूप में व्यवहार में एक परिवर्तन होने की प्रक्रिया

(d)एक सक्रिय एवं सामाजिक प्रक्रिया


उत्तर- (d)एक सक्रिय एवं सामाजिक प्रक्रिया


11. जब शिक्षक को विद्यार्थियों एवं उनकी योग्यताओं के बारे में सकारात्मक विश्वास होता है तब विद्यार्थी-


(a)निश्चिंत हो जाते हैं तथा सीखने के लिए किसी भी तरह का प्रयास करना बंद कर देते हैं।


(b)का उत्साह भंग हो जाता है तथा वे दबाव में आ जाते हैं।


(c)किसी भी रूप में प्रभावित नहीं होते हैं।


(d)सीखने के लिए उत्सुक एवं प्रेरित रहते हैं।


उत्तर- (d)सीखने के लिए उत्सुक एवं प्रेरित रहते हैं।


12. एक शिक्षिका बच्चों को प्रभावी रूप से समस्या का समाधान करने में सक्षम बनाने के लिए किस तरह से प्रोत्साहित कर सकती है।


(a)पाठ्य पुस्तक से एक ही प्रकार के प्रश्नों के उत्तर के अभ्यास के लिए उन्हें पर्याप्त मात्रा में अवसर प्रदान करके।


(b)पाठ्य पुस्तक में दी गई सूचनाओं के कंठस्थीकरण करने पर बल देकर


(c)बच्चों को समस्या के बारे में सहजानुभूति अनुमान लगाने एवं बहुविकल्पी प्रश्न को देखने के लिए प्रोत्साहित करके।


(d)पाठ्य पुस्तकें सभी प्रश्नों के व्यवस्थित तरीके से समाधान लिखकर।


उत्तर- (c)बच्चों को समस्या के बारे में सहजानुभूति अनुमान लगाने एवं बहुविकल्पी प्रश्न को देखने के लिए प्रोत्साहित करके।


13. वह विधियां जिनके प्रयोग में विद्यार्थियों की स्व पहल व प्रयास शामिल है, निम्न में से किसका उदाहरण है?


(a)निगमनात्मक विधि

(b)अधिगमकर्ता केंद्रित विधि

(c)परंपरागत विधि

(d)अंतर वैयक्तिक बुद्धि


उत्तर- (b)अधिगमकर्ता केंद्रित विधि


14. नीचे लिखी हुई स्थिति किस सिद्धांत को दर्शाती है?

"जो विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, वे महसूस करते हैं कि वे"पर्याप्त रूप से अच्छे"नहीं है और हतोत्साहित महसूस करते हैं। तब उनमें बिना प्रयास के कार्य को आसानी से छोड़ देने की संभावना है।"


(a)संज्ञान एवं संवेग संबंधित नहीं है।

(b)आनुवंशिकता एवं पर्यावरण अलग नहीं है।

(c)आनुवंशिकता एवं पर्यावरण संबंधित नहीं है।

(d)संज्ञान एवं संवेग अलग नहीं है।


उत्तर- (d)संज्ञान एवं संवेग अलग नहीं है।


15. निम्नलिखित में कौन प्राथमिक समाजीकरण माध्यम है-


(a)विद्यालय

(b)सरकार

(c)मीडिया

(d)परिवार


उत्तर- (d)परिवार


16. पियाजे के सिद्धांत का प्रमुख प्रस्ताव है कि-


(a)बच्चों की सोच वयस्कों से बेहतर होती है।

(b)बच्चों की सोच मात्रात्मक रूप में वयस्कों से भिन्न होती है।

(c)बच्चों की सोच गुणात्मक रूप में वयस्कों से भिन्न होती है।

(d)बच्चों की सोच वयस्कों से निम्न होती है।


उत्तर- (c)बच्चों की सोच गुणात्मक रूप में वयस्कों से भिन्न होती है।


17. जेंडर-


(a)एक मनोवैज्ञानिक सत्ता है।

(b)एक सामाजिक संरचना है।

(c)एक आर्थिक अवधारणा है।

(d)एक जैविक निर्धारक है।


उत्तर- (b)एक सामाजिक संरचना है।


18. निम्नलिखित में से कौन विकास के व्यापक आयामों की सही पहचान करता है?


(a)संवेगात्मक ,बौद्धिक ,आध्यात्मिक एवं स्व

(b)शारीरिक, व्यक्तित्व, आध्यात्मिक एवं संवेगात्मक

(c)सामाजिक, शारीरिक, व्यक्तित्व, स्व

(d)शारीरिक, संज्ञानात्मक, सामाजिक और संवेगात्मक


उत्तर- (d)शारीरिक, संज्ञानात्मक, सामाजिक और संवेगात्मक


19. बुद्धि के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है?


(a)बुद्धि अनुभव के परिणाम के रूप में व्यवहार में एक अपेक्षाकृत स्थाई परिवर्तन है।


(b)बुद्धि एक अनुवांशिक विशेषक है जिसमें मानसिक गतिविधियां जैसे स्मरण एवं तर्क शामिल होती है।


(c)बुद्धि बहुआयामी है जिसमें बुद्धि परीक्षण के द्वारा पूर्ण रूप से परिमेय न की जाने वाली कई योग्यताएं शामिल है।


(d)बुद्धि अभिसारी रूप से सोचने की योग्यता है।


उत्तर- (c)बुद्धि बहुआयामी है जिसमें बुद्धि परीक्षण के द्वारा पूर्ण रूप से परिमेय न की जाने वाली कई योग्यताएं शामिल है।


20. प्रगतिशील शिक्षा में बच्चों को किस तरह से देखा जाता है?


(a)निष्क्रिय अनुकारकों के रूप में


(b)सक्रिय अन्वेषकों के रूप में


(c)खाली स्लेटों के रूप में


(d)छोटे वयस्कों के रूप में


उत्तर- (b)सक्रिय अन्वेषकों के रूप में


21. लेव वाइगोत्सकी के अनुसार अधिगम- 


(a)एक व्यक्तिगत गतिविधि है।


(b)एक निष्क्रिय गतिविधि है।


(c)एक अनुबंधित गतिविधि है।


(d)एक सामाजिक गतिविधि है।


उत्तर-(d)एक सामाजिक गतिविधि है।


22. निम्नलिखित में से कौन सा पूर्व क्रियात्मक अवस्था काल के बच्चे को विशेषित करता है?


(a)लक्ष्य निर्देशित व्यवहार

(b)विलंबित अनुकरण

(c)विचारों की अनुत्क्रमणीयता

(d)वर्तुल प्रतिक्रिया


उत्तर- (c)विचारों की अनुत्क्रमणीयता


23. बच्चों और उनके अधिगम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन- सा सही है?


(a)बच्चों को सीखने के लिए अभिप्रेरणा तथा सीखने के लिए उनकी सक्षमता केवल आनुवंशिकता के द्वारा पूर्व निर्धारित है।


(b)बच्चों की सामाजिक- आर्थिक पृष्ठभूमि उनकी प्रेरणा एवं अधिगम सक्षमता को निर्धारित व सीमित करती है।


(c)बच्चों को अधिगम हेतु प्रेरित करने के लिए उन्हें पुरस्कृत एवं दंडित करना होता है


(d)सभी बच्चे सीखने के लिए स्वाभाविक रूप से प्रेरित होते हैं तथा सीखने में सक्षम है।


उत्तर- (d)सभी बच्चे सीखने के लिए स्वाभाविक रूप से प्रेरित होते हैं तथा सीखने में सक्षम है।


24. चालक विकास की दर में व्यक्तिगत विविधताएं होती हैं, फिर भी चालक विकास का क्रम ……..से ……...तक है।


(a)अधोगामी, शीर्षगामी


(b)अपरिष्कृत (स्थूल) चालक विकास; परिष्कृत (सूक्ष्म  चालक विकास


(c)परिष्कृत (सूक्ष्म) चालक विकास; अपरिष्कृत (स्थूल) चालक विकास


(d)शीर्षगामी ; अधोगामी 


उत्तर- (b)अपरिष्कृत (स्थूल) चालक विकास; परिष्कृत (सूक्ष्म  चालक विकास


25. जीन पियाजे के अनुसार, बच्चे-


(a)प्रेक्षणात्मक अधिगम की प्रक्रिया का अनुकरण करते हुए दूसरों का अवलोकन करके सीखते हैं।


(b)को उद्दीपन अनुक्रिया संबंधों के सावधानी पूर्ण नियंत्रण के द्वारा एक विशेष तरीके से व्यवहार करने के लिए अनुबंधित किया जा सकता है।


(c)को पुरस्कार एवं दंड के सिद्धांतों का प्रयोग करते हुए विशिष्ट तरीके से व्यवहार करना एवं सीखना सिखाया जा सकता है।


(d)ज्ञान को सक्रिय रूप से संरचित करते हैं, जैसे-जैसे वे दुनिया में व्यवहार कौशल का प्रयोग करते हैं तथा अन्वेषण करते हैं।


उत्तर- (d)ज्ञान को सक्रिय रूप से संरचित करते हैं, जैसे-जैसे वे दुनिया में व्यवहार कौशल का प्रयोग करते हैं तथा अन्वेषण करते हैं।


26. वह अवधि जो वयस्कता के संक्रमण की पहल करती है, उसे क्या कहते हैं-


(a)मध्य बाल्यावस्था

(b)पूर्व क्रियात्मक अवधि

(c)बाल्यावस्था की समाप्ति

(d)किशोरावस्था


उत्तर- (d)किशोरावस्था


27. मौखिक संवाद जो बच्चे अपने आपसे करते हैं, उन्हें लेव वाइगोत्सकी क्या कहते हैं-


(a)व्यक्तिगत वार्ता

(b)भ्रांत वार्ता

(c)समस्यात्मक वार्ता

(d)अहंकेंद्रित वार्ता


उत्तर- (a)व्यक्तिगत वार्ता


28. खिलौने, पहनावे की वस्तुएं, घरेलू सामग्रियां, व्यवसायों एवं रंगों को विशिष्ट लिंग के साथ संबंधित करना क्या प्रदर्शित करता है?


(a)जेंडर रूढ़िवादिता

(b)जेंडर सिद्धांत

(c)जेंडर प्रासंगिकता

(d)विकसित जेंडर पहचान


उत्तर- (a)जेंडर रूढ़िवादिता


29. एक प्रारंभिक कक्षा कक्ष में एक बच्ची अपने साथ जो अनुभव लाती है-


(a)उसकी उपेक्षा करनी चाहिए।

(b)उन पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

(c)उन्हें शामिल कर उनका संचय करना चाहिए।

(d)उन्हें का शिकार करना चाहिए।


उत्तर- (c)उन्हें शामिल कर उनका संचय करना चाहिए।


30. एक बच्चा तर्क प्रस्तुत करता है कि हिंज को दवाई चोरी नहीं करनी चाहिए ( वह दवाई जो उसकी पत्नी की जान बचाने के लिए जरूरी है), क्योंकि यदि वह ऐसा करता है है तो उसे पकड़ा जाएगा और जेल भेज दिया जाएगा। कोलवर्ग के अनुसार वह बच्चा नैतिक समझ के किस अवस्था के अंतर्गत आता है?


(a)सामाजिक- क्रम नियंत्रक अभिविन्यास

(b)दंड एवं आज्ञा पालन अभिविन्यास

(c)सार्वभौम नैतिक सिद्धांत अभिविन्यास

(d)यंत्रीय उद्देश्य अभिविन्यास


उत्तर- (b)दंड एवं आज्ञा पालन अभिविन्यास


 31.आनुवंशिकता और पर्यावरण की भूमिका के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?


(a)विकास के कुछ पहलू आनुवंशिकता और कुछ अन्य पर्यावरण से अधिक प्रभावित होते हैं।


(b)सीखने और प्रदर्शन करने की एक बच्चे की क्षमता जीनो द्वारा पूरी तरह से निर्धारित की जाती है।


(c)अच्छी देखभाल और पौष्टिक आहार बच्चे के किसी भी जन्मजात विकार को दूर कर सकता है।


(d)पर्यावरण केवल बच्चे के भाषा विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


उत्तर- (a)विकास के कुछ पहलू आनुवंशिकता और कुछ अन्य पर्यावरण से अधिक प्रभावित होते हैं।


32. निम्नलिखित में से कौन सा कथन पियाजे के सिद्धांत के अनुसार कहा नहीं जा सकता?


(a)विकास गुणात्मक चरणों में होता है।


(b)बच्चे अपनी दुनिया के बारे में ज्ञान का निर्माण और उपयोग करते हैं।


(c)निरंतर अभ्यास से अधिगम होता है।


(d)बच्चे अपने पर्यावरण पर क्रिया करते हैं।


उत्तर- (c)निरंतर अभ्यास से अधिगम होता है।


33. निम्नलिखित में से कौन-सी पूर्व संक्रियात्मक विचार की एक सीमा नहीं है?


(a)ध्यान केंद्रित करने की प्रवृत्ति


(b)प्रतीकात्मक विचार का विकास


(c)अहंमन्यता


(d)अनुत्क्रमणीयता


उत्तर- (b)प्रतीकात्मक विचार का विकास


34. ……...के अलावा निम्नलिखित कारणों से खेल युवा बच्चों के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


(a)वे अपने शरीर पर निपुणता प्राप्त करते हैं।


(b)यह उनकी इंद्रियों को उत्तेजित करता है।


(c)यह समय बिताने का एक सुखद तरीका है।


(d)विनय कौशल हासिल करते हैं और सीखते हैं कि उन्हें कब उपयोग किया जाए।


उत्तर- (c)यह समय बिताने का एक सुखद तरीका है।


35. निम्नलिखित में से कौन सा प्रश्न बच्चों को गंभीर रूप से सोचने के लिए आमंत्रित करता है?


(a)क्या आप इसका उत्तर जानते हैं?


(b)सही जवाब क्या है?


(c)क्या आप इसी तरह की स्थिति के बारे में सोच सकते हैं?


(d)विभिन्न तरीकों से हम इसे कैसे हल कर सकते हैं?


उत्तर- (d)विभिन्न तरीकों से हम इसे कैसे हल कर सकते हैं?


36. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प प्रगतिशील शिक्षा का सबसे अच्छा वर्णन करता है?


(a)करके सीखना, परियोजना विधि, सहयोग से सीखना


(b)थेमैटिक इकाइयां , नियमित इकाई परीक्षण, रैंकिंग


(c)व्यक्तिगत अधिगम, क्षमता समूह बनाना, छात्रों की लेबलिंग


(d)परियोजना विधि, क्षमता समूह बनाना, रैंकिंग


उत्तर- (a)करके सीखना, परियोजना विधि, सहयोग से सीखना


37.प्रगतिशील शिक्षा के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन बताता है- शिक्षा स्वयं ही जीवन है?


(a)स्कूल शिक्षा को यथासंभव लंबे समय तक जारी रखना चाहिए।


(b)स्कूलों की आवश्यकता नहीं है, बच्चे अपने जीवन के अनुभवों से सीख सकते हैं।


(c)स्कूलों में शिक्षा सामाजिक और प्राकृतिक दुनिया को प्रतिबिंबित करें।


(d)जीवन सच्चा शिक्षक है।


उत्तर- (c)स्कूलों में शिक्षा सामाजिक और प्राकृतिक दुनिया को प्रतिबिंबित करें।


38. कोहल वर्ग के सिद्धांत के योगदान के रूप में निम्नलिखित में से किसे माना जा सकता है?


(a)उनके सिद्धांत में संज्ञानात्मक परिपक्वता और नैतिक परिपक्वता के बीच एक सहयोग का समर्थन किया है।


(b)इस सिद्धांत में विस्तृत परीक्षण प्रक्रियाएं हैं।


(c)यह नैतिक तर्क और कार्यवाही के बीच एक स्पष्ट संबंध स्थापित करता है।


(d)उनका विश्वास है कि बच्चे नैतिक दार्शनिक हैं।


उत्तर- (a)उनके सिद्धांत में संज्ञानात्मक परिपक्वता और नैतिक परिपक्वता के बीच एक सहयोग का समर्थन किया है।


39. निकटवर्ती विकास का क्षेत्र संदर्भित करता है-


(a)उस चरण को, जब अधिकतम विकास संभव है


(b)उस विकासात्मक चरण को, जब बच्चा सीखने की पूरी जिम्मेदारी लेता है


(c)एक संदर्भ को, जिसमें बच्चे सहयोग के सही स्तर के साथ कोई कार्य लगभग स्वयं कर सकते हैं


(d)उस सीखने के बिंदु को, जब सहयोग वापस लिया जा सकता है।


उत्तर- (c)एक संदर्भ को, जिसमें बच्चे सहयोग के सही स्तर के साथ कोई कार्य लगभग स्वयं कर सकते हैं


40. एक लिंगी व्यक्तित्व-


(a)स्त्री लक्षणों वाले पुरुषों को संदर्भित करता है


(b)में आमतौर पर माने गए मर्दाना और स्त्री गुणों का समायोजन होता है


(c)में दृढ़ और अहंकारी होने की आदत है


(d)समाज में प्रचलित रूढ़िवादी लिंग भूमिकाओं का पालन करता है।


उत्तर- (b)में आमतौर पर माने गए मर्दाना और स्त्री गुणों का समायोजन होता है


41. बच्चे …….को छोड़कर अन्य सभी के द्वारा लिंग भूमिकाएं ग्रहण करते हैं।


(a)मीडिया


(b)समाजीकरण


(c)संस्कृति


(d)ट्यूशन


उत्तर- (d)ट्यूशन


42. मानकीकृत परीक्षणों की आलोचनाओं में से एक यह है कि


(a)वे मुख्य रूप से मुख्यधारा की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं और इसलिए पक्षपाती हैं


(b)उनकी भाषा को समझना मुश्किल है


(c)परीक्षण बड़ी आबादी पर लागू नहीं किए जा सकते हैं।


(d)वे बच्चे की क्षमता की स्पष्ट तस्वीर नहीं देते हैं


उत्तर- (a)वे मुख्य रूप से मुख्यधारा की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं और इसलिए पक्षपाती हैं


43. एकाधिक बुद्धिमानी का सिद्धांत कहता है कि-


(a)बुद्धि तेजी से बढ़ाई जा सकती है


(b)बुद्धि कई प्रकार की हो सकती है


(c)पेपर- पेंसिल परीक्षण सहायक नहीं है


(d)प्रभावी अध्यापन के द्वारा बुद्धि बढ़ाई जा सकती है


उत्तर- (b)बुद्धि कई प्रकार की हो सकती है


44. शिक्षक सीखने के लिए मूल्यांकन और सीखने के मूल्यांकन दोनों का प्रयोग कर सकते हैं-


 (a)बच्चों की प्रगति और उपलब्धि स्तर को जानने में


(b)बच्चे की सीखने की जरूरतों को जानने में और तदनुसार शिक्षण रणनीति का चयन करने में


(c)आवधिक अंतरालों पर बच्चे के प्रदर्शन का आकलन करने और उसके प्रदर्शन को प्रमाणित करने में


(d)बच्चों की प्रगति की निगरानी करने और उनके सीखने के अंतराल को भरने के लिए उचित लक्ष्य निर्धारित करने में


उत्तर- (a)बच्चों की प्रगति और उपलब्धि स्तर को जानने में


45. निम्नलिखित में से कौन सा सतत और व्यापक मूल्यांकन से संबंधित नहीं है-


(a)इसे भारत के शिक्षा के अधिकार अधिनियम द्वारा अनिवार्य किया गया है।


(b)यह शिक्षण अधिगम प्रक्रिया का एक अभिन्न अंग है


(c)यह विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों में बच्चे की उपलब्धि पर केंद्रित है।


(d)यह बच्चों को धीमें , खराब या बुद्धिमान के रूप में चिन्हित करने में उपयोगी होता है।


उत्तर- (d)यह बच्चों को धीमें , खराब या बुद्धिमान के रूप में चिन्हित करने में उपयोगी होता है।


46. बच्चों में प्रतिभा शीलता …….के कारण हो सकती है।


(a)आनुवंशिकता और वातावरण के बीच अंतः क्रिया


(b)एक संसाधन समृद्ध वातावरण


(c)सफल माता -पिता


(d)एक अनुशासित दिनचर्या


उत्तर- (a)आनुवंशिकता और वातावरण के बीच अंतः क्रिया


47. सामाजिक आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों को कक्षा के माहौल की आवश्यकता होती है जो-


(a)उन्हें अच्छा व्यवहार सिखाता है


(b)उनके सांस्कृतिक और भाषाई ज्ञान को महत्व देता है तथा उनका उपयोग करता है


(c)उनके भाषा के उपयोग को हतोत्साहित करता है ताकि वे मुख्यधारा की भाषा सीख सकें


(d)बच्चों को उनकी क्षमताओं के आधार पर वर्गीकृत करता है


उत्तर-  (b)उनके सांस्कृतिक और भाषाई ज्ञान को महत्व देता है तथा उनका उपयोग करता है


48. कक्षा में सृजनात्मक और प्रतिभाशाली बच्चों के लिए आवश्यक हस्तक्षेप निर्भर करता है-


(a)शिक्षक द्वारा अनुकूलित और प्रेरक निर्देशन तरीकों के उपयोग पर


(b)उन्हें अतिरिक्त समय दिए जाने पर


(c)उनके प्रति स्नेही होने के नाते पर


(d)उन्हें अन्य बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी देने पर


उत्तर- (a)शिक्षक द्वारा अनुकूलित और प्रेरक निर्देशन तरीकों के उपयोग पर


59. अति संवेदनशील बच्चों को सीखने में मदद करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा तरीका उपयुक्त तरीका नहीं है?


(a)एक कार को छोटे-छोटे प्रबंधनीय खंडो में तोड़ना


(b)अधिगम के वैकल्पिक तरीकों की पेशकश


(c)उनके दैनिक कार्यक्रम शारीरिक गतिविधि का समावेश


(d)बेचैन होने पर अक्सर उन्हें फटकार लगाना


उत्तर- (d)बेचैन होने पर अक्सर उन्हें फटकार लगाना


50. अलग-अलग सोच वाले पैटर्न उन बच्चों की पहचान करते हैं, जो


(a)विकलांग है


(b)डिसलेक्सिक है


(c)सृजनात्मक है


(d)प्रत्यास्थी है


उत्तर- (c)सृजनात्मक है


इसे भी पढ़ें 👇👇👇

















👉EVS Important Questions For CTET 2023: पर्यावरण अध्ययन के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न जो शिक्षक पात्रता परीक्षा में हर साल पूछे जाते हैं।

Disclaimer: यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है। इस Blog का उद्देश्य सामान्य जानकारी उपलब्ध कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या ब्लॉग से कोई संबंध नहीं है। यदि सम्बंध पाया गया तो यह महज एक संयोग समझा जाएगा।


दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।


👉Click here to join telegram channel👈

Post a Comment

Previous Post Next Post

Top Post Ad

Below Post Ad