RBSE Board Class 11th History Varshik Paper 2023 || राजस्थान बोर्ड कक्षा 11वीं इतिहास पेपर 2023
rbse board class 11th history varshik paper 2023 ,राजस्थान बोर्ड कक्षा 11वीं इतिहास पेपर 2023,class 11 histry question paper annual exam 2023,class 11 history question paper annual exam 2023,history model paper annual exam class 11,कक्षा 11 इतिहास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2023,कक्षा 11 इतिहास पेपर वार्षिक परीक्षा 2023,kaksha 11 histry paper yearly exam 2023,kaksha 11 itihaas question paper annual exam 2023,history paper varshik Pariksha class 11,history ka varshik paper 2023 class 11th rbse board,class 11th history varshik paper 2023,etihas ka varshik paper 2023 class 11th rbse board,class 11th itihash varshik paper 2023 rbse board
RBSE Board varshik exam paper time table 2022-23
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट www.Bandana classes.com पर। दोस्तों, जैसा कि आप सभी विद्यार्थियों को ज्ञात होगा कि राजस्थान बोर्ड के वार्षिक पेपर अप्रैल माह में प्रारम्भ होने वाले हैं। RBSE, अजमेर बोर्ड अप्रैल महीने में कक्षा- 9वीं और कक्षा- 11वीं की वार्षिक परीक्षा 2022-23 (annual exam) आयोजित करेगा। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हम आपको राजस्थान बोर्ड के वार्षिक परीक्षा 2023 के सभी कक्षाओं के प्रश्न पत्रों के संपूर्ण हल (full solution) उपलब्ध करवाएंगे। इसलिए यदि आप भी आरबीएसई बोर्ड, अजमेर की वार्षिक परीक्षा 2023 में बहुत अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं तो RBSE Board class 9th & Class 11th की संपूर्ण तैयारी के लिए जुड़े रहिए हमारी वेबसाइट www.Bandana classes.com से। इसके साथ ही हमारे telegram channel पर भी जुड़ जाइए जहां पर आपको सभी पेपर की pdf download करने को मिल जाएंगी।
RBSE Board Varshik Examination Time Table 2022-23
दोस्तों जैसा कि आपको यह ज्ञात होगा कि पहले ये वार्षिक परीक्षाएं 13 अप्रैल 2023 से आरंभ होने वाली थीं लेकिन बोर्ड परीक्षा 2023 के कारण राजस्थान वार्षिक परीक्षा के कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया गया है। अब ये वार्षिक परीक्षाएं (annual examination 2023) 15 अप्रैल 2023 से आरंभ होकर 27 अप्रैल 2023 के मध्य संपन्न होगी।
RBSE Board Class 9th & class 11th varshik priksha time table 2023 download PDF
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की वार्षिक परीक्षाएं 15 अप्रैल 2023 से आरंभ हो रही हैं। परीक्षा का आयोजन प्रत्येक दिन 2 पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली का समय 8:00 बजे से 11:15 बजे तक तथा द्वितीय पाली का समय दोपहर 11:30 बजे से 2:45 बजे तक होगा। याद रहे भिन्न-भिन्न जिलों के लिए भिन्न-भिन्न समय का भी निर्धारण किया गया है। इसीलिए आप सभी विद्यार्थियों से निवेदन है कि RBSE Board class 9th & class 11th yearly time table 2023 की PDF district wise (जिला स्तर) पर अवश्य देखें। एवं उसी के हिसाब से परीक्षा देने एग्जाम सेंटर पर जाएं।
Rajasthan Board examination Class 9th & Class 11th Annual time table 2023
प्रिय विद्यार्थियों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 15 अप्रैल 2023 से शुरू होंगी जो कि 27 अप्रैल 2023 को समाप्त होंगी। जो विद्यार्थी Rajasthan board, Ajmer की कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा तिथि 2023 की प्रतीक्षा कर रहे हैं, ऐसे सभी विद्यार्थीगण अब वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल (annual exam time table 2023) यहां से देख सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा को पास करने और उसमें बहुत अच्छे अंक हासिल करने के लिए यहां पर कुछ बातों का ध्यान रखने के लिए कहा गया है। यहां पर नीचे कुछ बातें बिंदुवार बताई गई हैं इन बातों का अनुसरण कर आप राजस्थान बोर्ड की कक्षा नौवीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा में बहुत अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं–
प्रमुख ध्यान देने योग्य बातें-
1.सभी विद्यार्थी अपनी सेहत का पूरा खयाल रखें।
2.कक्षा में पढ़ायें गए सभी नोट्स (notes) का ध्यान पूर्वक गहन अध्ययन करें।
3.सभी परीक्षार्थीगण शिक्षक द्वारा बताए गए महत्वपूर्ण प्रश्नों एवं उनके उत्तरों को अवश्य देखें।
4. आप सभी विद्यार्थियों को सभी विषयों के महत्वपूर्ण प्रश्न (important questions) पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
5. सभी विद्यार्थियों को परीक्षा देते समय time का विशेष ध्यान रखना होगा जिससे कि निर्धारित समय में आपका संपूर्ण प्रश्न पत्र हल हो जाए।
RBSE बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2022-23
कक्षा - 11
विषय - इतिहास
समय:3.15 घंटे पूर्णांक-80
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए– (1×6=6)
i). रोम में प्रिंसिपेट की स्थापना कब हुई थी?
(अ) 14 ईसवी
(ब) 14 ईसवी पूर्व
(स) 27 ईसवी पूर्व
(द) 46 ईसवी पूर्व
उत्तर – (स) 27 ईसवी पूर्व
ii). मठों में रहने वाले भिक्षुओं को किस नाम से जाना जाता था?
(अ) मोंक
(ब) पादरी
(स) विशप
(द) पोप
उत्तर – (अ) मोंक
iii). जर्मनी में धर्म सुधार आंदोलन के प्रणेता कौन थे?
(अ) ज्विंगली
(ब)जॉन कॉल्विन
(स) मार्टिन लूथर
(द) इरैस्मस
उत्तर – (स) मार्टिन लूथर
Click here👇👇👇
👉RBSE Board Class 9th & 11th All Subjects Annual Exam Real Papers 2023 download pdf👈
iv). विश्व में शहरी जीवन की शुरुआत सबसे पहले कहां हुई थी?
(अ) चीन में
(ब) मेसोपोटामिया में
(स) मिस्र में
(द) भारत में
उत्तर – (ब) मेसोपोटामिया में
v). कुरिलताई क्या थी?
(अ) मंगोलों की सैन्य टुकड़ी (ब) मंगोलों की युद्ध रणनीति
(स) मंगोलों की संचार व्यवस्था (द) मंगोल सरदारों की परिषद
उत्तर – (द) मंगोल सरदारों की परिषद
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए– (1×7=7)
i). 'ओल्ड टेस्टामेंट' ……….. पुस्तक का भाग है।
उत्तर – बाइबिल
ii). मंगोल लोग ………… समाज से संबंधित थे।
उत्तर – यायावर
iii). रोम में प्रचलित चांदी के सिक्कों को ………. कहा जाता था।
उत्तर – दिनार
iv).उर, उरूक मारी नगरों का संबंध ………….. सभ्यता से है।
उत्तर – मेसोपोटामिया
v). वर्तमान में जापान की राजधानी ……… है।
उत्तर – टोक्यो
vi). सामंतवादी समाज में सर्वोच्च स्थान ……….. का था।
उत्तर – राजा
प्रश्न 3. सही मिलान कीजिए– (1×6=6)
स्तंभ 'अ' स्तंभ 'ब'
1.तस्मान — 1854 ईसवी
2.जेम्स कुक — दी लास्ट जजमेंट
3.कनगावा संधि — 1868 ईस्वी
4.चीन में गणतंत्र — तस्मानिया
की स्थापना
5. जापान में शोगून — 1912 ईस्वी
सत्ता का पतन
6. माइकल एंजिलो — न्यू साउथ वेल्स
उत्तर –
स्तंभ 'अ' स्तंभ 'ब'
1.तस्मान — तस्मानिया
2.जेम्स कुक — न्यू साउथ वेल्स
3.कनगावा संधि — 1854 ईसवी
4.चीन में गणतंत्र — 1912 ईस्वी
की स्थापना
5. जापान में शोगून — 1868 ईस्वी
सत्ता का पतन
6. माइकल एंजिलो — दी लास्ट जजमेंट
प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रश्नों में सत्य/असत्य कथन लिखिए– (1×6=6)
i). रोमन साम्राज्य में संयुक्त परिवार का प्रचलन था।
उत्तर – असत्य
ii). मंगोल पश्चिमी यूरोप के मूल निवासी थे।
उत्तर – असत्य
iii). मेसोपोटामिया की सभ्यता सिंधु नदी के किनारे विकसित हुई थी।
उत्तर – असत्य
iv). 'यास' चंगेज खान की विधि संहिता थी।
उत्तर – सत्य
v). ऑगस्टस, जूलियस सीजर का दत्तक पुत्र था।
उत्तर – सत्य
प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्नों के एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिए– (1×7=7)
i). मंगोलिया राष्ट्र का महानायक किसे कहा जाता है?
उत्तर – चंगेज खान
ii). किस रोमन सम्राट के शासनकाल के 'पैक्स रोमाना' के नाम से जाना जाता है।
उत्तर – ऑगस्टस
iii). 'यूटोपिया' के लेखक कौन थे?
उत्तर – सर टॉमर मूर
iv). दूरबीन का आविष्कार किसने किया था?
उत्तर – गैलीलियो
v). मैनर क्या था?
उत्तर – सामंतों का निवास स्थल
vi). ऑस्ट्रेलिया की खोज किसने की थी?
उत्तर – कैप्टन जेम्स
प्रश्न 6. गिल्गेमिश कौन था? उसने किस महाकाव्य की रचना की?
उत्तर – गिल्गेमिश मेसोपोटामिया के उरूक नगर का पौराणिक राजा था। उसके द्वारा रचित महाकाव्य को 'गिल्गेमिश महाकाव्य' के नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 7. मेसोपोटामिया सभ्यता की दो प्रमुख विशेषताएं संक्षेप में बताइए।
उत्तर – मेसोपोटामिया सभ्यता की दो प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं –
1.मेसोपोटामिया की सभ्यता एक नगरीय सभ्यता थी।
2. मेसोपोटामिया की सभ्यता में लेखन कला का आविष्कार एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी
प्रश्न 8. कुबकुर से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – मंगोलों द्वारा हरकारा पद्धति (संचार व्यवस्था) के संचालन के लिए एक विशेष प्रकार का कर लगाया जाता था, जिसे 'कुबकुर' के नाम से जाना जाता था। इस कर के अंतर्गत यायावर लोग अपने पशु समूहों का दसवां हिस्सा कर के रूप में दिया करते थे।
प्रश्न 9. सामंती व्यवस्था में सर्फ कौन थे? टिप्पणी कीजिए।
उत्तर – सामंतवादी समाज में दासों को 'सर्फ' कहा जाता था। दूसरे शब्दों में इन्हें दास समान कहा जा सकता है। इनके पास अपनी भूमि नहीं होती थी, इन्हें सामंतों की भूमि पर काम करना होता था। ये जीवन भर अपने सामंतों के खेतों पर काम करते थे तथा उन्हें छोड़कर नहीं जा सकते थे। इनकी स्थिति दयनीय थी।
प्रश्न 10. व्रत वृतांत से क्या आशय है? समझाइए।
उत्तर – समकालीन व्यक्तियों द्वारा लिखित तत्कालीन इतिहास, जिसे प्रतिवर्ष लिखा जाता था, 'व्रत वृतांत' कहलाता था।
प्रश्न 11. 'न्यू टेस्टामेंट' से क्या तात्पर्य है ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – 'न्यू टेस्टामेंट' बाइबल का वह खंड है, जिसमें ईसा मसीह का जीवन चरित्र, धर्मोंपदेश और उनके प्रारंभिक अनुयायियों का उल्लेख है।
प्रश्न 12. 'नेटिव' शब्द का क्या अर्थ होता है? समझाइए।
उत्तर – 'नेटिव' का मतलब होता है-ऐसा व्यक्ति जो अपने मौजूदा निवास स्थान में ही पैदा हुआ था। बीसवीं शताब्दी के आरंभिक वर्षों तक यह पद यूरोपीय लोगों द्वारा अपने उपनिवेशों के वाशिंदों के लिए प्रयुक्त किया जाता था।
प्रश्न 13. 'ऐवॉरिजिनीज' कौन थे? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया में आदिमानव को 'ऐवॉरिजिनीज' के नाम से जाना जाता है। आदिमानव ऑस्ट्रेलिया में लगभग 40000 वर्ष पहले और संभवत: इससे भी पहले निवास करते थे, ऐसा माना जाता है।
प्रश्न 14. 'मानवतावाद' से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – मानवतावाद का आशय उस विचारधारा से है, जिसमें मानव की विभिन्न समस्याओं का अध्ययन कर समस्याओं को सुलझाने पर बल दिया जाता है एवं मानव जीवन का चहुंमुखी विकास कर उसके जीवन को सुखी एवं समृद्ध बनाने का प्रयास किया जाता है।
Click here👇👇👇
👉RBSE Board Class 9th & 11th All Subjects Annual Exam Real Papers 2023 download pdf👈
दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।
👉Click here to join telegram channel👈
Post a Comment