ad13

CG Board model paper 2023 class 10th Hindi || छत्तीसगढ़ बोर्ड मॉडल पेपर 2023 कक्षा 10वीं हिंदी

CG Board model paper 2023 class 10th Hindi || छत्तीसगढ़ बोर्ड मॉडल पेपर 2023 कक्षा 10वीं हिंदी


CG Board model paper 2023 class 10th Hindi || छत्तीसगढ़ बोर्ड मॉडल पेपर 2023 कक्षा 10वीं हिंदी



CG Board model paper 2023 class 10th Hindi, छत्तीसगढ़ बोर्ड मॉडल पेपर 2023 कक्षा 10वीं हिंदी, model paper 2023 class 10, model paper 2023 class 10 hindi cg board, model paper 2023 class 10 cgbse, model paper 2023 class 10 cg board, sample paper 2023 class 10, sample paper 2023 class 10 cgbse, sample paper 2023 class 10 cg board, sample paper 2023 class 10 hindi cg board, previous year question paper class 10 hindi cg board, previous year question paper class 10 cgbse, मॉडल पेपर 2023 कक्षा दसवीं हिन्दी छत्तीसगढ़ बोर्ड, मॉडल पेपर 2023 कक्षा 10



नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट   www.Bandana classes.com  पर । आज की पोस्ट में हम आपको "CG Board model paper 2023 class 10th Hindi || छत्तीसगढ़ बोर्ड मॉडल पेपर 2023 कक्षा 10वीं हिंदी " के बारे में बताएंगे तो आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना है और अंत तक पढ़ना है।


अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर ले जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।



छत्तीसगढ़ मॉडल पेपर 2023


  कक्षा -10 


    विषय- हिंदी (विशिष्ट)




समय- 3 घंटे                                     पूर्णांक- 75



निर्देश -1-सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं। 



2-प्रश्न क्रमांक एक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है, जिसके खंड (अ) में बहुविकल्पी प्रश्न खंड (ब) में उचित संबंध संबंधी प्रश्न एवं खंड (स) में रिक्त स्थानों की पूर्ति संबंधित प्रश्न प्रत्येक प्रश्न पर एक अंक निर्धारित है।



3- प्रश्न क्रमांक 2 से 6 तक अति लघु प्रश्न है प्रत्येक उत्तर की शब्द सीमा 30 शब्द है प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं।



 4- प्रश्न क्रमांक 7 से 10 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न प्रत्येक उत्तर लगभग 50 शब्दों में लिखिए प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं।



5-प्रश्न क्रमांक 11 से 15 तक लगती प्रश्न प्रत्येक उत्तर लगभग 75 शब्दों में लिखिए प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं।



6- प्रश्न क्रमांक 16 एवं 17 अपठित गद्यांश एवं पत्र लेखन प्रश्न प्रत्येक प्रश्न पर 5 अंक निर्धारित हैं। 



7-प्रश्न क्रमांक 18 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न निबंध है इसका उत्तर लगभग 250 से 300 शब्दों में लिखिए इस प्रश्न पर 8 अंक निर्धारित हैं।


खंड (अ)


प्रश्न 1 सही विकल्प चुनकर लिखिए ।


(i)अलकस शब्द का अर्थ है


1-मेहनत 


2-आलस्य 


3-साहस


 4-ताकत



(ii)कन्यादान कविता में संवाद हो रहा है 


1-मां और बेटी के बीच 


2-पिता और मां के बीच 


3-सहेली और बेटी के बीच 


4-बेटी और पिता के बीच



(iii)देखता हूं मैं स्वयंवर हो रहा है प्रकृति का अनुराग अंचल हिल रहा है यह काव्य पंक्ति है 


1-कन्यादान की 


2-चंद्र गहना से लौटती बेर की 


3-साध की 


4-इनमें से कोई नहीं



(iv)घीसा ने अंतिम विदाई में अपनी गुरु मां को क्या भेंट दी? 


1-आम 


2-अमरूद 


3-बेर 


4-तरबूज



(v)मीरा के आराध्य थे 


1-राम


2-कृष्ण


 3-गणेश


 4-सरस्वती



खंड (ब)


 उचित मिलान कीजिए। 


            (क)                               (ख)


अपनी-अपनी बीमारी।            -     निबंध   


एक था पेड़ और एक था ठूठ।     -   व्यंग


अमर शहीद वीर नारायण सिंह-       कविता


साध।                               -      कहानी


 मरिया।                         -   जीवन वृत्त




खण्ड (स) 


रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।



1-देवदास बंजारे….. के शीर्षस्थ कलाकार थे। 



2-अमरकंटक ने अपनी आत्मा से…. को जन्म दिया हैं। 



3-निर्झर में गति है,.... है, वह आगे बढ़ता जाता है।



 4;धरती के हीरा….. को कहा गया है।



 5-भूख तो अपने आप में एक…. होती है।



प्रश्न-2 काले माथे वाली चिड़िया किस तरह से मछली पकड़ती है?



प्रश्न 3 नीचे लिखे शब्दों में निहित प्रत्ययो को अलग कीजिए 


1-लड़की 


2-मालकिन 


3-ठकुराइन 


4-त्यागी



प्रश्न 4 कवि द्वारा घर के आंतरिक भाग अथवा अंतापुर में आईना लटकाने का आशय क्या है?



प्रश्न 5 बदली हुई परिस्थितियों में अब राजदंड किस से मनाया जाएगा? 


प्रश्न 6 रीतिबद्ध काव्य धारा के किन्हीं दो कवियों के नाम लिखिए।



प्रश्न 7 शक्ति की आराधना जँवारा का वर्णन कीजिए।



प्रश्न 8 पुरस्कार कहानी प्रेम और संघर्ष का अनूठा उदाहरण है। इस कथन के पक्ष में अपना विचार दीजिए।



प्रश्न 9 लेखक की मां को जेब कतरे ने पैसे क्यों भेजे? 



प्रश्न 10 छायावाद की कोई तीन विशेषताएं लिखिए।


प्रश्न 11 निम्नलिखित पद्यांश का भावार्थ लिखिए ।


मैं यहां स्वच्छंद हूं, जाना नहीं है। चित्रकूट की अनगढ़ चौड़ी कम ऊंची ऊंची पहाड़ियां दुर दिशाओं तक फैली है वाझ भूमि पर इधर-उधर रीवा के पेड़ कांटेदार कुरूप खड़े हैं।


अथवा


अमल धवल गिरि के शिखरों पर बादल को घिरते देखा है। छोटे-छोटे मोती जैसे उससे शीतल तुहिन करूं को मानसरोवर के स्वर्णिम कमलों पर गिरते देखा है बादल को घिरते देखा है।



प्रश्न 12 दुनिया में क्या नहीं? कौन सी चीज मैंने अपने हाथों पैदा नहीं कि? इस कथन को ध्यान में रखकर मजदूरों के द्वारा किए गए निर्माण कार्यों को अपने शब्दों में लिखिए।


अथवा


बीमारी शब्द को लेखक ने किन-किन संदर्भों में प्रयोग किया है? टेक्स्ट को बीमारी के रूप में देखने का क्या अर्थ है?



प्रश्न 13- सी कुमार की मां क्या कहते कहते रो पड़ी? 


अथवा 


सुसकत आवत हुई भैया मोर पंक्ति के अनुसार दुल्हन की मनोदशा का वर्णन कीजिए।



प्रश्न 14 कवि ने जीवन की समानता झरने से किन किन रूपों में किए? अपने शब्दों में लिखिए। 


अथवा


 दृढ़ता और जड़ता में फर्क को पाठ में किस प्रकार बताया गया है? उदाहरण के साथ स्पष्ट कीजिए।



प्रश्न 15 मीरा को जो अमोलक वस्तु मिली है उसके बारे में वह क्या क्या बता रही है? अपने शब्दों में लिखिए।


अथवा


लेखक बनने के लिए शरत बाबू के क्या क्या सुझाव थे?



प्रश्न 16 निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों में से किन्ही 5 प्रश्नों के उत्तर लिखिए 


जीवन में समय का नियोजन ही सफलता की कुंजी है। समय का चक्र अपनी गति से चल रहा है या यूं कहें कि भाग रहा है। अक्सर इधर उधर कहीं ना कहीं से यह सुनने को मिलता है कि क्या करें समय ही नहीं मिलता। वास्तव में हम निरंतर गतिमान समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चल ही नहीं पाते। और पिछड़ जाते हैं। चाणक्य ने कहा है जो व्यक्ति जीवन में समय का ध्यान नहीं रखता उसके हाथ असफलता और पछतावा ही लगता है। कबीर दास जी ने भी काल करे सो आज कर आज करे सो अब कह कर काम को कल पर नहीं डालने की सीख दी है। समय जैसे बहुमूल्य धन को सोने चांदी की तरह संरक्षित नहीं रखा जा सकता क्योंकि समय तो गतिमान है। इस पर हमारा अधिकार तभी तक है जब तक हम इसका सदुपयोग करें अन्यथा यह नष्ट हो जाता है।



प्रश्न 17 मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ उठाने हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय को आवेदन पत्र लिखिए। 


अथवा 


अपनी बड़ी बहन के विवाह की तैयारियां संबंधी जानकारी देते हुए अपनी सहेली दोस्त को पत्र लिखिए।



प्रश्न 18 निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 250 - 300 शब्दों में निबंध लिखिए।



1-छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी  नरवा, गरूवा, घुरूवा, बारी 


2-मोबाइल फोन लाभ हानि 


3-युवाओं में बढ़ती हिंसा वृद्धि 


4- स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत 


5-योग का महत्व 


6-प्लास्टिक मुक्त भारत



Post a Comment

Previous Post Next Post

Top Post Ad

Below Post Ad