ad13

Class 7th Hindi Half Yearly Paper 2023-24 MP Board | कक्षा 7वीं हिंदी अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2023-24 एमपी बोर्ड

Class 7th Hindi Half Yearly Paper 2023-24 MP Board | कक्षा 7वीं हिंदी अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2023-24 एमपी बोर्ड

class 7th hindi half yearly question paper 2023,class 7 hindi half yearly paper,class 7 hindi ka paper,class 7 hindi half yearly exam paper 2023 mp board,ardhvaarshik paper kaksha satvin hindi ka 2023,half yearly exam question paper class 7 hindi,cg board class 7 half yearly hindi paper,class 7 hindi paper,class 7th hindi paper 2023,class 7 hindi paper 2023,class 7th half yearly paper,hindi paper class 8 half yearly 2023 24,अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 कक्षा 7वीं हिंदी पेपर,कक्षा 7वी हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2023,अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 कक्षा सातवीं हिंदी पेपर,सातवीं हिन्दी अर्धवार्षिक पेपर 2023 एमपी बोर्ड,अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2023-24 कक्षा 9 हिंदी,अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 कक्षा छठवीं हिंदी पेपर,20 दिसंबर कक्षा सातवीं अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2023,कक्षा 7वीं हिंदी का अर्धवार्षिक पेपर 2023,अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 कक्षा 9 हिन्दी का पेपर,अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 24 कक्षा सातवीं
Class 7 Hindi Half Yearly Paper 2023-24 MP Board

MP Board Class 7th Hindi Half Yearly Paper 2023-24 


प्रिय विद्द्यार्थियों जैसा की हम सभी जानते हैं कि आपकी त्रैमासिक परीक्षा अभी कुछ दिनों पूर्व संपन्न हो चुकी है और अब आपकी अर्धवार्षिक परीक्षाएं 2023-24 (Half Yearly Examination) भी होने वाली है. तो हम आपके लिए अर्धवार्षिक परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके हल बताने वाले हैं तो आपको इसके लिए इस पेज को ध्यानपूर्वक पढ़ना है जिससे आप अर्धवार्षिक परीक्षा में भी बहुत अच्छे अंक प्राप्त कर सके. हमने आपको त्रैमासिक परीक्षा से सम्बंधित पेपर और उनके हल भी बताये थे.


Class 7th Hindi Half Yearly Paper 2023


छात्रों जैसा कि आप जानते हैं कि आपकी अर्धवार्षिक परीक्षाएं दिसंबर माह में प्रस्तावित हैं इसलिए हम आपकी बेहतर तैयारी के लिए आपको महत्वपूर्ण प्रश्न उपलब्ध करवाएंगे. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आपने अभी हाल ही में त्रैमासिक परीक्षा के पेपर दिए हैं और यदि आपने उस पर ध्यान दिया होगा तो आपको पता होगा कि पिछले वर्ष का जो रिवीजन टेस्ट हुआ था उसमें से 75 से 75% तक आपका पेपर आया था. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए पिछले वर्ष का अर्धवार्षिक परीक्षा का पेपर आपको उपलब्ध करा रहे हैं जिससे आपकी तैयारी को एक बेहतरीन दिशा मिल सके और आप सभी छात्र बहुत ही अच्छे अंक प्राप्त कर सके


Class 7th Hindi Half Yearly Question Paper 2023-24


कक्षा 7वीं के अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू होने वाले हैं । कक्षा 7वीं हिंदी विषय की तैयारी के लिए आपको अर्धवार्षिक परीक्षा 2022-23 के ओल्ड पेपर को देखना बहुत जरूरी है । अगर आप कक्षा 7वीं के स्टूडेंट पिछले साल का पेपर डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें । पोस्ट में हमने आपको पिछले साल में हुए आपके half yearly paper 2022-23 का हल बताया है ।


अर्धवार्षिक मूल्यांकन प्रश्न पत्र 2023-24


कक्षा - 7


विषय - हिंदी विशिष्ट


समय : 3 घंटे                                  पूर्णांक : 60



प्र.1 झीलों की नगरी किसे कहते है –


(क) उज्जैन                    (ख) भोपाल  


(ग) जबलपुर                   (घ) खण्डवा


उत्तर - भोपाल



प्र.2 अवन्तिका नगर को प्रायः जानते है –


(क) रीवा                       (ख) सिहोर  


(ग) सागर                       (घ) उज्जैन


उत्तर - उज्जैन



प्र.3 दिन शब्द का विलोम होगा –


(क) सुबह                     (ख) दोपहर  


(ग) शाम                       (घ) रात


उत्तर - रात



प्र.4 श्रृंगार रस का स्थायी भाव है –


(क) हास                      (ख) क्रोध  


(ग) रति                        (घ) भय


उत्तर - रति



प्र.5 निम्र से एक अलंकार है –


(क) करूण                   (ख) रौद्र   


(ग) वीर                        (घ) उपमा


उत्तर - उपमा



प्र.6 काव्य की शोभा बढ़ाने वाले वाक्य है –


(क) अलंकार                 (ख) छंद   


(ग) रस                         (घ) कुछ नही


उत्तर - अलंकार



प्र.7 काव्य को पढ़ने सुनने में जो आनंद आता है उसे कहते है-


(क) अलंकार                 (ख) दोहा  


(ग) रस                         (घ) छंद


उत्तर - रस



प्र.8 बड़ों का करना चाहिए –


(क) अपमान                  (ख) गुस्सा   


(ग) सम्मान                     (घ) वार


उत्तर - सम्मान



प्र.9 सूरज का समानार्थी शब्द है –


(क) दिनकर                   (ख) नयन  


(ग) अम्बर                      (घ) सोम


उत्तर - दिनकर



प्र.10 सुख का विलोम होगा –


(क) प्रयास                    (ख) दुःख   


(ग) खुश                       (घ) प्रसन्न


उत्तर - दुःख



लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-20)


निर्देश : नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए तीन अंक निर्धारित है। 


प्र.11 मेरी भावना कविता में कवि के अनुसार किसकी सेवा करनी चाहिए?


उत्तर - मेरी भावना" कविता में कवि के अनुसार गुणवान व्यक्तियों की सेवा करनी चाहिए।



प्र.12 अपने जिले की नदी की विशेषताओं पर तीन वाक्य लिखिए।


उत्तर - 1. हमारी नदी को सूर्य पुत्री भी कहा जाता है।


         2. ये नदी घाटी का विस्तार कुल 65145 वर्ग किलोमीटर है।


         3. यह नदी तीन राज्य से होकर गुजरती है।



प्र.13 “वि” उपसर्ग जोड़कर कोई दो शब्द बनाइए।


उत्तर - 1. विज्ञान = वि+ज्ञान


         2. विजय = वि+जय



प्र.14 मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध बोलियां कौन-कौन सी है?


उत्तर - मध्य प्रदेश में बुंदेली, बघेली, छत्तीसगढ़ी, मालवी, निमाड़ी, और भीली, बोलियां ही एवं कोरकू एवं गोंडी बोलियां बोली जाती है।



प्र.15 जीवन में आने वाली बढ़ाएं क्या देखकर वापस चली जाती हैं ?


उत्तर - विफलताएं मनुष्य के पक्के इरादों को देखकर अपने आप ही चली जाती हैं। वे उसके मार्ग में रुकावट बनने से हट जाती हैं।



प्र.16 कबीरदास ने बुराई करने वालों के लिए क्या कहा है ?


उत्तर - निंदा करने वाले व्यक्ति को आंगन में कुटिया बनाकर पास ही रखना चाहिए। तब वह बिना पानी और साबुन के हमारे स्वभाव को निर्मल बनता है।



प्र.17 घाघ और भडुरी के अनुसार कब भरपूर वर्षा होती है ?


उत्तर - यदि सावन के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को आसमान में बादल छाए रहे और प्रातः काल सूर्य के दर्शन ना हो तो निश्चय ही 4 महीने तक जोरदार वर्षा होगी।



प्र.18 डॉ. कलाम को मिसाइल मैन क्यों कहा जाता है ?


उत्तर - भारत को बैलेस्टिक मिसाइल और लॉन्चिंग टेक्नोलॉजी बनाने के कारण ही एपीजे अब्दुल कलाम का नाम मिसाइल मैन पड़ा।



प्र.19 सुभाषचंद्र बोस का नारा क्या था ?


उत्तर - उनके द्वारा दिया गया "जय हिंद" का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है।



प्र.20 बलराम कृष्ण को क्या कह कर चढ़ाते थे ?


उत्तर - बलराम कृष्ण को मोल देकर खरीदा हुआ बताते हैं। यशोदा ने उसे जन्म नहीं दिया। उसके (कृष्ण के) माता-पिता कौन है ? नंद और यशोदा दोनों ही गोरे रंग के हैं, उसका शरीर सांवला क्यों है ? इस तरह की अनेक बातें कहकर बलराम कृष्ण को चिढ़ाते रहते हैं।



दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 21-24)



निर्देश : नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए पांच अंक निर्धारित है।



प्र.21 रसों के नाम एवं स्थायी भाव लिखिए।


उत्तर - श्रृंगार – रति                  रौद्र – क्रोध


         करूण – शोक               अद्भुत – आश्चर्य, विस्मय


         हास्य – हास                  शांत – निर्वेद या यह निर्वृती


         वीर – उत्साह                 विभत्स – जुगुप्सा


         भयानव – भय                वात्सल्य – रति



प्र.22 करत-करत अभ्यास के, जड़मति होत सुजान।


        रसरी आवत-जात तें, सिल पर परत निशान ।।


        पंक्तियों का भाव स्पष्ट कीजिए।


उत्तर - कुएं से पानी खींचने के लिए बर्तन से बांधी हुई रस्सी कुए के किनारे पर रखे हुए पत्थर से बार-बार रगड़ खाने से पत्थर पर भी निशान बन जाते हैं। ठीक इसी प्रकार बार-बार अभ्यास करने से मंदबुद्धि व्यक्ति भी कई नई बातें सीख कर उनका जानकार हो जाता है।



प्र.23 औपचारिक व अनौपचारिक पत्र में अंतर लिखिए।


उत्तर - औपचारिक पत्र आधिकारिक या व्यावसायिक संचार के लिए लिखे जाते हैं। दूसरी ओर अनौपचारिक पत्रों का उपयोग आकस्मिक या व्यक्तिगत संचार के लिए लिखा जाता है।



प्र.24 कवि निरंतर चलते रहने को महत्व क्यों दे रहा है ?


उत्तर - कवि निरंतर चलते रहने को महत्व इसलिए दे रहा है, क्योंकि ठहरना पतन का और मृत्यु का प्रतीक है। जीवन में ठहराव अवनति लाने वाला होता है।


Disclaimer: यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है। इस Blog का उद्देश्य सामान्य जानकारी उपलब्ध कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या ब्लॉग से कोई संबंध नहीं है। यदि सम्बंध पाया गया तो यह महज एक संयोग समझा जाएगा।


दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।


👉Click here to join telegram channel👈


👉Click here to join YouTube channel 👈




Post a Comment

Previous Post Next Post

Top Post Ad

Below Post Ad