MP Board Class 12th Book Keeping and Accountancy Varshik Paper 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं बहीखाता एवं लेखाशास्त्र वार्षिक पेपर 2023
mp board class 12th book keeping and accountancy varshik paper 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं बहीखाता एवं लेखाशास्त्र वार्षिक पेपर 2023
MP Board Class 12th Book keeping and Accountancy Annual Paper 2023
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट www.Bandana classes.com पर । आज की पोस्ट में हम आपको "MP Board Class 12th Book keeping and Accountancy Varshik Paper 2023 / एमपी बोर्ड कक्षा 12 बहीखाता एवं लेखाशास्त्र वार्षिक पेपर 2023 " के बारे में बताएंगे तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए।
दोस्तों, जैसा कि आप सभी लोगों को पता होगा कि आपके वार्षिक पेपर start हो चुके हैं तो आज हम आपके लिए MP Board class 12th Book keeping and Accountancy का final paper लेकर आ चुके हैं। कक्षा 12वीं बहीखाता एवं लेखाशास्त्र का पेपर दिनांक 2 मार्च 2023 को आयोजित होने वाला है जिसके लिए सभी छात्र परेशान हो रहे हैं कि आखिर एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं वार्षिक परीक्षा बहीखाता एवं लेखाशास्त्र का पेपर कैसा आएगा दोस्तों आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कक्षा बारहवीं बहीखाता एवं लेखाशास्त्र का पेपर लेकर आ चुके हैं जिसे आप सभी लोग एक बार पूरा पेपर जरूर पढ़ लीजिएगा।
MP Board class 12th Book keeping and Accountancy paper 2023 annual exam
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं बहीखाता एवं लेखाशास्त्र वार्षिक पेपर 2023 में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को समय सारणी के अनुसार तैयारी करनी बहुत आवश्यक है जैसा कि आप सभी को पता होगा एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं बहीखाता एवं लेखाशास्त्र का सिलेबस इस साल कम किया गया था। इसलिए पेपर बहुत आसान आएगा। MP Board class 12th Book keeping and Accountancy question paper 2023 में सबसे आसान और महत्वपूर्ण प्रश्नों को पढ़कर आप कम समय में अधिक अंक प्राप्त कर सकते हैं।
बहीखाता : कक्षा XII
आदर्श प्रश्न-पत्र
समय: 3 घण्टा ] [ पूर्णांक: 80
निर्देश : (i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। सही विकल्प 06 अंक, रिक्त स्थान पूर्ति 07 अंक, सत्य/असत्य 06 अंक, जोड़ी मिलाइए 06 अंक व एक शब्द / वाक्य में उत्तर 07 अंक के हैं।
(iii) प्रश्न क्रमांक 6 से 23 में आन्तरिक विकल्प दिये गये हैं।
(iv) प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं जिनके उत्तर की शब्द सीमा 30 शब्द है तथा प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।
(v) प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं जिनके उत्तर की शब्द-सीमा लगभग 75 शब्द है तथा प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
(vi) प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक विश्लेषणात्मक प्रश्न हैं जिनके उत्तर की शब्द-सीमा 120 शब्द है तथा प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनिए- 1 ×6=6
(1) लाभ न कमाने वाली संस्थाएँ बनाती हैं-
(अ) आय-व्यय खाता,
(ब) लाभ-हानि खाता,
(स) व्यापार खाता,
(द) निर्माण खाता।
(2) साझेदारी संलेख तैयार किया जाना-
(अ) अनिवार्य है,
(ब) ऐच्छिक है,
(स) अंशत: अनिवार्य है,
(द) अनावश्यक है।
(3) अवशिष्ट याचना पर सारणी 'A' के अनुसार ब्याज की दर होती है-
(अ) 6% वार्षिक,
(ब) 10% वार्षिक,
(स) 8% वार्षिक,
(द) 5% वार्षिक।
(4) कौन-सी मद चालू सम्पत्ति नहीं है ?
(अ) देनदार,
(ब) स्टॉक,
(स) अदत्त व्यय,
(द) पूर्वदत्त व्यय ।
(5) स्थायी सम्पत्तियों पर किया गया व्यय होता है-
(अ) पूँजीगत व्यय,
(ब) आयगत व्यय,
(स) स्थगित आयगत व्यय,
(द) इनमें से कोई नहीं।
(6) तरल अनुपात का प्रमाप है-
(अ) 2: 1,
(ब) 1:1,
(स) 3:1,
(द) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर- (1) (अ), (2) (ब), (3) (ब), (4) (स), (5) (अ), (6) (ब)।
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- 1×7 = 7
(1) रोकड़ बही की सहायता से ............ खाता बनाते हैं।
(2) गुणनफल विधि द्वारा……… पर ब्याज की गणना की जाती है।
(3) पुनर्मूल्यांकन खाता……….का खाता है।
(4)..........कम्पनी के स्वामी माने जाते हैं।
(5).............. अंशधारी को प्रत्येक प्रस्ताव पर मत देने का अधिकार है।
(6) व्यवसाय की वित्तीय स्थिति की जानकारी उसके……….. से प्राप्त होती है।
(7) लेनदार कम्पनी के………… होते हैं।
उत्तर- (1) प्राप्ति एवं भुगतान, (2) आहरण, (3) नाममात्र, (4) समता अंशधारी, (5) समता, (6) वित्तीय विवरण, (7) चालू दायित्व ।
प्रश्न 3. सत्य / असत्य बताइए- 1×6=6
(1) प्राप्ति एवं भुगतान खाता आर्थिक स्थिति का द्योतक नहीं है ?
(2) साझेदारी ठहराव में किया गया परिवर्तन फर्म का पुनर्गठन कहलाता है।
(3) साझेदार के प्रवेश पर ख्याति की राशि को पुराने व नये साझेदार के मध्य बाँटा जाता है।
(4) ख्याति की राशि पर निवृत्त साझेदार का कोई अधिकार नहीं होता है।
(5) समता अंशधारी को लाभ होने पर लाभांश देना अनिवार्य है।
(6) ऋणपत्रधारी को कम्पनी का अंशधारी भी कहते हैं।
उत्तर- (1) सत्य, (2) सत्य, (3) असत्य, (4) असत्य, (5) असत्य, (6) असत्य।
प्रश्न 4. सही जोड़ी बनाइए- 1×6= 6
'क' 'ख'
(1) आगमगत मदें (अ) ख्याति
(2) सामान्य लाभ (ब) न्यायालय द्वारा विघटन
(3) लेखांकन प्रमाप 26 का सम्बन्ध (स) कम्पनी का समापन
(4) फर्म में निरन्तर हानि होने पर (द) सकल लाभ
(5) संचित पूँजी (य) अधिलाभ
(6) शुद्ध विक्रय- बेचे गये माल की लागत (र) आय-व्यय खाता
उत्तर-(1)->(र),(2)->(य), (3)->(अ), (4)->(ब), (5)->(स), (6) -> (द) ।
प्रश्न 5. एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए- 1x7=7
(1) आय-व्यय खाता किस खाते की सहायता से बनाया जाता है।
(2) उस खाते का नाम बताइए जो कि सम्पत्ति एवं दायित्वों के मूल्य में कमी या वृद्धि के लिए बनाया जाता है।
(3) साझेदारी की मृत्यु पर भुगतान किसको किया जाता है ?
(4) किन ऋणपत्रों का हस्तान्तरण सुपुर्दगी मात्र से हो जाता है ?
(5) वह दायित्व जिनका भुगतान एक वर्ष के अन्दर किया जाना है, कहलाते हैं।
(6) प्रारम्भिक व्यय को किस विवरण में दर्शाते हैं ?
(7) ग्राहकों से प्राप्त रोकड़ कौन-सी क्रियाओं का रोकड़ प्रवाह है ?
उत्तर- (1) प्राप्ति एवं भुगतान खाता, (2) पुनर्मूल्यांकन खाता, (3) उत्तराधिकारी, (4) वाहक ऋणपत्र, (5) चालू दायित्व, (6) आर्थिक चिट्ठा, (7) संचालन क्रियाओं का।
प्रश्न 6. पेशेवर व्यक्ति किसे कहते हैं ? 2
अथवा
आय-व्यय खाता क्यों बनाया जाता है ?
प्रश्न 7. साझेदारी संलेख से क्या आशय है ? 2
अथवा
त्याग का अनुपात क्या है ?
प्रश्न 8. पुनर्मूल्यांकन खाता क्या है ? समझाइए । अथवा
फर्म में नये व्यक्ति को साझेदार क्यों बनाया जाता है ?
प्रश्न 9. फर्म से साझेदार की निवृत्ति का क्या आशय है ?
अथवा
साझेदार की मृत्यु पर देय रकम की गणना कैसे करते हैं ?
प्रश्न 10. साझेदारी फर्म के समापन से क्या आशय है ? 2
अथवा
सूचना द्वारा विघटन से क्या आशय है ?
प्रश्न 11. अंशों द्वारा सीमित कम्पनी से क्या आशय है ? 2
अथवा
संचित पूँजी क्या होती है ?
प्रश्न 12. ऋणपत्रों से क्या आशय है ? 2
अथवा
ऋणपत्रधारी की वैधानिक स्थिति बताइए।
प्रश्न 13. कमल लि. ने 8,000, 13% ऋणपत्र ₹ 100 वाले निर्गमित किये। इन ऋणपत्रों पर समस्त राशि एकमुश्त प्राप्त हो गई। जर्नल प्रविष्टि कीजिए। 2
अथवा
Y लिमिटेड ने ₹ 10 वाले 15,000 समता अंश जनता में निर्गमित किए। सम्पूर्ण राशि एकमुश्त प्राप्त हो गई। Y कम्पनी की पुस्तकों में जर्नल प्रविष्टियाँ कीजिए।
प्रश्न 14. दीर्घकालीन ऋण से आप क्या समझते हैं ? 2
अथवा
गैर चालू दायित्व क्या हैं ?
प्रश्न 15. सकल लाभ अनुपात से क्या आशय है ? 2
अथवा
रोकड़ प्रवाह क्या है ?
प्रश्न 16. निवृतमान साझेदार को देय राशि की गणना किस प्रकार की जाती है ? 3
अथवा
संजय, मनोज व शेखर एक फर्म में साझेदार हैं। वे अपना लाभ-हानि 2:3 के अनुपात में बाँटते हैं। 31 दिसम्बर, 2017 को उनका चिठ्ठा निम्न प्रकार था-
शेखर ने 1 जनवरी, 2018 को अवकाश ग्रहण किया। फर्म की ख्याति ₹30,000 आँकी गई है। शेखर को दी जाने वाली राशि उसके ऋण खाते में हस्तान्तरित कीजिए। उक्त विवरण से साझेदारों के पूंजी खाते बनाइए।
प्रश्न 17. समता अंशों की विशेषताएं लिखिए। 3
अथवा
ऋणपत्रको विशेषताएँ लिखिए।
प्रश्न 18. वित्तीय विवरण की उपयोगिता या महत्व लिखिए। (कोई तीन बिन्दु) 3
अथवा
निम्न सूचनाओं से तुलनात्मक आय विवरण तैयार कीजिए-
प्रश्न 19. प्रारम्भिक पूँजी कोष की गणना किस प्रकार की जाती है ? 3
अथवा
31 मार्च, 2018 को समाप्त वर्ष के लिए, नीचे दिए गए क्लीन दिल्ली क्लब के प्राप्ति एवं भुगतान खाते से आय-व्यय खाता बनाइए।
प्राप्ति एवं भुगतान खाता
(31 मार्च 2018 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए)
प्रश्न 20. स्थिर पूँजी एवं परिवर्तनशील पूँजी में अन्तर लिखिए। 4
अथवा
एक व्यापारिक फर्म की पूँजी र 8,00,000 है। फर्म का औसत लाभ ₹ 90,000 है। ऐसे व्यापार में 7x1/2% सामान्य आय अपेक्षित है। अधिलाभ के पूँजीकृत मूल्य के आधार पर ख्याति निकालिए।
प्रश्न 21. नये साझेदार को कौन से प्रमुख अधिकार प्राप्त हैं ? 4
अथवा
X, Y और Z साझेदार हैं। 31 मार्च, 2017 को उनका चिट्ठा निम्न प्रकार था-
1 अप्रैल, 2017 को वे A को बराबर की साझेदारी में प्रवेश देने को निम्न शर्तों पर सहमत होते हैं-
(1) वह ₹ 1,500 ख्याति के तथा ₹ 1,800 पूँजी के नकद लाए।
(2) मशीन और फर्नीचर का मूल्य क्रमशः ₹950 और ₹ 380 आँका जाए।
(3) स्कन्ध का मूल्य ₹ 450 से अधिक आँका जाए।
पुनर्मूल्यांकन खाता व साझेदारों के पूँजी खाते बनाइए।
प्रश्न 22. अंशों के हरण की विधि लिखिए। 4
अथवा
मनन के पास ₹ 10 वाले 25 समता अंश थे जिसमें से उसने ₹2 आवेदन पत्र के दिये लेकिन आबंटन के ₹3 और प्रथम याचना के ₹2 नहीं दे पाया। संचालकों ने प्रथम याचना के बाद अंशों का हरण कर लिया। अंशों के हरण से सम्बन्धित नकल प्रविष्टि कीजिए।
प्रश्न 23. लेखांकन अनुपात की सीमाएँ लिखिए। 4
अथवा
रोकड़ प्रवाह विवरण के अन्तर्गत रोकड़ के प्रमुख उपयोग लिखिए।
Click here 👇👇👇
दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।
Post a Comment