MP Board Class 10th Hindi Varshik Paper 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023
mp board class 10th hindi varshik paper 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023
MP Board Class 10th Hindi Annual Paper 2023
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट www.Bandana classes.com पर । आज की पोस्ट में हम आपको "MP Board Class 10th Hindi Varshik Paper 2023 / एमपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी वार्षिक पेपर 2023 " के बारे में बताएंगे तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए।
दोस्तों, जैसा कि आप सभी लोगों को पता होगा कि आपके वार्षिक पेपर start हो चुके हैं तो आज हम आपके लिए MP Board class 10th Hindi का final paper लेकर आ चुके हैं। कक्षा 10वीं हिंदी का पेपर दिनांक 2 मार्च 2023 को आयोजित होने वाला है जिसके लिए सभी छात्र परेशान हो रहे हैं कि आखिर एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं वार्षिक परीक्षा हिंदी का पेपर कैसा आएगा दोस्तों आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कक्षा बारहवीं हिंदी का पेपर लेकर आ चुके हैं जिसे आप सभी लोग एक बार पूरा पेपर जरूर पढ़ लीजिएगा।
MP Board class 10th Hindi paper 2023 annual exam
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023 में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को समय सारणी के अनुसार तैयारी करनी बहुत आवश्यक है जैसा कि आप सभी को पता होगा एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी का सिलेबस इस साल कम किया गया था। इसलिए पेपर बहुत आसान आएगा। MP Board class 10th Hindi question paper 2023 में सबसे आसान और महत्वपूर्ण प्रश्नों को पढ़कर आप कम समय में अधिक अंक प्राप्त कर सकते हैं।
हिन्दी : कक्षा X
आदर्श प्रश्न-पत्र
समय: 3 घण्टे ] [ पूर्णांक: 80
निर्देश: (1) प्रश्न 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। प्रत्येक उप प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
(2) प्रश्न 6 से 15 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। उत्तर लगभग 30 शब्द।
(3) प्रश्न 16 से 19 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक के लिए 3 अंक निर्धारित है। उत्तर लगभग 75 शब्द।
(4) प्रश्न 20 से 23 तक विश्लेषणात्मक प्रश्न है। प्रत्येक के लिए 4 अंक निर्धारित हैं। उत्तर लगभग 120 शब्द।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए- 1x6=6
(i) उद्धव ने गोपियों को क्या संदेश दिया ?
(क) योग साधना का,
(ख) प्रेम का,
(ग) भक्ति का,
(घ) कर्म का
(ii) श्रृंगार रस का स्थायी भाव क्या है ?
(क) हास,
(ख) रति,
(ग) निर्वेद,
(घ) विस्मय।
(iii) कस्बे के चौराहे पर किसकी प्रतिमा लगी थी ?
(क) महात्मा गाँधी की,
(ख) सुभाषचन्द्र बोस की,
(ग) सरदार पटेल की
(घ) लाल बहादुर शास्त्री की।
(iv) बालगोबिन भगत 'साहब' किसे कहते थे ?
(क) तुलसी को,
(ख) सूरदास को,
(ग) कबीर को,
(घ) गुरुनानक को।
(v) 'मुँह की खाना' का क्या अर्थ है ?
(क) भोजन करना,
(ख) स्वागत करना,
(ग) चुगली करना,
(घ) पराजित होना।
(vi) भोलानाथ का वास्तविक नाम क्या था ?
(क) तारकेश्वर नाथ,
(ख) दामोदर प्रसाद,
(ग) राजेश कुमार,
(घ) शिव कुमार।
उत्तर- (i) (क), (ii) (ख), (iii) (ख), (iv) (ग), (v) (घ), (vi) (क)।
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- 1×7=7
(i) श्रीकृष्ण……..पढ़ आए हैं।
(ii)......... कैसे गाऊँ मधुर चाँदनी रातों की।
(iii) महाकाव्य में जीवन का………चित्रण होता है।
(iv) श्रृंगार रस का स्थायी भाव……..है।
(v) 'नेताजी का चश्मा' गद्य की……….विधा की रचना है।
(vi) कर्मवाच्य में क्रिया……….. के अनुसार होती है।
(vii) जॉर्ज पंचम की मूर्ति पर……….. नहीं थी।
उत्तर- (i) राजनीति (ii) उज्जवल गाथा, (iii) समग्र (iv) रति, (v) कहानी, (vi) कर्त्ता, (vii) नाक।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए- 1×6=6
'अ' 'ब'
(i) गिरिजाकुमार माथुर (क) उत्साह स्थायी भाव
(ii) वीर रस (ख) नई कविता के कवि
(iii) स्त्री शिक्षा से (ग) द्वन्द्व समास
(iv) माता-पिता (घ) देश का गौरव बढ़ेगा
(v) आटे की गोलियाँ (ङ) रेलगाड़ी में लिखी गई
(vi) 'हिरोशिमा' कविता (च) मछलियों के लिए
उत्तर- (i)-> (ख), (ii)-> (क), (iii)-> (घ), (iv)-> (ग), (v)-> (च), (vi) → (ङ) ।
प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखिए- 1×7=7
(i) गोपियाँ किसे प्रेम करती हैं ?
(ii) 'साहित्य लहरी' किसकी रचना है।
(iii) रसों की संख्या कितनी मानी गई है ?
(iv) भारत किस वर्ष में स्वतंत्र हुआ था ?
(v) जिन शब्दों से करने या होने का बोध होता है, वे क्या कहे जाते हैं ?
(vi) 'यथाशक्ति' में कौन-सा समास है ?
(vii) 'माता का अँचल' में कहाँ की संस्कृति का अंकन हुआ है ?
उत्तर- (i) श्रीकृष्ण को, (ii) सूरदास की, (iii) नौ, (iv) सन् 1947 में, (v) क्रिया, (vi) अव्ययी भाव (vii) देहाती संस्कृति ।
प्रश्न 5. निम्नलिखित वाक्यों में सत्य / असत्य लिखिए- 1×6=6
(i) श्रीकृष्ण ने गोपियों के पास उद्धव को भेजा था।
(ii) अस्थिर मनोविकार स्थायी भाव कहलाते हैं।
(iii) वीर रस का स्थायी भाव क्रोध होता है।
(iv) बालगोविन भगत गृहस्थ नहीं थे।
(v) जिस क्रिया का प्रभाव कर्म पर पड़ता है, वह सकर्मक क्रिया होती है।
(vi) मूर्तिकार को पहाड़ों पर नाक का पत्थर मिल गया था।
उत्तर- (i) सत्य, (ii) असत्य, (iii) असत्य, (iv) असत्य, (v) सत्य, (vi) असत्य ।
प्रश्न 6. गोपियों द्वारा उद्भव को भाग्यवान कहने में क्या व्यंग निहित है ? 2
अथवा
कवि की आँख फाल्गुन की सुन्दरता से क्यों नहीं हट रही है ?
प्रश्न 7. भक्तिकाल को हिन्दी साहित्य का स्वर्णयुग क्यों कहते हैं ? 2
अथवा
नई कविता की दो विशेषताएँ लिखते हुए दो कवियों के नाम लिखिए।
प्रश्न 8. गिरिजाकुमार माथुर अथवा सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' में से किसी एक की दो रचनाओं के नाम लिखिए। 2
प्रश्न 9. महाकाव्य किसे कहते हैं ? दो महाकाव्यों के नाम लिखिए। 2
अथवा
वीर रस की परिभाषा लिखते हुए एक उदाहरण दीजिए।
प्रश्न 10. दोहा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। 2
अथवा
अनुप्रास अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 11. "भई खूब क्या आइडिया है।" इस वाक्य को ध्यान में रखते हुए बताइए कि एक भाषा में दूसरी भाषा के शब्दों के आने से क्या लाभ होते हैं ? 2
अथवा
लेखक ने फादर बुल्के को 'मानवीय करुणा की दिव्य चमक' क्यों कहा है ?
प्रश्न 12. निबन्ध शब्द का अर्थ बताते हुए बाबू गुलाबराय के अनुसार निबंध की परिभाषा लिखिए। 2
अथवा
नाटक और एकांकी में कोई दो अंतर लिखिए।
प्रश्न 13. निम्नलिखित में से किसी एक गद्यांश की व्याख्या, संदर्भ-प्रसंग सहित कीजिए- 2
बार-बार सोचते, क्या होगा उस कौम का जो अपने देश की खातिर घर-गृहस्थी जवानी जिन्दगी सब कुछ होम देने वालों पर भी हँसती है और अपने लिए बिकने के मौके ढूंढ़ती है। दुःखी हो गए।
अथवा
फादर को याद करना एक उदास शांत संगीत को सुनने जैसा है। उनको देखना करुणा के निर्मल जल में स्नान करने जैसा था और उनसे बात करना कर्म के संकल्प से भरना था।
प्रश्न 14. क्रिया किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित बताइए। 2
अथवा
समुच्चयबोधक किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
प्रश्न 15. आपके विचार से भोलानाथ अपने साथियों को देखकर सिसकना क्यों भूल जाता है ? 2
अथवा
नाक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा का द्योतक है। यह बात पूरी व्यंग्य रचना में किस तरह उभरकर आई है ?
प्रश्न 16. महाकाव्य और खण्डकाव्य में अंतर स्पष्ट कीजिए। 3
अथवा
रस के अंगों के नाम लिखिए।
प्रश्न 17. निम्नलिखित के समास विग्रह कीजिए तथा समास का नाम बताइए- 3
महानगर, लाभ-हानि, जलराशि।
अथवा
निम्नलिखित में निर्देशानुसार वाच्य बदलिए-
1. शिवचरण से पाठ पढ़ा जाएगा। (कर्तुं वाच्य)
2. मोहन खूब सोया । (भाव वाच्य)
3. शिक्षक ने हिन्दी की परीक्षा ली। (कर्म वाच्य)
प्रश्न 18. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए- 3
मानव का अकारण ही मानव के प्रति अनुदार हो उठना न केवल मानवता के लिए लज्जाजनक है वरन् अनुचित है। वस्तुतः यथार्थ मनुष्य वही है जो मानवता का आदर करना जानता है, कर सकता है। केवल इसलिए कि कोई मनुष्य बुद्धिमान है अथवा दरिद्र, वह घृणा का तो दूर उपेक्षा का भी पात्र नहीं होना चाहिए। मानव तो इसलिए सम्मान के योग्य है कि वह मानव है, भगवान की सर्वश्रेष्ठ रचना है।
प्रश्न- (i) उपर्युक्त गद्यांश का सटीक शीर्षक दीजिए।
(ii) यथार्थ मनुष्य किसे कहा गया है ?
(iii) उक्त गद्यखण्ड का सारांश लिखिए।
प्रश्न 19. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर संवाद लिखिए- 3
(i) कम्प्यूटर का आविष्कार,
(ii) आतंकवाद,
(iii) स्वतन्त्रता दिवस।
अथवा
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर अनुच्छेद लिखिए-
(i) मूल्य वृद्धि,
(ii) बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ,
(iii) पुस्तकालय।
प्रश्न 20. निम्नलिखित में से किसी एक पद्यांश का भावार्थ लिखिए तथा काव्य सौन्दर्य बताइए- 4
नाथ संभुधनु भंजनिहारा। होइहि कोड एक दास तुम्हारा ॥
आयेसु काह कहिऊ किन मोही। सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही ॥
सेवक सो जो करै सेवकाई। अरि करनी करि करिअ लराइ ॥
सुबहु राम जेहि सिवधनु तोरा। सहस्रबाहु सम सो रिपु मोरा ।।
सो बिलगाई बिहाइ समाजात मारे जैहहि सब राजा ॥ सुनि मुनि वचन लखन मुसकाने। बोले परसु धरहिं अवमाने ।।
बहु धनुही तोरी लरिकाई। कबहु न असि रिस कीन्हि गोसाई ॥
येहि धनु पर ममता केहि हेतू। सुनि रिसाइ कह भृगुकुल केतु ॥
रे नृप बालक कालबस बोलत तोहि न संभार।
धनुही सम त्रिपुरारि धनु विदित सकल संसार ।।
अथवा
उज्ज्वल गाथा कैसे गाऊं, मधुर चाँदनी रातों की।
अरे खिल-खिला कर हँसते होने वाली उन बातों की। मिला कहाँ वह सुख जिसका मैं स्वप्न देखकर जाग गया।
आलिंगन में आते-आते मुसक्या कर जो भाग गया।
प्रश्न 21. महावीरप्रसाद द्विवेदी अथवा रामवृक्ष बेनीपुरी में से किसी एक का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए- 4
(i) दो रचनाएँ, (ii) भाषा-शैली, (iii) साहित्य में स्थान ।
प्रश्न 22. परीक्षा की तैयारी की जानकारी देते हुए अपने पिताजी को पत्र लिखिए। 4
अथवा
अपने विद्यालय के प्राचार्य को शुल्क मुक्ति के लिए आवेदन पत्र लिखिए।
प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर संक्षिप्त किन्तु सारगर्भित निबंध लिखिए - 4
(i) विद्यार्थी और अनुशासन,
(ii) विज्ञान: वरदान या अभिशाप,
(iii) वृक्षारोपण,
(iv) जीवन में खेलों का महत्व,
(v) नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति ।
दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।
Post a Comment