MP Board Class 8th Social science Varshik Paper 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 8वी सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर 2023
mp board class 8 social science varshik paper 2023 mp board || एमपी बोर्ड कक्षा 8वी सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट www.Bandana classes.com पर । आज की पोस्ट में हम आपको "MP Board Class 8th Social science Varshik Paper 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 8वी सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर 2023 " के बारे में बताएंगे तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए।वार्षिक मूल्यांकन प्रश्न पत्र 2022-23
कक्षा- 8वीं
विषय- सामाजिक विज्ञान
समय- 2:30 घण्टे पूर्णांक- 60
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 01-10 तक)
निर्देश प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए-
प्रश्न 1. भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार कब बनाया गया?
(अ) 1910 के दशक में
(ब) 1920 के दशक में
(स) 1930 के दशक में
(द) 1940 के दशक में
उत्तर.. (ब) 1920 के दशक में
प्रश्न 2. राष्ट्रीय संग्रहालय एवं राष्ट्रीय अभिलेखागार स्थित हैं-
(अ) कोलकाता में
(ब) मुम्बई में
(स) चेन्नई में
(द) नई दिल्ली में
उत्तर..(द) नई दिल्ली में
प्रश्न 3. 'कठपुतली' एक............होता है।
(अ) खिलौना
(ब) हथियार
(स) बर्तन
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (अ) खिलौना
प्रश्न 4. ईस्ट इण्डिया कम्पनी की स्थापना कहाँ की गई थी?
(अ) पेरिस
(ब) रोम
(स) लन्दन
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (स) लन्दन
प्रश्न 5. कौन-सी पश्चिमी ताकत सबसे पहले भारत आई?
(अ) ब्रिटिश
(ब) स्पेनिश
(स) पुर्तगाली
(द) फ्रांसीसी
उत्तर.. (स) पुर्तगाली
प्रश्न 6. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिकांश प्रारंभिक नेता इनमें से कहाँ के थे?
(अ) बम्बई और दिल्ली
(ब) बम्बई और कलकत्ता
(स) कलकत्ता और मद्रास
(द) दिल्ली और मद्रास
उत्तर- (ब) बम्बई और कलकत्ता
प्रश्न 7. भारतीय राज्य के….अंग होते हैं।
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार
उत्तर.. (स) तीन
प्रश्न 8. संसद द्वारा पारित ऐसा कानून जो बेहद अलोकप्रिय है। ऐसे कानून की लोगों द्वारा किस प्रकार आलोचना की जाती है?
(अ) जन सभाओं द्वारा
(ब) अखबारों में लिखकर
(स) टी.वी. चैनलों में
(द) हिंसात्मक क्रियाओं द्वारा
उत्तर.. (द) हिंसात्मक क्रियाओं द्वारा
प्रश्न 9. निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता?
(अ) उपयोगिता
(ब) मूल्य
(स) मात्रा
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर…(स) मात्रा
प्रश्न 10. इनमें से कौन-से स्थान सघन बसे क्षेत्र हैं?
(अ) मरुस्थल क्षेत्र
(ब) नदी घाटी
(स) सघन वन क्षेत्र
(द) पर्वतीय क्षेत्र
उत्तर.. (ब) नदी घाटी
लघुत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्रमांक 11 से 20)
नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए
प्रश्न 11. जेम्स मिल कौन था?
उतर. जेम्स मिल एक स्कॉटिश अर्थशास्त्री तथा राजनीतिक दार्शनिक था।
प्रश्न 12. चार्टर से क्या तात्पर्य था?
उत्तर. चार्टर से तात्पर्य था कि इंग्लैंड का अन्य कोई व्यापारिक समूह पूर्व के साथ व्यापार में कंपनी के साथ प्रतिद्वंदिता नहीं करेगा।
प्रश्न 13. वन गाँवों की स्थापना क्यों की गई?
उत्तर. रेलवे के स्लीपर निर्माण के लिए पेड़ काटने वाले मजदूरों की सस्ती एवं आसानी से उपलब्धता को ध्यान में रखकर वन गांव की स्थापना की गई।
प्रश्न 14. मुगल सम्राट विद्रोहियों का समर्थन करने के लिए क्यों तैयार हुए?
उत्तर.. मेरठ पर कब्जा करने के पश्चात वहां के सिपाही दिल्ली की ओर बढ़े। दिल्ली रेजीमेंट के सिपाहियों ने भी विद्रोह कर दिया तथा अपने अफसरों की हत्या कर दी। यह सभी सिपाही लाल किले पहुंचे तथा बहादुर शाह जफर को उन्होंने अपना नेता घोषित कर दिया। ऐसी स्थिति में अनिच्छा के बावजूद बहादुर शाह को विद्रोहियों का समर्थन करने के लिए तैयार होना पड़ा।
प्रश्न 15. 'वुड के डिस्पैच' से आप क्या समझते हैं?
उत्तर.. 1854 में ईस्ट इंडिया कंपनी के लंदन स्थित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने भारतीय गवर्नर जनरल को शिक्षा के विषय में एक नीति पत्र भेजा। क्योंकि यह नीति पत्र चार्ल्स वुड द्वारा भेजा गया था, आता है इसे वुड के डिस्पैच के नाम से जाना जाने लगा।
प्रश्न 16. संवैधानिक उपचार के अधिकार में किस बात का उल्लेख किया गया है?
उत्तर.. इस अधिकार के अंतर्गत यदि किसी नागरिक को लगता है कि राज्य द्वारा उसके किसी मौलिक अधिकार का उल्लंघन हुआ है तो वह अदालत में जा सकता है।
प्रश्न 17. विपक्षी दल किसे कहते हैं?
उत्तर.. संसद में बहुमत प्राप्त दल /गठबंधन दल का विरोध करने वाले सभी राजनीतिक दल विपक्षी दल कहलाते हैं।
प्रश्न 18. तटीय एवं शुष्क प्रदेशों में मृदा अपरदन की रोकथाम किस प्रकार की जाती है?
उत्तर.. तटीय और शुष्क प्रदेशों में मृदा आवरण को बचाने हेतु पवन गति को रोकने के लिए वृक्ष कतारों में लगाए जाते हैं , जिसे मेखला कहते हैं।
प्रश्न 19. स्थानान्तरी कृषि क्या है? इस कृषि की क्या हानियाँ हैं?
उत्तर.. स्थानांतरी कृषि में वृक्षों को काटकर और जलाकर भूखंड को साफ किया जाता है। तब राख को मृदा में मिलाया जाता है और फसलों को उगाया जाता है। भूमि की उर्वरता की समाप्ति के बाद वह भूमि छोड़ दी जाती है और कृषक नए भूखंड पर चला जाता है।
स्थानांतरी कृषि करने से निम्नलिखित हानियां होती हैं-
1.वनों का ह्रास
2.मृदा अपरदन
3.वायु प्रदूषण आदि
प्रश्न 20. लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता है?
उत्तर.. लोगों को संसाधन इसलिए माना जाता है क्योंकि वह अपनी आवश्यकताओं और योग्यताओं द्वारा प्रकृति में उपलब्ध वस्तुओं को संसाधन में परिवर्तित करते हैं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्रमांक 21 से 24)
नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
प्रश्न 21. यूरोपीय व्यापारिक कम्पनियों के बीच भारत में होने वाली लड़ाइयों के कारणों की चर्चा कीजिए।
उत्तर- प्राथमिक कारक जिसने भारत में व्यापारिक कंपनियों के बीच भयंकर लड़ाई का नेतृत्व किया, वह व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता थी। प्रत्येक व्यापारिक कंपनी भारत में एक व्यापारिक एकाधिकार स्थापित करना चाहती थी ताकि वे अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। नतीजतन, प्रत्येक ने प्रतिद्वंद्वी स्थानीय शासकों के गठबंधन और समर्थन की मांग की जिसके कारण विभिन्न लड़ाईयां हुईं।
प्रश्न 22. ज्योतिराव और अन्य सुधारकों ने समाज में जातीय असमानताओं की आलोचनाओं को किस "तरह सही ठहराया?
उत्तर… ज्योतिराव फुले ने ब्राह्मणों के इस दावे पर खुलकर हमला बोला कि आर्य होने के कारण वे औरों से श्रेष्ठ हैं।
(1) फुले का तर्क था कि आर्य विदेशी थे, जो उपमहाद्वीप के बाहर से आए थे और उन्होंने इस मिट्टी के असली वारसियों - आर्यों के आने से पहले यहाँ रह रहे मूल निवासियों - को हराकर उन्हें गुलाम बना लिया था।
(2) जब आर्यों ने अपना प्रभुत्व स्थापित कर लिया तो वे पराजित जनता को नीच, निम्न जाती वाला मानने लगे।
(3) फुले के अनुसार 'ऊँची' जातियों का उनकी ज़मीन और सत्ता पर कोई अधिकार नहीं हैं: यह धरती यहाँ के देशी लोगों की, कथित निम्न जाती के लोगों की है।
प्रश्न 23. किसी लोकतांत्रिक देश को संविधान की जरूरत क्यों पड़ती है?
उत्तर.. (1) संविधान उन आदर्शों को सूत्रबद्ध करता है जिनके अनुसार नागरिक अपने देश का निर्माण अपनी इच्छा और सपनों के अनुसार कर सकते हैं।
(2) संविधान देश की राजनीतिक व्यवस्था को तय करता है।
(3) लोकतांत्रिक देशों में संविधान ऐसे नियम तय करता है जिनके द्वारा राजनेताओं के हाथों सत्ता के दुरुपयोग को रोका जा सके।
प्रश्न 24. औद्योगिक तन्त्र से आप क्या समझते।
उत्तर- औद्योगिक तंत्र में निवेश, प्रक्रम और निर्गत शामिल हैं। निवेश में कच्चे माल, श्रम और भूमि की लागत, जल की उपलब्धता, परिवहन, विद्युत और अन्य अवसंरचना शामिल हैं। प्रक्रम में कई तरह के क्रियाकलाप शामिल हैं जो कच्चे माल को परिष्कृत माल में परिवर्तित करते हैं। निर्गत अंतिम उत्पाद और इससे अर्जित आय है।
Sample Paper- 4
वार्षिक मूल्यांकन हेतु
अभ्यास प्रश्न पत्र
कक्षा- 8वीं
विषय- सामाजिक विज्ञान
समय: 3 घंटे पूर्णांक : 90
नोट 1- सभी प्रश्न हल कीजिए।
2-प्रश्न क्रमांक 5 में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
प्रश्न 1 प्रत्येक प्रश्न के लिए चार चार विकल्प दिए गए हैं सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।
1-आनंदमठ रचना है-
1-दयानंद सरस्वती की
2-बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की
3-महात्मा गांधी की
4-स्वामी विवेकानंद की
2-भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार है
1- 5
2-7
3-6
4-8
3-निम्न में से किस क्षेत्र में पवन अपने कार्य संपन्न करती है
1-मरुस्थलीय क्षेत्र में
2- पर्वती क्षेत्र में
3-समुद्र तटीय क्षेत्र में
4-मैदानी क्षेत्र में
4-सन 1944 में किस योजना के अंतर्गत स्कूलों में 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा की व्यवस्था की गई थी।
1-सार्जेंट योजना
2-कैबिनेट योजना
3-माउंटबेटन योजना
4-क्रिप्स योजना
5-थल सेना का मुख्यालय स्थित है-
1-विशाखापट्टनम
2-बेंगलुरु
3-अंडमान निकोबार द्वीप समूह
4-नई दिल्ली
प्रश्न 2 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
1-दक्षिण अमेरिका क्षेत्रफल की दृष्टि से संसार का…. बड़ा महाद्वीप है।
2-स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री…. थे।
3-तीन ओर से भूभाग द्वारा घिरा समुद्री भाग…. कहलाता है।
4-मानचित्र का शीर्ष…. दिशा को दर्शाता है।
प्रश्न 3 नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं-
1-सन 1858 के बाद गवर्नर जनरल को किस नाम से जाना जाने लगा।
2-अंत: पर्वती पठार किसे कहते हैं?
3-गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं के नाम लिखिए?
4-भारत के पड़ोसी देशों के नाम लिखिए।
5-वर्फ छत्रक क्या है?
6-मानचित्र किसे कहते हैं?
प्रश्न 4 नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 से 70 शब्दों में लिखिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं-
1-बंगाल विभाजन के कारण लिखिए।
2-संयुक्त राष्ट्र के चार उद्देश्य लिखिए।
3-अंटार्कटिका में लोग स्थाई रूप से क्यों नहीं रहते हैं? लिखिए।
4-सत्यशोधक समाज की स्थापना किसने की उनके तीन प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए?
5-थल सेना में अधिकारी वर्ग के पद क्रम सूची रैंग का चार्ट बनाइए।
6-किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है? लिखिए।
7-समोच्च रेखा किसे कहते हैं?
प्रश्न 5 नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 से 125 शब्दों में लिखिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 7 अंक निर्धारित हैं-
1-असहयोग आंदोलन के प्रमुख कार्यक्रम क्या थे?
अथवा
होम रूल आंदोलन की स्थापना कब हुई एवं इसका भारतीय राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ा?
2-भारत की विदेश नीति के क्या लक्ष्य हैं?
अथवा
संयुक्त राष्ट्र की किन्हीं विशेष 3 संस्थाओं का वर्णन कीजिए।
3-शंक्वाकार पहाड़ी को समोच्च रेखाओं द्वारा दर्शाइए।
अथवा
वी आकार की नदी घाटी को समोच्च रेखाओं द्वारा दर्शाइए।
4-ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए-
1-मरे नदी
2-तस्मान सागर
3-तस्मानिया द्वीप
4-मकर रेखा
5- एडी लैंड
6- ग्रेट सेंडी मरुस्थल
7- कूल गाड़ी सोने की खदान
अथवा
1-डार्लिंग नदी
2-कोरल सागर
3-न्यूजीलैंड द्वीप
4-ब्रिसबेन
5-ग्रेट डिवाइडिंग रेंज
6-आयर झील
7-ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल
दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।
👉Click here to join telegram channel👈
Post a Comment