ad13

Class 10th Social science Chapter 3 notes || कक्षा-10वीं भूगोल अध्याय 3 जल संसाधन

Class 10th Social science Chapter 3 notes || कक्षा-10वीं भूगोल अध्याय 3 जल संसाधन

Class 10th Geography Chapter 3 notes || कक्षा-10 भूगोल अध्याय 3 जल संसाधन

Class 10th Social science Chapter 3 notes,water resources class 10,water resources,water resources class 10 geography,water resources class 10 cbse,water resources full chapter class 10 geography,class 10 geography chapter 3,water resources full chapter class 10,class 10 geography chapter 3 water resources,water resources full chapter,water resources class 10 icse,water resources class 10 handwritten notes,cbse geography class 10 water resources,water resources class 10 one shot,कक्षा-10वीं भूगोल अध्याय 3 जल संसाधन,जल संसाधन,जल संसाधन भूगोल पाठ 3,जल संसाधन - कक्षा 10 भूगोल अध्याय 3 पूर्ण अध्याय,जल संसाधन कक्षा 10,कक्षा 10 वीं भूगोल अध्याय 3 जल संसाधन महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर,कक्षा 10 भूगोल अध्याय 3 mcq,अध्याय -3 जल संसाधन,जल संसाधन भूगोल पाठ 3 /chapter 3 class 10,जल संसाधन भूगोल पाठ 3 \ chapter 3 class 10,जल संसाधन class 10,जल संसाधन mcq,हिंदी में कक्षा 10 भूगोल अध्याय 3 अतिरिक्त सवाल,भूगोल कक्षा 10 अध्याय 3 question and answer,कक्षा 10 भूगोल अध्याय 1
कक्षा-10वीं भूगोल अध्याय 3 जल संसाधन

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट www.Bandana classes.com पर । आज की पोस्ट में हम आपको "Class 10th Social science (Geography) Chapter 3 notes || कक्षा-10वीं भूगोल अध्याय 3 जल संसाधन " के बारे में बताएंगे तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए।

अध्याय -3

जल संसाधन (Water Resources)


बहुविकल्पीय प्रश्न-


Que 1. भारत की प्रथम बहुउद्देशीय परियोजना कौन सी है?


(i)राजस्थान नहर

(ii)हीराकुंड

(iii)दामोदर घाटी

(iv)शिवसमुद्रम


उत्तर- (iii)दामोदर घाटी


Que 2.पृथ्वी का कितना भाग जल से घिरा हुआ है?


(i)एक चौथाई

(ii) दो चौथाई 

(iii)तीन चौथाई 

(iv)उपर्युक्त में से कोई नहीं


उत्तर- (iii)तीन चौथाई 


Que 3. सरदार सरोवर बांध किस नदी पर बना है?


(i)कृष्णा नदी पर

(ii) महानदी पर

(iii) नर्मदा नदी पर

(iv) कावेरी नदी पर


उत्तर- (iii) नर्मदा नदी पर


Que 4. ऐसे दो राज्यों के नाम बताइए जहां शुद्ध बोये क्षेत्र का 60 % सिंचाई के अंतर्गत आता है?


(i)पंजाब, हरियाणा 

(ii)हिमाचल, हरियाणा 

(iii)राजस्थान, उत्तर प्रदेश

(iv) बिहार ,झारखंड


उत्तर- (i)पंजाब, हरियाणा 


Que 5. भविष्यवाणी के अनुसार सन् 2025 में कितने लोग जल की नितांत कमी झेलेंगे?


(i)5 करोड़

(ii) 8 करोड़ 

(iii)15 करोड़

(iv) 20 करोड़


उत्तर- (iv) 20 करोड़


Click here 👇👇👇

👉Class 10th Social Science All Chapters Ncert Notes | कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान संपूर्ण नोट्स एनसीईआरटी👈


Que 6. सरदार सरोवर बांध किस नदी पर बना है?


(i)कृष्णा नदी पर

(ii) महानदी पर

(iii) नर्मदा नदी पर

(iv) कावेरी नदी पर


उत्तर- (iii) नर्मदा नदी पर


Que 7. कृष्णा नदी किन- किन राज्यों से होकर प्रवाहित होती है?


(i)महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश

(ii)महाराष्ट्र ,उड़ीसा ,आंध्र प्रदेश

(iii)महाराष्ट्र, केरल ,तमिलनाडु

(iv)मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,उड़ीसा


उत्तर- (i)महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश


Que 8. निम्नलिखित में से कौन सा वक्तव्य बहुउद्देशीय नदी परियोजना के पक्ष में दिया गया तर्क नहीं है?


(i)बहुउद्देशीय परियोजनाएं उन क्षेत्रों में जल लाती हैं जहां जल की कमी होती है


(ii)बहुउद्देशीय परियोजनाएं जल बहाव को नियंत्रित करके बाढ़ पर काबू पाती हैं


(iii)बहुउद्देशीय परियोजनाओं से वृहद स्तर पर विस्थापन होता है और आजीविका खत्म होती है


(iv)बहुउद्देशीय परियोजनाएं हमारे उद्योगों और घरों के लिए विद्युत पैदा करती हैं।


उत्तर- (iii)बहुउद्देशीय परियोजनाओं से वृहद स्तर पर विस्थापन होता है और आजीविका खत्म होती है


Que 9. गंगा नदी की लंबाई कितने किलोमीटर है?

i) 2400 किमी

ii) 2525 किमी

iii) 2350 किमी

iv) 2275 किमी


उत्तर- ii) 2525 किमी


Que 10. भारत देश की सबसे लंबी नदी है-

i) गोदावरी नदी

ii) यमुना नदी

iii) गंगा नदी

iv) नर्मदा नदी


उत्तर- iii) गंगा नदी


Que 11. वर्तमान समय में भारत में कुल विद्युत का लगभग कितने प्रतिशत जल विद्युत से प्राप्त है?


(i)22%

(ii)15%

(iii)10%

(iv)8%


उत्तर- (i)22%


निम्नलिखित प्रश्नों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-


i). गोदावरी नदी की लंबाई ……….. किलोमीटर है।

उत्तर- 1465 


ii). भारत देश की दूसरी सबसे लंबी नदी……… है।

उत्तर- गोदावरी


iii) . भारत देश की सबसे लंबी नदी………. है।

उत्तर- गंगा 


iv).अपने समय की सबसे बड़ी कृत्रिम झीलों में से एक……. 11 वीं शताब्दी में बनाई गई।

उत्तर- भोपाल झील


v).जल एक…... योग्य संसाधन है।

उत्तर- नवीकरण


vi) .पश्चिम बंगाल में बाढ़ के दौरान में लोग अपने खेतों की सिंचाई के लिए …….बनाते थे।

उत्तर- बाढ़ जल वाहिकाएं


vii) .महानदी बेसिन में………. परियोजना जल संरक्षण और बाढ़ नियंत्रण का समन्वय है।

उत्तर- हीराकुंड


viii) . प्राचीन भारत में उत्कृष्ट………. के साथ-साथ जल संग्रहण ढांचे भी पाए जाते थे।

उत्तर- जलीय निर्माणों


ix) .तीन चौथाई धरातल………. से ढका हुआ है।

उत्तर-जल


निम्न प्रश्नों में सत्य /असत्य कथन बताइए।


i). गोदावरी भारत देश की सबसे लंबी नदी है।

उत्तर- असत्य


ii).भारत देश में अधिकांश नदियों के बेसिनों में बांध बनाए गए हैं।

उत्तर- सत्य


iii) .बहुउद्देशीय परियोजनाओं के कारण भूकंप की संभावना बढ़ जाती है।

उत्तर- सत्य


iv) .उद्योगों की बढ़ी हुई संख्या के कारण लवणीय जल संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है।

उत्तर- असत्य


v). भाखड़ा नांगल बांध उत्तर प्रदेश में स्थित है।

उत्तर- असत्य


vi).सारा जल जलीय चक्र में गतिशील रहता है जिससे जल नवीनीकरण सुनिश्चित होता है।

उत्तर- सत्य


vii). नागार्जुन सागर बांध कृष्णा नदी पर बना है।

उत्तर- सत्य


viii).अनाज का उत्पादन बढ़ाने के लिए जल संसाधनों का कम शोषण करके ही सिंचित क्षेत्र बढ़ाया जा सकता है।

उत्तर- असत्य


निम्नलिखित का सही मिलान कीजिए -


स्तंभ 'क'                                          स्तंभ  'ख'


1.हौज खास              (क) भाखड़ा नांगल परियोजना


2.महानदी बेसिन          (ख) हीराकुंड परियोजना


3.सरदार सरोवर बांध             (ग)  श्रृंगवेरपुर


4.सतलुज ब्यास बेसिन             (घ)  दिल्ली


5.प्रयागराज                           (ड़)  नर्मदा नदी


उत्तर- 1.→(घ) 2.→(ख) 3.→(ड़) 4.→(क) 5.→ (ग)



निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द / एक वाक्य में दीजिए- 


i). इडुक्की बांध किस राज्य में स्थित है?

उत्तर- केरल राज्य


ii). छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है?

उत्तर- रायपुर


iii). उकाई बांध किस नदी पर बना है?

उत्तर- ताप्ती नदी ।


iv). मेघालय की राजधानी बताइए।

उत्तर- शिलांग


v). भारत में किस नदी को शोक नदी कहा जाता है?

उत्तर- दामोदर नदी


vi). कोटा बैराज किस नदी पर स्थित है?

उत्तर- चंबल नदी पर


vii). बांधों को आधुनिक भारत के मंदिर किसने बताया है?

उत्तर- जवाहरलाल नेहरू


viii) .विश्व की सबसे अधिक वर्षा कहां होती है?

उत्तर-मासिनराम (मेघालय राज्य)


ix) भारत में कुल कितने राज्य हैं?

उत्तर- 28 राज्य


x) भारत में कुल कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?

उत्तर- 8 


निम्नलिखित अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए।


प्रश्न 1. भारत देश की प्रमुख नदियों के नाम लिखिए।

उत्तर- भारत देश की प्रमुख नदियां निम्नलिखित हैं - गंगा नदी, गोदावरी नदी, बेतवा, यमुना, घाघरा, साबरमती, ब्यास नदी, सिंधु, दामोदर नदी, स्वर्णरेखा नदी, कावेरी, झेलम नदी, रिहंद नदी, भागीरथी नदी आदि।


प्रश्न 2. भारत देश के प्रमुख बांधों के नाम लिखिए।

उत्तर- भारत देश के प्रमुख बांध निम्नलिखित हैं

टिहरी बांध, भाखड़ा नांगल बांध, हीराकुंड बांध, इंद्रावती बांध, गोविंद बल्लभ पंत सागर बांध, रिहंद बांध, गांधी सागर बांध, मुल्लापेरियार बांध,बगलिहार बांध तथा उरी पनबिजली बांध आदि।


प्रश्न 3. दिल्ली के हौज खास का निर्माण कब और किसने करवाया था ?


उत्तर- 14वीं शताब्दी में इल्तुतमिश ने दिल्ली में सिरी फोर्ट क्षेत्र में जल की सप्लाई के लिए हौज खास (एक विशिष्ट तालाब) बनवाया।


प्रश्न 4. 11वीं शताब्दी में सबसे बड़ी कृत्रिम झील किस  स्थान पर बनाई गई ?


उत्तर- अपने समय की सबसे बड़ी कृत्रिम झीलों में से एक भोपाल झील 11वीं शताब्दी में बनाई गई।


प्रश्न 5. किस मौर्य शासक ने प्रमुख रूप से जल संसाधनों के लिए निर्माण करवाया ? 


उत्तर- चन्द्रगुप्त मौर्य के समय बृहत् स्तर पर बाँध, झील और सिंचाई तंत्रों का निर्माण करवाया गया। 


प्रश्न 6. अलवणीय जल हमें कहाँ से प्राप्त होता है ?


उत्तर- अलवणीय जल हमें सतही अपवाह और भौमजल स्रोत से प्राप्त होता है, जिनका निरन्तर नवीकरण और पुनर्भरण जलीय चक्र द्वारा होता है।


प्रश्न 7. किस प्रान्त (राज्य) में हर घर में छत वर्षा जल संग्रहण ढाँचों का बनाना अनिवार्य कर दिया गया है ?


उत्तर- तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है जहाँ पूरे राज्य में हर घर में छत वर्षा जल संग्रहण ढाँचों का बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संदर्भ में दोषी व्यक्तियों पर कानूनी कार्यवाही हो सकती है।


प्रश्न 8. जल संरक्षण के लिए कृषि क्षेत्र में किस क्रांति की जरूरत है ? 


उत्तर- शुष्क कृषि तकनीकों तथा सूखा प्रतिरोधी फसलों के विकास द्वारा अब कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने की आवश्यकता है।



प्रश्न 9. उत्कृष्ट सिंचाई तंत्र होने के सबूत भारत में कहाँ-कहाँ मिलते हैं ? उन स्थानों के नाम लिखिए।


उत्तर-कलिंग (ओडिशा), नागार्जुनकोंडा (आंध्र प्रदेश), बेन्नूर (कर्नाटक) और कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में उत्कृष्ट सिंचाई तंत्र होने के सबूत मिलते हैं।


प्रश्न 10. ईसा से एक शताब्दी पहले जल संग्रहण तंत्र किस स्थान पर बनाया गया था ?


उत्तर- ईसा से एक शताब्दी पहले इलाहाबाद (प्रयागराज) के नजदीक श्रृंगवेरपुर में गंगा नदी की बाढ़ के जल को संरक्षित करने के लिए एक उत्कृष्ट जल संग्रहण तंत्र बनाया गया था।


लघु उत्तरीय प्रश्न


प्रश्न 1. धरातलीय जल संसाधन तथा भूमिगत जल संसाधन में प्रमुख अंतर स्पष्ट कीजिए।


क्र.सं.

धरातलीय जल संसाधन

भूमिगत जल संसाधन

1.

वर्षा का जो जल धरातल पर प्रवाहित रहता है यह धरातल पर ठहरा रहता है, धरातलीय जल कहलाता है।

वर्षा का जो जल धरातल की निचली परतो में समाहित हो जाता है, भूमिगत जल संसाधन कहलाता है

2.

धरातलीय जल नदियों ,तालाबों ,झीलों व पोखरा में पाया जाता है।

भूमिगत जल को कुओं व नलकूपों का निर्माण करके प्राप्त किया जाता है।

3.

इसका उपयोग सर्वत्र सरल और सस्ता है।

इसका उपयोग कठिन और महंगा है, मात्रा भी कम प्राप्त हो पाती है।

4.

जहां धरातलीय जल संपदा की मात्रा विपुल है, उन क्षेत्रों में औद्योगिक विकास संभव है।

भूमिगत जल का उपयोग कृषि, घरेलू कार्य व उद्योगों में होता है। इससे ऊर्जा का निर्माण नहीं किया जाता।


प्रश्न 2. जल किस प्रकार नवीकरण योग्य संसाधन है ? व्याख्या कीजिए।


उत्तर- तीन - चौथाई धरातल जल से ढका हुआ है, तुम तो इसमें प्रयोग में लाने योग अलवणीय जल का अनुपात बहुत कम है। यह अलवणीय जल हमें सतही अपवाह और भौमजल स्रोत से प्राप्त होता है, जिनका लगातार नवीकरण और पुनर्भरण जलीय चक्र द्वारा होता रहता है। सतही जल जो वाष्पीकरण के द्वारा स्थित हो जाता है, संगठित होकर वर्षा के रूप में वापस आता है जिससे जल नवीकरण सुनिश्चित होता है।


प्रश्न 3. बाँध किसे कहते हैं ? बाँधों को किस प्रकार वर्गीकृत किया जा सकता है ? स्पष्ट कीजिए।


उत्तर- बाँध का आशय बाँध बहते जल को रोकने, दिशा देने या बहाव कम करने के लिए खड़ी की गई बाधा है जो आमतौर पर जलाशय झील या जलभरण बनाती है। बाँध का आशय जलाशय से लिया जाता है न कि इसके ढाँचे से। अधिकतर बाँधों में एक ढलवाँ हिस्सा होता है जिसके ऊपर से या अन्दर से जल रुक-रुक कर या निरन्तर बहता है।


वर्गीकरण - बाँधों का वर्गीकरण उनकी संरचना और उद्देश्य या ऊँचाई के अनुसार किया जाता है। संरचना और उनमें प्रयुक्त पदार्थों के आधार पर बाँधों को लकड़ी के बाँध, तटबंध बाँध या पक्का बाँध के अलावा कई उपवर्गों में बाँटा जा सकता है। ऊँचाई के अनुसार बाँधों को बड़े बाँध और मुख्य बाँध या नीचे बाँध, मध्यम बाँध और उच्च बाँधों में वर्गीकृत किया जा सकता है



प्रश्न 4. कृष्णा-गोदावरी विवाद क्या है ? और यह विवाद किन दो राज्यों के मध्य है ?

उत्तर- कृष्णा-गोदावरी विवाद की शुरूआत महाराष्ट्र सरकार द्वारा कोयना पर जल विद्युत् परियोजना के लिए बाँध बनाकर जल की दिशा परिवर्तन कर कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सरकारों द्वारा आपत्ति जताए जाने से हुई। इससे इन राज्यों में पड़ने वाले नदी के निचले भागों में जल प्रवाह कम हो जाएगा और कृषि और उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।


प्रश्न 5. सरदार सरोवर बाँध का महत्त्व (देश के विकास में योगदान) लिखिए।


उत्तर- सरदार सरोवर बाँध-यह गुजरात में नर्मदा नदी पर बनाया गया है। यह भारत की एक बड़ी जल संसाधन परियोजना है जिसमें चार राज्य - महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात तथा राजस्थान सम्मिलित है। सरदार सरोवर परियोजना गुजरात (9490 गाँवों तथा 173 कस्बों) तथा राजस्थान (124 गाँवों) के सूखाग्रस्त तथा मरुस्थलीय भागों की जल की आवश्यकता को पूरा करेगी।


प्रश्न 6. भारत देश में मानवीय उपयोग के लिए जल की प्राप्यता पर्याप्त नहीं है। क्यों  ?


उत्तर- भारत में वर्षा का वितरण बहुत ही असमान है। भूमिगत जल की उपलब्धता वर्षा पर निर्भर करती है। हमें पेयजल के लिए नदियों और भूमिगत जल पर निर्भर रहना पड़ता है। भूमिगत जल भी सर्वत्र पीने योग्य नहीं है। भारी वर्षा वाले क्षेत्रों में भी वर्षा जल शीघ्र बह जाता है या वाष्पीकरण होने से सूख जाता है। अतः अधिक वर्षा होते हुए भी भारत भूमि जल की प्यासी है।


प्रश्न 7. भाखड़ा - नांगल परियोजना का महत्त्व क्या है ? समझाइए।


उत्तर - यह वैज्ञानिक तरीकों से बड़े पैमाने पर जल प्रबन्ध का एक अच्छा उदाहरण है। यह विश्व का सबसे ऊँचा गुरुत्वीय बाँध है। इस बाँध के पीछे बनी झील में 7,80,000 हेक्टेयर मीटर पानी एकत्र किया जा सकता है। इस बांध से 1100 किलोमीटर लम्बी नहरें निकाली गयी हैं। इन नहरों की 3,400 किलोमीटर लम्बी जल वितरिकाओं है। इनसे 14 लाख हेक्टेयर भूमि की सिचाई होती है। नंगल नाम के स्थान पर जल विद्युत् केन्द्र बनाया गया है। इसमें विद्युत् उत्पादन भी होता है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान तथा दिल्ली को इस परियोजना का लाभ मिलता है।


प्रश्न 8. बहुउद्देशीय परियोजनाओं से होने वाले लाभ और हानियों के बारे में संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

उत्तर- बहुउद्देशीय परियोजनाओं के लाभ - (1) विद्युत् उत्पादन. (2) घरेलू और औद्योगिक उपयोग, (3) जल आपूर्ति, (4) बाढ़ नियन्त्रण, (5) मनोरंजन, (6) आंतरिक नौचालन और (7) मछली पालन।


बहुउद्देशीय परियोजनाओं की हानियाँ - ( 1 ) नदियों पर बाँध बनाने से उनका प्राकृतिक बहाव अवरुद्ध होता है, (2) बड़े बाँध नए पर्यावरणीय आन्दोलनों; जैसे- 'नर्मदा बचाओ आंदोलन' और 'टिहरी बाँध आन्दोलन' के कारण भी बन गए हैं, (3) जलाशयों में तलछट जमा होने से वे बाढ़ आने का कारण बन जाते हैं, (4) बहुउद्देशीय योजनाओं के कारण भूकंप की संभावना भी बढ़ जाती है और अत्यधिक जल उपयोग से जल जनित बीमारियाँ एवं फसलों में कीटाणु-जनित बीमारियाँ और प्रदूषण फैलते हैं।


प्रश्न 9. चम्बल परियोजना क्या है? संक्षेप में वर्णन कीजिए।


उत्तर- चम्बल परियोजना- चम्बल परियोजना मध्य प्रदेश तथा राजस्थान राज्यों की संयुक्त परियोजना इसके द्वारा दोनों राज्यों की सिचाई होती है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य चम्बल नदी की द्रोणी में मृदा का संरक्षण करना है। इस योजना के अन्तर्गत चम्बल नदी पर तीन बाँध बनाये गये है। मध्य प्रदेश में गाँधी सागर बाँध तथा राजस्थान में कोटा बैराज व राणा प्रताप सागर बाँध है। इस परियोजना की सिंचाई क्षमता 5 लाख हेक्टेयर है।



दीर्घ उत्तरीय/ विश्लेषणात्मक प्रश्न


 प्रश्न 1. “पिछले कुछ वर्षों में बहुउद्देशीय परियोजनाओं और बड़े बाँध कई कारणों से परिनिरीक्षण और विरोध के विषय बन गए हैं" इस कथन को स्पष्ट कीजिए।


या


 बहुउद्देशीय परियोजनाएँ और बड़े बाँध नए पर्यावरणीय आन्दोलनों के कारण बन गए हैं। स्पष्ट कीजिए।


उत्तर-i). बहुउद्देशीय परियोजनाएं और बड़े बांध पर्यावरण आंदोलनों ;जैसे - 'नर्मदा बचाओ आंदोलन' 'टिहरी बांध आंदोलन' के कारण भी बन गए हैं।


ii). सिंचाई ने कई क्षेत्रों में फसल प्रारूप परिवर्तन कर दिया है जहां किसान जलमग्न और वाणिज्य फसलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं जिससे मृदाओं के लवणीकरण जैसे गंभीर परिस्थितिकी परिणाम हो सकते हैं।


iii). इन परियोजनाओं का विरोध मुख्य रूप से स्थानीय समुदायों के वृहद स्तर पर विस्थापन के कारण है। आमतौर पर स्थानीय लोगों को उनकी जमीन, आजीविका और संसाधनों से लगाओ एवं नियंत्रण राष्ट्र की बेहतरी के लिए कुर्बान करना पड़ता है।


iv). यह एक विडंबना ही है कि जो बांध बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाए जाते हैं उनके जलाशयों में तलछट जमा होने से वे बाढ़ आने का कारण बन जाते हैं। अत्यधिक वर्षा होने की दशा में तो बड़े बांध भी कई बार बाढ़ नियंत्रण में असफल होते हैं।


v). इन बाढ़ों से न केवल जान और माल का नुकसान होता है अपितु बड़े पैमाने पर मृदा अपरदन भी होता है।


vi). इन परियोजनाओं ने अमीर भूमि मालिकों और निर्धन भूमिहीनों में सामाजिक दूरी बढ़ाकर सामाजिक परिदृश्य बदल दिया है। बांध उसी जल के अलग-अलग उपयोग और लाभ चाहने वाले लोगों के बीच संघर्ष उत्पन्न करते हैं। गुजरात में साबरमती बेसिन में सूखे के दौरान नगरीय क्षेत्रों में अधिक जलापूर्ति देने पर परेशान किसान आंदोलन पर उतारू हो गए। बहुउद्देशीय परियोजनाओं के लागत और लाभ के बंटवारे को लेकर अंतरराज्यीय झगड़े आम होते जा रहे हैं।


प्रश्न 2. नर्मदा बचाओ आंदोलन क्या है?  टिप्पणी लिखिए।


उत्तर-                नर्मदा बचाओ आंदोलन


i).नर्मदा बचाओ आंदोलन एक गैर सरकारी संगठन (एन.जी.ओ )है जो जनजातीय लोगों, किसानों पर्यावरणविदो और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को गुजरात में नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध के विरोध में लामबंद करता है।


ii). यहां के लोगों ने सोचा कि उनकी यातनाएं व्यर्थ नहीं जाएगी, विस्थापन का शोक यह विश्वास करके स्वीकार किया कि सिंचाई के प्रसार से मालामाल हो जाएंगे।


iii). किंतु अब तीन दशक के बड़े अनुभव के बाद, जब उनकी आजीविका और अधिक जोखिम पूर्ण हो गई, पूछते जा रहे हैं-" हमें ही राष्ट्र के लिए कुर्बानी देने के लिए क्यों चुना गया है?"


iv). प्राय: रिहंद के उत्तरजीवी यू ने कहा कि उन्होंने अपने कष्टों को राष्ट्र के लिए कुर्बानी के रूप में स्वीकारा है।


v). मुख्य रूप से शुरू में यहां आंदोलन जंगलों के बांध के पानी में डूबने जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर केंद्रित था। हाल ही में इस आंदोलन का लक्ष्य बांध से विस्थापित निर्धन लोगों को सरकार से संपूर्ण पुनर्वास सुविधाएं दिलाना हो गया है।


प्रश्न 3. राजस्थान के अर्ध -शुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण किस प्रकार किया जाता है? व्याख्या कीजिए।


उत्तर- राजस्थान के अर्ध शुष्क क्षेत्रों में वर्षा का जल निम्नलिखित प्रकार से संग्रहित किया जाता है-


i). इसका आकार एक बड़े कमरे जितना हो सकता है। फलोदी में एक घर में 6.1 मीटर गहरा 4.27 मीटर लंबा और 2.44 मीटर चौड़ा टांका था।


(ii) छत से वर्षा का पानी इन नलों से होकर भूमिगत टाँका तक पहुँचता था जहाँ इसे एकत्रित किया जाता था। वर्षा का पहला जल छत और नलों को साफ करने में प्रयोग होता है और उसे संग्रहीत नहीं किया जाता। इसके बाद होने वाली वर्षा का जल संग्रह किया जाता है।


(iii) टाँका में वर्षा जल अगली वर्षा ऋतु तक संग्रहीत किया जा सकता है। यह इसे जल की कमी वाली ग्रीष्म ऋतु तक पीने का जल उपलब्ध करवाने वाला स्रोत बनाता है। वर्षा जल अथवा 'पालर पानी' जैसा कि इसे इन क्षेत्रों में पुकारा जाता है, प्राकृतिक जल का शुद्धतम रूप समझा जाता है।


iv). टांका यहां विकसित छत वर्षा जल संग्रहण तंत्र का अभिन्न हिस्सा होता है जिसे मुख्य घर या आंगन में बनाया जाता था। वे घरों की डलवा छतों से पाइप द्वारा जुड़े होते थे।


(v) कुछ घरों में तो टाँकों के साथ भूमिगत कमरे भी बनाए जाते हैं क्योंकि जल का यह स्रोत इन कमरों को भी ठंडा रखता था जिससे ग्रीष्म ऋतु में गर्मी से राहत मिलती है।


vi). राजस्थान के अर्ध शुष्क और शुष्क क्षेत्रों विशेषकर बीकानेर, फलोदी और बाड़मेर में लगभग हर घर में पीने का पानी संग्रहित करने के लिए भूमिगत टैंक अथवा 'टांका' हुआ करते थे।


प्रश्न 4. जल दुर्लभता किसे कहते हैं? एवं इसके मुख्य कारण बताइए।


उत्तर- माँग की तुलना में जल की कमी का अनुभव करना जल की दुर्लभता कहलाता है। इसके प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं-


 (i) अधिकतया जल की कमी इसके अतिशोषण, अत्यधिक प्रयोग और समाज के विभिन्न वर्गों में जल असमान वितरण के कारण होती है।


(ii) वर्षा में और मौसमी परिवर्तन के कारण जल संसाधनों की उपलब्धता में समय और स्थान के अनुसार विभिन्नता है।


(iii) उद्योगों की बढ़ती हुई संख्या के कारण अलवणीय जल संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है।


(iv) जल दुर्लभता अत्यधिक और बढ़ती जनसंख्या और उसके परिणामस्वरूप जल की बढ़ती माँग उसके असमान वितरण का परिणाम हो सकती है।


Click here 👇👇👇

👉Class 10th Social Science All Chapters Ncert Notes | कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान संपूर्ण नोट्स एनसीईआरटी👈


Disclaimer: यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है। इस Blog का उद्देश्य सामान्य जानकारी उपलब्ध कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या ब्लॉग से कोई संबंध नहीं है। यदि सम्बंध पाया गया तो यह महज एक संयोग समझा जाएगा।


दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।


👉Click here to join telegram channel👈

Post a Comment

Previous Post Next Post

Top Post Ad

Below Post Ad