Class 5th Maths Varshik Paper 2023 MP Board || एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं गणित वार्षिक पेपर 2023
class 5 maths varshik paper 2023 mp board || एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं गणित वार्षिक पेपर
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट www.Bandana classes.com पर । आज की पोस्ट में हम आपको "Class 5th Maths Varshik Paper 2023 MP Board || एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं गणित वार्षिक पेपर 2023 " के बारे में बताएंगे तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए।
प्रश्नों की कुल संख्या- 14 सेम्पल - 2
वार्षिक मूल्यांकन हेतु अभ्यास प्रश्नपत्र
कक्षा-5
विषय - गणित
रोल नं.-
मुद्रित पृष्ठों की कुल संख्या- 06
समय- 2:30 घंटे पूर्णांक- 70
नोट - सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है ।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए - (8)
(i) एक मोटर बोट एक घण्टे में 10 किलोमीटर दूरी तय करती है, तो 3 घण्टे में दूरी तय करेगी-
(अ) 13 किलोमीटर
(ब) 7 किलोमीटर
(स) 10 किलोमीटर
(द) 30 किलोमीटर
उत्तर- (द) 30 किलोमीटर
(ii) दी गई आकृति का क्षेत्रफल है -
(अ) 5 सेमी.
(ब) 6 वर्ग सेमी.
(स) 5 वर्ग सेमी.
(द) 6 सेमी.
उत्तर- (स) 5 वर्ग सेमी.
(iii) अंग्रेजी वर्णमाला का कौन-सा अक्षर आधा घुमाने पर वैसा ही दिखता है -
(अ) B
(ब) H
(स) E
(द) K
उत्तर-
(iv) पहली चार विषम संख्याओं का जोड़ है-
(अ) 16
(ब) 4
(स) 10
(द) 5
उत्तर- (अ) 16
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- (8)
(i) वृत्त को 1/4 घुमाने पर वह ……… ही दिखेगा।
उत्तर- वृत्त
(ii) H I H I ………
उत्तर- H I
(iii) घन की……… सतह होती हैं।
उत्तर- 6
(iv) पानी से भरे हुए एक गिलास में 10 रुपये का एक सिक्का डालने पर पानी का तल 3 सेमी ऊपर उठ जाता है। 10 रुपये के दो सिक्के डालने पर पानी का तल ...... ऊपर उठेगा।
उत्तर- 6 सेमी
प्रश्न 3. एक किलोग्राम आलू की कीमत 15 रुपये है, तो 15 किलोग्राम आलू की कीमत ज्ञात कीजिए। (3)
उत्तर - 15 किलोग्राम आलू की कीमत = 15x15
= 225 रुपए।
प्रश्न 4. नीचे दी गई आकृति का परिमाप ज्ञात कीजिए।
(3)
उत्तर- आयत का परिमाप= 2(लंबाई +चौड़ाई)
=2(6+4)
=2x10
=20 सेमी।
प्रश्न 5. 475 सेंटीमीटर को मीटर में बदलिए । (3)
उत्तर- 4.75 मीटर।
प्रश्न 6. किसी दिन मुम्बई का तापमान 27.4°C है तथा श्रीनगर का तापमान 3.4°C है। मुम्बई का तापमान, श्रीनगर के तापमान से कितना अधिक है? (3)
उत्तर- मुम्बई का तापमान, श्रीनगर के तापमान से अधिक है =27.4°C - 3.4°C
=24°C
प्रश्न 7. एक माचिस की डिब्बी का आयतन 10 सेमी. घनों के बराबर है। तो 12 माचिस की डिब्बियों का आयतन कितने सेमी. घनों के बराबर होगा ? (3)
उत्तर- 10x12= 120 घन सेमी।
प्रश्न 8. अधिक कोण की कोई एक माप लिखिए तथा घड़ी में समय की कोई एक माप लिखिए जहाँ आप घड़ी की सुइयों में अधिक कोण देखते हैं। (5)
उत्तर- अधिक कोण की कोई एक माप= 150°
तथा घड़ी में समय 5 बजे हैं जहाँ हम घड़ी की सुइयों में अधिक कोण देखते हैं।
प्रश्न 9. 1 दिन के 1/3 हिस्से में कितने घण्टे होते हैं? ज्ञात कीजिए। (5)
उत्तर- 8 घण्टे।
प्रश्न 10. एक वर्गाकार कैरमबोर्ड की भुजा का परिमाप 320 सेमी. है, कैरमवोर्ड की भुजा की लम्बाई ज्ञात कीजिए । (5)
उत्तर- वर्ग का परिमाप = भुजाx4
कैरमवोर्ड की भुजा की लम्बाई = 320/ 4
= 80 सेमी.
प्रश्न 11. संख्या 3 व 4 के पहले 4 गुणज लिखिए । (5)
अथवा
संख्या 12 के सभी गुणनखण्ड लिखिए।
उत्तर- 12, 24, 36 एवं 48
प्रश्न 12. दिए गए बार चार्ट को देखकर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (5)
(i) 1 जून को सबसे ज्यादा तापमान किस शहर का है?
(ii) 1 दिसम्बर को सबसे कम तापमान किस शहर का है?
अथवा
नीचे दिए गए टैली चिन्ह चार्ट को देखकर उत्तर दीजिए-
(i) बसों की संख्या लिखिए ।
(ii) ट्रकों की संख्या लिखिए।
उत्तर (i) जैसलमेर
(ii) शिमला
प्रश्न 13. एक बच्चा एक दिन में 3 लीटर दूध पीता है। वह 2 साल में कुल कितना दूध पियेगा ? (7)
अथवा
एक व्यक्ति को एक दिन में काम के बदले 225 रुपये मिलते हैं तो वह 2x1/ 2 माह में कुल कितने रुपये कमाएगा?
उत्तर- 1 साल में दिनों की संख्या = 365
वह 2 साल में कुल दूध पियेगा = 365x2x3
=2190 लीटर।
प्रश्न 14. नीचे दिए गए नक्शे को देखकर उत्तर दीजिए-
(i) रफी मार्ग से नेशनल स्टेडियम किस दिशा में हैं ?
(ii) विजय चौक से राष्ट्रपति भवन किस दिशा में हैं ?
अथवा
नीचे दिए गए नक्शे को देखकर उत्तर दीजिए-
(i) प्रदर्श-पट्ट से सूचनापट्ट किस दिशा में है ?
(ii) नक्शे में दरवाजा किस दिशा में हैं?
उत्तर- (i) रफी मार्ग से नेशनल स्टेडियम दक्षिण दिशा में हैं।
(ii) विजय चौक से राष्ट्रपति भवन उत्तर दिशा में हैं।
दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।
👉Click here to join telegram channel👈
Post a Comment