Class 9th Hindi Trimasik Paper 2025 Full solution MP Board || कक्षा 9वीं हिंदी त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2025 एमपी बोर्ड
MP Board Class 9th Hindi Trimasik Paper 2025 | एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं हिंदी त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2025 संपूर्ण हल
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट www.Bandana classes.com पर । आज की पोस्ट में हम आपको "Class 9th Hindi Trimasik Paper 2025 Full solution MP Board || कक्षा 9वीं हिंदी त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2025 एमपी बोर्ड " के बारे में बताएंगे तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए।
त्रैमासिक परीक्षा 2025-26
कक्षा - 9वीं
विषय - हिन्दी
समय - 3 घण्टे. पूर्णांक - 75 अंक
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य है।
(ii) प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित है।
(iii) प्रश्न क्रमाक से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।
(iv) प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित है। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
(v) प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित है। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है।
(vi) प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित है। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है।
(vii) प्रश्न कमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए है।
प्रश्न-1 सही विकल्प चयन कर लिखिए। 1x6=6
I. अब्राहम लिंकन ने पत्र लिखा था-
(अ) अपने पिता को
(व) अपनी माता को
(स) अपने पुत्र को
(द) अपने पुत्र के शिक्षक को
उत्तर. (द) अपने पुत्र के शिक्षक को
॥ काव्य की शोभा बढ़ाने वाले धर्म (तत्व) क्या कहलाते है-
(अ) छंद
(ब) शब्द शक्ति
(स) अलंकार
(द) काव्य गुण
उत्तर- (स) अलंकार
III. मीठी वाणी बोलने वाला होता है-
(अ) सुभाष
(ब) मितभाषी
(स) कटुभाषी
(द) मृदुभाषी
उत्तर- (द) मृदुभाषी
IV. रीढ़ की हड्डी एकांकी किस समस्या पर आधारित है?
(अ) राजनीतिक समस्या पर
(व) विवाह समस्या पर
(स) सांप्रदायिक समस्या पर
(द) छात्र समस्या पर
उत्तर - (स) सांप्रदायिक समस्या पर
V. एकांकी में कितने अक होते है?
(अ) चार
(ब) तीन
(स) दो
(द) एक
उत्तर - (द) एक
VI. सधि के प्रकार है-
(अ) तीन
(ब) पांच
(स) सात
(द) आठ
उत्तर - (अ) तीन
प्रश्न-2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कर लिखिए। 1x6=6
i) वर के विमल मौर में____ उषा पिरोने वाली है।
उत्तर - मोती
ii. अंतरिक्षयान______का मिलाजुला रूप है।
उत्तर - वायुयान
ⅲ. प. जसराज को_____भी कहा जाता है।
उत्तर - रसराज
iv. हथियार जो हाथ में लेकर चलाया जाएँ उसे_____कहते हैं।
उत्तर - शस्त्र
v. हर विरुपता के साथ______ भी होती है।
उत्तर - सुंदर चित्र
vi. पापड़ की थाली_____ के पास रखी थी।
उत्तर - चूल्हे
प्रश्न-3 निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए-
i) गया झूरी का मामा था।
उत्तर - असत्य
ii) उत्थान शब्द का विलोम उन्नति है।
उत्तर - असत्य
iii) हीरा और मोती में गहरी दोस्ती थी।
उत्तर - सत्य
iv) ‘सूरज का ब्याह’ एक कहानी है।
उत्तर - असत्य
v) गाँधी जी के अनुसार हमें अपनी बुनियाद पर कायम रहना चाहिए।
उत्तर - सत्य
vi) शब्द के आगे जुड़ने वाले शब्दांश उपसर्ग कहलाते हैं।
उत्तर - सत्य
प्रश्न-4 सही जोड़ी का मिलान कर लिखिए - 1x6=6
स्तम्भ (अ) स्तम्भ (ब)
i. ल्हासा की ओर क) स्मरण
ii. दृष्टिकोण ख) उड़ाई हुई खबर
iii. भारत का अंतरिक्ष केंद्र ग) मुंशी प्रेमचंद
iv. याद घ) नासा
v. दो बैलों की कथा च) विचार
vi. अफवाह छ) देखने का नजरिया
ज) इसरो
झ) स्मरणशक्ति
ट) सुविचार
ठ) लड्डू
ड) नजरिया
ढ) राहुल सांकृत्यायन
उत्तर - i->ढ, ii->ड, iii->ज, iv->क, v->ग, vi->ख
प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए- 1x6=6
i) हिन्दी का उपन्यास सम्राट किसे कहा जाता है ?
उत्तर- मुंशी प्रेमचंद
ii) ज्ञान की तुलना किससे की गई है?
उत्तर- आंधी
iii) 'बालू के सांपों में’ कौन सा अलंकार है?
उत्तर- रूपक अलंकार
iv) लेखिका मृदुला गर्ग के नाना पढ़ाई करने कहाँ गए थे?
उत्तर- विलायत
v) झूरी के साले का क्या नाम था?
उत्तर- गया
vi) समास कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर - छः
प्रश्न-6 अंतरिक्ष यात्री कौन होते हैं?
अथवा
मासिक वेतन को पूर्णमासी का चाँद क्यों कहा गया है? लिखिए।
पश्न-7 नई कविता की प्रमुख दो विशेषताएँ लिखिए?
अथवा
छायावाद की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
प्रश्न-8 मानसरोवर से कवि का क्या आशय है?
अथवा
हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है?
प्रश्न-9 मुशी प्रेमचंद के साहित्य की कोई दो विशेषताएँ लिखिए ?
अथवा
मुंशी प्रेमचंद की कोई दो रचनाएँ लिखते हुए हिन्दी साहित्य में उनका स्थान लिखिए।
प्रश्न-10 देशज (देशी) शब्द किसे कहते है? कोई दो देशज शब्द लिखिए।
अथवा
निमलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कर पुनः लिखिए-
आर्षीवाद, समंजसय, कम्पुटर, गुरात्वार
प्रश्न-11 डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के बचपन के मित्रों के नाम लिखिए।
अथवा
सर आइजक न्यूटन और अलेक्जेंडर ग्राहम बेल वैज्ञानिकों ने कौन-सी खोज की थी? नाम लिखिए।
प्रश्न-12 किन घटनाओं से पता चलता है कि हीरा और मोती में गहरी दोस्ती थी ? लिखिए ।
अथवा
कांजी हौस में पशुओं की हाजिरी क्यों ली जाती थी? लिखिए।
प्रश्न-13 संधि की परिभाषा एवं सधि के प्रकार के नाम लिखिए।
अथवा
निम्नलिखित शब्दों का संधि विच्छेद कर लिखिए-
देवालय, तथैव, स्वागत, भावुक ।
प्रश्न-14 कारक किसे कहते हैं? कारक के भेद कितने होते हैं? लिखिए।
अथवा
उपसर्ग किसे कहते हैं? प्रति उपसर्ग का प्रयोग करते हुए दो शब्द बनाकर लिखिए।
प्रश्न-15 मुहावरे और लोकोक्ति में कोई दो अंतर लिखिए।
अथवा
निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ एवं वाक्यों में प्रयोग कर लिखिए
i. अँगूठा दिखाना ।
ii. ईद का चाँद होना।
प्रश्न-16 निपात शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण से स्पष्ट कर लिखिए।
अथवा
निम्नलिखित निपात शब्दों का प्रयोग करते हुए एक-एक वाक्य बनाकर लिखिए-
केवल, ही, तक, तो ।
प्रश्न-17 रस किसे कहते हैं? रस के अंगों के नाम लिखिए।
अथवा
महाकाव्य और खण्डकाव्य में कोई दो अंतर लिखिए।
प्रश्न-18 निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए-
प्रेमी ढूंढत में फिरों प्रेमी मिले न कोई।
प्रेमी को प्रेमी मिले. सब विष अमृत होई ॥
अथवा
मानसरोवर सुभर जल, हंसा केलि कराहि।
मुकताफल मुकता चुगै, अब उडि अनत न जाहि ॥
प्रश्न-19 निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए- 3
जानवरों में गधा सबसे ज्यादा बुद्धिहीन समझा जाता है। जब हम किसी आदमी को परले दर्ज का बेवकूफ कहना चाहते हैं तो उसे गधा कहते हैं। गधा सचमुच बेवकूफ है. या उसके सीधेपन, उसकी निरापद सहिष्णुता ने उसे यह पदवी दे दी है. इसका निश्चय नहीं किया जा सकता।
अथवा
हम सांस्कृतिक अस्मिता की बात कितनी ही करें, परंपराओं का अवमूल्यन हुआ है, आस्थाओं का क्षरण हुआ है। कड़वा सच तो यह है कि हम बौद्धिक दासता स्वीकार कर रहे हैं. पश्चिम के सांस्कृतिक उपनिवेश बन रहे हैं। हमारी नई संस्कृति अब अनुकरण की संस्कृति है। हम आधुनिकता के झूठे प्रतिमान अपनाते जा रहे हैं।
प्रश्न-20 ‘पानी का महत्त्व’ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए। 3
अथवा
त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी के संबंध में शिक्षक और विद्यार्थी के मध्य सवाद लिखिए।
प्रश्न-21 निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
पढ़ना और घूमना यह दोनों क्रियाएँ हमारे लिए आवश्यक हैं। दोनों ही हमें ज्ञान, अनुभव के साथ-साथ समझदारी भी देती हैं। तरह-तरह की पुस्तकें पत्र-पत्रिकाएँ पढ़ने से जहाँ ज्ञान मिलता है. वहीं दूसरी और जगह-जगह घूमने से अनुभव। भारत में भी घूमने के लिए अनेक प्रसिद्ध स्थल हैं। इसके उत्तर में बर्फ, दक्षिण में समुद्र, पूर्व में बड़े-बड़े मैदान, तो पश्चिम में रेगिस्तान के साथ समुद्र भी हैं। जब हम भारत का भ्रमण करते हैं, तो उसकी संस्कृति सभ्यता तथा विविधता से परिचित होते हैं।
प्रश्न-
i. हमारे लिए क्या आवश्यक है?
ii. पुस्तकें पढ़ने से हमें क्या मिलता है?
iii. भारत के पश्चिम में क्या है?
iv. बड़े-बड़े मैदान में विशेषण शब्द क्या है?
प्रश्न-22. अपने प्राचार्य को तीन दिन के अवकाश हेतु आवेदन पत्र लिखिए।
अथवा
अपने मित्र को 'प्रावीण्य सूची’ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई पत्र लिखिए।
प्रश्न-23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए। 4
i. मेरी प्रिय पुस्तक
ii. जीवन में खेलों का महत्त्व
iii. पर्यावरण प्रदूषणः कारण एवं निदान
iv. वृक्ष हमारे प्रथम मित्र
Disclaimer: यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है। इस Blog का उद्देश्य सामान्य जानकारी उपलब्ध कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या ब्लॉग से कोई संबंध नहीं है। यदि सम्बंध पाया गया तो यह महज एक संयोग समझा जाएगा।
दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।
Post a Comment