Class 12th Biology Half Yearly Paper 2023-24 MP Board | कक्षा 12वीं जीव विज्ञान अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2023-24 एमपी बोर्ड
Class 12 Biology Half Yearly Paper 2023-24 MP BoardMP Board Class 12th Biology Half Yearly Paper 2023-24
प्रिय विद्द्यार्थियों जैसा की हम सभी जानते हैं कि आपकी त्रैमासिक परीक्षा अभी कुछ दिनों पूर्व संपन्न हो चुकी है और अब आपकी अर्धवार्षिक परीक्षाएं 2023-24 (Half Yearly Examination) भी होने वाली है. तो हम आपके लिए अर्धवार्षिक परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके हल बताने वाले हैं तो आपको इसके लिए इस पेज को ध्यानपूर्वक पढ़ना है जिससे आप अर्धवार्षिक परीक्षा में भी बहुत अच्छे अंक प्राप्त कर सके. हमने आपको त्रैमासिक परीक्षा से सम्बंधित पेपर और उनके हल भी बताये थे.
Class 12th Biology Half Yearly Paper 2023
छात्रों जैसा कि आप जानते हैं कि आपकी अर्धवार्षिक परीक्षाएं दिसंबर माह में प्रस्तावित हैं इसलिए हम आपकी बेहतर तैयारी के लिए आपको महत्वपूर्ण प्रश्न उपलब्ध करवाएंगे. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आपने अभी हाल ही में त्रैमासिक परीक्षा के पेपर दिए हैं और यदि आपने उस पर ध्यान दिया होगा तो आपको पता होगा कि पिछले वर्ष का जो रिवीजन टेस्ट हुआ था उसमें से 75 से 85% तक आपका पेपर आया था. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए पिछले वर्ष का अर्धवार्षिक परीक्षा का पेपर आपको उपलब्ध करा रहे हैं जिससे आपकी तैयारी को एक बेहतरीन दिशा मिल सके और आप सभी छात्र बहुत ही अच्छे अंक प्राप्त कर सके.
Class 12th Biology Half Yearly Question Paper 2023-24
कक्षा 12वीं के अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू होने वाले हैं । कक्षा 12वीं जीव विज्ञान विषय की तैयारी के लिए आपको अर्धवार्षिक परीक्षा 2022-23 के ओल्ड पेपर को देखना बहुत जरूरी है । अगर आप कक्षा 12वीं के स्टूडेंट पिछले साल का पेपर डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें । पोस्ट में हमने आपको पिछले साल में हुए आपके half yearly paper 2022-23 का हल बताया है ।
अर्धवार्षिक परीक्षा 2023-24
कक्षा - 12वीं
विषय - जीव विज्ञान
समय : 3 घण्टे पूर्णांक : 70
निर्देश-
1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
2. प्रश्न क्रमांक 1 से 4 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। कुल अंक 28 है।
3. प्रश्न क्रमांक 5 से 12 तक, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के है। शब्द सीमा 30 है।
4. प्रश्न क्रमांक 13 से 16 तक, प्रत्येक प्रश्न 3 अंक के है। शब्द सीमा 75 है।
5. प्रश्न क्रमांक 17 चार 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 है।
6. प्रश्न क्रमांक 18 से 19 तक, प्रत्येक प्रश्न 5 अंक के है। शब्द सीमा 150 है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए – (6)
1. निषेचन के बाद बाहरी अध्यावरण निर्मित करता है-
(अ) टेस्टा (ब) टेग्मेन
(स) पेरी स्पर्म (द) पेरीकार्प
उत्तर - (अ) टेस्टा
2. डाऊन सिन्ड्रोम किस गुणसूत्र के प्रति की अधिकता से होता है-
(अ) 21वें (ब) 18वें
(स) 13वें (द) 19वें
उत्तर - (अ) 21वें
3. एड्स परीक्षण जाना जाता है-
(अ) ऑस्ट्रेलियन एण्टीजन (ब) एलीसा
(स) थायरो टेस्ट (द) pH परीक्षण
उत्तर - (ब) एलीसा
4. भारत सरकार द्वारा जैव-प्रौद्योगिकी विभाग की स्थापना कब की गई -
(अ) 1948 (ब) 1985
(स)1986 (द) 1987
उत्तर - (स)1986
5. सुनहरे चावल में कौन-सा विटामिन प्रचुर होता है-
(अ) विटामिन A (ब) विटामिन B
(स) विटामिन C (द) विटामिन D
उत्तर - (अ) विटामिन A
6. वन पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का पिरामिड होता है -
(अ) सदैव उल्टा (ब) सदैव सीधा
(स) पहले सीधा फिर उल्टा (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (ब) सदैव सीधा
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (6)
1. परागकण की बाह्य भित्ति ……… कहलाती है।
उत्तर - बाहाचोल
2. मनुष्य में वृषण ……… स्थित होते हैं।
उत्तर - वृषण कोष में
3. गर्भनिरोधक गोलियां …….. को बंद कर देती हैं।
उत्तर - अण्डोत्सर्ग
4. वंशागति का क्रोमोसोम का सिद्धांत ……. और थियोडोर बोबेरी द्वारा प्रतिपादित किया गया।
उत्तर - वाल्टन और सटन
5. गोनोरिया रोग …….. के द्वारा होता है।
उत्तर - निसेरिया गोनारी
6. अनुवांशिक रूपांतरित फसलों में ……. होने की संभावना रहती है।
उत्तर - एलर्जी
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए – (5)
(अ) (ब)
पार्थीनोकार्पी — केला
सरटोली कोशिकाएं — वृषण
डाउन सिंड्रोम (संलक्षण) — 21 एकाधिसूत्रता
इंटरफेरॉन — विपाणुरोधी प्रोटीन
क्रोई प्रोटीन — बी.टी. कॉटन
प्रश्न 4. एक वाक्य में उत्तर दीजिए – (5)
1. विश्व का सबसे बड़ा पुष्प कौन सा है?
उत्तर - रेफ्लीशिया
2. मलेरिया के परजीवी का नाम बताइए।
उत्तर - प्लाजमोशियम
3. एड्स दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर - 1 दिसंबर
4. लाइकेन में सहजीवी के रूप में रहने वाले सहभागियों के नाम बताइए।
उत्तर - शैवाल और कवक
5. ऊर्जा प्रवाह के प्रत्येक स्तर पर कितने प्रतिशत ऊर्जा का ह्रास होता है।
उत्तर- 90%
प्रश्न 5. सत्य/असत्य लिखिए – (6)
1. आवृत्तबीजी में भ्रूणपोष त्रिगुणित होता है।
उत्तर - सत्य
2. जीन का वह खंड जो कोडित नहीं होता इंट्रान कहलाता है।
उत्तर - सत्य
3. अफीम का स्रोत कैफीन है।
उत्तर - असत्य
4. एड्स का परीक्षण ELISA कहलाता है।
उत्तर - सत्य
5. फ्लॉरसॉर टमाटर की किस्म है।
उत्तर - सत्य
6. फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) मध्य प्रदेश में स्थित है।
उत्तर - असत्य
प्रश्न 6. लघुबीजाणुधानी तथा गुरुबीजाणुधानी में अंतर लिखिए। (2)
अथवा
त्रि-संलयन क्या है? यह कहां और कैसे उत्पन्न होता है? त्रि-संलयन में सम्मिलित न्यूक्लियाई का नाम बताइए।
प्रश्न 7. विपुंसन से क्या तात्पर्य है? एक पादप प्रजनक कब और क्यों इस तकनीक का प्रयोग करता है? (2)
अथवा
एक परिपक्व परागकण का नामांकित चित्र बनाइए।
प्रश्न 8. ऐम्नियोसेंटेसिस को परिभाषित कीजिए? (2)
अथवा
टेस्ट ट्यूब बेबी किसे कहते हैं?
प्रश्न 9. मे मेंण्डल द्वारा प्रयोगों के लिए मटर के पौधे चुनने से क्या लाभ हुए? (2)
अथवा
समयुग्मजी तथा विषमयुग्मजी में अंतर लिखिए।
प्रश्न 10. सहलग्नता को परिभाषित कीजिए। (2)
अथवा
सहप्रभाविता किसे कहते हैं?
प्रश्न 11. B- कोशिका एवं T- कोशिका क्या है? (2)
अथवा
औषधि व्यसन क्या है? इसके क्या कारण होते हैं?
प्रश्न 12. प्राथमिक तथा द्वितीयक वाहित मल उपचार के बीच पाए जाने वाले मुख्य अंतर कौन से हैं? (2)
अथवा
एलर्जी क्या है? इसके कारणों को समझाइए।
प्रश्न 13. एकबीजपत्री एवं द्विबीजपत्री बीज में अंतर लिखिए। (3)
अथवा
स्त्री जनन तंत्र का नामांकित आरेख बनाइए।
प्रश्न 14. DNA और RNA में अंतर लिखिए। (3)
अथवा
हीमोफीलिया का उदाहरण देकर मनुष्य में लिंग सहलंग्नता समझाइए।
प्रश्न 15. कैंसर क्या है? कैंसर के प्रकार लिखिए तथा कैंसर रोग के प्रमुख कारण लिखिए। (3)
अथवा
एड्स क्या है? इसके फैलने के कारण लिखिए।
प्रश्न 16. पोषण स्तर क्या है? समझाइए। (3)
अथवा
प्लाज्मोडियम का जीवन-चक्र को सचित्र समझाइए।
प्रश्न 17. DNA अंगुली छाप फिंगर प्रिंटिंग क्या है? इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालिए। (4)
अथवा
जीवोत्पत्ति के संदर्भ में जैव रासायनिक सिद्धांत के मिलर एवं हैराल्ड के प्रयोग का सचित्र वर्णन कीजिए।
प्रश्न 18. PCR क्या है? इसका महत्व लिखिए। (4)
अथवा
निम्नलिखित को संक्षेप में समझाइए।
(i) बायोपायरेसी (ii) बायोपोटेंट
प्रश्न 19. जंतु संप्रेषण के कोई पांच उदाहरण दीजिए। (4)
अथवा
निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए–
(i) खाद्य श्रृंखला तथा खाद्य जाल (वेब)
(ii) लिटर (कर्टक) एवं अपरद,
(iii) प्राथमिक एवं द्वितीयक उत्पादकता।
प्रश्न 20. पारिस्थितिक पिरामिड क्या है? ये कितने प्रकार के होते हैं समझाइए। (4)
अथवा
स्वस्थाने संरक्षण एवं बाह्य स्थाने संरक्षण क्या है?
Disclaimer: यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है। इस Blog का उद्देश्य सामान्य जानकारी उपलब्ध कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या ब्लॉग से कोई संबंध नहीं है। यदि सम्बंध पाया गया तो यह महज एक संयोग समझा जाएगा।
दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।
👉Click here to join telegram channel👈
👉Click here to join YouTube channel 👈
Post a Comment