RBSE Board Class 11th Hindi (Compulsory) Varshik Paper 2023 || राजस्थान बोर्ड कक्षा 11वीं हिंदी (अनिवार्य) पेपर 2023
rbse board class 11th hindi (compulsory) varshik paper 2023 download pdf || राजस्थान बोर्ड कक्षा 11वीं हिंदी (अनिवार्य) पेपर 2023
rbse board class 11th hindi (compulsory) varshik paper 2023,राजस्थान बोर्ड कक्षा 11वीं हिंदी (अनिवार्य) पेपर 2023,hindi ka paper, राजस्थान वार्षिक परीक्षा कक्षा 11 हिंदी का पेपर,कक्षा 11 हिंदी का पेपर 2023,rbse class 11 hindi ka paper 2023,राजस्थान वार्षिक परीक्षा कक्षा 11 हिंदी पेपर,class 11 hindi paper 2023,11th hindi paper 2023,class 11th hindi varshik paper, hindi paper 11th class 2023
RBSE Board Class 11th Hindi (Compulsory) Varshik Paper 2023
RBSE Board varshik exam paper time table 2022-23
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट www.Bandana classes.com पर। दोस्तों, जैसा कि आप सभी विद्यार्थियों को ज्ञात होगा कि राजस्थान बोर्ड के वार्षिक पेपर अप्रैल माह में प्रारम्भ होने वाले हैं। RBSE, अजमेर बोर्ड अप्रैल महीने में कक्षा- 9वीं और कक्षा- 11वीं की वार्षिक परीक्षा 2022-23 (annual exam) आयोजित करेगा। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हम आपको राजस्थान बोर्ड के वार्षिक परीक्षा 2023 के सभी कक्षाओं के प्रश्न पत्रों के संपूर्ण हल (full solution) उपलब्ध करवाएंगे। इसलिए यदि आप भी आरबीएसई बोर्ड, अजमेर की वार्षिक परीक्षा 2023 में बहुत अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं तो RBSE Board class 9th & Class 11th की संपूर्ण तैयारी के लिए जुड़े रहिए हमारी वेबसाइट www.Bandana classes.com से। इसके साथ ही हमारे telegram channel पर भी जुड़ जाइए जहां पर आपको सभी पेपर की pdf download करने को मिल जाएंगी।
RBSE Board Varshik Examination Time Table 2022-23
दोस्तों जैसा कि आपको यह ज्ञात होगा कि पहले ये वार्षिक परीक्षाएं 13 अप्रैल 2023 से आरंभ होने वाली थीं लेकिन बोर्ड परीक्षा 2023 के कारण राजस्थान वार्षिक परीक्षा के कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया गया है। अब ये वार्षिक परीक्षाएं (annual examination 2023) 15 अप्रैल 2023 से आरंभ होकर 27 अप्रैल 2023 के मध्य संपन्न होगी।
RBSE Board Class 9th & class 11th varshik priksha time table 2023 download PDF
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की वार्षिक परीक्षाएं 15 अप्रैल 2023 से आरंभ हो रही हैं। परीक्षा का आयोजन प्रत्येक दिन 2 पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली का समय 8:00 बजे से 11:15 बजे तक तथा द्वितीय पाली का समय दोपहर 11:30 बजे से 2:45 बजे तक होगा। याद रहे भिन्न-भिन्न जिलों के लिए भिन्न-भिन्न समय का भी निर्धारण किया गया है। इसीलिए आप सभी विद्यार्थियों से निवेदन है कि RBSE Board class 9th & class 11th yearly time table 2023 की PDF district wise (जिला स्तर) पर अवश्य देखें। एवं उसी के हिसाब से परीक्षा देने एग्जाम सेंटर पर जाएं।
Rajasthan Board examination Class 9th & Class 11th Annual time table 2023
प्रिय विद्यार्थियों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 15 अप्रैल 2023 से शुरू होंगी जो कि 27 अप्रैल 2023 को समाप्त होंगी। जो विद्यार्थी Rajasthan board, Ajmer की कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा तिथि 2023 की प्रतीक्षा कर रहे हैं, ऐसे सभी विद्यार्थीगण अब वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल (annual exam time table 2023) यहां से देख सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा को पास करने और उसमें बहुत अच्छे अंक हासिल करने के लिए यहां पर कुछ बातों का ध्यान रखने के लिए कहा गया है। यहां पर नीचे कुछ बातें बिंदुवार बताई गई हैं इन बातों का अनुसरण कर आप राजस्थान बोर्ड की कक्षा नौवीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा में बहुत अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं–
प्रमुख ध्यान देने योग्य बातें-
1.सभी विद्यार्थी अपनी सेहत का पूरा खयाल रखें।
2.कक्षा में पढ़ायें गए सभी नोट्स (notes) का ध्यान पूर्वक गहन अध्ययन करें।
3.सभी परीक्षार्थीगण शिक्षक द्वारा बताए गए महत्वपूर्ण प्रश्नों एवं उनके उत्तरों को अवश्य देखें।
4. आप सभी विद्यार्थियों को सभी विषयों के महत्वपूर्ण प्रश्न (important questions) पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
5. सभी विद्यार्थियों को परीक्षा देते समय time का विशेष ध्यान रखना होगा जिससे कि निर्धारित समय में आपका संपूर्ण प्रश्न पत्र हल हो जाए।
RBSE बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2022-23
कक्षा-11
विषय -हिंदी (अनिवार्य )
समय: 3-15 घण्टे। पूर्णांक : 80
निर्देश-
1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
2. सभी प्रश्नों के अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।
1. निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सही उत्तर दीजिए-
i) 'घर की याद' कविता में कवि ने संदेशवाहक किसे बनाया है ?
(अ) मेघ को (स) सावन को
(ब) मोर को (द) वारिश को
उत्तर- (अ) मेघ को
ii). हजारी प्रसाद द्विवेदी ने 'वाणी का डिटेक्टर' किसे कहा है ?
(अ) कबीरदास को (ब) रहीम को
(स) तुलसीदास को (द) रैहास को
उत्तर- (अ) कबीरदास को
Click here👇👇👇
👉RBSE Board Class 9th & 11th All Subjects Annual Exam Real Papers 2023 download pdf👈
iii) लार्ड कर्जन कौन था ?
(अ) वायसराय (ब) अंग्रेजी सांसद
(स) स्वतंत्रता सेनानी (द) प्रधानमंत्री
उत्तर- (अ) वायसराय
iv) 'गजल' शीर्षक कविता में क्या संदेश दिया गया है?
(अ) मित्रता रखने का (ब) आस्तिक बनने का
(स) जन जागृति का (द) समाज सेवा का
उत्तर-
v). 'नमक का दरोगा' कहानी के अंत में किसकी विजय दिखाई गई है ?
(अ) धन पर धर्म की (ब) पद पर धन की
(स) धन पर प्रतिष्ठा. की (द) ईमानदारी पर धन की
उत्तर- (अ) धन पर धर्म की
vi). मुंशी प्रेमचन्द्र का जन्म कब हुआ था ?
(अ.) सन् 1875 में (ब) सन् 1880 में
(स) सन् 1885 में। ( द) सन् 1890 में
उत्तर- (ब) सन् 1880 में
vii). कबीर की भाषा क्या कहलाती है ?
(अ) ब्रज भाषा (ब) अवधी भाषा
(स) सधुक्कड़ी भाषा (द) तत्सम प्रधान भाषा
उत्तर- (स) सधुक्कड़ी भाषा
प्रश्न 2. निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(i)प्रकृति का सुकुमार कवि ….....को कहा जाता है । उत्तर- सुमित्रानंदन पंत
(ii) संत कवि……….. मीराबाई के गुरू माने जाते हैं।
उत्तर- रैदास
(iii) रेगिस्तान में वर्षा मापने के……….. शब्द का उपयोग किया जाता है।
उत्तर- रेजा
(iv) 'अनुशासन' शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
उत्तर- अनु + शासन
(v) राजस्थानी महिलाओं के लोकनृत्य को…..... कहा जाता है।
उत्तर- घूमर
(vi) 'पथिक' शीर्षक कविता के रचयिता………. है।
उत्तर- रामनरेश त्रिपाठी
(vii) टी. बी. धारावाहिक के लिए जो संवाद युक्त कथानक लिखा जाता है, उसे…………. कहते हैं। उत्तर-
प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों में से 'सत्य/असत्य' कथन छाँटकर उनके सम्मुख लिखिए-
(i) 'जामुन का पेड़' एक नाट्य विधा है।
उत्तर- असत्य
(ii) 'घर की याद' कविता में घर का मर्म उद्घाटित है। उत्तर- सत्य
(iii) टेलीविजन जनसंचार का एक मात्र साधन है। उत्तर- असत्य
(iv) पीपर, पाथर, पूजन में उपमा अलंकार है।
उत्तर- असत्य
(v) संचार शब्द की उत्पत्ति 'चर' धातु से हुई है।
उत्तर- सत्य
(vi) नीरजा एवं यामा महादेवी वर्मा जी की रचना है।
उत्तर- सत्य
(vii) गोदान मुंशी प्रेमचंद जी की रचना है।
उत्तर- सत्य
प्रश्न 4. निम्नलिखित अति-लघुउत्तरीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) 'न हो कमीज तो पाँवों से पेट ढंक लेंगे।' ऐसा कौन लोग सोचते हैं?
उत्तर- शोषण सहन करने वाले
(ii) राजस्थान में कुई किसे कहते हैं?
उत्तर- छोटे कुएँ को
(iii) किन्हीं दो शास्त्रीय नृत्यों के नाम लिखिए।
उत्तर- कथकली, कत्थक
(iv) साकेत कृति के रचनाकार कौन हैं?
उत्तर- मैथिलीशरण गुप्त।
(v) कवि दुष्यंत कुमार का अन्तिम लक्ष्य क्या था?
उत्तर- समाज में समानता।
(vi) खड़िया पट्टी की क्या खासियत है? बताइए।
उत्तर- वर्षा के जल को गहरे खारे भूजल तक जाकर मिलने से रोकती है।
(vii) बंशीधर के पिता का क्या नाम था ?
उत्तर- बृद्ध मुंशी
प्रश्न 5. निम्नलिखित लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) 'जामुन का पेड़' 'पाठ में सरकार के किन-किन विभागों की चर्चा की गई है? पाठ से उनके कार्य के बारे में क्या आशय निकलता है?
उत्तर- एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट जो कृषि विभाग होने के नाते फ़सल और पैदावार आदि की व्यवस्था देखता है। पुलिस विभाग कानून-व्यवस्था देखने का दावा करता है। मेडिकल डिपार्टमेंट जो रोगियों और बीमारों का इलाज करता है। कल्चरल डिपार्टमेंट जो कि सांस्कृतिक मामलों से संबंध रखता है; कवि, कलाकार, चित्रकार आदि को प्रोत्साहन देता है।
(ii) लोग मीरा को बाबरी क्यों कह कर पुकारते हैं?
उत्तर- वह अपने कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए उनकी मूर्ति के आगे नृत्य करती रहती है। संतों के मध्य बैठना मीरा को अच्छा लगता है।
(iii) शब्द शक्ति किसे कहते हैं? शब्द शक्तियों के नाम लिखिए।
उत्तर- शब्द की अभिव्यंज शक्ति।
(iv) मियाँ नसीरुद्दीन को "नानवाईयों का मसीहा" क्यों कहा जाता है? उचित कारण बताइए।
उत्तर- उसकी मसीहाई अंदाज़ और सर्वश्रेष्ठता के कारण ही उसे नानबाइयों का मसीहा कहा जाता है।
(v) "रह-रह कर आँखों में चुभती वह" किसान की आँखों में कौन-सी बात रह-रह कर चुभती है?
उत्तर- बैलों की जोड़ी
(vi) "लड़कियाँ हैं, वह घास-फूस की तरह बढ़ती चली जाती हैं।" यह वाक्य समाज में लड़कियों की किस वास्तविकता को दर्शाता है?
उत्तर- यह कथन समाज में लड़कियों की उपेक्षित स्थिति को दर्शाता है।
(vii) जल संकट के समय "राजस्थान की रजत बूदें" पाठ आपकी कैसे मदद कर सकता है?
उत्तर- हमें जल प्राप्ति के अन्य स्तोत्र और पानी के उचित उपयोग पर विचार करने में मदद करता है।
प्रश्न 6. निम्नलिखित निबन्धात्मक प्रश्नों के उत्तर विस्तार से दीजिए-
(i) 'नमक का दरोगा' कहानी के प्रमुख पात्र वंशीधर के चरित्र की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
अथवा
निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर टिप्पणी लिखिए-
1. फीचर 2. आलेख 3. ज्ञापन 4. प्रेस विज्ञाप्ति-
उत्तर- 'नमक का दरोगा' कहानी के प्रमुख पात्र वंशीधर के चरित्र की प्रमुख विशेषताएं- वंशीधर एक ईमानदार, दृढ़-निश्चयी, कर्मठ और कर्तव्यपरायण व्यक्ति है। उन्हें अपने कार्य से बहुत लगाव हैं। वे आदर्शों को मानने वाले व्यक्ति हैं। उनके आदर्श इतने उच्च हैं कि उन्हें पैसों का लालच भी अपने कर्तव्य पथ से डिगा नहीं पाता है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि वंशीधर में वह सारे गुण हैं जोकि एक उच्च आदर्श एवं सत्यवादी व्यक्ति में होने चाहिए।
(ii) मरुभूमि में पाई जाने वाली खड़िया पट्टी और रेजाणी पानी में क्या सम्बन्ध है ? स्पष्ट कीजिए।
अथवा
प्रिंट मीडिया की विशेषताओं व कमियों का संक्षिप्त में वर्णन कीजिए।
उत्तर- मरुभूमि के भीतर खड़िया की पट्टी को खोजना और उसे सतह के पानी को ऊपर लाना बड़ा दुर्गम कार्य है।
(iii) निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 400 शब्दों में निबंध लिखिए–
(अ) 'मोबाइल फोन वरदान या अभिशाप
(ब) राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका ।
(स) कोरोना वायरस : 21वीं सदी की महामारी।
(द) बेरोजगारी : समस्या और समाधान ।
उत्तर- बेरोजगारी : समस्या और समाधान
1.प्रस्तावना -आज अनेक समस्या भारत के विकास में बाधा उत्पन्न कर रही हैं। बेरोजगारी की समस्या इसमें से एक है हर वर्ग का युवक इस समस्या से जूझ रहा है। बेरोजगारी वर्तमान समय में भारत देश की सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरी है। इसके फलस्वरूप देश में आतंकवादी घटनाएं, लूटपाट एवं जघन्य अपराध जैसी घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ी है।
2. बेरोजगारी का अर्थ-जब कोई योग्य तथा काम करने का इच्छुक व्यक्ति काम मांगे और उसे काम ना मिल सके अथवा जो अनपढ़ और अप्रशिक्षित है । वह भी काम के अभाव में बेकार हैं तो उसे बेरोजगारी कहते हैं।
कुछ बेरोजगार काम करने तो लगे हैं लेकिन वह अपनी योग्यता से बहुत कम धन कमा पाते हैं इसलिए वह स्वयं को बेरोजगार ही मानते हैं बेरोजगारी के कारण देश का आर्थिक विकास रुक जाता है। एक सर्वेक्षण के अनुसार यह संख्या वर्ष 1985 में 3 करोड़ से अधिक थी जबकि एक अनुमान के अनुसार प्रत्येक वर्ष यह संख्या लगभग 70 लाख की गति से बढ़ रही है
3. बेरोजगारी के कारण- बेरोजगारी के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं-
i). जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि होना ।
ii). कुटीर उद्योगों की उपेक्षा करने से बेरोजगारी बढ़ी है।
iii). शिक्षा प्रणाली में व्यावहारिक शिक्षा के स्थान पर
सैद्धांतिक शिक्षा को अधिक महत्व दिया जाना।
iv). भारतीय कृषि की दशा अत्यन्त पिछड़ी होने के कारण कृषि क्षेत्र में भी बेरोजगारी का बढ़ना।
v). देश के प्राकृतिक संसाधनों का पूरी तरह से उपयोग नहीं करना।
4. बेरोजगारी कम करने के उपाय -
बेरोजगारी कम करने के लिए निम्नलिखित उपाय अपनाए जाने चाहिए।
i). जनता को शिक्षित कर जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाना।
ii). कुटीर उद्योगों की दशा सुधारने पर जोर देना।
iii). शिक्षा प्रणाली में व्यापक परिवर्तन तथा सुधार करना। वर्तमान शिक्षा में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ रोजगार उन्मुख ज्ञान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
iv). देश में विशाल उद्योगों की अपेक्षा लघु उद्योगों पर अधिक ध्यान देना। मुख्य उद्योगों के साथ- साथ सहायक उद्योगों का भी विकास करना।
v). सरकार द्वारा कृषि को विशेष प्रोत्साहन एवं सुविधाएं देना, जिससे युवा गांवों को छोड़कर शहरों की ओर ना जाए।
5. बेरोजगारी के दुष्प्रभाव- बेरोजगारी अपने आप में एक समस्या होने के साथ-साथ अनेक सामाजिक समस्याओं को भी जन्म देती है। उन्हें यदि बेरोजगारी के दुष्परिणाम अथवा दुष्प्रभाव कहे, तो अनुचित नहीं होगा। बेरोजगारी के कारण निर्धनता मैं वृद्धि होती है तथा भुखमरी की समस्या उत्पन्न होती है। बेरोजगारी के कारण मानसिक अशांति की स्थिति में लोगों के चोरी, डकैती, हिस्सा, अपराध, हत्या आदि की ओर प्रवृत्त होने की पूरी संभावना बनी रहती है। अपराध एवं हिस्सा में हो रही वृद्धि का सबसे बड़ा कारण रोजगारी ही है। कई बार तो बेरोजगारी की भयावह इससे तंग आकर लोग आत्महत्या भी कर बैठते हैं।
6. उपसंहार- बेरोजगारी किसी भी देश के लिए एक अभिशाप से कम नहीं है। इसके कारण नागरिकों का जीवन स्तर बुरी तरह से प्रभावित होता है तथा देश की आर्थिक वृद्धि प्रभावित होती है, इसलिए सरकार तथा सक्षम निजी संस्थाओं द्वारा इस समस्या को हल करने लिए ठोस कदम उठाएं जाने की तत्काल आवश्यकता है।
(iv) राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या के नाम कनिष्क लिपिक पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन-पत्र लिखिए ।
Click here👇👇👇
👉RBSE Board Class 9th & 11th All Subjects Annual Exam Real Papers 2023 download pdf👈
दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।
👉Click here to join telegram channel👈
Post a Comment