ad13

MP Board Class 10th Social science Pre Board Paper Solution 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान प्री बोर्ड पेपर सॉल्यूशन 2023

MP Board Class 10th Social science Pre Board Paper Solution 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान प्री बोर्ड पेपर सॉल्यूशन 2023

MP Board Class 10th Social science Pre Board Paper Solution 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान प्री बोर्ड पेपर सॉल्यूशन 2023

mp board 10th social science pre board paper solution 2023

MP Board Class 10th Social science Pre Board Paper Solution 2023,10th samjik vigyan setb pri board abhyash paper 2023 slove,pre board 10 social science solve mpboard,10th सामाजिक विज्ञान अभ्यास पेपर प्री बोर्ड 2023 फुल सोल्यूशन mp board,क्लास 10 सामजिक विज्ञान अभ्यास प्रश्न पात्र 2023 प्री बोर्ड परीक्षा 2023 solution सेट b,Kaksha dasvin social science abhyash prashn patra 2023 set b pri board,Kaksha dasvin 10 social science abhyash prashn paper 2023 solution mpboard,Class 10th science abhyash prashn paper pre board 2023 solution,class 10th pre board paper social science,social science pre board paper solution,class 10th social science paper full solve,pri board paper full solution 10th class,10th class samajik vigyan pre board paper,10th class ka pre board paper solve samajik vigyan,kaksha 10 pre board paper solution,social science ka paper solve,mp samajik vigyan pre board paper,class 10th social science preboard paper full solution 2022,samajik vigyan ka pre board paper full solve,एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान प्री बोर्ड पेपर सॉल्यूशन 2023,प्री बोर्ड परीक्षा 2022 कक्षा 10 वी सामजिक विज्ञान पेपर हल,कक्षा दसवीं सामाजिक विज्ञान प्री बोर्ड पेपर,प्री बोर्ड पेपर कक्षा 10 वीं सामाजिक विज्ञान,कक्षा दसवीं सामजिक विज्ञान पेपर हल प्री बोर्ड 2022 फुल सोल्यूशन,कक्षा 10 वीं सामाजिक विज्ञान प्री बोर्ड पेपर सम्पूर्ण हल,प्री बोर्ड पेपर कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान,बोर्ड पेपर कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान,प्री बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वी सामाजिक विज्ञान पेपर,प्री बोर्ड परीक्षा 2022 कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान

MP Board Class 10th Social science Pre Board Paper Solution 2023 download PDF || एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान प्री बोर्ड पेपर सॉल्यूशन 2023

सत्र 2022-23 में प्रदेश के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी विद्यालय में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के पूर्वाभ्यास दिनांक 30 जनवरी 2023 से दिनांक 11 फरवरी 2023 तक कराए जाएं इस हेतु निर्देश जारी कर दिए गए।

मध्य प्रदेश बोर्ड में प्री बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।

जिस तरह से विमर्श पोर्टल पर प्राचार्य लॉगिन पर दिनांक 27 एक 2023 से सन में प्रपत्र 1 में दर्शाई गई सूची अनुसार निम्नानुसार सामग्री उपलब्ध होगी जिन्हें प्राचार्य डाउनलोड कर उनके विद्यालय की छात्र संघ के अनुसार कम छात्र होने पर फोटोकॉपी तथा अधिक छात्र होने पर मुद्रित करा सकेंगे

मध्य प्रदेश बोर्ड में बोर्ड परीक्षा से पहले एक बार प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। प्री बोर्ड परीक्षा 2023 की तैयारी किस प्रकार से करें इस पोस्ट में पूरी कंप्लीट जानकारी मिलने वाली ।

MP Board प्री बोर्ड परीक्षा 2023 क्या है ?

अर्धवार्षिक परीक्षा खत्म होने के बाद हर साल की तरह प्री बोर्ड परीक्षा 2023 का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस वर्ष अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं लेट से आयोजित की गई थी इस वजह से प्री बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद प्री बोर्ड परीक्षा 2023 का आयोजन दोबारा से किया जा रहा है। छात्र बोर्ड परीक्षा से पहले अपनी परीक्षा के लिए तैयार हो पाएंगे और गुड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।

एमपी बोर्ड प्री बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान अभ्यास परीक्षा पेपर 2023

इस पोस्ट में आपको कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान प्री बोर्ड परीक्षा पेपर 2022 के अभ्यास परीक्षा पेपर का संपूर्ण हल देखने को मिलने वाला है इसलिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें। इस पोस्ट में कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान प्री बोर्ड परीक्षा 2023 के प्रश्न पत्र का सलूशन दिया गया है।

अभ्यास प्रश्न पत्र- 2023

कक्षा- 10


विषय- सामाजिक विज्ञान

(सेट- A)


सही विकल्प का चयन कीजिए।


1-हमें ही देश के लिए कुर्बानी देने के लिए क्यों चुना गया कथन किस से संबंधित है

 उत्तर- बांध विस्थापित से


2-निम्नलिखित में से कौन सा देश वियना की कांग्रेस में शामिल नहीं हुआ

 उत्तर- स्विट्जरलैंड


3-गिरमिट से तात्पर्य था। 

उत्तर- एग्रीमेंट


4-श्रीलंका की राजधानी है।

 उत्तर- कोलंबो


5-लोकतंत्र के मूल्यांकन के लिहाज से इनमें से कोई एक चीज लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के अनुरूप नहीं है उसे चुने -

उत्तर- बहुसंख्यकों का शासन


6-भारत के इनमें से किस राज्य में 90% ग्रामीण लोग राशन की दुकानों का प्रयोग करते हैं?

 उत्तर- तमिलनाडु


2-रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1-एलुमिनियम का कच्चा माल बॉक्साइट है।


2-गॉड सेव आवर नोबल किंग ब्रिटिश साम्राज्य का राष्ट्रगान है।

 

3-प्राथमिक द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रों की कृषि विनिर्माण व्यापार गतिविधियां है।


4-भारत में जाति पर आधारित सामाजिक विभाजन है।


5-भौगोलिक रूप से बेल्जियम की तुलना भारतीय राज्य हरियाणा से की गई है।


6-लोकतंत्र का मतलब है जनता का शासन।


Click here 👇👇👇


3-सही जोड़ी बनाइए उत्तर

1-विश्व का सबसे बड़ा उद्योग    -कपड़ा


2-बेंगलुरु                           - राज्य सूची


3-गोलमेज सम्मेलन                 - लंदन


4-मानव विकास रिपोर्ट            - यूएनडीपी


5-वाणिज्य                        - सॉफ्टवेयर पार्क


6-प्राकृतिक पत्तन                 -मुंबई


4-एक वाक्य में उत्तर

1-34 किलोमीटर


2-आचार्य विनोबा भावे


3- कोच्चि का पतन


4-महात्मा गांधी


5-विमुद्रीकरण एक आर्थिक क्रिया है जिसके अंतर्गत सरकार पुरानी मुद्रा को समाप्त कर देती है और नई मुद्रा को चालू करती है।


6-महात्मा गांधी ने


5-सत्य और असत्य

1-सत्य

2-असत्य अफ्रीका

3-असत्य

4-सत्य

5-

6-सत्य


प्रश्न 6 का उत्तर

संसाधन किसे कहते हैं-हमारे पर्यावरण में उपलब्ध वे सभी वस्तुएं जो हमारे लिए उपयोगी हैं संसाधन कहलाते हैं जैसे- हवा, पानी, मिट्टी।


प्रश्न 7 का उत्तर अथवा 

नवीकरणीय संसाधन किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।


उत्तर -वे संसाधन जो प्रकृति में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं जो कभी समाप्त नहीं होंगे उन्हें नवीनीकरण संसाधन कहते हैं। जैसे- हवा, सौर ऊर्जा, जल ऊर्जा ,भूतापीय उर्जा आदि


अनवीकरणीय संसाधन किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।

उत्तर-वे संसाधन जो लंबे समय तक उपयोग के बाद समाप्त हो जाएंगे जिन्हें फिर से पुनः उत्पन्न नहीं किया जा सकता है वे अनवीकरण संसाधन कहलाते हैं जैसे जीवाश्म ईंधन धातु आदि।


प्रश्न 8 का उत्तर वैश्वीकरण से क्या तात्पर्य है-

विभिन्न देशों के बीच परस्पर संबंध और तीव्र एकीकरण की प्रक्रिया ही वैश्वीकरण कहलाती है।


प्रश्न 9 का उत्तर अथवा बहुत सारे मजदूर और महिलाएं इस स्पिनिंग जेनी के इस्तेमाल का विरोध क्यों कर रहे थे?

जेम्स हरग्रीव्स ने 1764 में स्पिनिंग जेनी का आविष्कार किया था। इस मशीन ने कताई की प्रक्रिया को तेज कर दिया। लेकिन इस मशीन के आने के बाद मजदूरों की मांग घटने लगी। एक ही पहिया घुमाने वाला एक मजदूर बहुत सारी तकलियों को घुमा देता था और एक साथ बहुत से धागे बन जाते थे।


प्रश्न 10 का उत्तर

1-कृषि आधारित उद्योग में है जो कच्चे माल के रूप में वनस्पति और जंतु आधारित उत्पादों का प्रयोग करते हैं।


2-उदाहरण के लिए खाद्य संसाधन सूती वस्त्र आदि।


3-खनिज आधारित उद्योग में हैं जो खनिज अयस्क ओं का प्रयोग कच्चे माल के रूप में करते हैं यह प्राथमिक उद्योग हैं।


प्रश्न 11 का उत्तर

क्या आप मानते हैं कि आर्थिक गतिविधियों का प्राथमिक द्वितीय एवं तृतीय क्षेत्र में विभाजन की उपयोगिता है? व्याख्या कीजिए कि कैसे?

उत्तर- आर्थिक गतिविधियों का प्राथमिक द्वितीयक एवं तृतीय क्षेत्र में विभाजन कई दृष्टिकोण से उपयोगी है।

1-यह रोजगार की स्थिति को दर्शाता है-आर्थिक गतिविधियों का वर्गीकरण विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार की स्थिति दिखाता है। उदाहरण के लिए भारत जैसे विकासशील देश में ज्यादातर लोग प्राथमिक क्षेत्र में लगे हुए हैं जिन्हें कृषि और संबंधित क्षेत्र भी कहा जाता है। दूसरी ओर, विकसित देशों में जैसे अमेरिका में अधिकांश लोग माध्यमिक और तृतीय क्षेत्र में कार्यरत हैं।


2-सरकारी योजना के लिए-आर्थिक गतिविधियों का वर्गीकरण भी सरकार को कदम उठाने में मदद करता है ताकि अधिक से अधिक लोग गैर कृषि क्षेत्रों में विशेषकर तृतीयक क्षेत्र में कार्यरत हूं क्योंकि यह क्षेत्र प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्रों के विकास में मदद करता है।


3-लोगों के योगदान को जानने के लिए-लोगों के विभिन्न समूह द्वारा किए जाने वाले आर्थिक गतिविधियों उनके प्रतिशत और जीडीपी में उनका योगदान जीडीपी को जानना स्थिति हम जीडीपी को जानते हैं ग्राफ और इन क्षेत्रों के आंकड़ों और उनकी हिस्सेदारी प्रतिशत में प्रतिशत।


प्रश्न 12 का उत्तर अथवा

वैश्वीकरण के दोष अथवा दुष्प्रभाव इस प्रकार हैं-

1-आर्थिक असंतुलन-वैश्वीकरण के कारण विश्व में आर्थिक असंतुलन पैदा हो रहा है गरीब राष्ट्र अधिक गरीब एवं अमीर राष्ट्र अधिक संपन्न हो रहे हैं। इसी प्रकार देश में भी गरीब एवं अमीर व्यक्तियों के बीच विषमता बढ़ रही है।


2-देशी उद्योगों का पतन-वैश्वीकरण के कारण स्थानीय उद्योग धीरे-धीरे बंद होते जा रहे हैं। विदेशी माल की प्रतियोगिता के सामने देसी उद्योग टिक नहीं पाते हैं। उनका माल विक नहीं पाता है या घाटे में बेचना पड़ता है। यही कारण है कि देश में कई उद्योग बंद हो गई हैं या बंद होने की कगार पर है।


प्रश्न 13 का उत्तर- रेल परिवहन के तीन महत्व लिखिए

रेल परिवहन का महत्व निम्नांकित है-

1-भारी समान ढुलाई की सुविधा- रेल यातायात द्वारा भारी सामान को आसानी से ढोया जा सकता है जबकि सड़कों द्वारा यह संभव नहीं होता है।


2-मूल्यों में स्थिरता बनाए रखने में सहायक-रेलो द्वारा शीघ्रता से बड़ी मात्रा में वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जा सकता है इससे देश में वस्तुओं के मूल्यों ने स्थिरता कायम रहती है।


3-निर्यात व्यापार को प्रोत्साहन-देश से निर्यात होने वाली वस्तुओं को बंदरगाह तक पहुंचाएं रेलों का अन्य साधनों की अपेक्षा अधिक योगदान रहता है।


प्रश्न 14 का उत्तर अथवा खरीफ और रबी की फसल में अंतर


खरीफ फसल

रबी फसल

1-यह ऋतु मानसून के आगमन के साथ ही शुरू होती है।

यह फसल मानसून ऋतु के बाद शरद ऋतु के साथ शुरू होती है।

2-इसकी प्रमुख फसलें चावल, ज्वार, बाजरा, मक्का, कपास, पटसन, और मूंगफली आदि है।

इसकी प्रमुख फसलें गेहूं, जौ, चना, सरसों और अलसी जैसे तेल निकालने के बीज आदि हैं।

3-इन फसलों के पकने में कम समय लगता है।

इन फसलों के पकने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगता है।

4-इन फसलों का प्रति हेक्टेयर उत्पादन कम होता है।

इन फसलों का प्रति हेक्टेयर उत्पादन अधिक होता है।


प्रश्न 15 का उत्तर अथवा

निम्न जल मार्गों को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है-

1-हल्दिया तथा इलाहाबाद के मध्य गंगा जल मार्ग जो 16 से 20 किलोमीटर लंबा है।


2-सदिया घुबरी के मध्य 891 किलोमीटर लंबा ब्रह्मपुत्र नदी जलमार्ग।


प्रश्न 16 का उत्तर अथवा

1789 में कई इतिहासकारों का मानना है कि मुद्रण संस्कृति ने फ्रांसीसी क्रांति के लिए अनुकूल परिस्थितियां रखी।


1-पहला छपाई के चलते उन्होंने रीति-रिवाजों की जगह विवेक शासन पर बल दिया और मांग की हर चीज को तर्क और विवेक की कसौटी पर ही कसा जाए। उन्होंने चर्च की धार्मिक और राज्य की निरंकुशता सत्ता पर प्रहार करके परंपरा पर आधारित सामाजिक व्यवस्था को दुर्बल कर दिया। वांल्तेयर और रूसो के लेखन का व्यापक पाठक वर्ग था और उनके पाठक एक नए आलोचनात्मक, सवालिया और तार्किक नजरिए से दुनिया देखने लगे थे।


2-दूसरा छपाई ने वाद विवाद संवाद की नई संस्कृति को जन्म दिया। सारे पुराने मूल्य संस्थाओं और कायदो पर आम जनता के बीच बहस मुबाहिसे हुए और इस तरह बनी सार्वजनिक दुनिया से सामाजिक क्रांति के नए विचारों का सूत्रपात हुआ।


प्रश्न 17 का उत्तर अथवा

19वीं सदी में भारत में गरीब जनता पर मुद्रण संस्कृति का क्या असर हुआ?

19 वी सदी के मद्रासी शहरों में काफी सस्ती किताबें चौक चौराहों पर बेची जा रही थी जिसके चलते गरीब लोग भी बाजार से उन्हें खरीदने की स्थिति में आ गई थी।

1-19वीं सदी के अंत से जातिभेद के बारे में तरह-तरह की पुस्तकों और निबंधों में लिखा जाने लगा था निम्न जाति आंदोलनों के मराठी नेता ज्योतिबा फुले ने अपनी गुलामगिरी 1871 मैं जाति प्रथा के अत्याचारों पर लिखा।


2-बीसवीं सदी के महाराष्ट्र में भीमराव अंबेडकर और मद्रास में ई वी रामास्वामी नायकर ने जो पेरियार के नाम से बेहतर जाने जाते हैं जाति पर जोरदार कलम चलाई और उनके लेखन पूरे भारत में पढ़े गए।


3-समाज सुधार कोने इन प्रयासों को संरक्षण दिया उनकी मूल कोशिश यह थी कि मजदूरों के बीच नशाखोरी कम हो साक्षरता आए और उन तक राष्ट्रवाद का संदेश भी यथासंभव पहुंचे।


प्रश्न 18 का उत्तर अथवा भारत में वन संरक्षण के कोई तीन उपाय लिखिए।


1-राजस्थान के अलवर जिले में 5 गांव के लोगों ने 1200 हेक्टेयर भूमि को भैरो देव डाकव को अभ्यारण घोषित कर दिया है।


2-राजस्थान के बिश्नोई गांव के आसपास काले हिरण चिंकारा नीलगाय और मोरों के झुंड मिलना इस बात का प्रमाण देता है कि वहां इन जीवों को कितना ख्याल किया जाता है।


3-सरिस्का बाघ परियोजना में राजस्थान के लोगों ने हो रहे डोलोमाइट खनन कार्य को बंद करवा दिया है।


प्रश्न 19 का उत्तर

भारत एक संघीय व्यवस्था वाला देश है इस तथ्य को साबित करने वाले मुख्य तीन बिंदु निम्न है-

1-संविधान की सर्वोच्चता

2-संविधान के द्वारा केंद्रीय सरकार और इकाइयों की सरकारों में शक्तियों का विभाजन

3-लिखित और कठोर संविधान

4-स्वतंत्र उच्चतम न्यायालय भारतीय संविधान में संघात्मक शासन के यह सभी प्रमुख लक्षण विद्यमान है।


प्रश्न 20 का उत्तर अथवा

मुद्रा के प्रयोग से वस्तुओं के विनिमय में सहूलियत कैसे आती है?

वस्तु विनिमय प्रणाली में जहां वस्तुएं मुद्रा के प्रयोग के बिना सीधे आदान प्रदान की जाती हैं, वहां आवश्यकताओं का दोहरे संयोग एक आवश्यक शर्त होती है। मुद्रा के प्रयोग से आवश्यकताओं के दोहरे सहयोग की जरूरत एवं वस्तु विनिमय प्रणाली की कठिनाइयां समाप्त हो गई हैं। इस तरह मुद्रा के प्रयोग से वस्तुओं के विनिमय में सहूलियत आती है।

उदाहरण- माना एक चावल विक्रेता चावल के बदले जूते खरीदना चाहता है। वस्तु विनिमय प्रणाली में उसके लिए ऐसे व्यक्ति को ढूंढना मुश्किल होगा जो उससे चावल लेकर बदले में जूते दे दे। किंतु मुद्रा के प्रयोग ने इस कठिनाई को हल कर दिया है। अब चावल विक्रेता चावल बेचकर मुद्रा अर्जित करेगा तथा उस मुद्रा से जूते खरीद लेगा।


प्रश्न 21 का उत्तर

5 फरवरी 1922 को गोरखपुर के निकट चोरा चोरी नामक स्थान पर आंदोलनकारियों ने पुलिस थाने में आग लगा दी जिससे कुछ सिपाही जलकर मर गये। गांधीजी इस घटना से बहुत दुखी हुए और उन्होंने इस आंदोलन को वापस ले लिया।


प्रश्न 22 का उत्तर अथवा लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की विभिन्न भूमिकाओं का वर्णन कीजिए 

उत्तर-लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की निम्नलिखित भूमिका है-

1-अपनी विचारधारा कार्यक्रम और नीतू को जनता के सक्षम रखना-राजनीतिक दल अपनी पार्टी की विचारधारा कार्यक्रम और नीतियों का प्रचार प्रसार कर रहे जनता के सक्षम रखते हैं।


2-चुनाव लड़ना-प्रत्येक राजनीतिक दल सत्ता हासिल करना चाहता है इसके लिए वे चुनाव लड़ती हैं ताकि सत्ता प्राप्त करके वे शासन में भागीदारी कर सके।


3-विरोधी दल के रूप में कार्य करना-जो दल चुनाव नहीं जीत पाते हैं। बहुमत हासिल नहीं कर पाते हैं। वे विरोधी दल के रूप में कार्य करके सत्तारूढ दल पर अंकुश रखते हैं।


सरकार बनाना-जो दल बहुमत हासिल कर लेते हैं वह चुनाव जीतकर सरकार बनाने का कार्य करते हैं।


Click here 👇👇👇


👉कक्षा 10वी सामाजिक विज्ञान अभ्यास प्रश्न पत्र सेट (अ, ब, स, द) का सम्पूर्ण हाल


Post a Comment

Previous Post Next Post

Top Post Ad

Below Post Ad