Masik aakalan mah November class 7 Science paper solution || मासिक आकलन माह नवंबर कक्षा 7 विज्ञान पेपर छत्तीसगढ़ बोर्ड
Masik aakalan mah November class 7 Science paper solution || मासिक आकलन माह नवंबर कक्षा 7 विज्ञान पेपर छत्तीसगढ़ बोर्ड
masik aklan class 7 science mah november 2022
मासिक आकलन 2022-23
माह नवम्बर 2022
कक्षा- 7 विषय- विज्ञान
पूर्णांक- 25 अंक समय 40 मिनट
(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये-
प्रश्न 1. विपरीत प्रकार के आवेश एक-दूसरे को …...करते हैं।
प्रश्न 2. यकृत में अमोनिया को…….. में बदला जाता है।
प्रश्न 3. अन्तःस्रावी ग्रंथियाँ …....स्त्रावित करती हैं। 1 अंक
(अति लघुउत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 4. संवेदी तंत्रिका किसे कहते है ? 2 अंक
प्रश्न 5. तड़ित चालक क्या है ? 2 अंक
प्रश्न 6. मूत्र का निर्माण कैसे होता है ? 2 अंक
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 7. तड़ित आघात (आकाशीय बिजली) से सुरक्षा के लिए क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए ? 3 अंक
प्रश्न 8. पादप हार्मोन के कार्य लिखिए। 3 अंक
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 9. मानव उत्सर्जन तंत्र का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाकर वर्णन करो ? 5 अंक
खंड (ब) (प्रोजेक्ट कार्य)
प्रश्न 10. अपने शरीर में होने वाली क्रियाओं को सूचीबद्ध कर उन्हें ऐच्छिक व अनैच्छिक क्रियाओं में वर्गीकृत कीजिए। 5 अंक
सभी प्रश्नों के उत्तर
मासिक आकलन 2022-23
माह नवम्बर 2022
कक्षा- 7 विषय- विज्ञान
पूर्णांक- 25 अंक समय 40 मिनट
(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
रिक्त स्थान कि पूर्ति कीजिये-
प्रश्न 1. विपरीत प्रकार के आवेश एक-दूसरे को …...करते हैं।
उत्तर- आकर्षित
प्रश्न 2. यकृत में अमोनिया को…….. में बदला जाता है।
उत्तर- यूरिया
प्रश्न 3. अन्तःस्रावी ग्रंथियाँ …....स्त्रावित करती हैं। 1 अंक
उत्तर- हार्मोन्स
(अति लघुउत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 4. संवेदी तंत्रिका किसे कहते है ? 2 अंक
उत्तर- संवेदी तंत्रिका तंत्र-वे तंत्रिका तंत्र जो शरीर के विभिन्न भागों से सूचना मस्तिष्क अथवा मेरुरज्जु तक ले जाते हैं उन्हें संवेदी तंत्रिका तंत्र कहते हैं।
प्रश्न 5. तड़ित चालक क्या है ? 2 अंक
उत्तर- तड़ित चालक (Lightening rod or lightening conductor) एक धातु की चालक छड़ होती है, जिसे ऊँचे भवनों की छत पर आकाशीय विद्युत से रक्षा के लिये लगाया जाता है। तड़ित चालक का उपरी सिरा नुकीला होता है और इसे भवनों के सबसे ऊपरी हिस्से में जड़ दिया जाता है।
प्रश्न 6. मूत्र का निर्माण कैसे होता है ? 2 अंक
उत्तर- मूत्र निर्माण की क्रियाविधिः- वृक्क में वृक्क धमनी द्वारा रक्त पहुँचता है। वृक्कीय धमनी से रक्त असंख्य कुण्डिल कोशिका गुच्छों में पहुँचता है। जो वोमन सम्पुट में स्थित होते है। यहीं पर रक्त से छनकर जल तथा उसमें विलेय ग्लूकोज, यूरिया यूरिक अम्ल आदि छनित के रूप में बाहर आ जाते है।
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 7. तड़ित आघात (आकाशीय बिजली) से सुरक्षा के लिए क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए ? 3 अंक
उत्तर- बिजली चमकते समय वृक्ष के नीचे न खड़े रहें, ऊंची इमारतों वाले क्षेत्र में आश्रय न लें समूह में खड़े होने के बजाय अलग- अलग हो जाएं। किसी मकान में आश्रय लेना बेहतर है। सफर के दौरान अपने वाहन में ही रहें। मजबूत छत वाले वाहन में रहें, खुली छत वाले वाहन की सवारी न करें, बाहर रहने पर धातु से बने वस्तुओं का उपयोग न करें।
प्रश्न 8. पादप हार्मोन के कार्य लिखिए। 3 अंक
उत्तर- पादप हार्मोन के चार कार्य-
1-यह शीर्ष कलिका के शीर्ष प्रभाव को बढ़ाता है।
2-यह कोशिका विभाजन तथा कोशिका वृद्धि को बढ़ाता है।
3-यह कैलस तथा कलम में जड़ों के बनने को बढ़ावा देता है।
4-यह पारथेनोकोर्पी-बिना निषेचन के बीज रहित फलों के विकास को बढ़ावा देता है।
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 9. मानव उत्सर्जन तंत्र का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाकर वर्णन करो ? 5 अंक
उत्तर-
मनुष्यों का उत्सर्जन तंत्र शरीर के तरल अपशिष्टों को एकत्र करता है और उन्हें बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें निम्नलिखित मुख्य अंग होते हैं– दो वृक्क (kidney), दो मूत्रवाहिनियां (Ureters), मूत्राशय (Bladder) और मूत्रमार्ग (Urethra)।
खंड (ब) (प्रोजेक्ट कार्य)
प्रश्न 10. अपने शरीर में होने वाली क्रियाओं को सूचीबद्ध कर उन्हें ऐच्छिक व अनैच्छिक क्रियाओं में वर्गीकृत कीजिए। 5 अंक
उत्तर-
अनैच्छिक क्रिया - भूख प्यास पाचन नींद तथा शारीरिक आंतरिक क्रियाऐ दिल का धड़कना लीवर के कार्य करना सांस लेना आदि । परन्तु अनैच्छिक और ऐच्छिक क्रिया आपास में मिलाकर भी कार्य करते है । जैसे भूख लगाना ये अनैच्छिक है क्योंकि शरीर को पोषक तत्व चाहिए फिर क्या खाना चाहिए ये ऐच्छिक है अर्थात स्वयं के ऊपर निर्भर करता है।
Post a Comment