ad13

Class 10th भूगोल Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं notes

Class 10th भूगोल Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं notes

Class 10 Social Science Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं ncert नोट्स 


Class 10th भूगोल Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं notes,class 10th GEOGRAPHY,CHAPTER - 7,राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाए,ncert,cbse,bhhugol,राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं,राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ,राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं कक्षा 10,राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाए class 10,class 10th geography chapter - 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाए,राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं (भूगोल,class 10 geography chapter 7,राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं प्रश्न उत्तर,राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं पूर्ण अध्याय,राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाए
        अध्याय- 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट www.Bandana classes.com पर । आज की पोस्ट में हम आपको " Class 10th भूगोल (सामाजिक विज्ञान) Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं notes" के बारे में बताएंगे तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए।

ध्याय- 7

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं


बहुविकल्पीय प्रश्न-


1.सीमान्त सड़क संगठन कब स्थापित किया गया?


(क) 1952

(ख) 1958

(ग) 1960

(घ) 1965


उत्तर- (ग) 1960


2. स्वर्णिम चतुर्भुज यहां राजमार्ग के अन्तर्गत कितने लेन वाली सड़क परियोजना प्रारम्भ की है?


(क) 6 लेन वाली

(ख) 5 लेन वाली

(ग) 4 लेन वाली

(घ) 3 लेन वाली


उत्तर- (क) 6 लेन वाली


3. निम्न में कौन- से दो दूरस्थ स्थित स्थान पूर्वी- पश्चिमी गलियारे से जुड़े हैं?


(क) मुंबई तथा नागपुर

(ख) मुंबई तथा कोलकाता

(ग) सिलचर तथा पोरबंदर

(घ) नागपुर तथा सिलीगुड़ी


उत्तर- (ग) सिलचर तथा पोरबंदर


4. निम्न में से कौन सा परिवहन साधन भारत में प्रमुख साधन है? 


(क) पाइपलाइन

(ख) सड़क परिवहन

(ग) रेल परिवहन

(घ) वायु परिवहन


उत्तर- (ख) सड़क परिवहन


5. दिल्ली व अमृतसर के मध्य ऐतिहासिक शेरशाह सूरी मार्ग किस नाम से जाना जाता है?


(क) राज्य राजमार्ग

(ख) राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1

(ग) सीमांत सड़क मार्ग

(घ) राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-3


उत्तर- (ख) राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1


Click here 👇👇👇

👉Class 10th Social Science All Chapters Ncert Notes | कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान संपूर्ण नोट्स एनसीईआरटी👈


6. भारत में रेलवे का प्रारंभ हुआ-


(क) 1840 में

(ख) 1850 में

(ग) 1853 में

(घ) 1872 में


उत्तर- (ग) 1853 में


7. भारत में रेलवे जोन की कुल संख्या है-


(क) 9

(ख) 18

(ग) 14

(घ) 15


उत्तर- (ख) 18


8. निम्नलिखित में से परिवहन का कौन सा साधन वहनांतरण हानियां तथा देरी को घटाता है?


(क) रेल परिवहन

(ख) पाइपलाइन

(ग) सड़क परिवहन

(घ) जल परिवहन


उत्तर- (ख) पाइपलाइन


9. भारत का वृहत्तम पत्तन है-


(क) दीनदयाल पत्तन (कांडला)

(ख) मुम्बई पत्तन

(ग) मारमागाओ पत्तन

(घ) तूतीकोरिन पत्तन


उत्तर- (ख) मुम्बई पत्तन


10. देश का सबसे पुराना कृत्रिम पत्तन कौन -सा है?


(क) चेन्नई

(ख) तूतीकोरिन

(ग) मुंबई

(घ) विशाखापट्टनम


उत्तर- (क) चेन्नई


रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-


i. राज्यों की राजधानियां को जिला मुख्यालयों से जोड़ने वाली सड़कें….. कहलाती हैं।

उत्तर- राज्य राजमार्ग


ii. परिवहन व संचार के द्रुतगामी व सक्षम साधनों के द्वारा दुनिया बहुत … ‌…..हो गई है।

उत्तर- छोटी


iii. भारत में सड़क जाल लगभग…… किलोमीटर है।

उत्तर- 56 लाख


iv. देश की पहली रेलगाड़ी मुंबई और…….. के मध्य चलाई गई।

उत्तर- थाणे


v. भारतीय ……..देश का सर्वाधिक बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का प्राधिकरण है।

उत्तर-रेल परिवहन


सत्य /असत्य बताइए-


i.भारतीय रेल मार्गों की लंबाई एशिया में सबसे अधिक है।

उत्तर- सत्य


ii.संचार तंत्र के अंतर्गत सूचनाओं का आदान-प्रदान या प्रसारण सम्मिलित है।

उत्तर- सत्य


iii.भारतीय रेल नेटवर्क को 14 ज़ोन्स में बाटा गया है।

उत्तर- असत्य


iv. विशाखापट्टनम कर्नाटक के समुद्र तट पर स्थित है।

 उत्तर- असत्य


v. एक देश के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की प्रगति उसके आर्थिक वैभव का सूचक है।

उत्तर- सत्य


vi.बंदरगाह जल व थल के मिलन स्थल होते हैं।

उत्तर- सत्य


सही जोड़ी बनाइए-


'अ'                                              'ब'


i.मुद्रण माध्यम                          (क) मुम्बई

ii.दक्षिण -पूर्व- मध्य रेलवे             (ख) गुजरात

iii.पश्चिम- मध्य रेलवे                    (ग) समाचार -पत्र

iv.सान्ताक्तुंज                              (घ) बिलासपुर

v.काण्डाला                                 (ड़) जबलपुर


उत्तर


i.मुद्रण माध्यम      →    (ग) समाचार -पत्र

ii.दक्षिण -पूर्व- मध्य रेलवे    →  (घ) बिलासपुर

iii.पश्चिम- मध्य रेलवे     →   (ड़) जबलपुर

iv.सान्ताक्तुंज      →    (क) मुम्बई

v.काण्डाला →    (ख) गुजरात


एक शब्द वाक्य में उत्तर दीजिए-


i.वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष में किया गया।

उत्तर-‌ 1953


ii.हमारे देश का प्राचीनतम कृत्रिम पत्तन कौन- सा है।

उत्तर-चेन्नई


iii.सूचनाओं का आदान-प्रदान या प्रसारण किस तंत्र में सम्मिलित है।

उत्तर-संचार तंत्र


iv.भारत का वृहत्तम पत्तन है जिसके प्राकृतिक खुले , विस्तृत व सुचारू पोताश्रय है।

उत्तर-मुंबई


v.भारत में अंत: स्थलीय नौ संचालन जल मार्ग कितना लम्बा है।

उत्तर-14,500 किलोमीटर


अति लघु उत्तरीय प्रश्न -


प्रश्न 1. सड़क परिवहन के तीन गुण बताएं।


उत्तर- सड़क परिवहन के गुण- 


(1) अपेक्षाकृत कम व्यक्तियों, कम दूरी व कम वस्तुओं के परिवहन में सड़क मितव्ययी है।


(2) यह घर-घर सेवाएँ उपलब्ध करवाता है तथा सामान चढ़ाने व उतारने की लागत भी अपेक्षाकृत कम है। 


(3) सड़क परिवहन, अन्य परिवहन साधनों के उपयोग में एक कड़ी के रूप में भी कार्य करता है;

जैसे- सड़कें, रेलवे स्टेशन, वायु व समुद्री पत्तनों को जोड़ती हैं। 


प्रश्न 2. रेल परिवहन कहाँ पर अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है तथा क्यों ?


 उत्तर - देश में रेल परिवहन के वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों में भू-आकृतिक, आर्थिक व प्रशासकीय कारक प्रमुख हैं। उत्तरी मैदान अपनी विस्तृत समतल भूमि, सघन जनसंख्या घनत्व, संपन्न कृषि व प्रचुर संसाधनों के कारण रेल परिवहन के विकास व वृद्धि में सहायक रहा है।


प्रश्न 3. सीमा सड़क संगठन की स्थापना कब और क्यों की गयी ?


उत्तर- सीमा सड़क विकास बोर्ड की स्थापना वर्ष 1960 में की गयी थी, ताकि उत्तरी तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों के परिवहन का समन्वित तथा तीव्र विकास करके यहाँ के आर्थिक विकास को तेज किया जा सके तथा प्रतिरक्षा सम्बन्धी व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।


 प्रश्न 4. राज्य राजमार्ग से क्या आशय है ?


उत्तर - राज्यों की राजधानियों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने वाली सड़कें राज्य राजमार्ग कहलाती हैं। राज्य तथा केन्द्रशासित क्षेत्रों में इनकी व्यवस्था तथा निर्माण का दायित्व राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) का होता है।


प्रश्न 5. परिवहन के विभिन्न साधन बताइए।


उत्तर- रेल, बस, ट्रक, वायुयान, जलपोत, पाइपलाइन आदि ।


प्रश्न 6. पवन हंस क्या है ?


उत्तर- पवन हंस हेलीकॉप्टर लिमिटेड, तेल व प्राकृतिक गैस आयोग को इसकी अपतटीय संक्रियाओं में तथा अगम्य व दुर्लभ भू-भागों; जैसे- उत्तरी-पूर्वी राज्यों तथा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखण्ड के आंतरिक क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर सेवाएँ उपलब्ध करवाता है।


प्रश्न 7. देश के प्रमुख संचार साधन बताइए।


उत्तर- निजी दूरसंचार तथा जनसंचार में दूरदर्शन, रेडियो, समाचार-पत्र समूह, प्रेस तथा सिनेमा आदि

देश के प्रमुख संचार साधन हैं।


प्रश्न 8. डिजिटल भारत क्या है ?


उत्तर- डिजिटल भारत ज्ञान आधारित परिवर्तन के लिए, भारत को तैयार करने के लिए एक विशाल कार्यक्रम है। डिजिटल भारत कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य IT (भारतीय प्रतिभा) + IT (सूचना प्रौद्योगिकी)= IT (कल का भारत) में होने वाले परिवर्तन को समझना है और तकनीक को केन्द्र में रखकर बदलाव लाना है।


लघु उत्तरीय प्रश्न


प्रश्न 1. राष्ट्रीय राजमार्ग व जिला मार्ग के बारे में बताइए । 


उत्तर- राष्ट्रीय राजमार्ग- राष्ट्रीय राजमार्ग देश के दूरस्थ भागों को जोड़ते हैं। ये प्राथमिक सड़क तंत्र है जिनका निर्माण व रख -रखाव केंद्रीय लोक निर्माण विभाग सीपी डब्लू डी के अधिकार क्षेत्र में है। अनेक प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर से दक्षिण तथा पूर्व से पश्चिम दिशा में फैले हैं। दिल्ली व अमृतसर के मध्य ऐतिहासिक शेरशाह सूरी मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -1 के नाम से जाना जाता है।


प्रश्न 2. स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग क्या है इस योजना को देश बताइए।


उत्तर- भारत में दिल्ली -कोलकाता, चेन्नई- मुंबई व दिल्ली को जोड़ने वाली 6 लेन वाली महा राजमार्गो की सड़क परियोजना प्रारंभ की है। इस परियोजना के तहत दो गलियारे प्रस्तावित हैं प्रथम उत्तर -दक्षिण गलियारा जो श्रीनगर को कन्याकुमारी से जोड़ता है तथा द्वितीय पूर्व -पश्चिम गलियारा जो सिलचर (असम) तथा और बंदर (गुजरात) को जोड़ता है। इस महाराज मार्ग का प्रमुख उद्देश्य भारत के मेगा सिटी के मंद की दूरी वह परिवहन समय को न्यूनतम करना है। यह राजमार्ग परियोजना भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई NHAI) के अधिकार क्षेत्र में है।


प्रश्न 3. सड़क परिवहन रेल परिवहन की अपेक्षा किस प्रकार महत्वपूर्ण है?


उत्तर- यद्यपि सड़क परिवहन महंगा होता है, परंतु इसका बहुत अधिक महत्व है। सड़क परिवहन बड़े बड़े नगरों एवं प्रौद्योगिक केंद्रों को ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ता है। पर्वतीय क्षेत्र, खनिज उत्पादक क्षेत्र तथा उबड़ -खाबड़ क्षेत्रों में रेल नहीं चलाई जा सकती। अतः वहां सड़कों का विकास किया जाता है। सड़क परिवहन रेलों द्वारा लाए गए सामान को नियत स्थानों तक पहुंचाता है और रेल द्वारा गाए जाने वाले मार्ग को भी रेल यार्ड तक ले जाता है। शीघ्र नष्ट होने वाली वस्तुओं को गंतव्य स्थान तक पहुंचाने में रेलों की तुलना में सड़कें अधिक उपयोगी हैं। अंडा ,मांस ,दूध ,फल सब्जी आदि के लिए सड़क परिवहन का अधिक उपयोग है।


प्रश्न 4. पाइपलाइन परिवहन के महत्व बताइए।


उत्तर- जिस प्रकार मोटर, रेल, जल, जहाज और हवाई जहाज से तरल ,ठोस ,शुष्क माल का परिवहन होता है उसी प्रकार तरल और गैसीय पदार्थों का परिवहन पाइप लाइनों द्वारा किया जाता है। कच्चे तेल पेट्रोलियम उत्पादन एवं गैसीय पदार्थों का परिवहन करने के लिए पाइप लाइनों का जाल बिछाया गया है। 


इसके प्रमुख महत्व निम्नलिखित हैं-


1. पाइपलाइन परिवहन को कठिन एवं उबड़- खाबड़ भू-भाग, दुर्गम स्थानों ,मरुस्थल ,पर्वतों में एवं पानी के भीतर बिछाया जा सकता है।


2. इसके संचालन और रखरखाव की लागत बहुत कम होती है केवल पाइप लाइन डालने में ही पहले खर्चा हो जाता है।


3.पाइप परिवहन के विकास में गैस आधारित ताप विद्युत संयंत्रों की स्थापना दूरदराज के क्षेत्रों में भी संभव हो सकी है।


प्रश्न 6. भारत के पश्चिमी तट पर स्थित प्रमुख पत्तनों के नाम बताइए। वहाँ से परिवहन की जाने वाली वस्तुओं के नाम लिखिए।


उत्तर-पश्चिमी भारत के प्रमुख पत्तन निम्नलिखित हैं-


•काण्डला - यह गुजरात में स्थित है। यहाँ से कच्चा तेल, पेट्रोलियम उत्पाद, उर्वरक, नमक, कपास, सीमेण्ट, चीनी, खाद्य तेल का परिवहन होता है।


•मुम्बई- यह एक प्राकृतिक पोताश्रय है तथा भारत का सबसे बड़ा पत्तन है। यहाँ से पेट्रोलियम उत्पाद तथा शुष्क माल का परिवहन होता है।


•न्हावाशेवा - नवी मुम्बई के पश्चिमी तट पर यह बन्दरगाह विकसित किया गया है। यह भारत का आधुनिकतम बन्दरगाह है जिसका नाम जवाहरलाल नेहरू बन्दरगाह रखा गया है। यह मुम्बई बन्दरगाह के दबाव को कम करने के लिए विकसित किया गया है।


•मार्मुगाओ - यह गोवा में स्थित प्रमुख पत्तन है। यहाँ से मुख्यतः लौह-अयस्क निर्यात होता है।


•न्यू मंगलौर - यह कर्नाटक राज्य में है। इस पत्तन से उर्वरक, पेट्रोलियम पदार्थ, खाद्य तेल, ग्रेनाइट पत्थर, शीरा तथा सामान्य माल का परिवहन होता है।


•कोच्चि - यह पत्तन केरल में स्थित है। इस पत्तन से पेट्रोलियम उत्पाद, उर्वरक तथा अन्य कच्चे माल का व्यापार होता है।


प्रश्न 7. निम्नलिखित में अंतर बताइए-

1.परिवहन तथा संचार के साधनों में अंतर।

2.बंदरगाह और पत्तन में अंतर।


उत्तर- परिवहन के साधन तथा संचार के साधनों में अंतर-


क्र.सं

परिवहन के साधन

संचार के साधन

1.







2. 

एक स्थान से दूसरे स्थान को माल का लाना व ले जाना तथा सवारियों का आना-जाना परिवहन के साधनों द्वारा होता है।



परिवहन के साधन स्थल मार्ग जलमार्ग तथा वायु मार्ग है। इनमें कार, बस, रेल जलयान ,वायुयान आदि वाहनों का प्रयोग किया जाता है।

संदेश एवं सूचनाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना संचार कहलाता है।



संचार के साधनों में डाक ,तार ,टेलीफोन, बे तार का तार , मोबाइल , रेडियो, दूरदर्शन आदि का प्रयोग किया जाता है।


2. बंदरगाह और पत्तन में अंतर-


क्र.सं

बंदरगाह

पत्तन

1.

जलयानो व जहाजों के तट पर आने-जाने ,ठहरने, विश्राम करने के स्थान को बंदरगाह कहते हैं।

समुद्र तट का वह अंत: स्थल जहां जहाज में माल मिलाद ने एवं उतारने का कार्य होता है पत्तन कहलाता है।

2.

बंदरगाह पर सामान्य सुविधाएं भी होती हैं नगर जैसी सुविधाएं नहीं होती है।


Bandanaclasses.com

पतन में नगर जैसी सुविधाएं जैसे यात्रियों को ठहरने तथा माल को सुरक्षित रखने की सुविधाएं होती हैं।


दीर्घ उत्तरीय/ विश्लेषणात्मक प्रश्न


प्रश्न 1. परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं?


उत्तर- किसी भी राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में परिवहन व संचार साधनों का महत्त्वपूर्ण योगदान होता है। परिवहन में रेल परिवहन, सड़क परिवहन, जहाजरानी, जलयान एवं वायुयान आते हैं। संचार के अन्तर्गत डाक  सेवाएँ तथा दूरसंचार, तार, टेलीफोन, दूरदर्शन आते हैं।


परिवहन व संचार साधनों के निम्नलिखित महत्त्व हैं-


(1) परिवहन व संचार के साधन उत्पादन के सभी साधनों को गतिशीलता प्रदान करते हैं। इससे न केवल देश में उपलब्ध साधनों का उचित प्रयोग सम्भव हो पाता है बल्कि देश में व्याप्त क्षेत्रीय विषमताएँ भी कम हो जाती हैं। 


(2) परिवहन और संचार के साधन उद्योगों द्वारा निर्मित वस्तुओं को देश के कोने-कोने में पहुँचाने में सहायक सिद्ध होते हैं।


(3) विकसित तथा सस्ते परिवहन और संचार के साधन उपलब्ध होने पर उत्पादक को अपने पास वस्तुओं के अनावश्यक स्टॉक रखने की आवश्यकता नहीं होती, अपितु वस्तुओं को जल्दी बेचकर उत्पादक अपनी पूँजी का पुनः निवेश कर वस्तुओं का उत्पादन कर सकता है।


(4) इन साधनों द्वारा आर्थिक विकास में योगदान देने वाले सभी साधनों को अधिक-से-अधिक मात्रा में जुटाया जा सकता है।


(5) इन सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि परिवहन व संचार के साधन परस्पर सम्पर्क स्थापित करने में सहायक होते हैं।


(6) इन साधनों के द्वारा उपभोक्ता वस्तुएँ, बाजारों तथा उपभोक्ताओं तक शीघ्रता से पहुँचाई जाती है।


प्रश्न 2. रेल एवं सड़क यातायात की तुलना किन्हीं छ: बिन्दुओं में कीजिए । 


उत्तर- रेल एवं सड़क यातायात की तुलना निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर की जा सकती हैं-


(1) निर्माण कार्य सस्ता-सड़कों के निर्माण तथा वाहनों के निर्माण का व्यय रेलवे लाइनों और इसके डिब्बों की अपेक्षा कम लगता है।


(2) द्वार सेवा-सड़कों के माध्यम से औद्योगिक केन्द्रों से उपभोक्ता केन्द्रों तक माल को पहुँचाया जा सकता है जबकि रेल मार्गों द्वारा माल को ढोने के लिए स्टेशन तक तथा स्टेशन से उपभोक्ता तक पहुँचाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ती है।


(3) किसी भी स्थल पर निर्माण सम्भव-रेलमार्गों का पर्वतीय क्षेत्रों में बनाना बहुत कठिन कार्य है, परन्तु सड़कों को पर्वत, पठार, मैदान, कहीं भी बनाया जा सकता है।


(4) सड़क मार्ग हर समय सुलभ-हम अपनी इच्छा से जब चाहे सड़क से यात्रा प्रारम्भ कर सकते है। किसी भी सड़क का उपयोग कर सकते है। 


(5) शीघ्र माल पहुँचाना- शीघ्र खराब होने वाले माल की गन्तव्य स्थान तक पहुँचाने में रेतों की तुलना सड़कें अधिक उपयोगी है। 


(6) टूट-फूट का भय- रेलों द्वारा माल बार-बार चढ़ाने-उतारने में टूट-फूट का भय रहता है जबकि सड़कों द्वारा माल भेजने में भय नहीं रहता-


प्रश्न 3. रेल परिवहन की विभिन्न समस्याओं का वर्णन कीजिए।


अथवा


वर्तमान समय में भारतीय रेलों की पाँच प्रमुख समस्याओं का वर्णन कीजिए।


रेल परिवहन की समस्याएँ


उत्तर- भारतीय रेलों की प्रमुख समस्याएँ निम्न प्रकार है-


(1) बिना टिकट यात्रा - बिना टिकट यात्रा करने वालों से भारतीय रेलवे को प्रतिवर्ष ₹5 करोड़ की हानि होती है। प्रायः विद्यार्थियों के समूह, रेलवे कर्मचारियों के सम्बन्धी, साधु- फकीर, पुलिस कर्मचारी आदि बिना टिकट यात्रा करते हैं। रेलों में बिना टिकट यात्रा को रोकने के लिए हमारी सरकार ने हाल ही में कड़े कदम उठाये हैं। इनके परिणामस्वरूप बिना टिकट यात्रा करने वालों की संख्या में भारी कमी हुई है।


(2) रेल दुर्घटनाएँ - रेल दुर्घटनाओं के फलस्वरूप मानव जीवन संकट में पड़ जाता है तथा रेलवे की सम्पत्ति नष्ट हो जाती है। ये दुर्घटनाएँ प्रायः रेलवे कर्मचारियों की असावधानियों, यान्त्रिक साज-सामान खराब होना, प्राकृतिक प्रकोप, जैसे-बाढ़ आदि तथा तोड़-फोड़ की कार्यवाहियों के कारण होती हैं। इसे रोकने के लिए सरकार ने अनेक कारगर कदम उठाये है। अतः अब ये दुर्घटनाएं कम होती हैं।


(3) रेलों पर आक्रमण- यह बड़े दुःख का विषय है कि देश में किसी भाग में अशान्ति होने पर रेलवे को उसका शिकार होना पड़ता है। पश्चिम बंगाल तथा तेलंगाना में आन्दोलन के दिनों में भारतीय रेलवे को करोड़ों रुपये की हानि उठानी पड़ी थी। यहीं नहीं देश के किसी भी भाग में अशान्ति फैलने पर रेलों पर हमले करना एक आम बात हो गई है। इससे रेलों को तो क्षति पहुँचती ही है, साथ में यात्रियों को भी शारीरिक व आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। कर्मचारियों को अपना कार्य करना कठिन हो जाता है तथा यातायात में बाघा उत्पन्न होती है।


(4) रेलमार्गों का विस्तार- भारतीय रेलों की वर्तमान समस्याओं में एक बड़ी समस्या रेलमार्गों का विस्तार करने की है जबकि देश की जनसंख्या, क्षेत्रफल तथा विकास की योजनाओं को देखते हुए रेलमार्गों का विकास तीव्र गति से होना चाहिए।


(5) प्रतिस्थापन की समस्या- निरन्तर प्रयोग में आते रहने के कारण रेलवे रोलिंग स्टॉक (इंजन, डिब्बे, वैगन आदि), रेलवे ट्रैक, स्टेशन आदि की कार्यक्षमता का काफी ह्रास हुआ है। इनको अधिक प्रयोग में लाना कठिन एवं अलाभप्रद प्रतीत होता है। अतः इनके प्रतिस्थापन की समस्या दिनों-दिन उग्र रूप धारण करती जा रही है।


प्रश्न 4. वायु परिवहन का महत्त्व लिखिए।


अथवा


वायु परिवहन आजकल अधिक उपयोगी क्यों है ? स्पष्ट कीजिए।


उत्तर- आधुनिक काल में किसी भी देश की परिवहन व्यवस्था में वायु परिवहन का बड़ा महत्त्वपूर्ण स्थान है। इनके प्रमुख महत्त्व निम्न प्रकार है-


 (1) वायु परिवहन को गति परिवहन के अन्य साधनों की अपेक्षा तीव्र होती है, इसलिए वायु परिवहन मै कम समय में देश के एक कोने से दूसरे कोने में पहुँचा जा सकता है।


(2) जहाँ जल और स्थल मार्ग से नहीं पहुँचा जा सकता वहाँ वायुमार्ग से आसानी से पहुँचा जा सकता है। दुर्गम पर्वत, घने जंगल, विशाल सागर और मरुक्षेत्रों को इसके द्वारा आसानी से पार किया जा सकता है। 


(3) वायु परिवहन कृषि के लिए वरदान सिद्ध हुआ है। कृषि फसलों में कभी-कभी भयानक बीमारियाँ लगती हैं, ऐसे समय में सरकार, इन बीमारियों की रोकथाम के लिए वायुयान द्वारा कीटनाशक दवाइयों खेतों पर छिड़काव करती है। 


(4) आपातकाल में वायु परिवहन की विशेष उपयोगिता है। सूखा, बाढ़, महामारी, भूकम्प, युद्ध आदि क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री पहुँचाने में वायु परिवहन अत्यन्त उपयोगी है।


प्रश्न 5. भारत सरकार द्वारा कौन-कौन से राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किये गए हैं ? 


उत्तर- निम्न जलमार्गों को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है-


(1) हल्दिया तथा इलाहाबाद (प्रयागराज) के मध्य गंगा जलमार्ग जो 1620 किमी लम्बा है-नौगम्य जलमार्ग संख्या-1


(2) सदिया व धुबरी के मध्य 891 किमी लम्बा ब्रह्मपुत्र नदी जलमार्ग-नौगम्य जलमार्ग संख्या-2.


(3) केरल में पश्चिम-तटीय नहर (कोट्टापुरम से कोल्लम तक, उद्योग मण्डल तथा चंपक्कारा नहरें - 205 किमी)- नौगम्य जलमार्ग संख्या-3.


(4) काकीनाडा और पुदुच्चेरी नहर स्ट्रेच के साथ-साथ गोदावरी और कृष्णा नदी का विशेष विस्तार (1078 किमी) - राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 4.


(5) मातई नदी, महानदी के डेल्टा चैनल, ब्रह्माणी नदी और पूर्वी तटीय नहर के साथ-ब्रह्माणी नदी का विशेष विस्तार- (588 किमी) - राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-5.


कुछ अन्य अंतर जलमार्ग भी हैं जिन पर परिवहन होता है, इसमें माण्डवी, जुआरी और कम्बरजुआ, सुन्दरवन, बराक, केरल का पश्चजल शामिल हैं।


इन सबके अतिरिक्त विदेशी व्यापार भारतीय तट पर स्थित पत्तनों द्वारा किया जाता है।


Click here 👇👇👇

👉Class 10th Social Science All Chapters Ncert Notes | कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान संपूर्ण नोट्स एनसीईआरटी👈


Disclaimer: यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है। इस Blog का उद्देश्य सामान्य जानकारी उपलब्ध कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या ब्लॉग से कोई संबंध नहीं है। यदि सम्बंध पाया गया तो यह महज एक संयोग समझा जाएगा।


दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।



Post a Comment

Previous Post Next Post

Top Post Ad

Below Post Ad