Class 11th Accountancy Varshik Paper 2023 MP Board || एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं लेखाशास्त्र वार्षिक पेपर 2023
class 11 accountancy varshik paper 2023 mp board || एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं लेखाशास्त्र वार्षिक पेपर
Class 11th Accountancy Varshik Paper 2023 MP Boardनमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट www.Bandana classes.com पर । आज की पोस्ट में हम आपको "Class 11th Accountancy Varshik Paper 2023 MP Board || एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं लेखाशास्त्र वार्षिक पेपर 2023 " के बारे में बताएंगे तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए।
वार्षिक परीक्षा 2022-23
कक्षा - 11वीं
विषय - लेखाशास्त्र
समय - 3 घंटे पूर्णांक - 80अंक
निर्देश -
(1) सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
(2) प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, जिसमें सही विकल्प 6 अंक, रिक्त स्थान 7 अंक, सही जोड़ी 6 अंक, एक वाक्य में उत्तर 7 अंक, सत्य/असत्य 6 अंक के प्रश्न होंगे।
(3) प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक अति लघुउत्तरीय प्रश्न हैं। शब्द सीमा 30 शब्द है। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक आवंटित हैं।
(4) प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। शब्द सीमा 75 शब्द हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक आवंटित हैं।
(5) प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक विश्लेषणात्मक प्रश्न हैं। शब्द सीमा 120 शब्द हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक आवंटित हैं।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए- (1×6=6)
(1) व्यापारी द्वारा अपने ग्राहकों को माल खरीदते समय उसके अंकित मूल्य में जो छूट दी जाती है, कहलाती है-
(अ) नकद बट्टा
(ब) व्यापारिक बट्टा
(स) कमीशन
(द) दलाली
(2) ह्रास का लेखा नहीं किया गया,जिससे वर्ष का लाभ बढ़ गया। किस सिद्धांत का पालन नहीं किया गया-
(अ) लागत सिद्धांत
(ब) एकरूपता सिद्धांत
(स) पूर्ण प्रकृटीकरण सिद्धांत
(द) रूढ़ीवादी सिद्धांत
(3) यदि किसी एक लेनदेन के नाम एवं जमा पक्ष का लेखा रोकड़ बही में किया जाता है तो यह है-
(अ) साधारण प्रविष्टि
(ब) द्विपक्षीय प्रविष्टि
(स) एकाकी प्रविष्टि
(द) विपरीत प्रविष्टि
(4) किस खाते का शेष तलपट में नामे पक्ष में दर्शाया जाता है-
(अ) लेनदार
(ब) पूंजी
(स) रोकड़
(द) बैंक अधिविकर्ष
(5) मूल्य ह्रास का संबंध है-
(अ) चालू संपत्तियों से
(ब) स्थाई संपत्तियों से
(स) विनियोग से
(द) रोकड़ से
(6) बैंक समाधान विवरण तैयार किया जाता है-
(अ) व्यवसाई द्वारा
(ब) बैंक द्वारा
(स) अंकेक्षक द्वारा
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- (1×7=7)
1. लेखांकन, व्यवसायिक लेनदेनों को …. रूप में मापती है।
2. एक ही समय के आगम और व्ययों को पहचानना …. संकल्पना कहलाता है।
3. लेन-देन के डेबिट और क्रेडिट दोनों पहलुओं को …. प्रमाणक में दिखाया जाता है।
4. …. पुस्तक में लेखा डेबिट नोट के आधार पर किया जाता है।
5. जब बैंक से राशि निकाली जाती है, तब बैंक द्वारा ग्राहक का खाता …. किया जाता है।
6. एक दूसरे के प्रभाव को समाप्त करने वाली अशुद्धियां …. कहलाती हैं।
7. संपत्ति के मूल्य में अस्थाई वृद्धि या कमी को …. कहते हैं।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए- (1×6=6)
कॉलम (अ) कॉलम (ब)
1.मौद्रिक मापन - लेन-देन के दोनों पहलुओं का लेखा
2.लेन देनों की पहचान - रोजनामचा
3.दोहरा लेखा प्रणाली - खाता
4.व्यापारिक लेन-देनों - मुद्रा में प्रकट करना
का तिथि वार लेखा
5. मद विशेष से - अशुद्धियों का सुधार
संबंधित लेन- देन
का लेखा
6. सही वित्तीय - लेखांकन की प्रथम अवस्था
स्थिति हेतु
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. लेखांकन सिद्धांत से क्या आशय है?
प्रश्न 2. सारता की संकल्पना को समझाइए।
प्रश्न 3. जीएसटी (GST) की अवधारणा को स्पष्ट आमद को मान्य कब माना जाता है?
प्रश्न 4. पूर्ण प्रस्तुतीकरण संकल्पना क्या है?
प्रश्न 5. लेखांकन मानक क्या है?
प्रश्न 6. एकरूपता की परंपरा से क्या आशय है ? मुद्रा मापन की संकल्पना समझाइए।
प्रश्न 7. मिलान का सिद्धांत से क्या आशय है?
प्रश्न 8. लेखांकन मानक के दो लाभों का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 9. वस्तु एवं सेवा कार्य की दो विशेषताएं लिखिए।
प्रश्न 10. लेखांकन के रोकड़ आधार एवं उपार्जन आधार में दो अंतर लिखिए।
प्रश्न 11. दोहरा लेखा प्रणाली की दो विशेषताएं लिखिए।
प्रश्न 12. रूढ़िवादिता की अवधारणा से क्या आशय है?
प्रश्न 13. पृथक वैधानिक मान्यता को समझाइए।
प्रश्न 14. चालू व्यवसाय की मान्यता को समझाइए।
प्रश्न 15. दोहरा लेखा प्रणाली से क्या आशय है?
प्रश्न 16. पूर्वदत्त व्यय (Prepaid Expenses) से क्या आशय है?
प्रश्न 17. उपार्जित आय से क्या आशय है?
प्रश्न 18. अन्य उपार्जित आय से क्या आशय है?
प्रश्न 19. समायोजन से क्या तात्पर्य है?
प्रश्न 20. संदिग्धों के लिए प्रावधान से क्या आशय है?
प्रश्न 21. डूबत ऋण को अभिलेखित करने की प्रविष्टि लिखिए।
प्रश्न 22. पूंजी पर ब्याज अभिलेखित करने की प्रविष्टि लिखिए।
विश्लेषणात्मक प्रश्न
प्रश्न 23. खाता बही के लाभ लिखिए।
प्रश्न 24. लेखांकन बाउचर के विभिन्न प्रकार समझाइए।
प्रश्न 25. रोजनामचा (Journal) के लाभ लिखिए।
प्रश्न 26. माल खाते का विभाजन समझाइए।
प्रश्न 27. स्रोत प्रलेखों व प्रमाणकों में अंतर लिखिए।
प्रश्न 28. खाते को डेबिट व क्रेडिट करने के आधुनिक नियम समझाइए।
प्रश्न 29. मूल्यहृास एवं उच्चावचन में अंतर बताइए।
प्रश्न 30. सामान्य संचय का प्रयोग किन कार्यों के लिए किया जा सकता है?
प्रश्न 31. मूल्यहृास की स्थिर प्रभाग पद्धति के गुण लिखिए।
प्रश्न 32. प्रावधान व संचय में अंतर लिखिए।
प्रश्न 33. आयगत संचय एवं पूंजीगत संचय में अंतर लिखिए।
प्रश्न 34. गुप्त संचय सृजन की विधियां लिखिए।
प्रश्न 35. हृास उत्पन्न होने के कारण लिखिए। संचय के विभिन्न प्रकार समझाइए।
दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।
👉Click here to join telegram channel👈
Post a Comment