महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय | Mahendra Singh Dhoni Ka Jivan Parichay
dhoni biography in hindi / महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट www.Bandana classes.com पर । आज की पोस्ट में हम आपको " प्रसिद्ध क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय | Mahendra Singh Dhoni Ka Jivan Parichay " के बारे में बताएंगे तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए।
Table of Contents
1.परिचय
2.आरम्भिक जीवन
3.घरेलू क्रिकेट करियर
4.अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर
4.1 टी 20 मैच
4.2 वन डे मैच
4.3 टेस्ट मैच
5.प्रमुख उपलब्धियां
6.पुरस्कार
7.विवाह
8.धोनी के बारे में रोचक तथ्य
9.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
10.Frequently Asked Questions
धोनी बायोग्राफी इन हिंदी
परिचय
महेंद्र सिंह धोनी, क्रिकेट जगत का एक ऐसा चमकता सितारा जिसने भारतीय क्रिकेट को सफलता के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का अब तक का सबसे सफल कप्तान कहा जा सकता है. धोनी, जिसने भारतीय क्रिकेट टीम को पहला अंतर्राष्ट्रीय टी 20 वर्ल्ड कप जिताया तथा वर्ष 2011 में भारत देश को वन डे क्रिकेट का वर्ल्ड कप भी जिताया. यहीं कारण है कि धोनी को भारतीय क्रिकेट का अब तक का सबसे सफल कप्तान कहते हैं. 'कैप्टन कूल' के नाम से प्रसिद्द धोनी आज भी देश - विदेश में अपने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज करते हैं. धोनी का 'हेलीकाप्टर शॉट' आज भी क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच एवं उत्साह से भर देता है. धोनी, जिन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का संकट मोचक भी कहा जाता था जो अक्सर बड़े एवं दबाव पूर्ण मैच में खुद मैच को जिताने की जिम्मेदारी उठाते थे. धोनी, जिनके हेयर स्टाइल की पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख एवं राष्ट्रपति जनरल परवेज मुसर्रफ ने भी खूब तारीफ की थी. धोनी, एक ऐसा नाम जिनसे शादी करना हिंदुस्तान की लाखों लड़कियों का ख्वाब हुआ करता था. धोनी, जिनके शांत एवं सुशील स्वाभाव की प्रंशसा विपक्षी टीम के खिलाड़ी भी करते थे. क्रिकेट जगत के ऐसे ही महान, शांत स्वभाव के धनी एवं मैच फिनिशर कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के बारे में इस ब्लॉग में हम लोग उनके बारे में विस्तार से जानेंगे.
आरम्भिक जीवन
क्रिकेट के इस चमकते सितारे महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई सन 1981 को झारखण्ड राज्य के रांची शहर में हुआ था. धोनी का परिवार एक मध्यमवर्गीय परिवार है. इनके पिता का नाम पान सिंह धोनी एवं माता का नाम देवकी धोनी है. धोनी के एक बड़े भाई एवं एक बहन है जिनके नाम क्रमशः नरेंद्र सिंह एवं जयंती हैं. धोनी के पिता पान सिंह धोनी रांची में एक स्टील बनाने वाली कंपनी में कार्य करते थे. धोनी की प्रारंभिक शिक्षा रांची के जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से हुई.
घरेलू क्रिकेट करियर
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत सन 1995 -98 के दरम्यान कमांडो क्रिकेट क्लब से की जहाँ पर इन्होनें अपनी विकेट कीपिंग से सभी का दिल जीत लिया. इसके पश्चात इन्हें सन 1997 - 98 सत्र के लिए अंडर - 16 चैंपियनशिप के लिए चयनित किया गया जहाँ पर धोनी ने अपने क्रिकेट कौशल एवं बेहतरीन प्रदर्शन से सबको आश्चर्यचकित कर दिया और साबित कर दिया कि वे क्रिकेट में अपने करियर के प्रति कितने गंभीर हैं? इसके बाद धोनी का चयन वर्ष 1998 में बिहार की ओर से अंडर -19 क्रिकेट टीम में हुआ. धोनी के लगातार अच्छे प्रदर्शन से उनका चयन वर्ष 1999 - 2000 में बिहार की रणजी टीम में हुआ. इसके बाद तो धोनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और इसके बाद उन्होंने दिलीप ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी एवं भारतीय क्रिकेट की "ए टीम" में अपनी जगह बनायीं और लगातार अच्छी क्रिकेट खेली. इसके बाद वह खूबसूरत पल भी आया जिसका धोनी वर्षों से इंतजार कर रहे थे वो पल था जब धोनी का भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चयन हो गया.
अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर
धोनी का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर बहुत ही शानदार रहा है जिसके बारे में आपको नीचे बताया गया है.
> धोनी ने टेस्ट मैच में अपने पदार्पण 2 दिसंबर सन 2004 को श्रीलंका के विरुद्ध किया था.
> धोनी ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय वन डे मैच 23 दिसंबर सन 2004 को बांग्लादेश के विरुद्ध खेला था.
> धोनी ने अपना पहला टी 20 मैच 1 दिसंबर सन 2006 को दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ खेला था.
टी 20 मैच
टी 20 में धोनी ने कुल 98 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. धोनी ने टी 20 मैच में 37.60 के औसत से कुल 1617 रन बनाये हैं. इस दरम्यान उन्होंने 57 कैच पकड़े हैं तथा 34 स्टंपिंग की हैं. टी 20 मैच में धोनी ने सर्वाधिक 56 रन बनाये हैं. टी 20 का पहला वर्ल्ड कप भारत को जिताने का श्रेय भी धोनी को ही जाता हैं जिनकी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहला टी 20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया.
वन डे मैच
धोनी ने कुल 350 अंतर्राष्ट्रीय वन डे मैच खेले हैं जिसमें कुल मिलकर उनकी 297 पारियां सम्मिलित हैं. धोनी ने वन डे मैचों में कुल 10773 रन बनाये हैं जो यह दर्शाता हैं कि वह कितने उत्कृष्ट बल्लेबाज एवं विकेटकीपर थे. इस दौरान धोनी ने 321 कैच पकड़े हैं एवं 123 स्टंपिंग भी की हैं. धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय मैचों में 10 शतक एवं 73 अर्धशतक अपने नाम किये हैं जो उनके महान बल्लेबाज होने का प्रमाण देता है. धोनी का एक दिवसीय मैचों में उच्चतम स्कोर 183 रन का है जो उन्होंने सन 2005 में श्रीलंका के विरुद्ध बनाये थे.
टेस्ट मैच
धोनी ने कुल 90 अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 38.09 के औसत से 4876 रन बनाये हैं. अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच में उन्होंने 6 शतक एवं 33 अर्धशतक बनाये हैं. इस दौरान उन्होंने 256 कैच पकड़े हैं. टेस्ट मैच में उन्होंने एक पारी में सर्वाधिक 224 रन बनाये हैं.
प्रमुख उपलब्धियां
> सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम हैं जिन्होंने 332 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है.
> धोनी एक मात्र ऐसे सफल कप्तान हैं जिन्होंने ICC की सभी तीन ट्रॉफी अपने नाम की हैं. धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने वर्ल्ड टी 20 विश्व कप (2007), वन डे विश्व कप (2011) एवं चैंपियंस ट्रॉफी (2013) में जीत हासिल की हैं.
> धोनी टी 20 में सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने टीम इंडिया की तरफ से 98 टी 20 मैच खेले हैं.
> धोनी के नाम भारत की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट मैच (60) , एक दिवसीय मैच (200) तथा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय (72) मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड हैं.
> धोनी को भारतीय क्रिकेट का सबसे सफल कप्तान भी कहा जाता हैं क्योंकि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 41 टी 20 , 110 एक दिवसीय एवं 27 टेस्ट अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जीते हैं.
> एक दिवसीय मैचों में सर्वाधिक स्टंपिंग का रिकॉर्ड 123 धोनी के नाम पर ही हैं.
> एक दिवसीय मैचों में किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक 183 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड धोनी के नाम पर हैं जो उन्होंने सन 2005 में श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में बनाये थे.
> अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक छक्के (204) लगाने का विश्व रिकॉर्ड धोनी के नाम पर ही हैं.
> एक दिवसीय मैचों में सबसे ज्यादा नॉट आउट रहने का विश्व रिकॉर्ड - 84
> धोनी विश्व के एक मात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने सर्वाधिक 255 टी 20 मैचों में कप्तानी की हैं तथा उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 150 अंतर्राष्ट्रीय टी 20 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया हैं
> वर्ष 2010 तथा 2016 का एशिया कप भी टीम इंडिया ने धोनी की सफल कप्तानी में ही जीता था.
पुरस्कार
भारतीय क्रिकेट के इस चमकते सितारे को वर्ष 2007 भारत देश के सर्वोच्च खेल पुरुस्कार सम्मान 'राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था.
विवाह
क्रिकेट की पिच पर बड़े - बड़े बल्लेबाजों को आउट करने वाला यह महान खिलाड़ी खुद साक्षी सिंह रावत से क्लीन बोल्ड हो गया. साक्षी रावत, धोनी की स्कूल में साथ पढ़ने वाली मित्र थी जिनके साथ धोनी ने विवाह करने का निश्चय किया और 4 जुलाई 2010 को धोनी और साक्षी दोनों ही विवाह रुपी पवित्र बंधन में बंध गए. साक्षी सिंह रावत देहरादून की रहने वाली हैं. धोनी की एक बेटी भी है जिसका नाम जीवा है जिसका जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था. धोनी और साक्षी का वैवाहिक रिश्ता भी खूब सुखमय है और दोनों ही एक - दूसरे का बहुत ही ख्याल रखते हैं.
धोनी के बारे में रोचक तथ्य
>आपको यह जानकर हैरानी होगी कि धोनी का पहला प्यार क्रिकेट नहीं बल्कि फुटबॉल था और स्कूल के दिनों में वे अपनी स्कूल टीम में फुटबॉल के गोलकीपर हुआ करते थे.
> धोनी अपने लम्बे बालों के लिए भी काफी सुर्खियों में रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति एवं सेना प्रमुख जनरल परवेज मुसर्रफ उनके लम्बे बालों के दीवाने थे.
> धोनी को क्रिकेट के अतिरिक्त मोटर रेसिंग का भी बहुत शौक है.
> धोनी को वर्ष 2011 में भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल भी बनाया गया था.
> धोनी बाइक्स के भी बहुत शौकीन हैं उनके पास बहुत सारी हाई स्पीड बाइक्स हैं जिस पर यदा - कदा सवारी करते धोनी रांची की सड़कों पर दिख जाते हैं.
धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (धोनी के जीवन पर बनी फिल्म)
धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित एक फिल्म है जिसमें धोनी का किरदार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था. यह एक बायोपिक फिल्म थी. यह फिल्म वर्ष 2016 में सिनेमाघरों में आयी थी. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसके अतिरिक्त धोनी ने कई विज्ञापनों में भी काम किया है तथा कई रियल्टी शो का भी वे हिस्सा रह चुके हैं.
Frequently Asked Questions
1. महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किस टीम की ओर से खेलते हैं?
उत्तर-महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की ओर से खेलते हैं।
2. महेंद्र सिंह धोनी के माता- पिता का क्या नाम है?
उत्तर- महेंद्र सिंह धोनी के पिता का नाम पान सिंह धोनी एवं माता का नाम देवकी धोनी है।
3. महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का क्या नाम है?
उत्तर-महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का नाम साक्षी सिंह रावत है।
4. महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास कब लिया?
उत्तर- 15 अगस्त 2020 को महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।
5. महेंद्र सिंह धोनी का जन्म कब एवं कहां हुआ था?
उत्तर-महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई सन 1981 को झारखण्ड राज्य के रांची शहर में हुआ था।
6. धोनी ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय वन डे मैच कब एवं किसके विरुद्ध खेला था?
उत्तर- धोनी ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय वन डे मैच 23 दिसंबर सन 2004 को बांग्लादेश के विरुद्ध खेला था।
Disclaimer: यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है। इस Blog का उद्देश्य सामान्य जानकारी उपलब्ध कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या ब्लॉग से कोई संबंध नहीं है। यदि सम्बंध पाया गया तो यह महज एक संयोग समझा जाएगा।
दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।
👉Click here to join telegram channel👈
Post a Comment