ad13

UP Board Class 10th Science Model Paper 2023 || कक्षा 10वीं विज्ञान मॉडल पेपर यूपी बोर्ड परीक्षा 2023

UP Board Class 10th Science Model Paper 2023 || कक्षा 10वीं विज्ञान मॉडल पेपर यूपी बोर्ड परीक्षा 2023

UP Board Class 10th Science Model Paper 2023 || कक्षा 10वीं विज्ञान मॉडल पेपर यूपी बोर्ड परीक्षा 2023

up board class 10th science model paper 2023 || यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान मॉडल पेपर 2023

UP Board Class 10th Science Model Paper 2023,Class 10 Science,10th Science model Paper,10th Science Viral paper 2023,up board exam science,class 10th model paper 2022,class 10 science model paper 2023,class 10th science model paper 2023,10th science model paper,class 10th model paper 2023,class 10 model paper 2023,half yearly model paper 2022 hindi kaksha 10,class 10 science model paper 2022,science model paper 2023,bihar board class 10th science model paper 2023,class 10 science model paper solution,bihar board 10th science model paper 2023,up board class 10 science model paper 2023,27 फरवरी ऐसे आएगा विज्ञान का पेपर,science 70 नंबर बिल्कुल पक्का,कक्षा 10वीं विज्ञान मॉडल पेपर यूपी बोर्ड परीक्षा 2023,यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2022,यूपी बोर्ड एग्जाम मॉडल पेपर 2022,कक्षा 10 मॉडल पेपर 2022,अर्धवार्षिक परीक्षा मॉडल पेपर,छमाही परीक्षा मॉडल पेपर,बोर्ड वायरल पेपर 2022,ऐसे आएगा विज्ञान का पेपर 2023 बोर्ड,यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2023,यूपी बोर्ड 10वी मॉडल पेपर,कक्षा 10 विज्ञान मॉडल पेपर 2023,कक्षा 10 गृह विज्ञान मॉडल पेपर हल 2023,कक्षा 10 गृह विज्ञान पेपर 2023,सामाजिक विज्ञान मॉडल पेपर 2023,कक्षा 10 हिंदी मॉडल पेपर 2023 हल के साथ,विज्ञान मॉडल पेपर
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट www.Bandana classes.com पर । आज की पोस्ट में हम आपको "UP Board Class 10th Science Model Paper 2023 || कक्षा 10वीं विज्ञान मॉडल पेपर यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 " के बारे में बताएंगे तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए।

       यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2023

कक्षा -10


       विषय- विज्ञान (Science)


            

समय : 3 घंटे 15 मिनट                       पूर्णांक : 70


नोट : प्रारंभ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।


(Note) : First 15 minutes are allotted for the candidates to read the question paper.


निर्देश : i) यह प्रश्न पत्र तीन खंडों 'क' , 'ख' एवं 'ग' में विभाजित है।


ii) प्रत्येक खंड का पहला प्रश्न बहुविकल्पीय है। जिसमें चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए।


iii) प्रत्येक खंड के सभी प्रश्न एक साथ करना आवश्यक है। प्रत्येक खंड नय पृष्ठ से प्रारंभ किया जाए।


iv) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।


v) प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख दिए गए हैं।


vi) आवश्यकतानुसार अपने उत्तरों की पुष्टि स्वच्छ एवं नामांकित चित्र तथा रासायनिक समीकरणों द्वारा कीजिए।


                             खंड - क


                            PART - A


1. एक अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 20 सेंटीमीटर है इसकी फोकस दूरी होगी।


i) -20 सेमी 


ii) -10 सेमी  


iii) +40 सेमी 


iv) +10 सेमी 


2. प्रिज्म में श्वेत प्रकाश की किरण के गुजरने पर सबसे अधिक विचलन होता है।


i) लाल रंग 


ii) पीला रंग 


iii) हरा रंग 


iv) बैगनी रंग


3. चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का मात्रक है


i) वेबर/मीटर


ii) वेबर/मीटर²


iii) वेबर 


iv) वेबर×मीटर


4. 220V - 100W के विद्युत बल्ब के तंतु का प्रतिरोध होगा।


i) 2.2 ओम


ii) 484 ओम


iii) 22000 ओम


iv) 48.4 ओम


2. क) अवतल दर्पण के किन्हीं दो उपयोग का वर्णन कीजिए।                                             2 अंक


ख) वायु में गमन करती प्रकाश की एक किरण जल में तिरछी प्रवेश करती है। क्या प्रकाश किरण अभिलंब की ओर झुकेगी अथवा अभिलंब से दूर हटेगी बताइए क्यों? 


ग) 15 सेमी फोकस दूरी के किसी उत्तल दर्पण से कोई बिम्ब 10 सेमी दूरी पर रखा है। प्रतिबिंब की स्थिति तथा प्रकृति ज्ञात कीजिए।


Also Read 👇👇👇

👉UP Board Class 9th to 12th All Subjects Papers full solution 2023👈


3. क) दो विद्युत लैंप जिनमें से एक का अनुमतांक 100 W; 220 V तथा दूसरे का 60 W; 220 V है, विद्युत मेंस के साथ पार्श्वक्रम में संयोजित है। यदि विद्युत आपूर्ति की वोल्टता 220 V है तो विद्युत में से कितनी धारा ली जाती है?                                                          4 अंक     


                             अथवा


एक लंबे सीधे तार में 3.0 एंपियर विद्युत धारा प्रवाहित हो रही है। कार से 50 सेमी दूर स्थित बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता (चुंबकीय फ्लक्स घनत्व) ज्ञात कीजिए। 4 अंक


ख) प्रकाश के परावर्तन के नियम लिखिए। एक अवतल दर्पण से 10 सेमी की दूरी पर वस्तु स्थित है। यदि दर्पण से आभासी प्रतिबिंब 20 सेमी की दूरी पर बनता हो तब दर्पण की वक्रता त्रिज्या ज्ञात कीजिए।                    4 अंक


                             अथवा


निकट दृष्टि दोष किसे कहते हैं? इस दोष के क्या कारण हैं? इसके निवारण के लिए किस प्रकार का लैंस प्रयुक्त किया जाता है? किरण आरेख द्वारा समझाइए। 4 अंक                  


4. मानव नेत्र के प्रमुख भागों का वर्णन कीजिए। किसी वस्तु का मानव नेत्र से प्रतिबिंब बनना किरण आरेख द्वारा स्पष्ट कीजिए।                               7 अंक


                             अथवा


विद्युत मोटर का नामांकित आरेख बनाइए। इसका सिद्धांत तथा कार्यविधि स्पष्ट कीजिए।      7 अंक


खंड - 'ख' 


                            PART - B


5. क)  प्रोपेनॉल है


i) C₂H₅OH


ii) C₃H₇OH


iii) C₃H₅OH


iv) C₃H₆OH


ख) निम्नलिखित में से कौन सी धातु अम्ल में से हाइड्रोजन विस्थापित करती है?


i) Mg


ii) Pt


iii) Cu


iv) Hg


ग) ठंडे जल से हाइड्रोजन गैस बनाती है।


i) लोहा 


ii) कॉपर 


iii) सोडियम 


iv) कार्बन


6. क) रेडॉक्स अभिक्रिया को उदाहरण द्वारा समझाइए।                                                               2 अंक    

ख) प्लास्टर ऑफ पेरिस बनाने की विधि एवं उपयोग लिखिए।                                                 2 अंक


ग) मेंडलीफ का आवर्त नियम तथा इस सारणी की दो विशेषताएं लिखिए।                                    2 अंक


7. क) कार्बन की सर्वतोमुखी प्रकृति को स्पष्ट कीजिए।                                                                      2 अंक

ख) निस्तापन तथा भर्जन में अंतर समझाइए। 2 अंक                                    


8. निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए ‌। सभी प्रश्न 2 अंक 


क) कार्बनिक यौगिकों में ऑक्सीकरण अभिक्रियाएं।        

ख) समजातीय श्रेणी।         


ग) साबुन तथा अपमार्जक की निर्मलन क्रिया।


                            अथवा


एथेनॉल की चार रासायनिक अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए और उनके तीन उपयोग को भी लिखिए।


                              खंड - ग


                            PART - C


9. क) मनुष्य के प्रत्येक जबड़े में चर्वणक दत्तों की संख्या होती है।


i) 2


ii) 4


iii) 6


iv) 8


ख) स्वपोषी पोषण के लिए आवश्यक है।


i) कार्बन डाइऑक्साइड तथा जल 


ii) क्लोरोफिल 


iii) सूर्य का प्रकाश 


iv) इनमें से सभी


ग) F₂ पीढ़ी में 3:1 अनुपात प्राप्त होता है - 


i) एक संकर क्रॉस में


ii) द्वि संकर क्रॉस में


iii) (i) तथा (ii) दो दोनों में


(iv) इनमें से कोई नहीं


घ) मनुष्य के शुक्राणु में ऑटोसोम की संख्या कितनी होती है।


i) 22


ii) 24 


iii) 42


iv) 44


10. क) आहार नली के विभिन्न भागों के नाम लिखिए।                                                                    2 अंक

ख) जीवन के उद्भव का आधुनिक ओपेरिन सिद्धांत क्या है?                                                           2 अंक


ग) वन संरक्षण क्यों आवश्यक है?                 2 अंक


11. क) मनुष्य के शरीर में पाई जाने वाली लार ग्रंथियों का संक्षिप्त विवरण दीजिए।


                           अथवा


पुष्प में निषेचन क्रिया को प्रदर्शित करने हेतु स्त्रीकेसर की लंब काट का एक नामांकित चित्र बनाइए।


ख) निम्न पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 4 अंक


i) दोहरा संचरण 


ii) परिवार नियोजन


                         अथवा


संतुलित भोजन पर एक विवरण दीजिए।



12. लिंग गुणसूत्र से आप क्या समझते हैं नर तथा मादा में लिंग गुणसूत्र का विन्यास लिखिए। 7 अंक                        

अथवा


मेंडल के नियमों की एक-एक उदाहरण सहित व्याख्या

कीजिए।                          7 अंक       


दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।


👉Click here to join telegram channel👈


👉Click here to join YouTube channel 👈


Also Read 👇👇👇

👉UP Board Class 9th to 12th All Subjects Papers full solution 2023👈


Post a Comment

Previous Post Next Post

Top Post Ad

Below Post Ad