UP Board Class 12th Geography Model Paper 2023 || कक्षा 12वीं भूगोल मॉडल पेपर यूपी बोर्ड परीक्षा 2023
UP Board Class 12th Geography Model Paper 2023 || कक्षा 12वीं भूगोल मॉडल पेपर यूपी बोर्ड परीक्षा 2023
up board class 12th geography model paper 2023 || यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं भूगोल मॉडल पेपर 2023
यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2023
कक्षा -12वीं
विषय- भूगोल
समय : 3 घंटे 15 मिनट ] [ पूर्णांक : 70
नोट : प्रारंभ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
निर्देश :
i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
ii) प्रश्न संख्या 1 से 8 तक बहुविकल्पीय हैं। प्रश्न
संख्या 9 से 16 तक अति लघु उत्तरीय हैं,
जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 20 शब्दों में,
प्रश्न संख्या 17 से 22 तक लघु उत्तरीय हैं,
जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 50 शब्दों में
और प्रश्न संख्या 23 तथा 24 विस्तृत उत्तरीय
हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 150 शब्दों
में दीजिए। प्रश्न संख्या 25 एवं 26 मानचित्र
कार्य से संबंधित है।
iii) सभी प्रश्नों के लिए निर्धारित अंक उनके
सम्मुख अंकित हैं।
iv) उपर्युक्त रेखा मानचित्रों एवं आरेखों द्वारा
अपने उत्तरों की पुष्टि कीजिए।
( बहुविकल्पीय प्रश्न )
निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर अपनी उत्तर
पुस्तिका में लिखिए :
1. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव भूगोल का
उपागम नहीं है? 1
अ) क्षेत्रीय विभिन्नता
ब) मात्रात्मक क्रांति
स) स्थानिक संगठन
द) अन्वेषण और वर्णन
2. निम्नलिखित में से कौन सी बागाती फसल है? 1
अ) चना
ब) गेहूं
स) रबड़
द) धान
3. निम्नलिखित में से किस राज्य में प्रमुख तेल क्षेत्र
स्थित है? 1
अ) झारखंड
ब) बिहार
स) उत्तर प्रदेश
द) असम
4. निम्नलिखित पत्तनों में से कौन सा भारत के पूर्वी
तट पर स्थित है? 1
अ) तूतीकोरिन
ब) कांडला
स) मर्मागाँव
द) कोच्चि
5. माण्टेवीडियो राजधानी नगर है - 1
अ) चीली की
ब) वेनेजुएला की
स) युरुग्वे की
द) पीरु की
6. निम्नलिखित में से कौन सा स्थान सूती वस्त्र उद्योग
के लिए प्रसिद्ध है? 1
अ) मास्को
ब) ओमास्क
स) मैनचेस्टर
द) शिकागो
7. निम्नलिखित देशों में किसकी जनसंख्या सबसे
अधिक है? 1
अ) संयुक्त राज्य अमेरिका
ब) बांग्लादेश
स) पाकिस्तान
द) अफगानिस्तान
8. सड़क के किनारे विकसित मानव बस्तियों का
प्रकार है - 1
अ) वर्गाकार
ब) आयताकार
स) वृत्ताकार
द) रेखीय
Also Read 👇👇👇
👉UP Board Class 9th to 12th All Subjects Papers full solution 2023👈
( अति लघु उत्तरीय प्रश्न )
9. मानव भूगोल के अध्ययन के किन्हीं दो उपागमों
को बताइए। 2
10. जनसंख्या घनत्व से आप क्या समझते हैं? 2
11.लिंगानुपात को परिभाषित कीजिए। 2
12. बागाती कृषि की किन्हीं दो विशेषताओं का
उल्लेख कीजिए। 2
13. भारत में कोयला उत्पादक किन्हीं दो प्रमुख क्षेत्रों
के नाम लिखिए। 2
14. प्राकृतिक पर्यावरण की व्याख्या कीजिए। 2
15. सन्नगर को परिभाषित कीजिए। 2
16. उद्योगों के स्थानीयकरण के किन्हीं दो प्रमुख
कारकों का उल्लेख कीजिए। 2
( लघु उत्तरीय प्रश्न )
17. मानव भूगोल के अध्ययन के उद्देश्य की
विवेचना कीजिए। 4
18. मानव विकास सूचकांक क्या है? 4
19. भारत में जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने
वाले कारकों की विवेचना कीजिए। 4
20. जनसंख्या प्रवास को प्रभावित करने वाले
कारकों का उल्लेख कीजिए। 4
21. भारत में अभ्रक के वितरण की विवेचना
कीजिए। 4
22.मिश्रित कृषि की विशेषताओं का वर्णन कीजिए। 4
( विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )
23. मानव भूगोल की प्रकृति एवं विषय-क्षेत्र का
वर्णन कीजिए। 6
अथवा
ग्रामीण जनसंख्या के नगरों की ओर बड़े पैमाने
पर होने वाले प्रब्रजन को रोकने के लिए कोई
चार उपायों को सुझाइए। 6
24. विश्व में असमान जनसंख्या वितरण के कारकों
की विवेचना कीजिए। 6
अथवा
भारत में लौह-इस्पात उद्योग के विकास के
कारकों का वर्णन कीजिए तथा इस उद्योग के
प्रमुख संयंत्रों के नाम लिखिए। 6
( मानचित्र कार्य )
25. भारत के दिए गए मानचित्र में उपर्युक्त चिन्हों
द्वारा निम्नलिखित को दर्शाइए तथा उनके नाम
भी लिखिए :
i) क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य 1
ii) सबसे अधिक साक्षरता वाला राज्य 1
iii) सबसे अधिक चावल उत्पादक राज्य 1
iv) तेलंगाना का एक दस-लाखीय नगर 1
v) आंध्र प्रदेश का प्रमुख पत्तन 1
( केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 25 के स्थान पर )
i) भारत के सबसे अधिक क्षेत्रफल वाले राज्य का
नाम लिखिए। 1
ii) भारत के सबसे अधिक साक्षरता वाले राज्य
का नाम लिखिए। 1
iii) भारत में सबसे अधिक चावल उत्पादक राज्य
का नाम लिखिए। 1
iv) तेलंगाना के एक-दस लाखीय नगर का नाम
लिखिए। 1
v) आंध्र प्रदेश के प्रमुख समुद्रीय पत्तन का नाम
लिखिए। 1
( मानचित्र कार्य )
26. विश्व के दिए गए रेखा मानचित्र में उपर्युक्त चिन्हों
द्वारा निम्नलिखित को दर्शाइए एवं उनके नाम
भी लिखिए :
i) विश्व में सबसे अधिक मानव विकास
सूचकांक वाला देश। 1
ii) विश्व का तीसरा सबसे बड़ा जनसंख्या
वाला देश। 1
iii) ग्रेट ब्रिटेन में लौह-इस्पात उद्योग का एक प्रमुख क्षेत्र। 1
iv) ब्राजील का एक समुद्री पत्तन 1
v) कनाडा का राजधानी नगर 1
( केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 26 के स्थान पर )
i) विश्व में सबसे अधिक मानव विकास
सूचकांक वाले देश का नाम लिखिए। 1
ii) विश्व में तीसरा सबसे बड़ा जनसंख्या वाले
देश का नाम लिखिए। 1
iii) ग्रेट ब्रिटेन के लौह-इस्पात उद्योग के एक
प्रमुख क्षेत्र का नाम लिखिए। 1
iv) ब्राजील के एक समुद्री पत्तन का नाम
लिखिए। 1
v) कनाडा के राजधानी नगर का नाम लिखिए। 1
दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।
👉Click here to join telegram channel👈
👉Click here to join YouTube channel 👈
Also Read 👇👇👇
👉UP Board Class 9th to 12th All Subjects Papers full solution 2023👈
Post a Comment