ad13

रसखान का जीवन परिचय/ raskhan ka jivan Parichay

रसखान का जीवन परिचय/ raskhan ka jivan Parichay

रसखान, रसखान जी का जीवन परिचय, रसखान जी की जीवनी, रसखान की जीवनी, रसखान का जीवन, हिन्दी कवि रसखान, Rashkhan ka jivan parichay, biography raskhan, रसखान का जीवन परिचय, रसखान की जीवनी, रसखान की रचनाएं

रसखान, रसखान जी का जीवन परिचय, रसखान जी की जीवनी, रसखान की जीवनी, रसखान का जीवन, हिन्दी कवि रसखान, Rashkhan ka jivan parichay, biography raskhan, raskhan ki Rachnaye,रसखान का जीवन परिचय - साहित्यिक परिचय, रचनाएं एवं भाषा शैली


Raskhan ka jivan Parichay aiwam Sahitya Rachna


Raskhan ki jivani


रसखान का जीवन परिचय - साहित्यिक परिचय, रचनाएं एवं भाषा शैली


Raskhan ka jivan Parichay Hindi


नमस्कार दोस्तों ! स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट bandana Classes.com पर . दोस्तों आज की पोस्ट में हम चर्चा करने जा रहे हैं, हिंदी साहित्य जगत में सुजान रसखान,  एवं प्रेम वाटिका की रचना करने वाले प्रमुख साहित्यकार , कवि माने जाने वाले रसखान की। दोस्तों यह किसने सोचा था कि सैयद इब्राहिम नाम का एक मुसलमान युवक आगे चलकर रसखान के नाम से प्रसिद्ध होगा और श्री कृष्ण भगवान की भक्ति का ऐसा रस आम जनमानस में घोलेगा की जन-जन उसकी रचनाओं का दीवाना हो जाएगा जी हां आज हम अपने पोस्ट में हिंदी साहित्य के ऐसे ही महान कवि एवं बृज भाषा के महान साहित्यकार, महान कृष्ण भक्त रसखान जी के जीवन परिचय एवं साहित्यिक परिचय के बारे में आप लोगों को बताने जा रहे हैं।दोस्तों रसखान एक ऐसा नाम जिसे कृष्णभक्ति का पर्याय माना जाता है। दोस्तों जब जब प्रभु श्री कृष्ण का नाम लिया जाएगा तब तब रसखान जी का नाम भी सदैव समाज याद करेगा। दोस्तों यह किसने सोचा था कि दिल्ली में जन्मा एक नन्हा सा बालक सुजान रसखान एवं प्रेम वाटिका जैसे महत्वपूर्ण कृतियों की रचना करेगा? ना ही यह किसी ने  सोचा होगा कि दिल्ली की माटी से निकला एक लाल जिसने भगवान श्री कृष्ण की भक्ति को जन-जन तक पहुंचाया, एक दिन हिंदी साहित्य का एक चमकता सितारा बनेगा।  कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत महान कवि रसखान का नाम साहित्य जगत में बहुत ही आदर और सम्मान से लिया जाता है। रसखान हिंदी साहित्य का एक चमकता सितारा, जिन्हें हिंदी के श्रेष्ठतम लेखकों में गिना जाता है। रसखान एक ऐसा नाम जिसने अपनी कलम से हिंदी साहित्य जगत में क्रांति  ला दी। रसखान एक ऐसा नाम - जिसे हिंदी साहित्य में सुजान रसखान एवं प्रेम वाटिका जैसी श्रेष्ठ रचना के लिए जाना जाता है. महान कृष्ण भक्त श्रेष्ठ साहित्यकार , श्रेष्ठतम कवि रसखान जी को यदि हिंदी साहित्य का महान साहित्यकार भी कहा जाये तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी. रसखान - एक ऐसा नाम जिसने हिंदी साहित्य की दिशा और दशा को बदलने का कार्य किया. यदि रसखान जी को हिंदी साहित्य का कोहिनूर हीरा भी कहा जाये तो इसमें कोई विवाद नहीं होगा क्योंकि उन्होनें हिंदी साहित्य के क्षेत्र में एक ऐसा नया कीर्तिमान स्थापित किया जिसे युगों - युगों तक हिंदी साहित्य में याद रखा जायेगा. रसखान जी ने हिंदी साहित्य के क्षेत्र में कुछ ऐसे नए मानदंड और आयाम स्थापित कर दिए हैं  जिन्हें हिंदी साहित्य जगत में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा. दोस्तों यद्यपि रसखान जी आज हम लोगों के बीच में नहीं है लेकिन उनकी रचनाएं, काव्य- कृतियां विश्व भर के साहित्य प्रेमियों के हृदय में हमेशा जीवंत रहेंगी।तो दोस्तों ऐसे ही एक महान व्यक्तित्व के बारे में हम लोग आज जानेगे तो दोस्तों यदि आपको ये पोस्ट पसंद आये तो इसे अधिक से अधिक अपने दोस्तों में जरूर शेयर करिएगा.


 

दोस्तों यह तो सभी जानते हैं कि जब जब भगवान श्री कृष्ण की भक्ति की रचनाओं की बात होगी उस समय सबसे पहले जो नाम सबसे अगर पंक्ति में होगा वह नाम होगा महाकवि , महान रचनाकार एवं सुजान रसखान, प्रेम वाटिका के रचयिता  महान कवि रसखान जी। रसखान जी एक ऐसा नाम जिसने अपनी रचनाओं एवं कविताओं से भगवान श्री कृष्ण का मन की भक्ति का ऐसा रस आम जनमानस में घोला कि आज भगवान श्रीकृष्ण की रसमयी काव्य धारा केवल हिंदुस्तान में ही नहीं अपितु समस्त विश्व में बह रही है। प्यारे दोस्तों यदि भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र एवं उनके महान कार्यों का वर्णन किसी कवि ने बहुत ही अच्छे ढंग से किया है तो उस कवि का नाम है- रसखान। यदि आज संपूर्ण विश्व में भगवान श्री कृष्ण की रसमयी काव्यधारा बह रही है तो उसका पहला श्रेय महाकवि रसखान जी को ही जाता है। आज समस्त विश्व में भगवान श्री कृष्ण की रचनाएं और साहित्य घर-घर में पढ़े जाते हैं तो इसके पीछे रसखान जी की रचनाएं हैं। दोस्तों रसखान जी द्वारा रचित भगवान श्री कृष्ण जी की रचनाएं इतनी अलौकिक और अनुपम है कि यदि आप उनकी रचनाओं को पढ़ते हैं  तो आप भी भगवान कृष्ण की काव्य रचनाओं में डूब जाएंगे। दोस्तों भगवान श्रीकृष्ण , कन्हैया  के ऐसे महान भक्त रसखान जी के बारे में हम लोग आज विस्तार से जानेंगे। दोस्तों यदि यह पोस्ट आप लोगों को पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों में अधिक से अधिक शेयर करिएगा।



जीवन परिचय  (Jivan Parichay)


रसखान


संक्षिप्त परिचय



नाम

रसखान [मूल नाम-    सैयद इब्राहिम]

जन्म

सन 1533 ईस्वी में।

जन्म स्थान

दिल्ली राज्य।

मृत्यु

सन 1618 ईस्वी में।

मृत्यु स्थल

ब्रज

भक्ति

  कृष्ण भक्ति

गुरु का नाम

गोस्वामी विट्ठलदास

उपलब्धि

'रसखान' संज्ञा की उपाधि

रचनाएं

'सुजान रसखान', 'प्रेम वाटिका'

भाषा

ब्रज भाषा



साहित्य में योगदान

कृष्ण भक्ति का काव्य में अत्यंत मार्मिक चित्रण।

रस

भक्ति, श्रृंगार रस



रसखान कौन थे?


रसखान कृष्ण भक्त कवि तिरस्कार रीतिकाल के कवियों में सबसे प्रसिद्ध कृष्ण भक्त कवि थे उन्हें रस का खान कहा जाता था। रसखान का पूरा नाम सैयद इब्राहिम रसखान था। उनकी अधिकतम रचनाएं कृष्ण के श्रृंगार और भक्ति में होती थी। उनकी रचनाओं में भक्ति और श्रृंगार रस दोनों कूट-कूट कर भरे होते थे। 



जीवन परिचय- हिंदी साहित्य और बृज-भाषा प्रेमी कृष्णभक्त मुसलमान कवियों में रसखान अग्रगण्य हैं। विद्वानों द्वारा इनका मूल नाम सैयद इब्राहिम माना जाता है। इनका जन्म 1533 ईस्वी में दिल्ली में हुआ माना जाता है। इनका जीवन वृत्त अभी भी अंधकार में है अर्थात् विद्वानों के बीच इनके जन्म के संबंध में अभी भी मतभेद हैं। इनके द्वारा रचित ग्रंथ प्रेम वाटिका से प्राप्त संकेत के आधार पर इनका संबंध दिल्ली राजवंश से माना जाता है। रसखान रात दिन श्री कृष्ण भक्ति में तल्लीन रहते थे।


इन्होंने गोवर्धन धाम अर्थात् गोकुल में जाकर अपना जीवन श्री कृष्ण के भजन कीर्तन में लगा दिया। ऐसा कहा जाता है कि इनकी कृष्ण भक्ति से प्रभावित होकर गोस्वामी विट्ठलनाथ जी ने इन्हें अपना शिष्य बना लिया। इन्होंने गोस्वामी विट्ठलनाथ जी से बल्लभ संप्रदाय के अंतर्गत पुष्टिमार्ग की दीक्षा ली थी।



वैष्णव धर्म में दीक्षा लेने पर इनका लौकिक प्रेम अलौकिक प्रेम में बदल गया और रसखान श्री कृष्ण के अनन्य भक्त बन गए। ऐसी मान्यता है कि 'प्रेम वाटिका' (1614 ई०) इनकी अंतिम काव्य कृति है। संभवत: इस रचना के कुछ वर्ष बाद 1618 ई० में इनकी मृत्यु हो गई।



साहित्यिक परिचय- रसखान ने श्रीकृष्ण की भक्ति में पूर्ण रुप से अनुरक्त होकर अपने काव्य का सृजन किया। अरबी और फारसी भाषा पर इनकी बहुत अच्छी पकड़ थी। काव्य और पिंगलशास्त्र का भी इन्होंने गहन अध्ययन किया। वे अत्यंत भावुक प्रवृत्ति के थे। संयोग और वियोग दोनों पक्षों की अभिव्यक्ति इनके काव्य में देखने को मिलती है। कृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम ने ही इन्हें कवि के रूप में पहचान दिलाई। इन्होंने पूर्णरूपेण समर्पित होकर कृष्ण के बाल रूप एवं यौवन के मोहक रूपों पर अनेक कविताएं लिखी हैं। काव्य में जितने भी सौन्दर्य, गुण होते हैं, उनका प्रयोग इन्होंने अपनी कविताओं में किया है। सरसता, सरलता एवं माधुर्य इनके काव्य की विशेषताएं हैं।



रचनाएं- रसखान द्वारा रचित दो ही रचनाएं उपलब्ध है-



1. सुजान रसखान- इसमें कवित्व, दोहा, सोरठा और सवैये हैं, यह 139 शब्दों का संग्रह है। यह भक्ति और प्रेम विषय पर मुक्त काव्य है।


2. प्रेमवाटिका- इसमें केवल 25 दोहे हैं। इस रचना में प्रेम रस का पूर्ण परिपाक हुआ है। रसखान की समग्र रचनाएं कृष्ण भक्ति एवं बृज प्रेम में लिप्त हैं।



भाषा शैली- इनकी कविता में जनसाधारण योग्य ब्रज भाषा का ही प्रयोग हुआ है। इनके काव्य में भाषा का स्वरूप अत्यंत सरल व सहज है। अनेक स्थानों पर प्रचलित मुहावरों का प्रयोग इनकी रचनाओं में मिलता है। दोहा, कवित्व और सवैया तीनों छंदों पर इनका पूर्ण अधिकार था। रसखान के सवैये आज भी कृष्ण भक्तों के लिए कंठहार बने हुए हैं। अलंकारों के प्रयोग से भाषा का सौंदर्य और भी बढ़ गया है। रसखान ने अपने काव्य में सरल और परिमार्जित शैली का प्रयोग किया है।



हिंदी साहित्य में स्थान- कृष्णभक्ति कवियों में रसखान का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। वे अपने प्रेम की तन्मयता, भाव- विहृलता और आसक्ति के उल्लास के लिए जितने प्रसिद्ध हैं, उतने ही अपनी भाषा की मार्मिकता, शब्दों के चयन और व्यंजक शैली के लिए। उनका स्थान कृष्ण भक्त कवियों में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इनकी भक्ति ह्रदय की मुक्त साधना है और इनका श्रृंगार वर्णन भावुक हृदय की उन्मुक्त अभिव्यक्ति है। इनके काव्य इनके स्वच्छंद मन के सहज उद्गार हैं।

👉कबीर दास का जीवन परिचय  

रसखान नाम कैसे पड़ा?


रसखान के नाम को लेकर भी अलग-अलग मत प्रचलित हैं। हजारी प्रसाद द्विवेदी जी ने अपनी रचनाओं में रसखान के दो नाम सैयद इब्राहिम और सुजान रसखान लिखे हैं। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि उन्होंने अपनी रचनाओं में उपयोग करने के लिए अपना नाम रसखान रख लिया था। राजा महाराजाओं के समय अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के कारण खां की उपाधि दी जाती है।


रसखान की मृत्यु


वर्ष 1628 में ब्रजभूमि में इनकी मृत्यु हुई। मथुरा जिले में महाबन में इनकी समाधि बनाई गई है।


रसखान की रचनाएं 


रसखान की रचनाएं मुख्य रूप से कृष्ण और प्रेम छवि में विभाजित हैं - 


1.खेलत फाग सुहाग बड़ी


2.संकर से सुर जाहि जपै


3.मोरपखा सिर ऊपर राखिहौ


4.आवत है वन ते मनमोहन


5.जा दिनते निरख्यौ नंद नंदन 


6.कान्ह भये बस बांसुरी के


7.सोहत है चँदवा सिर मोर को



रसखान की शिक्षा 



रसखान के कृष्ण भक्त कवि थे उन्होंने गोकुल में ही अपना जीवन कृष्ण के भक्ति में बिताया था पूर्णविराम वह कृष्ण का भजन करते हुए मथुरा में अपना सारा जीवन व्यतीत कर लिया करते थे। विद्वानों का कहना है कि रसखान के पिता जागीरदार ऐसा कहा जाता है कि वह एक अच्छे परिवार में जन्म लिए थे इसलिए उनकी शिक्षा भी अच्छे से हुई थी। रसखान अरबी हिंदी संस्कृत और फारसी भाषा के अच्छे विद्वान थे ऐसा कहा जाता है कि वह बहुत ही अच्छे कृष्ण भक्त थे एक बार गोस्वामी विट्ठलदास जी उनके इस कृष्ण भक्ति को देखकर बहुत प्रभावित हुए और उन्हें अपना शिष्य बनने के लिए उनसे कहा और उन्हें अपना शिष्य बना लिया गोस्वामी विट्ठलदास जी रसखान को बल्लभ संप्रदाय से शिक्षा प्रदान की। रसखान ने जब वैष्णव धर्म से शिक्षा प्राप्त कर लिया तो वह कृष्ण के अनन्य भक्त बन गए इसके बाद उसका ने अपना जीवन कृष्ण के भक्ति में ही बता दिया।


रसखान के जीवन परिचय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर



रसखान का मूल नाम क्या था?


रसखान का मूल नाम सैयद इब्राहिम था।


रसखान किस धारा के कवि हैं?


रसखान सगुण काव्य धारा के कवि है।



रसखान ने कृष्ण की कैसी छवि का वर्णन किया है?


रसखान ने कृष्ण की बाल छवि का वर्णन किया है।



श्री कृष्ण के प्रति रसखान की भक्ति किस प्रकार की है?


श्री कृष्ण के प्रति रसखान की भक्ति दास भक्ति के प्रकार की है।



रसखान का जन्म कब हुआ था?


रसखान के जन्म के संबंध में बहुत से विद्वानों का कई मतभेद है कुछ विद्वान इनका जन्म 1533 ईस्वी को मानते हैं तथा कुछ विद्वान 1548 ईसवी को इनका जन्म मानते हैं।



रसखान की मृत्यु कब हुई?


रसखान की मृत्यु 1618 ईसवी के लगभग हुई थी।



रसखान का जन्म कहां हुआ था ?


कुछ विद्वानों का मानना है कि रसखान का जन्म दिल्ली के आसपास हुआ था।



रसखान के गुरु का क्या नाम था?


रसखान के गुरु का नाम गोस्वामी विट्ठलदास जी था।


यह भी पढ़ें 👇👇👇


👉गणतंत्र दिवस पर निबंध


👉छायावादी युग तथा इसकी प्रमुख विशेषताएं


👉आत्मकथा तथा जीवनी में अंतर


👉मुहावरे तथा लोकोक्ति में अंतर


👉नाटक तथा एकांकी में अंतर


👉खंडकाव्य तथा महाकाव्य में अंतर


👉राजभाषा तथा राष्ट्रभाषा में अंतर


👉निबंध तथा कहानी में अंतर


👉उपन्यास तथा कहानी में अंतर


👉नई कविता की विशेषताएं


👉निबंध क्या है ? निबंध कितने प्रकार के होते हैं ?


👉उपन्यास किसे कहते हैं ? उपन्यास के प्रकार


👉रिपोर्ताज किसे कहते हैं? रिपोतार्ज का अर्थ एवं परिभाषा


👉रेखाचित्र किसे कहते हैं ?एवं रेखाचित्र की प्रमुख विशेषताएं


👉आलोचना किसे कहते हैं? प्रमुख आलोचना लेखक


👉डायरी किसे कहते हैं?


👉संधि और समास में अंतर


👉भारतेंदु युग की प्रमुख विशेषताएं



👉विज्ञान पर निबंध


👉विधानसभा अध्यक्ष के कर्तव्य एवं अधिकार


👉कहानी कथन विधि क्या है ?


👉रस किसे कहते हैं ? इसकी परिभाषा


👉महात्मा गांधी पर अंग्रेजी में 10 लाइनें


👉B.Ed करने के फायदे।


👉BTC करने के फायदे।


👉10 lines on Mahatma Gandhi in English









👉तुलसीदास जी का जीवन परिचय


Post a Comment

Previous Post Next Post

Top Post Ad

Below Post Ad