ad13

Class 12th Hindi Half Yearly Paper 2023-24 MP Board | कक्षा 12वीं हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2023-24 एमपी बोर्ड

Class 12th Hindi Half Yearly Paper 2023-24 MP Board | कक्षा 12वीं हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2023-24 एमपी बोर्ड

class 12th hindi ardhvaarshik pariksha paper 2023-24,class 12th hindi half yearly paper 2023-24,class 12th hindi paper 2023 half yearly,class 12th hindi ardhvaarshik paper 2023,class 12th hindi half yearly paper,hindi ka ardhvaarshik paper 2023 class 12th mp board,mp board class 12th hindi half yearly exam paper 2023,12th hindi half yearly paper 2023-24,class 12th hindi half yearly paper 2023,class 12 hindi half yearly paper,अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 कक्षा 12वीं विषय हिंदी,कक्षा आठवीं हिंदी का अर्धवार्षिक पेपर 2023,कक्षा 10वीं हिंदी अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2023-24,अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2023 24 कक्षा 12वीं हिंदी,हिंदी का पेपर कक्षा 12वीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023,कक्षा 9वीं हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24,कक्षा 10वीं हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2023-24,अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023 कक्षा 9 हिन्दी का पेपर,अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 कक्षा छठवीं हिंदी पेपर
Class 12 Hindi Half Yearly Paper 2023-24 MP Board

MP Board Class 12th Hindi Half Yearly Paper 2023-24 


प्रिय विद्द्यार्थियों जैसा की हम सभी जानते हैं कि आपकी त्रैमासिक परीक्षा अभी कुछ दिनों पूर्व संपन्न हो चुकी है और अब आपकी अर्धवार्षिक परीक्षाएं 2023-24 (Half Yearly Examination) भी होने वाली है. तो हम आपके लिए अर्धवार्षिक परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके हल बताने वाले हैं तो आपको इसके लिए इस पेज को ध्यानपूर्वक पढ़ना है जिससे आप अर्धवार्षिक परीक्षा में भी बहुत अच्छे अंक प्राप्त कर सके. हमने आपको त्रैमासिक परीक्षा से सम्बंधित पेपर और उनके हल भी बताये थे.


Class 12th Hindi Half Yearly Paper 2023


छात्रों जैसा कि आप जानते हैं कि आपकी अर्धवार्षिक परीक्षाएं दिसंबर माह में प्रस्तावित हैं इसलिए हम आपकी बेहतर तैयारी के लिए आपको महत्वपूर्ण प्रश्न उपलब्ध करवाएंगे. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आपने अभी हाल ही में त्रैमासिक परीक्षा के पेपर दिए हैं और यदि आपने उस पर ध्यान दिया होगा तो आपको पता होगा कि पिछले वर्ष का जो रिवीजन टेस्ट हुआ था उसमें से 75 से 85% तक आपका पेपर आया था. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए पिछले वर्ष का अर्धवार्षिक परीक्षा का पेपर आपको उपलब्ध करा रहे हैं जिससे आपकी तैयारी को एक बेहतरीन दिशा मिल सके और आप सभी छात्र बहुत ही अच्छे अंक प्राप्त कर सके .


Class 12th Hindi Half Yearly Question Paper 2023-24


कक्षा 12वीं के अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू होने वाले हैं । कक्षा 12वीं हिन्दी विषय की तैयारी के लिए आपको अर्धवार्षिक परीक्षा 2022-23 के ओल्ड पेपर को देखना बहुत जरूरी है । अगर आप कक्षा 12वीं के स्टूडेंट पिछले साल का पेपर डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें । पोस्ट में हमने आपको पिछले साल में हुए आपके half yearly paper 2022-23 का हल बताया है ।


अर्द्धवार्षिक परीक्षा, 2023-24


कक्षा 12वीं


विषय - हिंदी (सेट-A)


समय : 3 घण्टे


निर्देश :-                                       पूर्णाक : 80


1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।


2. प्रश्न क्र. 1 से प्रश्न क्र. 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है।


3. प्रश्न क्र. 6 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिया गया है।


प्र.1सही विकल्प चुनिए- (1 * 6 = 6)


1.चूरन बेचने वाले भगत जी पर किसका जादू नहीं चल पाता ? 


(अ) इमारतों का,


(ब) बाजार का,


(स) अशिक्षा का,


(द) बगीचों का।


उत्तर - (ब) बाजार का,


2. यशोधर बाबू के विवाह की वर्षगाँठ थी -


(अ) बीसवीं


(ब) तीसवीं


(स) पच्चीसवीं


(द) चालीसवीं ।


उत्तर- (स) पच्चीसवीं


3. मोहन नहीं आने वाला है।" इस वाक्य में निपात शब्द है


(अ) मोहन,


(ब) नहीं,


(स) आने,


(द) वाला है ।


उत्तर- (ब) नहीं,


4. शब्द और अर्थ के आधार पर अलंकारों के प्रकार माने गये है -


(अ) दो.


(ब) तीन,


(स) छः,


(द) चार ।


उत्तर- (ब) तीन,


5. आदिकाल के कवि हैं - 


(अ) सूरदास, 


(ब) कबीरदास,


(स) भूषण।


(द) चन्दबरदाई, 


उत्तर- (द) चन्दबरदाई, 


6. 'उषा का अर्थ है - 


(अ) रात्रि, 


(ब) संध्या,


(स) भोर, 


 (द) दोपहर।


उत्तर- (स) भोर, 


प्र.2 रिक्त स्थानों कि पूर्ति कीजिए- (1 * 6 = 6)


 1. दंगल में उतर कर सबसे पहले …….. को प्रणाम करना । 

उत्तर - ढोलों


2. भक्तिकाल की प्रेममार्गी काव्यधारा के प्रमुख कवि हैं।


उत्तर-  जायसी


3. माँ बच्चे को हवा में …….. देती है।


उत्तर- लोका


 4. यशोधर बाबू का तीसरा बेटा स्कॉलरशिप लेकर ………. चला गया।

उत्तर- अमेरिका


 5. अर्थ के आधार पर वाक्य …… प्रकार के होते हैं।

उत्तर-8 


6. …….. छंदों में 'गण' होते हैं।  


उत्तर- वार्णिक


3.सही जोड़ी बनाइए- (1 * 7 = 7)


(अ)                                                (ब)


1.कोल्हू का बैल  -            जल्दी जल्दी चलता है। 5


2. समाचार लेखन-              महावीर प्रसाद द्विवेदी 4


3.हिन्दी साहित्य का स्वर्णयुग-      रूबाईयाँ


4.द्विवेदी युग के प्रवर्तक  -         भक्तिकाल 3


5. दिन का पंथी -                 दिनरात मेहनत करना 1


6. वीभत्स रस का स्थायी भाव -उल्टा पिरामिड शैली 2


7.उर्दू फारसी छंद  -                   जुगुत्सा 6


4.एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए-         (1 * 7 = 7)


1. निबन्ध किसकी कसौटी हुआ करता है?

उत्तर- गद्य की


2. पतंगों के साथ- साथ कौन कौन उड़ रहा है ?

उत्तर- बच्चे


3. छंद के अंग कौन - कौन - से होते हैं? 


उत्तर- वर्ण, मात्रा, चरण, गण और तुक


4. सूत्र रूप में कही गई बात को विस्तार से लिखना अथवा समझाना क्या कहलाता है ? 


उत्तर- भाव- पल्लवन


5. फीचर लेखन की शैली कौन-सी होती है ?


उत्तर-  कथात्मक शैली


6. मुअनजो-दड़ो नगर कितने हजार साल पुराना है ?


उत्तर- 5000 साल 


7. अमलतास कितने दिन के लिए फूलता है ? 15-20 दिन


प्र.5 सत्य/असत्य लिखिए- 


1. इस युग में भी जातिवाद' के पोषकों की कमी नहीं है।

उत्तर- सत्य


2. यशोधर बाबू गोल मार्केट से सेक्रटिएट तक स्कूटर से आते - जाते थे।

उत्तर- असत्य


 3. भाव - पल्लवन को सार - संक्षेपण भी कहते हैं।

उत्तर- असत्य


4. कवित्त एक वर्णिक छंद है।

उत्तर- सत्य


 5. छायावादी कवियों ने प्रकृति का मानवीकरण किया है।

उत्तर- सत्य


6. बालक चाँद के लिए ललचा रहा है।

उत्तर- सत्य


प्र.6 'बाजार का जादू किस राह व कैसे काम करता है ? 


अथवा


 झोपड़ियों में से किस प्रकार की आवाजें आ रही थीं ?


प्र.7 शिरीष के फलों को मजबूत क्यों कहा गया है ? 


अथवा 


भारत में जाति प्रथा किस रूप में मिलती है ?


 प्र.8 भक्तिन की छोटी आँखें उसके किस गुण को प्रकट करती थीं ?


 अथवा 


लोगों ने लड़कों की टोली के कौन-से दो नाम रखे थे ? 


प्र.9 संवादों के माध्यम से पात्रों की कौन-सी जानकारियाँ प्राप्त होती है ? 


अथवा


 मीडिया की भाषा में बीट' किसे कहते हैं ? 


प्र.10 अद्भुत रस को उदाहरण देकर समझाइए। 


अथवा


भ्रांतिमान अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।


प्र.11 सोरठा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। 


अथवा


व्यजंना शब्द शक्ति की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।


प्र. 12 निपात शब्द का अर्थ बताते हुए कोई दो निपात शब्द लिखिए। 


अथवा


 मुहावरे और लोकोक्ति में कोई दो अन्तर बताइए।


प्र. 13 निम्न वाक्यो को शुद्ध करके लिखिए - 


उसका सब काम गलत होता है।

चिल्लाने में कोई फायदा नही होता।


अथवा


निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तित कीजिए -


(1) स्नान करो, विद्यालय जाओ (सरल वाक्य)।


(2) सत्य की सदा विजय होती है(आज्ञावाचक वाक्य) ।


प्र.14 बच्चे किस बात की आशा में नीड़ों से झाँक रहे होंगे ? 


अथवा 


आपके जीवन में शरद ऋतु क्या मायने रखती है ?


प्र.15 भाषा को सहूलियत से बरतने से क्या अभिप्राय है ?


अथवा


शीतल वाणी में आग के होने का क्या अभिप्राय है ?


 प्र.16 निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल।

 बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटै न हिय को सूल ।। 

इक भाषा एक जीव, इक मीत सब घर के लोग। 

तवै बनत है सवन सौं, मिटत मूढ़ता सोग।। 


प्रश्न- (क) कवि के अनुसार मूढ़ता और शोक किस प्रकार मिटता है ?


(ख) शब्दार्थ बताइए - निज, सूल।


(ग) ज्ञान' शब्द का वाक्य में प्रयोग कीजिए। 


(घ) उपर्युक्त पद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।


(ड.) प्रस्तुत पद्यांश का भाव अपने शब्दों में लिखिए। 


अथवा


वैदिक काल से ही हिमालय पहाड़ को बहुत पवित्र माना जाता है। इसमें कोई संदेह नहीं कि हिमालय के पहाड़ों का दृश्य अति सुन्दर है। इसकी विशालता देखकर मन आनन्द और कृतज्ञ हो जाता है। ऐसा लगता है कि यह विशाल सृष्टि ईश्वर की देन है। सारी सृष्टि के प्रति समभाव जाग्रत होता है। वस्तुतः यह दृष्टि कोरी कलात्मक या आध्यात्मिक नहीं है। भारतवर्ष में जलवायु का सामंजस्य हिमालय बैठाता है।


उत्तरी भाग को पानी देने वाला है। यहाँ बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमूनोत्री जैसे पवित्र तीर्थ है और पवित्र तीर्थ है और पवित्र नदियाँ जो जीवन देती है।


प्रश्न- (क) गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।


(ख) किस काल से हिमालय को पवित्र माना जाता है ?


(ग) हिमालय को देखकर कौन-सा भाव जाग्रत होता है ?


(घ) यहाँ कौन-कौन से तीर्थ हैं ?


(ङ) 'कृतज्ञता' और वैदिक' से प्रत्यय अलग कीजिए।


प्र.17. कुँवर नारायण अथवा सूर्यकांत त्रिपाठी 'निपराला'का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए।


1. दो रचनाएँ


2. भाषा-शैली


3. साहित्य में स्थान


प्र.18 महादेवी वर्मा अथवा जैनेन्द्र कुमार का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए।


1. दो रचनाएँ


2. भाषा-शैली


3. साहित्य में स्थान


प्र.19 भाव विस्तार कीजिए :- "ईश्वर किसी विशेष धर्म या जाति का नहीं होता।  


अथवा


इन्टरनेट के उपयोग पर भाई - बहन के मध्य होने वाले सवांद को लिखिए।


प्र.20 निम्नलिखित पद्यांश की प्रसंग एवं सन्दर्भ सहित व्याख्या कीजिए-


मैं स्नेह सुरा का पान किया करता हूँ, 

मैं कभी न जग का ध्यान किया करता हूँ,

जग पूछ रहा उनको, जो जग की गाते,

मैं अपने मन का गान किया करता हूँ!


अथवा


नील जल में या किसी की

गौर झिलमिल देह

जैसे हिल रही हो।

और…….

जादू टूटता है इस उषा का अब 

सूर्योदय हो रहा है।


प्र.21 निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए- 


विधवा बहिन के गठबन्धन के लिए बड़ा जिठौत अपने तीतर लड़ाने वाले साले को बुला लाया, क्योंकि उसका हो जाने पर सब कुछ उन्हीं के अधिकार में रहता। भक्तिन की लड़की भी माँ से कम समझदार नहीं थी, इसी से उसने वर को नापसंद कर दिया। बाहर के बहनोई का आना चचेरे भाईयों के लिए सुविधाजनक नहीं था, अतः प्रस्ताव जहाँ-का-तहाँ रह गया। तब वे दोनों माँ-बेटी खुब मन लगाकर अपनी सम्पत्ति की देखभाल करने लगी और 'मन न मान मैं तेरा मेहमान की कहावत चरितार्थ करने वाले वर के समर्थक उसे किसी-न-किसी प्रकार पति की पदवी पर अभिषिक्त करने का उपया सोचने लगे।


अथवा


शिरीष के फूलों की कोमलता देखकर परवर्ती कवियों ने समझा कि उसका सब-कुछ कोमल है! यह भूल है। इसके फल इतने मजबूत होते है कि नए फूलों के निकल आने पर भी स्थान नहीं छोड़ते। जब तक नए फूल-पत्ते मिलकर, धकियाकर उन्हें बाहर नहीं कर देते तब तक वे डटे रहते हैं। वसंत के आगमन के समय जब सारी वनस्थली पुष्प-पत्र से मर्मरित होती रहती हैं, शिरीष के पुराने फल बुरी तरह खड़खड़ाते रहते है। मुझे इनको देखकर उन नेताओं की बात याद आती है, जो किसी प्रकार जमाने का रूख नहीं पहचानते और जब तक नयी पौध के लोग उन्हें धक्का मारकर निकाल नहीं देते तब तक जमे रहते हैं।


प्र.22 उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन हेतु सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, म. प्र., भोपाल को आवेदन-पत्र लिखिए। 


अथवा


अपने मित्र को छोटे भाई के जन्म-दिवस पर आमन्त्रित करने के लिए पत्र लिखिए।



प्र. 23 निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर संक्षिप्त किन्तु सारगर्भित निबन्ध लिखिए।


1. भारतीय समाज में नारी का स्थान, 


2. इण्टरनेट आज के जीवन की आवश्यकता, 


3. आतंकवाद : एक अभिशाप ।


Disclaimer: यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है। इस Blog का उद्देश्य सामान्य जानकारी उपलब्ध कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या ब्लॉग से कोई संबंध नहीं है। यदि सम्बंध पाया गया तो यह महज एक संयोग समझा जाएगा।


दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे


👉Click here to join telegram channel👈


👉Click here to join YouTube channel 👈




Post a Comment

Previous Post Next Post

Top Post Ad

Below Post Ad