ad13

MP Board Class 10th Hindi Pre Board Paper Solution 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी प्री बोर्ड पेपर सॉल्यूशन 2023

MP Board Class 10th Hindi Pre Board Paper Solution 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी प्री बोर्ड पेपर सॉल्यूशन 2023

MP Board Class 10th Hindi Pre Board Paper Solution 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी प्री बोर्ड पेपर सॉल्यूशन 2023


mp board 10th hindi pre board paper solution 2023


MP Board Class 10th Hindi Pre Board Paper Solution 2023,अभ्यास प्रश्न पत्र सेट अ 2022-23 कक्षा दसवीं hindi,class 10th Hindi pre board prectice paper set a,कक्षा दसवीं हिंदी प्री बोर्ड पेपर संपूर्ण हल,दसवीं हिंदी प्री बोर्ड अभ्यास पेपर का सलूशन 2023,class 10th hindi abhyas prashn Patra solution,class 10 hindi question paper 2023,class 10 hindi question paper,10th hindi pre board paper 2022-23,class 10th hindi important question,abhyas prashn paper hindi paper full solution 2023,#mpboard_hindi_paper,#mpboardpreboardexam,class 12th hindi pre board paper full solution 2023,up board exam 2023,class 10 hindi,class 10th hindi pre board paper solution,class 12th hindi pre board paper 2023,class 10th hindi pre board paper,#mp board pre board paper 2023,pre board hindi paper full solution 2022,10th hindi pre board paper 2021-22,class 12th english pre board paper 2023,class 10th pre board paper full solution hindi,class 10 hindi question paper,madhypardesh board class 10th hindi paper 2023,एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी प्री बोर्ड पेपर सॉल्यूशन 2023
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट www.Bandana classes.com पर । आज की पोस्ट में हम आपको "MP Board Class 10th Hindi Pre Board Paper Solution 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी प्री बोर्ड पेपर सॉल्यूशन 2023 " के बारे में बताएंगे तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए।

MP Board Class 10th Hindi Pre Board Paper Solution 2023 download PDF || एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी प्री बोर्ड पेपर सॉल्यूशन 2023


सत्र 2022- 23 में प्रदेश के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी विद्यालय में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के पूर्वाभ्यास दिनांक 30 जनवरी 2023 से दिनांक 11 फरवरी 2023 तक कराए जाएं इस हेतु निर्देश जारी कर दिए गए।


मध्य प्रदेश बोर्ड में प्री बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।


जिस तरह से विमर्श पोर्टल पर प्राचार्य लॉगिन पर दिनांक 27 एक 2023 से सन में प्रपत्र 1 में दर्शाई गई सूची अनुसार निम्नानुसार सामग्री उपलब्ध होगी जिन्हें प्राचार्य डाउनलोड कर उनके विद्यालय की छात्र संघ के अनुसार कम छात्र होने पर फोटोकॉपी तथा अधिक छात्र होने पर मुद्रित करा सकेंगे


मध्य प्रदेश बोर्ड में बोर्ड परीक्षा से पहले एक बार प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। प्री बोर्ड परीक्षा 2023 की तैयारी किस प्रकार से करें इस पोस्ट में पूरी कंप्लीट जानकारी मिलने वाली ।


MP Board परीक्षा 2023 क्या है?


अर्धवार्षिक परीक्षा खत्म होने के बाद हर साल की तरह प्री बोर्ड परीक्षा 2023 का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस वर्ष अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं लेट से आयोजित की गई थी इस वजह से प्री बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद प्री बोर्ड परीक्षा 2023 का आयोजन दोबारा से किया जा रहा है। छात्र बोर्ड परीक्षा से पहले अपनी परीक्षा के लिए तैयार हो पाएंगे और गुड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।


एमपी बोर्ड प्री बोर्ड कक्षा 10 हिंदी अभ्यास परीक्षा पेपर 2023


इस पोस्ट में आपको कक्षा 10वीं हिंदी प्री बोर्ड परीक्षा पेपर 2022 के अभ्यास परीक्षा पेपर का संपूर्ण हल देखने को मिलने वाला है इसलिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें। इस पोस्ट में कक्षा 10वीं हिंदी प्री बोर्ड परीक्षा 2023 के प्रश्न पत्र का सलूशन दिया गया है।


अभ्यास प्रश्न पत्र (सेट-अ) 2023


कक्षा 10वीं 


विषय- हिन्दी


समय-3 घंटा.                                      पूर्णांक 75


निर्देश-


1. सभी प्रश्न करना अनिवार्य हैं।


2. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। जिनके लिए 1x30 = 30 अंक निर्धारित है।


3. प्रश्न क्र. 06 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।


4. प्रश्न क्र. 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है।


5. प्रश्न क्र. 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द


6. प्रश्न क्र. 06 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।


1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए.            (1x6=6)


i. काव्य की दृष्टि से रीतिकाल को बाँटा गया है-


(अ) दो भागों में 


(ब) तीन भागों में 


(स) चार भागों में


(द) सात भागों में


उत्तर- (ब) तीन भागों में

ii. सूर के पदों में तेल की गागरी कहा गया है- 


(अ) श्रीकृष्ण को


(ब) उद्धव को


(स) गोपियों को


(द) सूर को


उत्तर- (ब) उद्धव को

iii. चरणों में निहित मात्राओं के आधार पर दोहा है-


(अ) सममात्रिक छंद 


(ब) विषममात्रिक छंद 


(स) अर्द्ध मात्रिक छंद 


(द) अर्द्धसममात्रिक छंद


 Click here 👇👇👇


👉कक्षा 10वी सामाजिक विज्ञान अभ्यास प्रश्न पत्र सेट (अ, ब, स, द) का सम्पूर्ण हाल


उत्तर- (द) अर्द्धसममात्रिक छंद

iv. नेताजी का चश्मा कहानी का मूलभाव है।


(अ) शिक्षा का विकास 


(ब) समाज सुधार 


(स) मूर्ति कला का


(द) देशभक्ति की भावना 


उत्तर- (द) देशभक्ति की भावना


v. वह धीरे-धीरे रोने लगा वाक्य में क्रियाविशेषण का भेद है-


(अ) कालवाचक क्रियाविशेषण 


(ब) स्थानवाचक क्रियाविशेषण


(स) रीतिवाचक क्रियाविशेषण 


(द) परिमाणवाचक क्रियाविशेषण


उत्तर- (स) रीतिवाचक क्रियाविशेषण


vi. भोलानाथ और उनके हम उम्र चबूतरे के एक कोने को बना देते थे। 


(अ) सिनेमाघर 


(ब) टिकटघर 


(स) रसोईघर 


(द) नाटकघर


उत्तर- (द) नाटकघर


इसे भी पढ़ें👇👇👇

👉Click here पेपर का संपूर्ण हल देखें download pdf 👈


2. रिक्त स्थान में सही शब्द का चयन कर लिखिए- (1x6=6)


i. परशुराम अपना गुरु, भगवान____ को मानते थे।   (शिव/ श्रीकृष्ण / विष्णु)


उत्तर- शिव


ii. आश्रय की बाह्य शारीरिक चेष्टाओं को____ कहते हैं। (विभाव/अनुभाव / आलम्बन)


उत्तर- अनुभाव


iii. विस्तृत कलेवर वाले काव्य को कहते____ हैं | (दृश्य काव्य / खण्डकाव्य / महाकाव्य)


उत्तर- महाकाव्य


iv. 'बालगोबिन भगत' की प्रभातियाँ_______तक चलती थी। (कार्तिक मास/ फागुन मास / चैत्र मास)


उत्तर- फागुन मास


V. ....... वाक्य से किसी क्रिया के करने या होने की सामान्य सूचना मिलती है। (विधानवाचक / निषेधवाचक/इच्छावाचक) 


उत्तर- विधानवाचक


vi. कटाओं में बर्फ से ढके पहाड़ _____की तरह चमक रहे थे। (चाँदी / सोने / मोती)


उत्तर- चाँदी


3. सही जोड़ी बनाकर लिखिए-.                (1x6=6)


स्तम्भ (अ)                              स्तम्भ (ब)


i उत्साह कविता.                      (क) तार सप्तक


ii. मानवीय क्रियाओं का आरोप.    (ख) वाचाल


iii. रिपोर्ताज की भाषा.               (ग) सज्जन व्यक्ति


iv सफेदपोश.                         (घ) एक आह्वान गीत


v.जो कम बोलता हो.         (ड.) मानवीकरण अलंकार


vi. अज्ञेय.                             (च) भद्रव्यक्ति


                                          (छ) फ्रेंच


                                          (ज) मितभाषी


उत्तर- i- (घ) एक आह्वान गीत

ii- (ड.) मानवीकरण अलंकार

iii- (छ) फ्रेंच

iv- (च) भद्रव्यक्ति

v- (ज) मितभाषी

vi- (क) तार सप्तक


4. एक वाक्य में उत्तर लिखिए-.                 (1x6=6)


i. फसल कविता हमें किसके करीब ले जाती है ?

उत्तर- फसल कविता हमें किसान और संस्कृति के करीब ले जाती है।


ii. विभाव के भेदों के नाम लिखिए ?


iii. शास्त्रों में काशी किस नाम से प्रतिष्ठित है ?


iv. किस समास में प्रथम पद प्रधान एवं अव्यय होता है ?

उत्तर- अव्ययीभाव समास


v. 'अपना हाथ जगन्नाथ लोकोक्ति का क्या अर्थ है ?


vi. भोलानाथ के पिता फूल के कटोरे में उसे क्या सानकर खिलाते थे ?


एमपी बोर्ड अभ्यास प्रश्न पत्र कक्षा 10 वीं गणित सेट A,B,C,D सम्पूर्ण हल


5. सत्य / असत्य कथन लिखिए-.             (1x6=6)


i. मुख्य गायक की आवाज़ भारी व गंभीर होती है।


ii. दोहा और चौपाई वर्णिक छंद हैं।


iii. मानव संस्कृति एक अविभाज्य वस्तु है।


iv. दो वर्णों के मेल को संधि कहते हैं।


v. रंगीन पताकाएँ शांति और अहिंसा का प्रतीक हैं।


vi. पढ़कर ही लेखक आभ्यंतर विवशता को पहचानता है।


6. रीतिकाल को श्रृंगारकाल क्यों कहा जाता है ? रीतिकालीन किसी एक कवि का नाम लिखिए।     (2)


                           अथवा


नई कविता की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।


7. तुलसीदास अथवा नागार्जुन की काव्यगत विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए-        (2)


i. दो रचनाएँ


॥ कला-पक्ष


8. गोपियों ने उद्धव से योग की शिक्षा कैसे लोगों को देने की बात कही है ?                                  (2)


                         अथवा


'राम-लक्ष्मण परशुराम संवाद पाठ के आधार पर राम के स्वभाव की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।


9. फागुन में ऐसा क्या होता है जो बाकी ऋतुओं से भिन्न होता है ?                                          (2)


                        अथवा


कवि नागार्जुन के अनुसार फसल क्या है ?


10. खण्डकाव्य की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।  (2)


                       अथवा


स्थायी भाव एवं संचारी भाव में कोई दो अंतर लिखिए।



11. चौपाई छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।   (2)


                      अथवा


अतिशयोक्ति अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।


12. आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार निबन्ध की परिभाषा लिखते हुए आपके पाठ्यक्रम में सम्मिलित किसी एक निबन्ध रचना का नाम लिखिए।          (2)


                          अथवा


कहानी एवं उपन्यास में कोई दो अंतर लिखिए।


13. स्वयं प्रकाश अथवा मन्नू भंडारी की साहित्यिक विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए-.                                                  (2)


i. दो रचनाएँ


ii. भाषा-शैली


14. सेनानी न होते हुए भी चश्में वाले को लोग कैप्टन क्यों कहते थे ?                                          (2)


                          अथवा


बालगोबिन भगत ने अपने बेटे की मृत्यु पर अपनी भावनाएँ किस तरह व्यक्त की ? लिखिए।


15. बिस्मिल्ला खाँ को शहनाई की मंगलध्वनि का नायक क्यों कहा गया है ?                            (2)


                         अथवा


वास्तविक अर्थों में संस्कृत व्यक्ति किसे कहा जा सकता है ?


16. निम्नलिखित वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए- (2)


1. दो भाषाएँ बोलने वाला |


ii. जिसका वर्णन न किया जा सके


                        अथवा


निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिए


i. खून पसीना एक करना


ii. गागर में सागर भरना


17. बच्चे माता- पिता के प्रति अपने प्रेम को कैसे अभिव्यक्त करते हैं? लिखिए।                          (2)

 

                          अथवा


गंतोक को मेहनतकश बादशाहों का शहर क्यों कहा गया है। 


18. निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए-।                                       (3)


ऊधौ, तुम हो अति बड़भागी।


अपरस रहत सनेह तगा तें नाहिन मन अनुरागी । 


पुरइनि पात रहत जल भीतर, ता रस देह न दागी। 


ज्यों जल माहँ तेल की गागरि, बूँद न ताको लागी।


                           अथवा


मधुप गुनगुना कर कह जाता कौन कहानी यह अपनी,


मुरझाकर गिर रहीं पत्तियाँ देखो कितनी आज घनी । 


इस गंभीर अनंत नीलिमा में असंख्य जीवन इतिहास, 


यह लो करते ही रहते हैं अपना व्यंग्य मलिन उपहास |



19. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए-।                                        (3)


बालगोबिन भगत की संगीत साधना का चरम उत्कर्ष उस दिन देखा गया जिस दिन उनका बेटा मरा इकलौता बेटा था वह कुछ सुस्त और बोदा-सा था, किन्तु इसी कारण बालगोबिन भगत उसे और भी मानते। उनकी समझ से ऐसे आदमियों पर ही ज्यादा नजर रखनी चाहिए या प्यार करना चाहिए; क्योंकि ये निगरानी और मुहब्बत के ज्यादा हकदार होते हैं।


                               अथवा


काशी में संगीत आयोजन की एक परम्परा है। यह आयोजन पिछले कई बरसों से संकटमोचन मंदिर में होता आया है। यह मंदिर शहर के दक्षिण में लंका पर स्थित है व हनुमान जयंती के अवसर पर यहाँ पाँच दिनों तक शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायन वादन की उत्कृष्ट सभा होती है। इसमें बिस्मिल्ला खाँ अवश्य रहते हैं। अपने मजहब के प्रति अत्यधिक समर्पित उस्ताद बिस्मिला खाँ की श्रद्धा काशी विश्वनाथ जी के प्रति भी अपार है।


20. 'मीठी बोली का महत्त्व विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए।                                                    (3)

                           अथवा


एक आदर्श विज्ञापन की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए ।



21. निम्नलिखित अपठित काव्यांश अथवा गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-                (4)


श्रम होता सबसे अमूल्य धन, सब जन खूब कमाते


सब अशंक रहते अभाव से सब इच्छित सुख पाते || 


राजा प्रजा नहीं कुछ होता होते मात्र मनुज ही। 


भाग्य-लेख होता न मनुज का होता कर्मठ भुज ही ॥ 


प्रश्न i. उपर्युक्त काव्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।


ii. राजा प्रजा नहीं कुछ होता से कवि का क्या आशय है 


iii. उपर्युक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए।


                            अथवा


कभी-कभी लक्ष्य बहुत दूर दिखाई देता है। संदेह होने लगता है कि इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे या नहीं। कई बार लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनेक प्रयास करने पर भी असफलता मिलती है। इससे मन में निराशा का भाव जागृत हो जाता है। निराशा से प्रसन्नता और शांति नष्ट हो जाती है आशा उत्साहित करती है। निराशा का भाव अकेले नहीं आता। उसके साथ हीनता की भावना का जन्म होता है। असुरक्षा का भाव आता है, तनावों का बवंडर आ जाता है। मन उत्साहहीन हो जाता है। मन में निराशा को नहीं आशा को बसना चाहिए। जो लोग जीवन में आशावादी रहते हैं वही विपरीत परिस्थितियों में भी लक्ष्य प्राप्ति में सक्षम हो सकते हैं।


प्रश्न i. उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।


ii. निराशा का भाव क्यों जागृत होता है ? 


iii. उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।


22. अपने वार्ड में व्याप्त गंदगी को दूर करने के लिए नगरपालिका अधिकारी को आवेदन पत्र लिखिए | प्रातः कालीन सैर के लाभ बताते हुए अपने छोटे भाई को पत्र लिखिए।                                                    (4)


                            अथवा


23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए-                       (4)


i. विद्यार्थी जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्त्व 


ii. पर्यावरण प्रदूषण में हमारी व्यक्तिगत भूमिका


iii. स्वच्छ भारत अभियान


iv. आजादी का अमृत महोत्सव


v. जल संरक्षण


Click here 👇👇👇


इसे भी पढ़ें👇👇👇

👉Click here पेपर का संपूर्ण हल देखें download pdf 👈


दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।

👉कक्षा 10वी सामाजिक विज्ञान अभ्यास प्रश्न पत्र सेट (अ, ब, स, द) का सम्पूर्ण हाल


👉Click here to join telegram channel👈


👉Click here to join YouTube channel 👈


Post a Comment

Previous Post Next Post

Top Post Ad

Below Post Ad