CG Board assignment- 04 class- 12th Economics solution (download PDF) | छत्तीसगढ़ बोर्ड असाइनमेंट- 04 कक्षा-12वीं अर्थशास्त्र पेपर सलूशन
CG board assignment 04 Class-12th Economics solution |
CG Board Assignment- 04 Full Paper solution November 2021
छत्तीसगढ़ बोर्ड असाइनमेंट- 04 सम्पूर्ण पेपर सलूशन नवंबर 2021
CG Board Assignment -04 Class-12th Economics Paper Full Solution
नमस्कार दोस्तों ! स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट bandanaclasses.com पर. आज की पोस्ट में हम आपको CG board assignment -04 class 12th Economics (अर्थशास्त्र) का सलूशन बतायेंगे. हम अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप लोगों को November महीने के CG board assignment - 04 के सभी विषयों के उत्तर उपलब्ध करवाएंगे. आप सभी विद्यार्थीगण हमारी वेबसाइट की सहायता से CG board assignment -04 class 10th और 12th के सभी विषयों के सलूशन और उनकी pdf भी प्राप्त कर पाएंगे. आप सभी को assignment -4 November month के क्लास 10th और क्लास 12th के सभी विषयों के उत्तर उपलब्ध कराये जायेंगे. cg board assignment- 04 में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए जुड़े रहिये हमारी वेबसाइट bandanaclasses.com से. दोस्तों छत्तीसगढ़ बोर्ड असाइनमेंट -04 के सभी विषयों के पेपर के full solution हमारे यूट्यूब चैनल (YouTube Channel) Bandana Study Classes पर भी उपलब्ध हैं.
असाइनमेंट -04 किसे कहते हैं ? cg board assignment -04 का क्या मतलब है ?
Assignment शब्द को हिंदी भाषा में अनेक नामों से जाना जाता है. उदाहरण के लिए - सत्रीय कार्य, दत्त कार्य अथवा प्रदत्त कार्य के नाम से भी जानते हैं. यह असाइनमेंट सभी विद्द्यार्थियों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है. यदि आप cg board Assignment -3 को हल्के में ले रहे हैं तो यह गलत है क्योंकि इससे आपको बहुत ही अधिक नुकसान हो सकता है. इससे आपकी अंतिम ग्रेड भी प्रभावित होगी. cg board assignment 4 Class 10th and 12th answer pdf download आप सभी विद्द्यार्थी हमारी website की सहायता से Class -10th और Class -12th के cg board assignment 4 के सभी विषयों के उत्तर प्राप्त कर सकते हैं. यह असाइनमेंट केवल कक्षा -10वीं तथा कक्षा -12वीं के छात्रों के लिए जा रहे हैं.
Assignment -04में अच्छा उत्तर कैसे लिखे ?
यदि आप जानना चाहते हैं कि असाइनमेंट में अच्छा उत्तर कैसे लिखे ? तो आप इस पोस्ट को पूरा पढ़िए. यदि आप असाइनमेंट लिखने जा रहे हैं तो सर्वप्रथम आपको यह ज्ञात होना चाहिए कि असाइनमेंट लिखने के लिए आपको किन - किन चीज़ों की आवश्यकता होगी? cg board Assignment -1 and cg board Assignment -3में आपको यह ज्ञात हो गया होगा फिर भी आपकी जानकारी के लिए एक बार मैं आपको बता देता हूँ.
सर्वप्रथम आप बाजार से बड़े आकार के पेपर अथवा प्रोजेक्ट पेपर खरीद ले साथ ही आप एक ब्लू पेन भी खरीद ले. आप इस बात का ध्यान रखे कि आप लाल पेन का कदापि भी इस्तेमाल मत करें. असाइनमेंट लिखते समय कुछ महत्वपूर्ण बातें ध्यान रखनी चाहिए जो आपको नीचे बताई जा रही है.
Assignment – 04 लिखते समय निम्न बातों का ध्यान रखें -
सबसे महत्वपूर्ण सूंदर हैंडराइटिंग में ही लिखे.
प्रश्न क़े अनुसार ही उत्तर लिखे.
अनावश्यक शब्दों का प्रयोग न करें.
लाल पेन का इस्तेमाल न करें.
असाइनमेंट में दिए गए शब्द सीमा में ही सभी प्रश्नों क़े उत्तर लिखें.
Assignment -04 का प्रथम पेज कैसे बनाये?
असाइनमेंट क़े फर्स्ट पेज को भरते समय अधिकतर छात्र गलती कर देते हैं. असाइनमेंट क़े प्रथम पेज में जो निर्देश आपको दिए जाते हैं उसी क़े अनुसार उसे आपको भरना होता है. उदाहरण क़े लिए पाठ्यक्रम का कोड, असाइनमेंट कोड, टॉपिक का नाम, आपका नाम और आपके पिता जी का नाम भी पुछा जा सकता है. यह सभी जानकारी बहुत ही सावधानी पूर्वक भरनी चाहिए. इसके बिना आपका Assignment स्वीकार नहीं किया जायेगा. प्रथम पेज पर सारी जानकारी भरने क़े बाद आप असाइनमेंट लिखना प्रारम्भ कर सकते हैं. असाइनमेंट लिखने क़े पहले आप यह भी जान लीजिये कि असाइनमेंट आपको अपनी हैंडराइटिंग में ही लिखना होगा. आप उसे टाइप करके नहीं लिख सकते और आप अपने घर क़े किसी सदस्य से भी assignmnet नहीं लिखवा सकते. यदि बोर्ड को यह पता चलता है कि आपने अपना असाइनमेंट अपने घर क़े किसी मेंबर अथवा दोस्त से लिखवाया है तो आपका असाइनमेंट निरस्त भी किया जा सकता है. कुछ विशेष परिस्थितियों में आपको छूट दी जा सकती है. पर असाइनमेंट आपको खुद से ही लिखना होगा. आपको प्रत्येक assignmnet की एक अलग से फाइल बना लेनी है. अगर आप इन सभी बातों का ध्यान रखकर असाइनमेंट लिखना आरम्भ करते हैं तो आपका assignmnet बहुत ही आकर्षक तथा सबसे यूनिक होगा. उपर्युक्त सभी बातों को ध्यान में रखकर ही अपना असाइनमेंट लिखना आरम्भ करें.
असाइनमेंट -04 को लिखते समय किन - किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
असाइनमेंट लिखने के पहले आप रफ़ कार्य जरूर करें
असाइनमेंट के हर एक प्रश्न को एक से दो बार पढ़ कर ही अपना उत्तर लिखे. और इस बात का ध्यान रखे कि प्रश्न में जो पूछा गया है उसका उत्तर सबसे पहले दे और प्रश्न की शब्द सीमा का भी ध्यान रखे.
प्रश्न का उत्तर लिखने से पहले प्रश्न से सम्बंधित टॉपिक के बारे में अपनी किताब में पढ़े.
अगर हो सके तो चित्र का प्रयोग असाइनमेंट में अवश्य करे.
अपने उत्तर को असाइनमेंट में पॉइंट टो पॉइंट लिखे.
उत्तर लिखते समय इस बात का विशेष ख्याल रखे कि भाषा में त्रुटि न हो. मात्रा और व्याकरण सम्बन्धी गलतियों पर विशेष ध्यान दें.
असाइनमेंट में ज्यादा कलर का प्रयोग न करें.
छत्तीसगढ़ असाइनमेंट- 04 कक्षा 10वीं & 12वीं 2021 - 22
Solution all subject download pdf
प्रिय छात्रों यदि आप छतीशगढ बोर्ड के विद्द्यार्थी हैं तो आप यह जानते ही होंगे कि छत्तीसगढ़ बोर्ड विगत एक दो वर्ष से ही कक्षा दसवीं और बारहवीं के असाइनमेंट ले रहा हैं. इसके पूर्व आपके असाइनमेंट -1,2 और असाइनमेंट -3लिए जा चुके हैं. और अब आपके असाइनमेंट 4होना है. असाइनमेंट 4 के कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के सभी विषय के सलूशन आपको हमारी वेबसाइट [ bandana classes.com] के माध्यम से मिल जायेंगे और आप सम्बंधित आंसर की pdf भी download कर पाएंगे.
[bandana classes.com ] वेबसाइट पर MP बोर्ड , UP बोर्ड ,Rajasthan बोर्ड और छत्तीसगढ़ बोर्ड से सम्बंधित सभी प्रमुख जानकारी आपको प्रदान की जाती है. इसलिए सभी प्रमुख जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारी वेबसाइट [bandana classes.com ] पर विजिट करते रहे. हमारी website पर आपको सभी विषयों से सम्बंधित पाठ्य - सामग्री भी मिल जाएगी और आपके सभी विषयों के assignment के solution भी मिल जायेंगे.
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर
शैक्षणिक सत्र 2021 22 माह नवंबर
कक्षा - बारहवीं
विषय- अर्थशास्त्र
प्रश्न- 1 बंद अर्थव्यवस्था में आय के चक्रीय प्रवाह को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- बंद अर्थव्यवस्था से तात्पर्य उस अर्थव्यवस्था से है जिसमें आर्थिक गतिविधियां देश की सीमा तक ही सीमित रहती हैं। ऐसी अर्थव्यवस्था का विश्व की अन्य अर्थव्यवस्थाओं से कोई संबंध नहीं रहता ।ऐसी स्थिति में बंद अर्थव्यवस्था वाले देश के सामने ना तो आयातो के भुगतान की समस्या होती है और ना ही निर्यातों से प्राप्त होने वाली आय की समस्या होती है। ऐसी अर्थव्यवस्थाओं में विदेशी ऋण न तो लिया जाता और ना दिया जाता है ऐसी दशा में बंद अर्थव्यवस्था में आय के चक्रीय प्रवाह के निम्न चार घटक होते हैं-
1- पारिवारिक आय - परिवार के सदस्य उत्पादन के साधन के स्वामी होते हैं और वह उत्पादन क्षेत्र का अपनी सेवाएं प्रदान कर आए प्राप्त करते हैं। इसके अतिरिक्त परिवारों को तथा सरकार द्वारा सार्वजनिक सेवाओं पर व्यय अथवा आय स्थानांतरण के के रूप में आय प्रवाह होता है। अतः पारिवारिक आय के तीन प्रवाह होते हैं-
(अ)साधन का पुरस्कार
(ब)सरकार द्वारा सेवाओं पर व्यय एवं
(स) राज्य आय का स्थानांतरण प्रभावों से प्राप्त आय परिवार उत्पादन क्षेत्र द्वारा उत्पादित वस्तुओं एवं सेवाओं क्रय करने के लिए व्यय करते हैं। यह आए का कुछ भाग करो के रूप में सरकार को देते हैं और शेष बचत को पूंजी बाजार में प्रवाहित कर देते हैं। कुल मिलाकर परिवार अपनी आय को उपभोग कर और बचत के रूप में प्रवाहित करते हैं।
2- उत्पादन क्षेत्र की आय- उत्पादन क्षेत्र द्वारा उत्पन्न की गई वस्तुओं एवं सेवाओं पर सरकार को विक्रय कर के रूप में आय प्राप्त होती है। इस क्षेत्र में अनुदान एवं सहायता के रूप में भी आय प्राप्त होती है। साथ ही पूंजी बाजार से भी विनियोग के रूप में आय प्राप्त होती है इसके विपरीत उत्पादन क्षेत्र से आए का प्रवाह परिवारों केंद्र राज्य तथा स्थानीय सरकारों एवं पूंजी बाजार को होता है।
3- सरकार की आय का प्रवाह परिवारों ,उत्पादन क्षेत्र तथा पूंजी बाजार की ओर होता है।। राज्य की ओर से परिवारों को होने वाला आए प्रवाह सामाजिक सेवाओं के व्यय आय हस्तांतरण के रूप में होता है। उत्पादन क्षेत्र की ओर आय का यह प्रवास वस्तुओं व सेवाओं पर व्यय तथा उत्पादन क्षेत्र को दी जाने वाली आर्थिक सहायता के रूप में होती है इसके साथ ही राज्य की बचते हैं पूंजी बाजार की ओर प्रवाहित होती हैं इसके विपरीत राज्य की ओर आय का पुरवा भी होता है राज्य की आय का प्रवाह यातायात कर, उत्पादन क्षेत्रों के कर तथा पूंजी बाजार के कार्यों से प्राप्त आय के रूप में होता है।
4- पूंजी बाजार पूंजी बाजार से तत्पर उस वित्तीय संस्था से है जो बचते एकत्रित कर उत्पादन कार्यों के लिए प्रवाहित करता है। पूंजी बाजार से आय का प्रवाह व्यक्तिगत बचतों व्यवसायिक बचतों एवं राज्य की राज्य की बचतों से होता है। और पूंजी बाजार से बचतों का प्रवाह उत्पादन क्षेत्र में विनियोग एवं राज्य को प्रदान किए जाने वाले ऋण के रूप में होता है।
प्रश्न-2 आय के चक्रीय प्रवाह से आप क्या समझते हैं ?आय के चक्रीय प्रवाह का महत्व समझाइए।
उत्तर- आय के चक्रीय प्रवाह से आशय मुद्रा एवं पदार्थ तथा सेवाओं के निरंतर प्रवाह से है। आय का चक्रीय प्रवाह अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों जैसे परिवार, फर्म, सरकारी क्षेत्र से जुड़ा रहता है। उदाहरण के लिए फर्में पहले आय सृजित करती हैं। तत्पश्चात यह आए परिवारों में साहब सेवा प्रदान करने के लिए वितरित की जाती हैं और अंत में वही आय फर्मों के पास वापस आ जाती है। यही आय का चक्रीय प्रवाह कहलाता है।
चक्रीय आय प्रभावों का महत्व दर्शाने वाले प्रमुख बिंदु-
1- राष्ट्रीय आय का अनुमान- देश की राष्ट्रीय आय की गणना करने में मुद्रा प्रवाह का अध्ययन बहुत उपयोगी है ।
2- अर्थव्यवस्था की कार्यप्रणाली का ज्ञान इसके द्वारा हमें यह मालूम हो जाता है कि अर्थव्यवस्था सुचारू रूप से कार्य कर रही है या नहीं।
3- मौद्रिक नीति का महत्व- चक्रीय प्रवाह अर्थव्यवस्था में बचत तथा विनियोग की समानता के दृष्टिकोण से मौद्रिक नीति के महत्व को स्पष्ट करती है।
4- राजकोषीय नीति का महत्व चक्रीय आए प्रवाहो के अध्ययन के द्वारा अर्थव्यवस्था में संतुलन बनाए रखने की दृष्टि से राजकोषीय नीति का महत्व स्पष्ट हो जाता है।
5- असंतुलन की समस्याओं का अध्ययन चक्रीय प्रवाहो के द्वारा असंतुलन के कारणो तथा उनके दूर करने के उपायों का अध्ययन किया जा सकता है।
प्रश्न-3
उत्तर - राष्ट्रीय आय = वेतन एवं मजदूरी+ किराया/ लगान + लाभ+ ब्याज
= 30,000+10,000+10,000+10,000
= 60,000 करोड़
राष्ट्रीय आय= ₹60,000 करोड़
प्रश्न-4 व्यय विधि द्वारा राष्ट्रीय आय का अनुमान लगाते समय की जाने वाली सावधानियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर -
1- स्वयं के उपभोग के लिए उत्पादन के रखे हुए भाग को राष्ट्रीय आय में जोड़ा जाता है।
2- उत्पादकों के स्वयं के भवन का आरोपित किराया निजी अंतिम उपभोग का एक भाग होता है ,अतः इसे राष्ट्रीय आय में जोड़ा जाता है।
3- मध्यवर्ती वस्तुओं एवं सेवाओं पर किए गए व्यय को राष्ट्रीय आय में शामिल नहीं किया जाता है।
4- हस्तानांतरण भुगतान जैसे- पेंशन ,छात्रवृत्ति, बेरोजगारी भत्ता आदि को राष्ट्रीय आय में शामिल नहीं किया जाता है।
5- पुराने माल पर किए गए व्यय को राष्ट्रीय आय में शामिल नहीं किया जाता है।
6- अंशों, ऋण पत्रों, बैंक जमाओं, बचत प्रमाण पत्रों पर किए गए वीनियोगों को राष्ट्रीय आय में शामिल नहीं किया जाता है।
7- यदि सकल राष्ट्रीय उत्पाद में से शुद्ध प्रत्यक्ष करों को हटा दे तो साधन लागत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद प्राप्त हो जाएगा।
8- यदि साधन लागत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद ही में घिसावट व्यय को घटा दे तो साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद का मूल्य प्राप्त हो जाएगा।
प्रश्न -5 बाजार कीमत पर शुद्ध घरेलू उत्पाद (एनडीपी एमपी) तथा साधन लागत पर शुद्ध घरेलू उत्पाद( एनडीपी एफसी) में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर - बाजार मूल्य पर भी शुद्ध घरेलू उत्पाद- (net domestic product at market prices)-
विशुद्ध घरेलू उत्पाद के मूल्य को बाजार में प्रचलित कीमतों के आधार पर मापा जाता है तो उस माप को "बाजार कीमतों पर भी शुद्ध घरेलू उत्पाद" कहते हैं। अर्थात बाजार मूल्य पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद का आशय एक अर्थव्यवस्था में एक लेखा वर्ष के अंतर्गत उत्पादित वस्तुओं एवं सेवाओं के बाजार मूल्य से हैं।
अर्थात बाजार मूल्य पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद= एक देश की सीमा के भीतर एक लेखा वर्ष में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं एवं सेवाओं का बाजार मूल्य
इसे बाजार कीमतों पर भी शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद में से विदेशों से प्राप्त विशुद्ध साधन आय को घटाकर भी निकाला जा सकता है।
NDP MP = NNP MP - NFIA
साधन लागत पर भी शुद्ध घरेलू उत्पाद- (net domestic product at factor cost)
एक देश में एक लेखा वर्ष में उत्पादन के विभिन्न साधनों को देश की घरेलू सीमाओं के अंतर्गत जो सकल आय प्राप्त होती है उसे ही साधन लागत पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद कहा जाता है। उत्पादन के साधनों को यह आय मजदूरी ,वेतन ,किराया ,ब्याज ,लाभ एवं स्वनियोजित की मिश्रित आय के रूप में प्राप्त होती है।
अतः साधन विशुद्ध लागत पर घरेलू उत्पाद= एक देश की सीमा के अंतर्गत उत्पादन के सभी साधनों को एक लेखा वर्ष में प्राप्त कुल आय।
NDPfc = NNPfc - NFIA
जहां NDPFc -साधन लागत पर भी शुद्ध घरेलू उत्पाद
NNPFc =साधन लागत पर विशुद्ध राष्ट्रीय आय
NFIA =विदेशों से प्राप्त विशुद्ध साधन आय
यह भी पढ़ें 👇👇👇
👉CG Board Assignment 04 सभी विषयों के full paper solution
#cgboard_assignment_04_class_12th_economics_solution, #cgbse_12th_अर्थशास्त्र_assignment_4_November, Cg board assignment 04 kaksha 12 अर्थशास्त्र economics 2021 22, Cgbse class 12th अर्थशास्त्र arthsharth economics solution assignment 04 नवंबर, Assignment 04 12th arthshastra economics assignment 04 सोल्यूशन, Class 12th arthshastra economics assignment 04 सोल्यूशन, Cgbse असाइनमेंट 4 04 class 12 economics answer pdf file, CGboard असाइनमेन्ट 04 bharvi अर्थशास्त्र नवंबर माह 2021 22
Post a Comment