MP board class 9th social science Trimasik pariksha paper solution/सामाजिक विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा पेपर 2021
अध्याय - 1
भारत - आकार और
स्थिति
![]() |
MP board class 9th social science |
नमस्कार दोस्तों ! आज की इस पोस्ट में हम आपको मध्य प्रदेश बोर्ड के द्वारा आयोजित होने वाले त्रैमासिक परीक्षा 2021 के अंतरगत कक्षा -9 वीं के भूगोल विषय से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों के एक श्रंखला बताएँगे जिन्हें पढ़कर आप की तैयारी और बेहतर हो सकती है. तो जुड़ें रहिये हमारे पेज bandanaclasses.com से
महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1-सही विकल्प चुनकर लिखिए.
(i)कर्क रेखा किस राज्य से होकर गुजरती है?
उत्तर - मध्य प्रदेश
(ii) - भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन सा है ?
a-97⁰ 25’पूर्व b-97⁰ 25’ प.
C-68⁰ 7’ पूर्व d-82⁰ 35’ पूर्व
उत्तर - 97⁰ 25’ पूर्व
(iii)- पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम की सीमाएं किस देश को छूती है?
a-बांग्लादेश b-भूटान c- म्यांमार d- नेपाल
उत्तर - बांग्लादेश
(iv)- संसार में क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का कौन सा स्थान है?
a-पहला b-सातवाँ c- पाँचवाँ d-दूसरा
उत्तर - सातवां
(v)- भारतीय भूखण्ड एशिया महाद्वीप के किस क्षेत्र में स्थित है?
a-पूर्व और पश्चिम के मध्य b-उत्तर में उत्तर दक्षिण
c-दक्षिण में d-पश्चिम में
उत्तर - पूर्व और पश्चिम
के मध्य में
bandanaclasses.com
प्रश्न 2 - रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये -
(i) भारत _____ गोलार्द्ध में स्थित है. (उत्तरी / दक्षिणी)
उत्तर - उत्तरी
(ii) कर्क रेखा भारत को ___ भागों में बांटती है. (दो / चार )
उत्तर -दो
(iii)क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में ______ स्थान है. (पाँचवां / सातवाँ )
उत्तर - सातवाँ
(iv) हिमालय पर्वत ______ पर्वत है. (नवीन वलित/ प्राचीन)
उत्तर - नवीन वलित
(v)भारत में ____ राज्य और ____ केंद्र शासित प्रदेश है. ( 28 राज्य 9 केंद्र शासित / 29 राज्य 7केंद्र शासित )
उत्तर -28 राज्य
9 केंद्र शासित
प्रश्न 3- एक शब्द में उत्तर दीजिये -
(i) भारत का क्षेत्रफल विश्व के भौगौलिक क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत है?
उत्तर – 2.4 प्रतिशत
(ii) भारत की स्थलीय सीमा कितने किलोमीटर लम्बी है?
उत्तर – 15200 किलोमीटर
(iii) भारत की समुद्री सीमा कितने किलोमीटर लम्बी है?
उत्तर – 7516.6 किलोमीटर
(iv) भारत और श्रीलंका के बीच कौन सी खाड़ी है?
उत्तर -मन्नार की खाड़ी
(v) भारत के पूर्व में कौन सी खाड़ी है?
उत्तर -बंगाल की खाड़ी
(vi) भारत के दो राज्यों के नाम बताइये जहाँ से कर्क रेखा गुजरती है?
उत्तर -मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
(vii) गुजरात और अरुणांचल प्रदेश के समय में कितने घंटे का अंतर है?
उत्तर -दो घंटे
(viii) अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित दो द्वीपों के नाम बताइये.
उत्तर -अरब सागर में लक्षद्वीप एवं बंगाल की खाड़ी में अण्डमान- निकोबार द्वीप स्थित है.
bandanaclasses.com
प्रश्न 4 - निम्नलिखित में सत्य/ असत्य बताइये.
(i) भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख किलोमीटर है
उत्तर - सत्य
(ii) 82⁰ 30’ पूर्व देशान्तर रेखा कर्क रेखा कहलाती है.
उत्तर -असत्य
(iii) स्वेज़ नहर के खुलने से भारत और यूरोप के बीच की दूरी कम हुई है.
उत्तर - सत्य
(iv) क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है?
उत्तर - सत्य
(v) भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिंदु लक्षद्वीप है ?
उत्तर - असत्य
प्रश्न 5- सही जोड़ियाँ बनाइये -
अ ब
1. 82 और ½ ⁰ पूर्वी देशान्तर (अ) 1869
2. स्वेज़ नहर (ब) बंगाल की खाड़ी
3.अण्डमान निकोबार द्वीप समूह (स) पाकिस्तान
4.लक्षद्वीप (द) अरब सागर
5. भारत की उत्तरी पश्चिमी सीमा (इ) नेपाल, चीन और भूटान
6. भारत की उत्तरी सीमा (ड) मानक याम्योत्तर
उत्तर – 1-ड, 2-अ ,3-ब ,4- द ,5- स,6-इ
इसे भी पढ़ें 👇👇👇
MP Board सभी प्रमुख विषयों के त्रैमासिक पेपर Solution
Post a Comment