UP Board Class 12th Physics Model Paper 2023 || कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान मॉडल पेपर यूपी बोर्ड परीक्षा 2023
UP Board Class 12th Physics Model Paper 2023 || कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान मॉडल पेपर यूपी बोर्ड परीक्षा 2023
up board class 12th physics model paper 2023 || यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान मॉडल पेपर 2023
यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2023
कक्षा -12वीं
विषय- भौतिक विज्ञान
समय : 3 घंटे 15 मिनट ] [ पूर्णांक : 70
नोट : प्रारंभ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र
पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
Note : First 15 minutes are allotted for
the candidate to read the
question paper.
निर्देश :
i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
ii) इस प्रश्न पत्र में 5 खंड हैं: खंड 'अ' , खंड
'ब' , खंड 'स' , खंड 'द' , खंड 'य' ।
iii) खंड 'अ' बहुविकल्पीय है तथा प्रत्येक प्रश्न
1 अंक का है।
iv) खंड 'ब' अतिलघु उत्तरीय है तथा प्रत्येक
प्रश्न 1 अंक का है।
v) खंड 'स' लघु उत्तरीय है तथा प्रत्येक प्रश्न 2
अंक का है।
vi) खंड 'द' भी लघु उत्तरीय है तथा प्रत्येक
प्रश्न 3 अंक का है।
vii) खंड 'य' विस्तृत उत्तरीय है तथा प्रत्येक
प्रश्न 5 अंक का है। इस खंड के चारों
प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का चयन
प्रदान किया गया
है। ऐसे प्रश्नों में आपको दिए गए चयन में
से केवल 1 प्रश्न ही करना है।
खंड - अ
Section - A
1. क) निम्नलिखित में से धारिता का मात्रक कौन
सा है?
i) कूलॉम
ii) एंपियर
iii) वोल्ट
iv) कूलॉम/वोल्ट. 1
ख) 50Ω प्रतिरोध के धात्विक तार को खींचकर
उसकी लंबाई दोगनी कर देते हैं। इसका
नया प्रतिरोध है -
i) 25 Ω
ii) 50 Ω
iii) 100 Ω
iv) 200 Ω. 1
(ग) हेनरी/मीटर मात्रक है -
i) वैद्युतशीलता का
ii) चुंबकशीलता का
iii) परावैद्युतांक का
iv) स्वप्रेरकत्व का. 1
घ) समय [T] विमा नहीं है -
i) L/R की
ii) RC की
iii) √LC की
iv) R/C की. 1
(ड़) यदि किसी कण का संवेग दोगुना कर दिया
जाए तो इसकी डी-ब्राग्ली तरंगदैर्ध्य होगी-
i) अपरिवर्तित
ii) चार गुनी
iii) दोगुनी
iv) आधी. 1
(च) n - टाइप अर्धचालक में वैद्युत चालन का
कारण है-
i) इलेक्ट्रॉन
ii) कोटर
iii) प्रोटॉन
iv) पॉजिट्रॉन. 1
खंड - ब
Section - B
2. क) विभव प्रवणता तथा विद्युत क्षेत्र की
तीव्रता में संबंध बताइए। 1
ख) साइक्लोट्रॉन किस सिद्धांत पर कार्य
करता है? 1
ग) चुंबकीय आघूर्ण की परिभाषा दीजिए।
घ) किसी धातु के लिए कार्य फलन 3.3
इलेक्ट्रॉन वोल्ट है। धातु के लिए देहली
आवृत्ति की गणना कीजिए। 1
ड़) चुंबकीय फ्लक्स से आप क्या समझते
हैं? 1
च) प्रकाश विद्युत उत्सर्जन का अर्थ
समझाइए। 1
Also Read 👇👇👇
👉UP Board Class 9th to 12th All Subjects Papers full solution 2023👈
खंड - स
Section - C
3 क) एक कुंडली का स्वप्रेरण गुणांक 10 मिली
हेनरी है। इसमें विद्युत धारा 5 मिली सेकंड
में 5 एंपियर से 15 एंपियर हो जाती है।
कुंडली में प्रेरित विद्युत वाहक बल ज्ञात
कीजिए। 2
ख) क्यूरी की परिभाषा दीजिए। 2
ग) भंवर धाराओं से आप क्या समझते हैं? 2
घ) संधि डायोड में विभव प्राचीर से क्या
तात्पर्य है? 2
अथवा
LED का पूरा नाम बताइए। 2
खंड - द
Section - D
4 क) धातुओं में इलेक्ट्रॉनों के अनियमित (मुक्त)
वेग और उनके अनुगमन वेग में क्या अंतर
है? 3
ख) किसी सेल के विद्युत वाहक बल तथा
उसके सिरों के बीच विभवांतर (टर्मिनल
विभवांतर) में संबंध का सूत्र स्थापित
कीजिए। 3
ग) एक रेडियो 7.5Hz से 12MHz बैंड के
किसी स्टेशन से समस्वरित हो सकता है।
संगत तरंग दैर्ध्य बैंड क्या होगा? 3
घ) नाभिकीय संलयन से क्या तात्पर्य है? 3
ड़) सिद्ध कीजिए कि निरक्षीय स्थिति में किसी
बिंदु पर वैद्युत द्विध्रुव द्वारा वैद्युत-विभव
शून्य होता है। 3
खंड - य
Section - E
5 क) परस्पर संपर्क में रखे दो पतले लेंसों के
संयोजन की फोकस दूरी के लिए सूत्र की
स्थापना कीजिए। 3
ख) एक उभयोत्तल लेंस 1.5 अपवर्तनांक के
कांच से बना है। इसके दोनों पृष्ठों की वक्रता
त्रिज्याएं 20 सेंमी हैं। लेंस की क्षमताओं का
अनुपात ज्ञात कीजिए जब इसे हवा में रखा
जाए और जब इसे 1.25 अपवर्तनांक के
द्रव में डुबाया जाए। 3
ग) लॉरेंज बल के आधार पर विद्युत चुंबकीय
प्रेरण की व्याख्या कीजिए। 3
घ) आइंस्टीन के प्रकाश विद्युत समीकरण का
निगमन कीजिए। 3
अथवा
डी ब्रोग्ली तरंग दैर्ध्य का सूत्र स्थापित
कीजिए एवं प्रतीकों का अर्थ स्पष्ट कीजिए। 3
ड़) फोटो डायोड प्रकाश संसूचक के रूप में कार्य
करता है। इस कथन की पुष्टि कीजिए।
6. सिद्ध कीजिए कि किसी बंद फ्लक्स से गुजरने
वाला वैद्युत फ्लक्स फाई उस पृष्ठ द्वारा परिबद्ध
कुल आवेश q का 1/अपसाइलन नॉट गुना
होता है, जहां अपसाइलन नॉट मुक्त आकाश
की विद्युत शीलता है। 5
अथवा
अनंत लंबाई के समान रुप से आवेशित सीधे
तार के निकट विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का व्यंजक
गौस के प्रमेय की सहायता से प्राप्त कीजिए। 5
7. धारावाही लंबी परिनालिका वे स्व-प्रेरकत्व का
सूत्र स्थापित कीजिए। 5
अथवा
चोक कुंडली का कार्य सिद्धांत समझाइए। चोक
कुंडली में वाट हीन धारा के महत्व को
समझाइए।
8. हाइगेंस के द्वितीयक तरंगिकाओं के सिद्धांत
की विवेचना कीजिए। 5
अथवा
पूर्ण आंतरिक परावर्तन से आप क्या समझते
हैं? इसकी आवश्यक शर्तें लिखिए। 5
9. मुक्त इलेक्ट्रॉनों के अनुगमन वेग से आप क्या
समझते हैं? इलेक्ट्रॉन अनुगमन वेग के सिद्धांत
द्वारा ओम के नियम का निगमन कीजिए। 5
अथवा
L- C - R संयोजन के लिए श्रेणी क्रम
अनुनादी परिपथ बनाइए। इस परिपथ के लिए
अनुनादी आवृत्ति का सूत्र प्राप्त कीजिए। 5
दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।
👉Click here to join telegram channel👈
👉Click here to join YouTube channel 👈
Also Read 👇👇👇
👉UP Board Class 9th to 12th All Subjects Papers full solution 2023👈
Post a Comment