MP Board Class 12th Biology Pre Board Paper Solution 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं जीव विज्ञान प्री बोर्ड पेपर सॉल्यूशन 2023
MP Board Class 12th Biology Pre Board Paper Solution 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं जीव विज्ञान (Set-C) प्री बोर्ड पेपर सॉल्यूशन 2023
mp board 12th biology pre board paper solution
MP Board Class 12th Biology Pre Board Paper Solution 2023 download PDF || एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं जीव विज्ञान प्री बोर्ड पेपर सॉल्यूशन 2023
सत्र 2022-23 में प्रदेश के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी विद्यालय में कक्षा 12वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के पूर्वाभ्यास दिनांक 30 जनवरी 2023 से दिनांक 11 फरवरी 2023 तक कराए जाएं इस हेतु निर्देश जारी कर दिए गए।
मध्य प्रदेश बोर्ड में प्री बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।
जिस तरह से विमर्श पोर्टल पर प्राचार्य लॉगिन पर दिनांक 27 एक 2023 से सन में प्रपत्र 1 में दर्शाई गई सूची अनुसार निम्नानुसार सामग्री उपलब्ध होगी जिन्हें प्राचार्य डाउनलोड कर उनके विद्यालय की छात्र संघ के अनुसार कम छात्र होने पर फोटोकॉपी तथा अधिक छात्र होने पर मुद्रित करा सकेंगे।
मध्य प्रदेश बोर्ड में बोर्ड परीक्षा से पहले एक बार प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। प्री बोर्ड परीक्षा 2023 की तैयारी किस प्रकार से करें इस पोस्ट में पूरी कंप्लीट जानकारी मिलने वाली है।
MP Board प्री बोर्ड परीक्षा 2023 क्या है ?
अर्धवार्षिक परीक्षा खत्म होने के बाद हर साल की तरह प्री बोर्ड परीक्षा 2023 का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस वर्ष अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं लेट से आयोजित की गई थी इस वजह से प्री बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद प्री बोर्ड परीक्षा 2023 का आयोजन दोबारा से किया जा रहा है। छात्र बोर्ड परीक्षा से पहले अपनी परीक्षा के लिए तैयार हो पाएंगे और गुड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
एमपी बोर्ड प्री बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान अभ्यास परीक्षा पेपर 2023
इस पोस्ट में आपको कक्षा 12वीं जीव विज्ञान प्री बोर्ड परीक्षा पेपर 2022 के अभ्यास परीक्षा पेपर का संपूर्ण हल देखने को मिलने वाला है इसलिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें। इस पोस्ट में कक्षा 12वीं जीव विज्ञान प्री बोर्ड परीक्षा 2023 के प्रश्न पत्र का सलूशन दिया गया है।
अभ्यास प्रश्न पत्र सत्र- 2023
विषय -जीवविज्ञान
(सेट- C)
कक्षा-12
समय - 3घंटा पूर्णांक- 70
निर्देश-
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
2. प्रश्न क्रमांक 1 से 4 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है प्रत्येक के लिए 7 अंक आवंटित हैं।
3. प्रश्न क्रमांक 5 से 12 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न है प्रत्येक के लिए 2 अंक आवंटित हैं।
4. प्रश्न क्रमांक 13 से 16 तक लघु उत्तरीय प्रश्न है प्रत्येक के लिए 3 अंक आवंटित हैं।
5. प्रश्न क्रमांक 17 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न है जिसके लिए 4 अंक आवंटित है |
6. प्रश्न क्रमांक 18 से 19 तक अति दीर्घ उत्तरीय प्रश्न है जिसके लिए 5 अंक आवंटित हैं।
7. आवश्यकता अनुसार स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइए
1. सही विकल्प चुनकर लिखिए- 1X7=7
i) परागकण का अध्ययन कहलाता है-
(a) पेलीनोलॉजी
(b) एथमोलॉजी
(c) पेलीयो बॉटनी
(d) टेक्सोनोमी
उत्तर- (a) पेलीनोलॉजी
ii) जन्म दर तथा मृत्यु दर का अनुपात कहलाता है-
(a) जैविक इंडेक्स
(b) जनसंख्या घनत्व को
(c) कुल संख्या
(d) समष्टि डायनामिक्स
उत्तर-(a) जैविक इंडेक्स
iii) अपूर्ण प्रभाविता में f2 पीढ़ी का संलक्षण अनुपात होगा -
(a) 3:1
(b) 1:2:1
(c) 1:1:1
(d) 1:3
उत्तर- (b) 1:2:1
(iv) किन कोशिकाओं को अमर कोशिकाएं कहा जाता है-
(a) जर्म कोशिकाएं
(b) यकृत कोशिकाएं
(c)वृक्क कोशिकाएं
(d) तंत्रिका कोशिकाएं
उत्तर- (a) जर्म कोशिकाएं
(v) लीवर सिरोसिस उत्पन्न करने वाला कारक है-
(a) वसा
(b) विटामिन
(c) तंबाकू
(d) अल्कोहल
उत्तर- (d) अल्कोहल
(vi) प्लाज्मिड नाम दिया-
(a) जैकब एंड मोनाड
(b)लीडर वर्ग
(c) खुराना
(d) अथ सेगर
उत्तर- (b)लीडर वर्ग
vii) धंसे हुए रंध्र पाए जाते हैं-
(a) मरूद्भिद पौधों में
(b) जलीय पौधों में
(c) स्थलीय पौधों में
(d) तैरते हुए पौधों में
उत्तर- (a) मरूद्भिद पौधों में
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- 1X7=7
i) वृषण में ...... कोशिकाओ द्वारा लिंग हार्मोन निर्मित होता है।
उत्तर- लीडिंग कोशिकाओं
ii) डीएनए के खंडों को जोड़ने का कार्य......... एन्जाइम करता है।
उत्तर- डीएनए लाइगेज
iii) कैंसर के लिए उत्तरदाई जीन को........... कहते हैं ।
उत्तर- ओंकाजीन
iv) एथिल अल्कोहल के उत्पादन के लिए ... ( यीस्ट) का प्रयोग किया जाता है।
उत्तर- सेकेरोमाइसी सरवाइसी
v) पीसीआर को सर्वप्रथम .........ने विकसित किया।
उत्तर- कैरीमुलीस
vi) सुनहरे चावल में विटामिन ........पाया जाता है।
उत्तर- A
vii) श्वसन मूल ............ पौधों में पाई जाती है।
उत्तर-राइजोफोरा
Click here 👇👇👇
3. एक शब्द या वाक्य में उत्तर लिखिए- 1X7=7
i) बीजांड का वह स्थान जहां बीजांड वृत्त से जुड़ा होता है क्या कहलाता है?
उत्तर- हाइलम
ii) गर्भाशय के अंदर भ्रूण का पोषण कौन करता है ?
उत्तर- अपरा
(iii) मानव में लिंग निर्धारण किस क्रोमोसोम के कारण होता है ?
उत्तर- y क्रोमोसोम
iv) एड्स दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 1 दिसंबर
v) बी.ओ.डी का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर- बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड
vi) पहले क्लोंन जंतु का नाम लिखिए ।
उत्तर- डाली
(vii) सहजीविता का एक उदाहरण लिखिए।
उत्तर - लाइकेन
4 सही जोड़ी बनाकर लिखिए- 1X7=7
(अ) (ब)
i) पार्थइन ओकापी (a) एसटीडी
(ii) सिफलिस (b)ट्रांसजेनिक पौधे
(iii) जिराफ की गर्दन (c) पेडोलॉजी
iv) एड्स (d) मीथेन
(v) बायोगैस (e) लैमार्क
(vi) बीटी कॉटन (f) ट्रिपोनियो पेल्डिम
vii) मृदा (g) केला
उत्तर-
1- g
2- f
3-e
4-a
5-d
6-b
7-c
5) एक बीजपत्री बीज एवं द्विबीज पत्री बीज में कोई दो अंतर लिखिए। 2
उत्तर- एकबीजपत्री के तने शाखाहीन एवं संवहनी बंडलों की व्यवस्था जटिल रूप में होती है जबकि द्विबीजपत्री के तने प्रायः शाखायुक्त एवं संवहनी बंडलों की व्यवस्था छल्लों के रूप में होती है। एकबीजपत्री में जड़तंत्र प्रायः अपस्थानिक रेशेदार (ectopic fibroma) होते हैं जबकि द्विबीजपत्री में जड़तंत्र प्रायः मूसला होते हैं।
अथवा
लघु बीजाणुधानी एवं गुरु बीजाणु धानी के मध्य कोई दो अंतर लिखिए।
6) वृषण के कोई दो कार्य लिखिए। 2
उत्तर- शुक्राणुओं का निर्माण, तथा पुंजन (ऐन्ड्रोजेन) का निर्माण
अथवा
अपरा के कोई दो कार्य लिखिए।
7) गिफ्ट क्या है? 2
अथवा
टेस्ट ट्यूब बेबी किसे कहते है ?
उत्तर- कभी-कभी ऐसा भी होता है कि पुरुष का शुक्राणु महिला के शरीर में भ्रूण का निर्माण करने के लिए पूरी तरह से ऊपजाउ (fertile) नहीं होता है इस स्थिति में बच्चा पैदा करने के लिए एक कृत्रिम विधि का सहारा लिया जाता है जिसे टेस्ट ट्यूब बेबी कहते हैं।
8) मेंडल ने अपने प्रयोग के लिए मटर के पौधों का चुनाव क्यों किया? 2
उत्तर- मेण्डल ने अपने प्रयोगों के लिए मटर के पौधे का चुनाव इसलिए, किया क्योंकि मटर का पौधा आसानी से उपलब्ध हो जाता था, यह 1 साल में कई बार लगाया जा सकता था, इनके पुष्प आकार में बड़े और अधिक परागण क्षमता व|न है इनमें परागण को आसानी से किया जा सकता था ,मटर के पौधे आसानी से बड़े हो जाते थे, और इनका अध्ययन करना भी अत्यधिक सरल था।
अथवा
किन्हीं दो अलिंग सूत्री अनुवांशिक विकारों के नाम व उनके एक-एक लक्षण लिखिए
9) जेनेटिक कोड की चार विशेषताएं लिखिए। 2
उत्तर-आनुवंशिक कोड (Genetic Code) डीएनए और बाद में ट्रांसक्रिप्शन द्वारा बने mRNA पर नाइट्रोजन क्षार का विशिष्ट अनुक्रम (Sequence) है, जिनका अनुवाद प्रोटीन के संश्लेषण के लिए एमीनो अम्ल के रूप में किया जाता है। आनुवंशिक कोड (Genetic Code) सभी जीवों और वायरस के लिए सार्वभौमिक है।
अथवा
डीएनए द्विगुणन से संबंधित एंजाइमों के नाम लिखिए।
10) जन्मजात प्रतिरोधकता एवं अर्जित प्रतिरोधकता में अंतर लिखिए। 2
अथवा
बी कोशिका एवं टी कोशिका में अंतर लिखिए।
उत्तर- टी कोशिकाएं कोशिका-मध्यस्थ प्रतिरक्षा के लिए जिम्मेदार होती हैं। बी कोशिकाएं, जो अस्थि मज्जा में परिपक्व होती हैं, एंटीबॉडी-मध्यस्थ प्रतिरक्षा के लिए जिम्मेदार होती हैं। कोशिका-मध्यस्थ प्रतिक्रिया तब शुरू होती है जब एक रोगज़नक़ एक प्रतिजन-पेश करने वाली कोशिका द्वारा निगल लिया जाता है, इस मामले में, एक मैक्रोफेज।
11) जीवाणुओं की किन्हीं दो क्षेत्रों में उपयोगिता लिखिए।
उत्तर- (1) रेशे की रेटिंग-कुछ जीवाणु जैसे-क्लॉस्ट्रिडियम ब्यूटीरियम पादप रेशों के उत्पादन में सहायता करते हैं।
(2) तम्बाकू एवं चाय उद्योग-कुछ जीवाणु जैसे- माइकोकॉकस कॉण्डीसेन्स तम्बाकू एवं चाय की सीजनिंग करते हैं।
(3) औषधि निर्माण-कुछ जीवाणु जैसे- स्ट्रेप्टोमाइसिस से प्रतिजैविक औषधियाँ प्राप्त होती हैं।
अथवा
पनीर के प्रकार बताते हुए उसे तैयार करने में प्रयुक्त सूक्ष्मजीव का नाम लिखिए।
12) Ti प्लाज्मिड क्या है ? 2
उत्तर- ऐग्रोबैक्टीरियम ट्यूमीफेसिएन्स (Agrobacterium tumifaciens) नामक जीवाणु में पाये जाने वाले विशिष्ट प्लामिड जो कि द्विबीजपत्री पौधों में संक्रमण पश्चात् ट्यूमर निर्माण को अभिप्रेरित करता है,प्लाज्मिड कहलाता है। यह जीन अभियांत्रिकी में वाहक का भी कार्य करता है।
अथवा
जीएम फसलों की विशेषताएं लिखिए।
13) एक प्रारूपी आवृत्तबीजी बीजांड का नामांकित चित्र बनाते हुए वर्णन कीजिए। 3
अथवा
पुरुष जनन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए ।
14) डीएनए फिंगरप्रिंटिंग क्या है? इसकी उपयोगिता लिखिए । 3
उत्तर- डी०एन०ए० फिंगर प्रिन्ट विभिन्न ऊतकों (खून, बाल पुटक, त्वचा, अस्थि, लार, शुक्राणु आदि) से प्राप्त किए जा सकते हैं। डी०एन०ए० फिंगर प्रिन्ट का उपयोग अपराध मामलों जैसे-खूनी, बलात्कारी को पहचानने के लिए, पितृत्व के झगड़ों में पारिवारिक सम्बन्धों को ज्ञात करने आदि में किया जाता है।
अथवा
सहप्रभाविता को उदाहरण सहित लिखिए।
15) व्यसन के प्रमुख कारणों को लिखिए। 3
उत्तर- व्यसन के प्रमुख कारण-
1, उत्सुकता-संचार माध्यमों के विज्ञापन व्यक्ति को नशीले पदार्थों को जानने की उत्सुकत्ता पैदा करते हैं जिसके कारण सेवन करता है।
2. उत्तेजना एवं अपूर्व आनंद की प्राप्ति-कुछ मादक द्रव्य उत्तेजक प्रकृति के होते हैं। ये उन युवाओं को जिन्हें शारीरिक क्षमता की चाह होती है आकर्षित करते हैं।
अथवा
बायोगैस के उत्पादन में सूक्ष्मजीव किस प्रकार भूमिका निभाते हैं? लिखिए।
(16) शीत निष्क्रियता से उपरति किस प्रकार भिन्न है। 3
उत्तर- यहाँ शारीरिक क्रियाएँ अत्यधिक मन्द हो जाती हैं। कुछ चिड़ियाँ एवं भालू के द्वारा भी शीत निष्क्रियता सम्पन्न की जाती है। उपरति (Diapause) – यह निलंबित वृद्धि या विकास का समय है। प्रतिकूल परिस्थितियों में झीलों और तालाबों में प्राणिप्लवक की अनेक जातियाँ उपरति में आ जाती हैं जो निलंबित परिवर्धन की एक अवस्था है
अथवा
उन गुणों को बताइए जो व्यष्टियों में तो नहीं पर समष्टियों में होते हैं।
17) डीएनए से एमआरएनए के निर्माण की क्रिया विधि लिखिए। 4
अथवा
डार्विन के प्राकृतिक वरण वाद को लिखिए।
उत्तर- 1. डार्विन के प्राकृतिक वरणवाद के अनुसार, जीव विविधता, अनुकूलन की वंशागतिकी तथा प्राकृतिक वरण द्वारा नयी जातियों को निम्नलिखित चरणों में पैदा करते हैं -
2. अधिक सन्तानोत्पत्ति के बावजूद किसी सीमित क्षेत्र में भोजन , वायु , प्रकाश , जल की एक निश्चित माता की उपलब्ध है । अतः नये उत्पादित जीवों में जीवन के लिए जरुरी चीजों के लिए आपस में संघर्ष होता है । यह संघर्ष एक जाति के सदस्यों के बीच, दूसरी जातियों से तथा वातावरणीय कारकों से भी होता है।
3. विभिन्नताएँ एवं आनुवंशिकता - एक ही जाति के जीवों में पाए जाने वाली भिन्नताओं या अंतर को विभिन्नता कहते हैं । विभिन्नताएँ जीवन संघर्ष के दौरान विविध परिस्थितियों के अनुकूलन के कारण पैदा होती हैं । उपयोगी विभिन्नता वाले जीवों में अधिक सामर्थ्य होने के कारण जीवों का क्रमशः समाप्त कर देती हैं । उपयोगी विभिन्नता वाले जीव अपना गन संततियों में पहुँचाते रहते हैं । इस वंशागति से ही नयी जातियों का उद्भव होता है ।
4 . समर्थ का जीवत्व - जीवन संघर्ष में योग्यतम अर्थात उपयोगी विभिन्नताओं वाले जीव सफल होते हैं प्रकृति इन जीवों का संरक्षण करती है तथा इन सन्ततियों में भिन्नताएँ एकत्रित होती जाती हैं, जबकि जो जीव प्रकृति के अनुरूप और अनुकूल अपने आप को नहीं रख पते हैं, धीरे धीरे नष्ट हो जाते हैं, समर्थ का जीवत्व तथा असमर्थ की मृत्यु को ही प्राकृतिक वरण कहा जाता हैं ।
5 . वातावरण के प्रति अनुकूलन - वातावरण निरंतर परिवर्तनशील है । इस परिवर्तन के अनुकूलन या अनुरूप जो जीव अपने आपको योग्य नहीं बना पाता, उसमे विकृतियाँ जन्म लेती हैं और वह नष्ट हो जाता है, जबकि जो जीव प्रकृति के अनुरूप योग्य बना रहता है वह जीवित रहता है मीसोजोइक युग के विशालकाय सरीसृपों का साम्राज्य वातावरण की बदली परिस्थितियों के प्रति अपने आपको अनुकूल न बना पाने के कारण समाप्त हो गया ।
6. नयी जातियों की उत्पत्ति - डार्विन के मतानुसार वातावरण के प्रति अनुकूलन से पैदा हुई विभिन्नताएँ धीरे-धीरे पीढ़ी-दर-पीढ़ी एकत्रित होती जाती हैं, जिससे एक जाति के जीव अपने पूर्वजों से भिन्न होते जाते हैं । धीरे -धीरे भिन्नताएँ इतनी बढ़ जाती हैं, कि नये जीव एक अलग जाति के रूप में बदल जाते हैं
18) संक्षिप्त में लिखिए- 5
(a) प्लाज्मिड b) डीएनए पुनर्योगज तकनीक
उत्तर- a.प्लास्मिड- किसी कोशिका में एक छोटा डी॰ऍन॰ए॰ अणु होता है जो गुणसूत्रों के डी॰ऍन॰ए॰ से अलग हो और स्वतंत्रता से अपने प्रतिरूप बना सके। यह अधिकतर बैक्टीरिया में छोटे गोलाकार दो-रज्जुओं वाले डी॰ऍन॰ए॰ अणुओं के रूप में मिलते हैं, हालांकि इन्हें कभी-कभी आर्किया और युकेरियोट जीवों में भी पाया जाता है।
उत्तर- b.DNA- पुनर्योगज तकनीक- कृत्रिम विधियों द्वारा नियंत्रित वातावरण में किसी भी सजीव के मूल DNA या सजीव के आण्विक संगठन में परिवर्तन करने की विधियों एवं प्रक्रियाओं को पुनर्योगज DNA तकनीक कहते हैं तथा इस प्रकार निर्मित DNA को पुनर्योगज DNA कहते हैं।
अथवा
a) बायोपायरेसी b)बायोपेटेंट
19) संक्षिप्त में लिखिए- 5
a) मरुस्थलीय पादपों में अनुकूलन b) परजीविता
उत्तर-a. मरुस्थलीय पादपों के अनुकूलन इस प्रकार हैं
इनकी जड़ें बहुत लम्बी, शाखित, मोटी एवं मिट्टी के नीचे अधिक गहराई तक जाती हैं। इनके तने जल-संचय करने के लिए मांसल और मोटे होते हैं। रन्ध्र स्टोमैटल गुहा में धंसे रहते हैं। पत्तियाँ छोटी, शल्कपत्र या काँटों के रूप में परिवर्तित हो जाती हैं।
b. परजीविता से आप क्या समझते है?
उत्तर- वे जीव जो किसी अन्य जीव पर आश्रित (भोजन तथा आवास) होते हैं, परजीवी जन्तु (parasite) कहलाते हैं जैसे: जोंक, एंटअमीबा, फीताकृमि आदि।
अथवा
a) वसंतीकरण ब) दीप्तिकालिता
Click here 👇👇👇
Post a Comment