ad13

class 10th science varshik paper 2023 mp board || एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान वार्षिक पेपर

MP Board Class 10th Science Annual Paper 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान वार्षिक पेपर 2023 

class 10th science varshik paper 2023 mp board || एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान वार्षिक पेपर


MP Board Class 10th Science Annual Paper 2023 download pdf


MP Board Class 10th Science Annual Paper 2023,vigyan ka varshik paper 2023 class 10th mp board,कक्षा 10 वार्षिक पेपर विज्ञान संपूर्ण हल,science ka varshik paper 2023 kaksha dasvin,kaksha 10 vigyan varshik paper 2023 mp board,kaksha dasvin vigyan varshik paper 2023,class 10th science paper 2023 annual exam,class 10th science varshik paper 2023,class 10th science varshik paper 2023 mp board,mp board class 10th science annual exam paper 2023,mp board science varshik paper 2023 class 10th,science paper 10th class 2023,class 10th science varshik paper 2023,mp board class 10th science model paper 2023,10th class board exam paper 2023 science,mp board class 10th maths annual exam paper 2023,class 10th science sample paper 2023,science sample paper class 10th 2023,class 10th maths paper 2023 annual exam,mp board maths varshik paper 2023 class 10th,class 10th maths varshik paper 2023 mp board,class 10th science annual exam paper board exam 2023,एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान वार्षिक पेपर 2023,कक्षा 10वी वार्षिक परीक्षा पेपर 2023,वार्षिक पेपर 2023 कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान,कक्षा 10 वार्षिक पेपर सामाजिक विज्ञान संपूर्ण हल,कक्षा दसवीं का वार्षिक पेपर 2023,वार्षिक पेपर 2023 कक्षा 10 विज्ञान,कक्षा 10वीं वार्षिक पेपर 2023 विज्ञान,वार्षिक पेपर 2023 कक्षा 10वी विज्ञान,कक्षा 10 वार्षिक पेपर हिंदी संपूर्ण हल,कक्षा 10वी का विज्ञान का वार्षिक पेपर,एमपी बोर्ड मॉडल पेपर 2023 कक्षा दसवीं विज्ञान,वार्षिक परीक्षा 2023 कक्षा 10 संस्कृत पेपर
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट  www.Bandana classes.com  पर । आज की पोस्ट में हम आपको "MP Board Class 10th Science Varshik Paper 2023 / एमपी बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान वार्षिक पेपर 2023 " के बारे में बताएंगे तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए।

दोस्तों, जैसा कि आप सभी लोगों को पता होगा कि आपके वार्षिक पेपर start हो चुके हैं तो आज हम आपके लिए MP Board class 10th Science   का final paper लेकर आ चुके हैं। कक्षा 10वीं विज्ञान का पेपर दिनांक 2 मार्च 2023 को आयोजित होने वाला है जिसके लिए सभी छात्र परेशान हो रहे हैं कि आखिर एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं वार्षिक परीक्षा विज्ञान का पेपर कैसा आएगा दोस्तों आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कक्षा बारहवीं विज्ञान का पेपर लेकर आ चुके हैं जिसे आप सभी लोग एक बार पूरा पेपर जरूर पढ़ लीजिएगा।


MP Board class 10th Science paper 2023 annual exam


एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान वार्षिक पेपर 2023 में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को समय सारणी के अनुसार तैयारी करनी बहुत आवश्यक है जैसा कि आप सभी को पता होगा एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान का सिलेबस इस साल कम किया गया था। इसलिए पेपर बहुत आसान आएगा। MP Board class 10th Science question paper 2023 में सबसे आसान और महत्वपूर्ण प्रश्नों को पढ़कर आप कम समय में अधिक अंक प्राप्त कर सकते हैं।

आदर्श प्रश्न-पत्र

कक्षा -10वीं

विषय-विज्ञान


1. सही विकल्प चुनकर लिखिए-             8×1=8


(i) स्वस्थ मनुष्य के लिए स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी है-

(a) 20 cm,

(b) 25 cm,

(c) 10 cm,

(d) 30 cm.


(ii) लेंस की क्षमता का SI मात्रक है-

(a) मीटर,

(b) सेण्टीमीटर,

(c) डाइऑप्टर,

(d) किलोमीटर।


(iii) अम्लों का pH मान होता है

(a) 7 से कम,

(b) 7,

(c) 7 से अधिक,

(d) इनमें से कोई नहीं।


(iv) मनुष्य की एक कोशिका में गुणसूत्र पाये जाते हैं

(a) 23 जोड़े,

(b) 24 जोड़े,

(c) 20 जोड़े,

(d) 22 जोड़े।


(v) दो न्यूरॉन के बीच सन्धि कहलाती है

(a) कोशिका सन्धि,

(b) तन्त्रिका पेशी सन्धि,

(c) उदासीन सन्धि,

(d) सिनेप्स।


(vi)CaO(s) + H2O(l) -> Ca(OH)2(aq) + ऊष्मा, उपर्युक्त अभिक्रिया है

(a) संयोजी अभिक्रिया,

(b) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया,

(c) उपर्युक्त दोनों,

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं।


(vii) नर युग्मक एवं मादा युग्मक के संलयन की क्रिया कहलाती है

(a) परागण,

(b) मैथुन,

(c) निषेचन,

(d) अलैंगिक जनन ।


(viii) निम्नलिखित में कौन-सा गुण प्रायः धातुओं द्वारा प्रदर्शित नहीं किया जाता है ? 

(a) विद्युत् संचालन.

(b) ध्वनिक प्रकृति,

(c) चमकहीनता,

(d) तन्यता।


उत्तर–(i) (b), (ii) (c), (iii) (a), (iv) (a), (v) (d), (vi) (c), (vii) (c), (viii) (c).


Click here 👇👇👇


2. रिक्त स्थानों को भरिए-                     8x1=8

(i) जीवाश्म ईंधन……… मित्र होते हैं।


(ii) चुम्बकीय ध्रुवों के पास क्षेत्र रेखाएँ………

होती हैं।


(iii) पीढ़ी-दर-पीढ़ी संचारित होने वाले लक्षण .........कहलाते हैं।


(iv) अपुष्पी पादपों में………जनन होता है।


(v) हमारे शरीर में नियन्त्रण एवं समन्वय का कार्य…….. तथा ………द्वारा होता है।


(vi) ऊर्जा के स्रोत भोजन को बाहर से शरीर के अन्दर ग्रहण करना'............... कहलाता है।


(vii) अम्ल नीले लिटमस पत्र को………कर देते हैं।


(viii)........... का उपयोग थर्मामीटर एवं बैरोमीटर में किया जाता है।


उत्तर- (i) पर्यावरण, (ii) सघन, (iii) आनुवंशिक लक्षण, (iv) अलैंगिक, (v) तन्त्रिका तन्त्र, हॉर्मोन, (vi) पोषण, (vii) लाल, (viii) मर्करी।


3. सही जोड़ी बनाइए-                         8×1=8


स्तम्भ 'अ'                              स्तम्भ 'ब'

(i) विद्युत धारा का मात्रक            (a) हीरा


(ii) प्रतिरोधकता का मात्रक          (b) ग्रेफाइट


(iii) स्व-परागण                        (c) जॉक


(iv) पर-परागण                        (d) हिरन


(v) विषमपोषी पोषण                (e) एकलिंगी पुष्प


(vi) परजीवी पोषण                   (f) द्विलिंगी पुष्प


(vii) विद्युत् की सुचालक अधातु     (g) ओम-मीटर


(viii) कार्बन का अपररूप          (h) कूलॉम / सेकण्ड


उत्तर— (i) → (h), (ii) → (g), (iii) → (f), (iv) -> (e), (v) ->(d), (vi) → (c), (vii) → (b), (viii) →(a).


4. एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए-          8×1=8


(i) रेफ्रीजरेटर तथा अग्निशमन में उपयोगी कार्बन का नाम लिखिए।


(ii) कॉर्क स्क्रू नियम का प्रतिपादन किसने किया ?


(iii) चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न करने वाले स्रोतों के नाम लिखिए।


(iv) अन्तरिक्ष यात्रियों को आकाश कैसा दिखाई देगा ?


(v) उस दर्पण का नाम बताइए जो बिम्ब का सीधा तथा आवर्धित प्रतिबिम्ब बना सके।


(vi) मनुष्य में अण्डाणुजनन की क्रिया कहाँ होती है ?


(vii) तन्त्रिका तन्त्र की सूक्ष्मतम इकाई क्या कहलाती है ?


(viii) प्रथम आवर्त में कितने तत्त्व हैं ?


उत्तर- (i) क्लोरोफ्लुओरोकार्बन, (ii) मैक्सवेल, (iii) छड़ चुम्बक एवं धारावाही चालक, (iv) काला, (v) अवतल दर्पण, (vi) अण्डाशय में, (vii) न्यूरॉन, (viii) दो।


5. वायु में जलाने से पूर्व मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है ?   2

                         अथवा

लोहे की वस्तुओं पर हम पेंट क्यों करते हैं ? 


6. उभयधर्मी ऑक्साइड क्या होते हैं ? दो उभयधर्मी ऑक्साइडों का उदाहरण दीजिए।      2

                         अथवा

आपने ताँबे के मलीन वर्तनों को नींबू या इमली के रस से साफ करते अवश्य देखा होगा। यह खट्टे पदार्थ बर्तन को साफ करने में क्यों प्रभावी हैं ?


7. डोबेराइनर का त्रिक नियम क्या है ?     2

                    अथवा

"आधुनिक आवर्त तालिका में हाइड्रोजन का एक विशिष्ट स्थान है।" इस कथन का औचित्य सिद्ध कीजिए।


8. भोजन के पाचन में लार की भूमिका लिखिए।   2    अथवा

हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के क्या परिणाम हो सकते हैं ?


9. डी. एन. ए. प्रतिकृति का प्रजनन में क्या महत्त्व है ?   2 

                       अथवा

जनन क्यों आवश्यक है ?


10. अप्रभावी लक्षण किन्हें कहते हैं ?       2

                     अथवा

एकसंकर क्रॉस क्या होता है ?


11. 2m फोकस दूरी वाले अवतल लेंस की क्षमता ज्ञात 

कीजिए।      2 

                    अथवा

एक गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या 20 cm है। इसकी फोकस दूरी क्या होगी ?


12. 'एक ओम प्रतिरोध' से क्या समझते हो ?     2

                    अथवा

'एक वाट विद्युत् शक्ति' क्या होती है ?


13. धारामापी का प्रतिरोध कम या अधिक क्या होना चाहिए ?   2

                   अथवा

घरेलू परिपथ में समान्तर क्रम में उपकरणों का संयोजन क्यों किया जाता है ? 


14. आहार श्रृंखला किसे कहते हैं ?   2

                   अथवा

ग्लोबल वार्मिंग से क्या समझते हो ?


15. निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए सन्तुलित रासायनिक समीकरण लिखिए-    3

(a) कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड+ कार्बन डाइऑक्साइड →कैल्सियम कार्बोनेट + जल + 


(b) जिंक + सिल्वर नाइट्रेट → जिंक नाइट्रेट + सिल्वर  


(c) ऐलुमिनियम + कॉपर क्लोराइड→ ऐलुमिनियम क्लोराइड + कॉपर 

                          अथवा


निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए सन्तुलित रासायनिक समीकरण लिखिए एवं प्रत्येक अभिक्रिया का प्रकार बताइए

(a) पोटैशियम ब्रोमाइड (aq) + बेरियम आयोडाइड (aq)→ पोटैशियम आयोडाइड (aq) + बेरियम ब्रोमाइड (s)


(b) जिंक कार्बोनेट (s)→ जिंक ऑक्साइड (s) + कार्बन डाइऑक्साइड (g)


(c) हाइड्रोजन (g) + क्लोरीन (g)→ हाइड्रोजन क्लोराइड (g) 


16. तारे क्यों टिमटिमाते हैं ? सचित्र वर्णन कीजिए। 3

                            अथवा

सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय सूर्य रक्ताभ क्यों प्रतीत होता है ?


17. किसी दिए गए क्षेत्र में चुम्बकीय क्षेत्र एकसमान है। इसे निरूपित करने के लिए आरेख खींचिए।      3

                           अथवा

किसी छड़ चुम्बक के चारों ओर चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ खींचिए।


Click here 👇👇👇


18. ऊर्जा के आदर्श स्रोत में क्या गुण होते हैं ?   3

                         अथवा

      नाभिकीय ऊर्जा का महत्त्व लिखिए।


19. 'प्रबल अम्ल' एवं 'दुर्बल अम्लों' से आप क्या समझते हो ? निम्न में से प्रबल अम्ल एवं दुर्बल अम्ल छाँटिए-            4


हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, साइट्रिक अम्ल, ऐसीटिक अम्ल, नाइट्रिक अम्ल, फॉर्मिक अम्ल एवं सल्फ्यूरिक अम्ल ।

                        अथवा

निम्न पदार्थों की लिटमस पत्र पर क्या क्रिया होगी ?

शुष्क HCI गैस, आई NH, गैस, लैमन जूस, कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक, दही, साबुन का विलयन। 


20. साबुनीकरण से आप क्या समझते हैं? साबुन की सफाई की क्रियाविधि समझाइए ।       4

                          अथवा

निम्नलिखित की इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना बनाइए-

(i) CH4


(ii) CO2.


21. धमनी एवं शिरा में अन्तर स्पष्ट कीजिए।   4

                      अथवा    

वायवीय तथा अवायवीय श्वसन में क्या अन्तर है ? 


22. किसी लेंस की क्षमता से क्या तात्पर्य है ? इसके SI मात्रक की परिभाषा लिखिए। आपके पास दो लेंस A और B हैं, जिनकी फोकस दूरियाँ क्रमशः + 10 cm और -10cm हैं। इन दोनों लेंसों की प्रकृति लिखिए और क्षमता ज्ञात कीजिए। इन दोनों में से किस लेंस से किसी बिम्ब को लेंस से 8 cm दूरी पर रखने पर उसका आभासी और आवर्धित प्रतिबिम्ब बनेगा ? अपने उत्तर की पुष्टि के लिए एक किरण आरेख खींचिए।      4

                        अथवा


10 cm फोकस दूरी के किसी उत्तल लेंस के आधे भाग को काले कागज से ढक दिया गया है। क्या यह लेंस 30 cm दूरी पर स्थित बिम्ब का पूरा प्रतिबिम्ब बना सकता है ? अपने उत्तर की पुष्टि के लिए एक किरण आरेख खींचिए।


कोई 4 cm लम्बा बिम्ब 20 cm फोकस दूरी के किसी उत्तल लेंस के मुख्य अक्ष के लम्बवत रखा है। विम्ब की लेंस से दूरी 15 cm है। प्रतिबिम्ब की प्रकृति, स्थिति और साइज ज्ञात कीजिए।


दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Top Post Ad

Below Post Ad