Masik aakalan mah November class 6 Social science paper solution || मासिक आकलन माह नवंबर कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान पेपर छत्तीसगढ़ बोर्ड
Masik aakalan mah November class 6 Social science paper solution || मासिक आकलन माह नवंबर कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान पेपर छत्तीसगढ़ बोर्ड
masik aklan class 6 social science mah november 2022
मासिक आकलन 2022-23
माह नवंबर 2022
कक्षा- 6
पूर्णांक-25 अंक समय- 40 मिनट
(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
प्रश्न 1. सारनाथ का स्तंभ बनवाया- 1 अंक
(अ) बिन्दुसार ने
(ब) सेल्युकस ने,
(स) सम्राट अशोक ने,
(द) चंद्रगुप्त मौर्य ने
प्रश्न 2. सार्वजनिक संपति नहीं है- 1 अंक
(अ) हमारा घर,
(ब) हमारा स्कूल,
(स) पुस्तकालय,
(द) रेलगाड़ी
प्रश्न 3. पृथ्वी का कौन सा भाग ठोस चट्टानों से बना है- 1 अंक
(अ) वायुमंडल,
(ब) जलमंडल,
(स) स्थलमंडल
(द) तारा
(अति लघुउतरीय प्रश्न)
प्रश्न 4. युद्ध न करने का संकल्प अशोक ने क्यों लिया ? 2 अंक
प्रश्न 5. कोई 5 सार्वजनिक संपत्ति का नाम लिखो ? 2 अंक
प्रश्न 6. पर्वतों में जनसंख्या निवास कम क्यों होती है ? 2 अंक
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 7. चंद्रगुप्त मौर्य ने किस प्रकार विशाल साम्राज्य की स्थापना की ? 3 अंक
प्रश्न 8. पृथ्वी को नीला गृह क्यों कहा जाता है ?3 अंक
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 9. पर्वत व पहाड़ में क्या अंतर है? 5 अंक
खंड (ब) (प्रोजेक्ट कार्य)
प्रश्न 10. पृथ्वी के जैवमंडल का सचित्र वर्णन कीजिये ।
5 अंक
सभी प्रश्नों के उत्तर
मासिक आकलन 2022-23
माह नवम्बर 2022
कक्षा- 6 विषय- सा.विज्ञान
पूर्णांक-25 अंक समय 40 मिनट
(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
प्रश्न 1. सारनाथ का स्तंभ बनवाया- 1 अंक
(अ) बिन्दुसार ने
(ब) सेल्युकस ने,
(स) सम्राट अशोक ने,
(द) चंद्रगुप्त मौर्य ने
उत्तर- सम्राट अशोक ने
प्रश्न 2. सार्वजनिक संपति नहीं है- 1 अंक
(अ) हमारा घर,
(ब) हमारा स्कूल,
(स) पुस्तकालय,
(द) रेलगाड़ी
उत्तर- हमारा घर
प्रश्न 3. पृथ्वी का कौन सा भाग ठोस चट्टानों से बना है- 1 अंक
(अ) वायुमंडल,
(ब) जलमंडल,
(स) स्थलमंडल
(द) तारा
उत्तर - स्थल मंडल
(अति लघुउतरीय प्रश्न)
प्रश्न 4. युद्ध न करने का संकल्प अशोक ने क्यों लिया ? 2 अंक
उत्तर-
युद्ध में लाखों सैनिक मारे गये तथा घायल हुए । पीड़ित स्त्री तथा बच्चों को देखकर अशोक को बहुत पीड़ा हुई । तभी अशोक ने संकल्प किया कि अब कभी युद्ध नहीं करेगा ।
प्रश्न 5. कोई 5 सार्वजनिक संपत्ति का नाम लिखो ? 2 अंक
उत्तर-
रेलगाड़ी ,सड़क ,पुस्तकालय, स्कूल, पार्क
प्रश्न 6. पर्वतों में जनसंख्या निवास कम क्यों होती है ? 2 अंक
उत्तर -कठोर जलवायु होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में बहुत कम लोग निवास करते हैं। पर्वतों का धरातल खड़ी ढाल वाला होता है तथा कृषि योग्य भूमि की कमी होती है।
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 7. चंद्रगुप्त मौर्य ने किस प्रकार विशाल साम्राज्य की स्थापना की ? 3 अंक
उत्तर- चन्द्रगुप्त ने पश्चिमोत्तर भारत के यूनानी शासक सेल्यूकस निकेटर को पराजित कर एरिया (हेरात), अराकोसिया (कंधार), जेड्रोसिया (मकरान / बलुचिस्तान ), पेरोपेनिसडाई (काबुल) के भू-भाग को अधिकृत कर विशाल भारतीय साम्राज्य की स्थापना की।
प्रश्न 8. पृथ्वी को नीला गृह क्यों कहा जाता है ?3 अंक
उत्तर-
पृथ्वी को एक नीला ग्रह कहा जाता है क्योंकि सतह का लगभग 66% हिस्सा पानी से ढका होता है जिससे यह बाहरी स्थान से नीला दिखाई देता है। पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसे ज्ञात किया गया है कि उसमें पानी का अस्तित्व है।
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 9. पर्वत व पहाड़ में क्या अंतर है? 5 अंक
उत्तर- पर्वत या पहाड़ आसपास की भूमि से ऊँचा वह भाग होता है जो समुद्रतल से कम से कम 2000 फ़ीट या 600 मीटर ऊँचा हो वहीँ एक पहाड़ी आसपास की भूमि की तुलना में ऊँचा वह भाग होती है जिसकी ऊंचाई 2000 से कम होती है।
खंड (ब) (प्रोजेक्ट कार्य)
प्रश्न 10. पृथ्वी के जैवमंडल का सचित्र वर्णन कीजिये ।
5 अंक
उत्तर- जैवमंडल से तात्पर्य पृथ्वी के उस भाग से है जहां सभी प्रकार का जीवन पाया जाता है। पृथ्वी के तीन परिमंडल स्थलमंडल, वायु मंडल और जैवमंडल - जहाँ आपस में मिलते हैं, वही जैवमंडल स्थित हैं। जैव मंडल की परत पतली लेकिन अत्याधिक जटिल हैं। किसी भी प्रकार का जीवन केवल इसी परत में संभव हैं अत: यह हमारे लिये अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
जीवन के लिए आवश्यक वस्तुयें भूमि, हवा और जल इन तीनों मंडलों के मिलन क्षेत्र जो चित्र में अंकित हैं, में ही संभव हैं। हमें इस पट्टी का महत्व समझकर इसे प्रदूशित होने से बचाना चाहिये ताकि हमारा जीवन सुरक्षित रह सके। यह पट्टी वायुमंडल में उध्र्वाकार रूप से लगभग 10 किमी. की गहरा तक विस्तृत है यह समुद्र में जहाँ लगभग 10.4 कि.मी. की गहरा तक और पृथ्वी की सतह से लगभग 8.2 कि.मी. की गहरा तक विस्तृत हैं जहाँ सर्वाधिक जीवित जीव पायें जाते हैं।
जीवन के कुछ रूप विषम दशाओं में भी पायें जाते हैं। शैवाल (अलगाइर्) और थर्मोफिलिक इस प्रकार के जीवन के दो उदाहरण हैं। शैवाल जिसे जीवन के पहले रूप में से एक माना जाता हैं, बर्फीले अंटार्कटिका जैसे प्रतिकूल वातावरण में भी जीवित रह सकता हैं। दूसरे छोर पर थर्मोफिलिक (उष्मा पसंद करने वाला) जीवाणु सामान्यत: गहरे समुद्र में ज्वालामुखी छिद्रों में रहता हैं, जहाँ तापमान 300 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहता हैं। वास्तव में ये जीवाणु क्वथनांक (0.से) से कम तापमान पर जीवित नहीं रह सकते।
जैवमंडल के घटक-
जैवमंडल के घटक हैं-
1. अजैविक घटक
2. जैविक घटक
3. ऊर्जा घटक
Post a Comment