MP Board Class 7th Social science Varshik Paper Solution 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 7वीं सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर का संपूर्ण हल 2023
mp board class 7th social science varshik paper solution 2023,एमपी बोर्ड कक्षा 7वीं सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर का संपूर्ण हल 2023,7vi Samajik vigyan varshik paper 2023,class 7th Samjik vigyan varshik pariksha real paper 2022-23,mp board kaksha 7vi samajik vigyan board varshik paper 2023,social science varshik paper class 7th 2023,कक्षा 7वीं सामाजिक विज्ञान वार्षिक परीक्षा पेपर 2023,सातवीं सामाजिक विज्ञान वार्षिक परीक्षा का पेपर 2023,class 7 social science varshik paper 2023,Kaksha satvin visay samajik vigyan varshik Paper full solution 2023,7vi samajik vigyan varshik Paper 2023,7वी सामाजिक विज्ञान,class 7th social science varshik paper 2023,kaksha 7 social science varshik paper 2023 mp board
MP Board Class 7th Social science Varshik Paper Solution 2023
class 7th Social science varshik paper 2023 download PDF mp board || एमपी बोर्ड कक्षा 7वीं सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर 2023
MP Board Class 7th Social science Annual Paper full solution 2023
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट www.Bandana classes.com पर । आज की पोस्ट में हम आपको "MP Board Class 7th Social science Varshik Paper full solution 2023 / एमपी बोर्ड कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान विषय के वार्षिक पेपर 2023 का संपूर्ण हल " के बारे में बताएंगे तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए।
दोस्तों, जैसा कि आप सभी लोगों को पता होगा कि आपके वार्षिक पेपर start हो चुके हैं तो आज हम आपके लिए MP Board class 7th Social science का varshik paper (वार्षिक पेपर) लेकर आ चुके हैं। कक्षा 7वीं सामाजिक विज्ञान का पेपर दिनांक 12 अप्रैल 2023 को आयोजित होने वाला है जिसके लिए सभी छात्र परेशान हो रहे हैं कि आखिर एमपी बोर्ड कक्षा 7वीं वार्षिक परीक्षा सामाजिक विज्ञान का पेपर कैसा आएगा? दोस्तों आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कक्षा 7वीं सामाजिक विज्ञान का पेपर लेकर आ चुके हैं जिसे आप सभी लोग एक बार पूरा पेपर जरूर पढ़ लीजिएगा।
MP Board class 7th Social science varshik paper 2023 download PDF
एमपी बोर्ड कक्षा 7वीं सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर 2023 में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को समय सारणी के अनुसार तैयारी करनी बहुत आवश्यक है जैसा कि आप सभी को पता होगा एमपी बोर्ड कक्षा 7वीं सामाजिक विज्ञान का सिलेबस इस साल कम किया गया था। इसलिए पेपर बहुत आसान आएगा। MP Board class 7th Social science question paper 2023 में सबसे आसान और महत्वपूर्ण प्रश्नों को पढ़कर आप कम समय में अधिक अंक प्राप्त कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा पेपर 2023
कक्षा- 7
विषय -सामाजिक विज्ञान
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-10)
निर्देश. निम्नलिखित प्रश्नों को पढ़कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए-
प्रश्न- 1. पृथ्वी सूर्य की एक परिक्रमा लगभग कितने दिनों में पूर्ण करती है ?
(A) 288 दिन (B) 30 दिन
(C) 365 दिन (D) 27 दिन
उत्तर- 365 दिन
प्रश्न .2-नीचे दिए गए प्रतीक चिन्हों में से कौन सा प्रतीक चिन्ह नहर के लिए प्रयुक्त किया जाता है-
प्रश्न 3.उत्तरी गोलार्द्ध में सितम्बर माह में कौन सी ऋतु होती है ?
(A) ग्रीष्म ऋतु (B) शरद ऋतु
(C) बसंत ऋतु (D) शीत ऋतु
उत्तर- शरद ऋतु
प्रश्न .4 प्राचीन वस्तुओं का अध्ययन करने वाले व्यक्ति को कहा जाता हैं -
(A) भूगर्भवेत्ता (C) व्यापारी
(B) किसान (D) पुरातत्वविद्
उत्तर - पुरातत्वविद्
प्र-5. भीमबेटका की गुफाओं में चित्र पाए गए हैं-
(A) चलचित्र (B) शैलचित्र
(C) भित्तिचित्र (D) तेलचित्र
उत्तर- शैलचित्र
प्र-6. सम्राट अशोक के साम्राज्य की राजधानी थी-
(A) पाटलि पुत्र (B) तक्षशिला
(C) उज्जैन (D) कौशाम्बी
उत्तर- पाटलिपुत्र
प्र-7 कुषाणों के सबसे प्रसिद्ध राजा थे -
(A) सम्राट अशोक (B) कनिष्कं
(C) बिम्बसार (D) अजातशत्रु
उत्तर-कनिष्क
प्र-8. 'मक्के की रोटी, सरसों का साग' किस प्रान्त के लोगों का मुख्य भोजन है -
(A) उत्तर प्रदेश (B) मध्य प्रदेश
(C) पंजाब (D) राजस्थान
उत्तर-पंजाब
प्र-9. ग्राम पंचायत का मुखिया होता है-
(A) सरपंच (B) पंच
(C) पार्षद (D) सचिव
उत्तर- सरपंच
प्र-10. प्रजातांत्रिक देशों में निर्णय लेने और कार्य करवाने के लिए आवश्यकता होती है-
(A) सरकार की (B) राजा की
(C) न्यायालय की (D) व्यापारियों की
उत्तर- सरकार की
लघु उत्तरीय प्रश्न
निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्र- 11. पुरातत्वविद किन साधनों की सहायता से अतीत का अध्ययन करते हैं?
उत्तर-पुरातत्वविद पुरावस्तुओं के आधार पर अतीत का अध्ययन करते है। उनका वर्गीकरण धातु, मिट्टी, पत्थर तथा हड्डियों आदि में किया गया है।
प्र-12. सम्राट अशोक द्वारा प्रजा की भलाई के लिए कौन-कौन से कार्य किए गए? कोई तीन लिखिए।
उत्तर- i) यात्रियों की सुविधाओं के लिए अनेक धर्मशालाएँ बनवाई। इससे यात्रियों को ठहरने और विश्राम करने में बहुत मदद मिलने लगी।
ii) आने- जाने (आवागमन) की सुविधा के लिए अनेक सड़कें बनवायीं। सड़कें बनने से लोगों को यात्रा करने में सहूलियत होने लगी।
iii) सड़कों के किनारे अनेक छायादार वृक्ष लगवाएं। इन वृक्षों से लोगों को भीषण गर्मी में धूप से राहत मिली और अनेक कुएँ भी खुदवाएं।
प्र-13. पृथ्वी पर ही जीवन क्यों पाया जाता है?
उत्तर-i) पृथ्वी का तापमान सन्तुलित है।
ii) धरती पर जल की उपस्थिति से पेड़-पौधों, मनुष्य तथा जानवरों में जीवन पाया जाता है।
iii) पृथ्वी पर ऑक्सीजन गैस प्रचुर मात्रा में पायी जाती है।
प्र-14. ग्लोब का चित्र बनाकर उसमें कर्क, मकर तथा विषुवत वृत्त को दर्शाइए?
उत्तर-
प्र-15-पृथ्वी की गतियाँ कितने प्रकार की होती हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर -पृथ्वी की गति निम्नलिखित दो प्रकार की होती है-
i) परिक्रमण गति ii) घूर्णन गति
प्र-16.रेशमी वस्त्र बहुमूल्य क्यों माने जाते हैं? लिखिए।
उत्तर - रेशमी वस्त्र बहुमूल्य माने जाते हैं क्योंकि ये कीमती, चमकीले रंग तथा चिकनी मुलायम बनावट वाले होते हैं।
प्रश्न 17-आपको दैनिक जीवन में विविधता कहाँ-कहाँ दिखाई देती हैं? कोई दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर - हमें दैनिक जीवन में विविधता अपने परिवेश के चारों ओर दिखाई देती है। उदाहरण स्वरूप एक ही देश में लोगों के बीच उनके धर्म, जाति, रहन-सहन, खान-पान, भाषा, त्योहार और उनकी संस्कृति- संस्कार आदि में भिन्नताएं पायी जाती हैं।
प्रश्न 18-सरकार के विभिन्न स्तर कौन-कौन से हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर- i) केन्द्रीय स्तर पर- केन्द्र सरकार (Central Government)
ii) राज्य स्तर पर- राज्य सरकार (state government)
iii) जिला स्तर पर -जिलाधिकारी
iv) गांव स्तर पर - सरपंच
प्रश्न 19-आपके क्षेत्र में स्वास्थ्य की देखभाल के लिए क्या-क्या सुविधाएँ है? लिखिए।
उत्तर- हमारे क्षेत्र में स्वास्थ्य की देखभाल के लिए अस्पताल है l जहां पर विभिन्न सुविधाएं जैसे - बच्चों का टीकाकरण, ओपीडी, महिलाओं के लिए प्रसव आदि की सुविधा मिलती है।
प्रश्न-20 लोग सरकार के कार्यों में रुचि लेकर और आलोचना करके भी अपना कर्तव्य निभाते हैं। कैसे ?
उत्तर - i) लोग आंदोलन करके सरकार और उसके काम करने के तौर-तरीकों को चुनौती देकर भी अपनी भागीदारी अर्थात जिम्मेदारी निभाते हैं।
ii) हम चुनाव में अपना अमूल्य वोट (मत) देकर अपना प्रतिनिधि चुनते हैं। जोकि हमारे क्षेत्र की समस्याएं सरकार तक पहुंचाता है एवं उनका निदान भी करवाता है - विभिन्न प्रकार के विकास कार्य करवा कर।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्र-21. शिलालेख एवं अभिलेख से क्या अभिप्राय है? इनके मध्य कोई तीन अंतर लिखिए।
प्रश्न 22.ग्रामीण लोग रोजगार के लिए शहर पर तथा शहर के व्यापारी ग्रामीणों पर किस प्रकार निर्भर होते हैं?
उत्तर -ग्रामीण लोग रोजगार के लिए शहरों में जाते हैं परन्तु शहर के व्यापारी ग्रामीणों द्वारा उत्पन्न अनाज, सब्जी आदि पर निर्भर करते हैं। अधिकतर सब्जियां, अनाज, दालें एवं दूध आदि ग्रामीण क्षेत्रों से ही शहर में आती हैं। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि ग्रामीण लोग रोजगार के लिए शहर पर तथा शहर के व्यापारी ग्रामीणों पर निर्भर होते हैं।
👉Click here to join telegram channel👈
👉Click here to join YouTube channel 👈
इसे भी पढ़ें 👇👇👇
Post a Comment