बाल दिवस पर भाषण
(Children's day speech)
Children's day speech and poem |
"आओ करें चाचा नेहरू का सम्मान
बच्चों के भविष्य में इनका है विशेष योगदान"
मेरा नाम----- है। आप सभी को बाल दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज मैं आप सभी के सामने बाल दिवस पर कुछ शब्द व्यक्त करने के लिए उपस्थित हुई हूं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हर वर्ष 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रसिद्ध नेता थे। वह ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन अपने देश के लिए समर्पित कर दिया। यही कारण है कि आज भी वह हर भारतीय के दिल में बसते हैं। बच्चों के प्रति उनका अत्यधिक प्रेम था इसलिए उन्हें प्यार से चाचा नेहरू पुकारते थे। जो की देखभाल के लिए अपना कीमती वक्त समर्पित करते थे। वे हमेशा बच्चों को पूरे जीवन देशभक्त और राष्ट्र प्रेमी बनने की प्रेरणा देते थे। बाल दिवस का उद्देश्य सभी भारतीय नागरिक के लिए अपने बच्चों को सभी हानियों से उनकी रक्षा कर उन्हें कुशल बचपन प्रदान करना है। बच्चे राष्ट्र की बहुमूल्य संपत्ति होने के साथ भविष्य की उम्मीद है।
अतः मैं अपनी वाणी को विराम देते हुए दो शब्द भारतीयों के लिए कहना चाहूंगी।
"बच्चे होते हैं भगवान का रूप
रखो छांव में उन्हें लगे ना धूप"
भाषण नंबर -2
आदरणीय प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण और मेरे प्यारे दोस्तों आप सभी को नमस्कार
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज हम सभी यहां बाल दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। और मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है कि मुझे इस अवसर पर कुछ शब्द बोलने का मौका मिला, इसके लिए मैं आप सभी का बहुत-बहुत आभारी हूं।
हमारे देश में हर साल 14 नवंबर को चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस मनाया जाता है। क्योंकि चाचा नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चे भी उन्हें बहुत प्यार करते थे। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू बुलाते थे।
चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि देने के लिए व बच्चों के प्रति उनका प्यार को देखते हुए, इस दिन को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। उन्होंने हमारे देश के बच्चों के कल्याण के लिए कई कार्य किए हैं। वह भारत में बच्चों के शिक्षा और विकास के लिए हमेशा उत्सुक रहते थे।
इस दिन को हम बड़े ही हर्ष व उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दिन हम देश के महान नेताओं को श्रद्धांजलि भी देते हैं तथा साथ-साथ इस दिन को मनाने का कारण देशभर के सभी बच्चों को उनके अधिकार दिलाना भी है।
बच्चे का पहला स्कूल उनका घर होता है। अर्पिता बच्चे के प्रथम शिक्षक होते हैं वह उनके भविष्य को आकार देने में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी माता-पिता से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों का उचित पालन पोषण करें।
इस दिन कई स्कूलों और कालेजों में बाल मेला लगता है बाल मेले में सभी बच्चे अपने बनाए गए सामान के प्रदर्शनी लगाते हैं। इस तरह वह अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन सबके सामने करते हैं। वाद विवाद, कविता ,प्रश्नोत्तरी, नृत्य गायन, नाटक आदि भी प्रस्तुत किए जाते हैं। तथा अंत में बच्चों को मिठाइयां व चॉकलेट भी बांटी जाती है। इसके अलावा कुछ शिक्षक भी इन प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं।
वैसे तो नेक नियम कानून बने हैं पर फिर भी बाल श्रमिकों की संख्या हर वर्ष बढ़ती जा रही है। इन बच्चों का सही स्थान स्कूल है ना कि कारखाने।
बच्चों के कुछ सामान अधिकार आज मैं आपको बताना चाहूंगी जो उन्हें अवश्य प्राप्त होने चाहिए।
सभी बच्चों को माता पिता और परिवार द्वारा उचित देखभाल और प्यार मिलना चाहिए।
उन्हें स्वस्थ भोजन ,साफ-सुथरे कपड़े और सुरक्षा मिलनी चाहिए।
जो को हमेशा स्वस्थ रहने का माहौल मिलना चाहिए जहां वे घर, स्कूल या अन्य जगह पर सुरक्षित महसूस कर सकें।
शिक्षा का उचित और अच्छा स्तर मिलना चाहिए।
Children's day poem |
बाल दिवस पर कविता-
इस दिन हम सब बच्चे मिलकर गीत खुशी के गाते हैं।
चाचा नेहरू के चरणों में ,श्रद्धा सुमन चढ़ाते हैं।
बालवीर की इस अवसर पर, एक शपथ यह खाओ।
ऊंच-नीच का भेद भुलाकर, सबको गले लगाओ।
जिस दिन जवाहरलाल ने था, जन्म जगत में पाया।
उनका जन्म दिवस भारत में, बाल दिवस कहलाया।
कविता नंबर- 2
चाचा नेहरू ने देखे थे, नव भारत के सपने।
सपने पूरे कर सकते थे, उनके बच्चे अपने।
ऐसी शिक्षा हमें आपसे, मिली यही सौभाग्य हमारा।
मर कर भी हो गया अमर जो, चाचा नेहरू सबका प्यारा।
शालाओं में भी होते हैं, नए-नए आयोजन।
जिन्हें देख आनंदित होते, हम बच्चों के तन मन।
MP Board Class-10th half yearly maths paper
Class-10th Hindi Half yearly paper 2021
Class-10th English Half yearly paper 2021
Class-11th Hindi half yearly paper 2021
Class-11th Biology Half yearly paper 2021
Class-12th Biology Half yearly paper 2021
Class-9th English Half yearly paper 2021
Class-9th Hindi Half yearly paper 2021
MP Board Class-10th half yearly maths paper
Class-10th Hindi Half yearly paper 2021
Class-10th English Half yearly paper 2021
Class-11th Hindi half yearly paper 2021
Class-11th Biology Half yearly paper 2021
Class-12th Biology Half yearly paper 2021
Class-9th English Half yearly paper 2021
Class-9th Hindi Half yearly paper 2021
यह भी पढ़ें 👇👇👇
👉MP Board कक्षा-9वीं हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2021
👉MP Board कक्षा-11वीं हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर Solution
👉MP Board कक्षा-11वीं अंग्रेजी अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर Solution
👉MP Board कक्षा-11वीं जीव विज्ञान अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर Solution
👉MP Board कक्षा-12वीं जीव विज्ञान अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर Solution
👉MP Board कक्षा-12वीं राजनीति विज्ञान अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर Solution
👉MP Board कक्षा-12वीं भौतिक विज्ञान अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर Solution
You are providing good knowledge. It is really helpful and factual information for us and everyone to increase knowledge.about Buy Wholesale Girls Cardigans. Continue sharing your data. Thank you.
ReplyDeletePost a Comment