Class 12th Hindi Trimasik Paper 2023-24 MP Board | एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं हिंदी त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2023-24
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं हिंदी त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2023-24नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट www.Bandana classes.com पर । आज की पोस्ट में हम आपको " Class 12th Hindi Trimasik Paper 2023-24 MP Board | एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं हिंदी त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2023-24" के बारे में बताएंगे तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए।
त्रैमासिक परीक्षा 2023-24
कक्षा- 12वीं
विषय- हिन्दी
समय 3:00 घण्टे पूर्णांक- 80
निर्देश-
1-सभी प्रश्न करना अनिवार्य है।
2-प्रश्न 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है जिसमें सही विकल्प 06 अंक रिक्त स्थान 07 अंक सही जोड़ी 06 एक वाक्य में उत्तर 07 अंक सत्य / असत्य 06 अंक के है ।
3-प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 2-2 अंक निर्धारित है। (शब्दसीमा लगभग 30 शब्द)
4-प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 3-3 अंक निर्धारित है। ( शब्द सीमा लगभग 75 शब्द)
5-प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 4-4 अंक निर्धारित है।
प्र. 1 सही विकल्प का चयन कीजिए
(1) अतीत में दबे पाँव का शब्दिक अर्थ है।
(1)नवीनीकाल के अवशेष
(2) प्रसिद्ध जल कुंड
(3) प्राचीन काल के अवशेष
(4) वर्तमान निवासियों की उपस्थिति
उत्तर- (3) प्राचीन काल के अवशेष
(2) या अनुरागी चित्त की गति समझे नहि कोय ज्यो ज्यों बूढे श्याम रंग त्यों त्यों उज्जवल होय प्रयुक्त पंक्तियों में अलंकार है।
(1)विरोधाभास
(2)सन्देह
(3) रूपक
(4) पुनरुक्ति प्रकाश
उत्तर- (1)विरोधाभास
(3) सवैया छंद की श्रेणी में आता है।
(1) मात्रिक
(2)वार्णिक
(3)मुक्तक काव्य
(4)खण्ड काव्य
उत्तर- (2)वार्णिक
(4)पहलवान की ढोलक के रचनाकार हैं।
(1) मनोहर जोशी
(2)श्यामसुन्दर जोशी
(3) फणीश्वर नाथ रेणु
(4) लक्ष्मीनारायण लाल
उत्तर- (3) फणीश्वर नाथ रेणु
(5) हिन्दी साहित्य के इतिहास में 'स्वर्ण युग' कहलाता है।
(1) आदिकाल
(2) भक्ति काल
(3) रीतिकाल
(4) आधुनिक काल
उत्तर- (2) भक्ति काल
(6)बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को सम्मानित किया गया था ।
(1) रत्न खोज
(2)भारत खोज
(3) भारत रत्न
(4)अशोक चक्र
उत्तर- (3) भारत रत्न
प्र. 2निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(1) महादेवी वर्मा… की कवयित्री है। (भक्तिकाल / छायावाद)
उत्तर- छायावाद
(2) 'रुबाइयाँ' कविता के रचनाकार…..है
(श्यामसुन्दर / शायर फिराक गोरखपुरी)
उत्तर- शायर फिराक गोरखपुरी)
(3)तुलसीदास जी का बचपन.. बीता (मंगलमय / कष्ट)
उत्तर- कष्ट
(4)"उषा" कविता सूर्योदय के ठीक….के पल पल परिवर्ति प्रकृति का शब्द क्षेत्र है (बाद/ पहले)
उत्तर- पहले
(5) सोचिए बताइए आपकों…होकर कैसा लगता है। (अपाहिज / अंधा)
उत्तर- अपाहिज
(6) कविता एक……है (सुझाव / उड़ान)
उत्तर- उड़ान
(7) पसीना छूटना का शब्दिक अर्थ.. है। (भयभीत होना/ फंस जाना)
उत्तर- भयभीत होना
प्र. 3 सही जोड़ी बनाइए।
1 अराजकता का पुरानी बातों की याद
शाब्दिक अर्थ
2 ओम थानवी स्वर को भावानुसार कम
ज्यादा करना
3 आरोह अवरोह पृथ्वीराज रासों
4 संस्मरण अशांति अव्यवस्था
5 चंदवरदाई अतीत के दबे पाँव
6 सिन्धु सभ्यता सपन्न
उत्तर-
1.अराजकता का- अशांति अव्यवस्था
शाब्दिक अर्थ
2.ओम थानवी-
3.आरोह अवरोह - स्वर को भावानुसार कम ज्यादा करना
4.संस्मरण- पुरानी बातों की याद
5 चंदवरदाई- पृथ्वीराज रासों
6 सिन्धु सभ्यता-
प्र. 4 निम्नलिखित प्रश्नों के लिए एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर दीजिए।
(1) नौ दो ग्यारह होना" मुहावरे का क्या अर्थ है?
उत्तर - भाग जाना ।
(2) किये गए उपकार को मानने वाला
उत्तर- कृतज्ञ
(3) 25 फुट ऊँचे चबूतरें पर क्या है?
उत्तर- 25 फुट ऊँचे चबूतरें पर भिक्षुओं के कमरे हैं।
(4)किसान का तत्सम शब्द क्या होगा ?
उत्तर-कृषक
(5)तुलसीदास जी ने रामचरित मानस किस भाषा में लिखी ?
उत्तर- अवधी भाषा में
(6) "सिल्वर वैडिंग" यह उत्सव विवाह कितने वर्ष पूरे होने पर मनाया जाता है ?
उत्तर- 25 वर्ष
(7) लुट्टन के माता पिता कितनी उम्र में चल बसे थें ?
उत्तर- 9 वर्ष की उम्र में।
प्रश्न 5 निम्नलिखित वाक्यों के लिए सत्य/ असत्य का चयन कीजिए।
(1) जूझ कहानी का प्रमुख पात्र आनंदा है ।
उत्तर- सत्य
(2) स्कालरशिप का शब्दिक अर्थ है - छात्रवृत्ति
उत्तर- सत्य
(3) “शिरीष के फूल" यह एक ललित निबंधों की श्रेणी में आता है
उत्तर- सत्य
(4) तुलसीदास जी के गुरू नरहरिदास थें।
उत्तर- सत्य
(5)अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद पाँच होते है।
उत्तर- असत्य
(6)फिराक गोरखपुरी का जन्म गोरखपुर के कायस्थ परिवार में हुआ था।
उत्तर- सत्य
प्रश्न 6 मानवीकरण अलंकार किसे कहते है ? उदाहरण देकर समझाइए ।
अथवा
उपमा अलंकार किसे कहते है ? उदाहरण सहित समझाइए ।
उत्तर- उपमा अलंकार
परिभाषा- जब किसी वस्तु का वर्णन करने के लिए उससे अधिक प्रसिद्ध वस्तु से गुण, धर्म आदि के आधार पर उसकी समानता की जाती है, वहाँ उपमा अलंकार होता है।
अन्य शब्दों में 'जहां पर उपमेय की उपमान से किसी सामान धर्म के आधार पर तुलना की जाए वहां उपमा अलंकार होता है।
उदाहरण -
(1) मुख मयंक सम मंजु मनोहर ।
इस काव्य पंक्ति में मुख उपमेय है, चंद्रमा को उपमान है, मनोहर समान धर्म है तथा सम वाचक शब्द होने से उपमा अलंकार परिपुष्ट हो रहा है।
(2) प्रातः नभ था, बहुत नीला शंख जैसे।
इस काव्य पंक्ति में नभ की उपमा शंख से दी जा रही है। यहां शंख उपमान है, नभ उपमेय है तथा नीला समान धर्म है। यहाँ 'जैसे' समानता वाचक शब्द का प्रयोग हुआ है।
प्रश्न 7 लेखक के मत से "दासता" की व्यापक परिभाषा क्या है।
अथवा
लेखक ने शिरीष को कालजयी अवधूत की तरह क्यों माना है।
प्रश्न 8 अविधा शब्द शक्ति किसे कहते है, उदाहरण सहित समझाइए
अथवा
ओज गुण किसे कहते हैं उदाहरण सहित समझाइए
प्रश्न 9 निबंध का अर्थ बताते हुए किसी एक विद्वान की परिभाषा लिखिए।
अथवा
"निबंध" की प्रमुख शैलियों के नाम लिखिए।
उत्तर- निबंध का अर्थ
निबंध शब्द 'नि+बंध' से बना है जिसका अर्थ है अच्छी तरह से बना हुआ। इनकी भाषा विषय के अनुकूल होती है। निबंध की शक्ति है अच्छी भाषा। भाषा के अच्छे प्रयोग द्वारा ही भावों विचारों और अनुभवों को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किया जा सकता है।
निबंध की परिभाषा
बाबू गुलाब राय ने निबंध की परिभाषा में अनेक तत्वों का सम्मिश्रण करते हुए कहा है - "निबंध उस गद्य रचना को कहते हैं जिसमें एक सीमित आकार के भीतर किसी विषय का वर्णन या प्रतिपादन एक विशेष निजीपन ,स्वच्छंदता, सौष्ठव और सजीवता तथा आवश्यक संगति और सम्बद्धता के साथ किया गया हो।"
आचार्य शुक्ल के अनुसार - "यदि गद्य कवियों को कसौटी है, तो निबंध गद्य की।"
प्रश्न 10 निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए ।
(1 ) कलई खोलना (12) आँख में धूल झोंकना
अथवा
निम्नलिखित लोकोक्तियों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
(1) एक अनार सौ बीमार (2) गागर में सागर
उत्तर- 1) एक अनार सौ बीमार (किसी एक चीज को पाने वाले लोगो संख्या की बहुत ज्यादा हो।)
एक सरकारी नौकरी के पद के लिए 800 लोगो ने आवेदन किया है यह तो वही बात हो गई एक अनार सौ बीमार।
(2) गागर में सागर (थोड़े से शब्दों में बहुत अधिक भाव व्यक्त करना)
वाक्य प्रयोग- कवि ने मंच पर आने के बाद तो मानो जैसे गागर में सागर ही भर दिया
प्रश्न 11 निम्नलिखित शब्दों के दो- दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।
(1) रात (2) वृक्ष (3) गगन (4)पानी
अथवा
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
(1)दयालु (2) ज्ञान(3) एक (4) अमृत
उत्तर- विलोम शब्द
दयालु - क्रूर
ज्ञान - अज्ञान
एक - अनेक
अमृत- विष
प्र. 12 'निपात' शब्द किसे कहते है ? उदाहरण देकर समझाइए ।
अथवा
"सोरठा छंद' किसे करते है उदाहरण देकर समझाइए
उत्तर- सोरठा छन्द
परिभाषा- दोहे का उल्टा रूप सोरठा' कहलाता है। यह एक अर्द्धसम मात्रिक छन्द है अर्थात् इसके पहले और तीसरे तथा दूसरे और चौथे चरणों में मात्राओं की संख्या समान रहती है। इसके विषम (पहले और तीसरे चरणों में 11-11 और सम (दूसरे और चौथे चरणों में 13-13 मात्राएँ होती हैं। तुक विषम चरणों में ही होता है तथा सम चरणों के अन्त में जगण (ISI) का निषेध होता है।
उदाहरण-
"मूक होइ वाचाल, पंगु चढ़े गिरिवर गहन ।
जासु कृपा सु दयाल, द्रवौ सकल कलिमल दहन।।"
प्रश्न 13 शिरीष निघांत फलता फूलता है लेखक का ऐसा क्यों मानना है
अथवा
जाति प्रथा भारतीय समाज में रोजगार युवा भुखमरी का भी एक कारण बनती जा रही है ऐसा क्यों है?
प्रश्न 14 बादलों के आगमन से प्रकृति में होने वाले किन-किन परिवर्तनों को दर्शाया गया है
अथवा
लेखक राखी के लकशच्छे को बिजली की चमक की तरह कहकर क्या भाव व्यक्त करना चाहता है।
प्र. 15 निम्नलिखित तत्सम शब्दों के तद्भव शब्द लिखिए।
(1) तृण (2)गृह (3) कपट (4)कुपुत्र
अथवा
संचार के माध्यम किसे कहते है।
उत्तर- तत्सम शब्दों के तद्भव शब्द
तृण - तिनका
गृह - घर
कपाट - किवाड़
कुपुत्र- कपूत
प्र. 16 हजारी प्रसाद द्विवेदी अथवा फणीश्वर नाथ रेणु मे से किसी एक साहित्यक का साहित्यिक परिचय निम्न बिन्दुओं के आधार पर दीजिए।
(1) दो रचनाएँ (2) भाषा शैली (3) साहित्य में स्थान
प्र.17 लेखक के मतानुसार से "दासता" की व्यापक परिभाषा क्या है ?
अथवा
"कोमल" और " कठोर" दोनों भाव किस प्रकार गांधी जी के व्यक्तित्व की विशेषता बन गए।
प्र. 18 तुलसीदास जी अथवा फिराक गोरखपुरी में से किसी एक कवि का जीवन परिचय दीजिए।
(1) दो रचनाएँ (2) भाषा शैली (3) साहित्य में स्थान
प्र. 19 रीतिकाल कीकोई तीन मुख्य विशेषताएं लिखिए।
अथवा
छायावाद की मुख्य विशेषताएं लिखिए।
प्र. 20 निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
जिसके पास धैर्य है, वह जो इच्छा करता है प्राप्त कर लेता है। प्रकृति हमें धीरज धारण करने की सीख देती है। धैर्य जीवन में लक्ष्य प्राप्ति का द्वार खोलता है, सफलता औरसम्मान उन्ही को प्राप्त होता है धैर्य पूर्वक काम में लगे रहते है शांत मन से किसी काम को करने में निश्चित रूप से कम समय लगता है। संसार में सभी कार्य धीरे धीरे ही सम्पन्न होते है । वृक्ष को कितना ही पानी दो, परंतु फल प्राप्ति तो समय पर ही होंगी।
प्र. 1 लक्ष्य प्राप्ति का द्वार जीवन में कौन खोलता है ?
प्रश्न 2 फल प्राप्ति में कौन सा समास है।
प्र. 3 उपर्युक्त गंद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।
प्र. 4 सफलता व सम्मान शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
अथवा निम्नलिखित अपठित पद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
भई सूरज ! जरा इसआदमी को जगाओं।
वक्त पर जगाओं,
नही तो जब बेवक्त जागेगा वह
जो आगे निकल गए है उन्हे पाने
घबरा के भागेगा यह ।
क्षिप्र गति अलग है ।
क्षिप्र तो वह है जो सही मे सजग है।
सूरज इसे जगाओं
पवन इसे हिलाओं ।
पंछी इसके कानो पर चिल्लाओं।
प्र. 1 देर से जागने का क्या दुष्परिणाम होता है।
प्रश्न 2 बेवक्त जागने का क्या तात्पर्य ?
उपर्युक्त पद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए । निम्नलिखित पद्यांश की सन्दर्भ प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए।
रक्षाबंधन की सुबह रस की पुतली
छायी है हटा गगन की हलकी हलकी बिजली की तरह चमक रहे है लच्छे
भाई के है बाँधती चमकती राखी
अथवा
तव प्रताप उर राखि प्रभु जैहऊँ नाथ तुरंत अस कहि आयसु पाई पद बंदि चलेऊहनुमंत
भरत बाहु बल सील गुन प्रभु पद प्रीति अपार
मम महूँ जात सराहत पुनिपुनि पवन कुमार
प्र. 22 अपने विद्यालय में खेलकूद की सामग्री की समुचित व्यवस्था करने हेतु प्राचार्या को प्रार्थना पत्र लिखिए
अथवा
अपनी दिनचर्या की जानकारी देते हुए अपने पिताजी को पत्र लिखिए ।
प्र. 22 निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर अनुच्छेद लिखिए।
(1) श्रम का महत्व
(2) साहित्य और समाज
(3) प्रातः काल की सैर
(4)मेरे सपनों का भारत
Class 12th Trimasik Paper 2023-24 MP Board
👉Click here to join telegram channel👈
👉Click here to join YouTube channel 👈
Download all Trimasik paper 2023
Post a Comment