CG Board traimasik exam class 9th Hindi paper 2022 || छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 9वीं हिंदी पेपर
cg board traimasik exam class 9th hindi paper 2022 || छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 9वीं हिंदी पेपर
cg board traimasik exam class 9th hindi paper 2022,छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 9वीं हिंदी पेपर
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट www.Bandana classes.com पर । आज की पोस्ट में हम आपको " CG Board traimasik exam class 9th Hindi paper 2022 || छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 9वीं हिंदी पेपर "के बारे में बताएंगे तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए।
सीजी बीएसई 9 वीं प्रश्न पत्र 2022 - 23 ( CGBSE 9th Question paper 2022 त्रैमासिक पेपर पीडीएफ डाउनलोड यहां से करें
सीजीबीएसई 9वीं प्रश्न पत्र 2022-23 रायपुर अपनी आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 9 प्रश्न पत्र जारी किया जाता है। छात्रों को परीक्षा पैटर्न पूछे गए प्रश्नों के प्रकार अंक विवरण और अन्य का विश्लेषण करने के लिए सीजी बोर्ड कक्षा नवमीं के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र डाउनलोड करने चाहिए सीजीबीएसई 9वीं प्रश्न पत्र इस पेज पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए गये हैं।
छात्रों को जनवरी तक लेटेस्ट सीजीबीएसई 9वीं परीक्षा 2022-23 के पाठ्यक्रम को पूरा करने का लक्ष्य रखना चाहिए, ताकि वे जल्द से जल्द सैंपल पेपर का अभ्यास शुरू कर सके। सीजीबीएसई 9वीं प्रश्न पत्र 2022-23 का अभ्यास करने से छात्रों को पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने में मदद मिलेगी। नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके छत्तीसगढ़ बोर्ड प्रश्न पत्र का लाभ उठाया जा सकता है। सीजीबीएसई कक्षा 9वीं प्रश्न पत्र उन्हें डाउनलोड करने के चरण उनका उपयोग कैसे करें इसके बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
सीबीएसई कक्षा 9वीं प्रश्न पत्र 2022-23 कैसे डाउनलोड करें
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीबीएसई की वेबसाइट से सीजीबीएसई प्रश्न पत्र कक्षा 9 डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सीजी बीएससी की आधिकारिक वेबसाइट
cgbse.nic.in पर जाएं।
2. वेबसाइट पेज का अंग्रेजी में अनुवाद करें।
3. शैक्षणिक परीक्षा पर क्लिक करें
4. आदर्श प्रश्न पत्र पर क्लिक करें
5. कक्षा 9 पर क्लिक करें
सीजीबीएसई 9वीं के प्रश्न पत्र 2022 के लिंक पर क्लिक करें जिसे आप लोड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड कक्षा 9वीं प्रश्न पत्र एक नए टैब पर प्रदर्शित होंगे।
प्रश्न पत्र डाउनलोड करें और उनका अभ्यास शुरू करें।
सीजीबीएसई कक्षा 9वीं के सैंपल पेपर्स पीडीएफ डाउनलोड करें
छात्र नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके विभिन्न विषयों जैसे- हिंदी, अंग्रेजी, गणित और अन्य विषयों के लिए सीजीबीएसई कक्षा 9वीं सैंपल पेपर पीडीएफ प्रारूप से डाउनलोड कर सकते हैं। दोस्तों आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद । दोस्तों आपको हमारी इस पोस्ट में कक्षा 9 से लेकर 12 तक के सभी त्रैमासिक पेपर के इंपॉर्टेंट क्वेश्चन आंसर प्रोवाइड किए जाएंगे।
त्रैमासिक परीक्षा 2022-23
कक्षा - 9वीं
विषय - हिंदी
समय - 3 घंटे पूर्णांक - 50
निर्देश:- सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है ।
(1) प्रश्न क्रमांक 1 से 3 तक प्रत्येक प्रश्न में 5-5 अंक हैं।
(2) प्रश्न क्रमांक 4 से 7 तक प्रत्येक प्रश्न में 2 अंक हैं।
(3) प्रश्न क्रमांक 8 से 10 तक प्रत्येक प्रश्न में 3 अंक हैं।
(4) प्रश्न क्रमांक 11 एवं 12 में प्रत्येक प्रश्न में 4 अंक हैं।
(5) प्रश्न क्रमांक 13 एवं 14 में प्रत्येक प्रश्न में 5 अंक हैं।
प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(1) गद्दार कौन के रचयिता ….. हैं।
(2) दबा हुआ आदमी एक …. था।
(3) बुआ का नाम …. है।
(4) उमा के पिता का नाम …. है।
(5) रीढ़ की हड्डी एक …. है।
प्रश्न 2. मतराही क्या है?
प्रश्न 3. मोती व्यर्थ लुटाने वालों पंक्तियों में मोती का आशय क्या है?
प्रश्न 4. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को कलातीर्थ क्यों कहा गया है?
प्रश्न 5. पिताजी अपने तबादले से दुखी थे जबकि लेखक खुश था, क्यों?
प्रश्न 6. रामचरण को नौकरी से क्यों हाथ धोना पड़ा?
प्रश्न 7. निम्न मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
(अ) अंधे की लाठी
(ब) अक्ल का दुश्मन
(स) आँखें खुलना
(द) कलेजा जलना
प्रश्न 8. लेखक ने ऐसा क्यों कहा है कि गुल्ली डंडा सब खेलों का राजा है।
प्रश्न 9. पाठ के आधार पर उमा का चरित्र चित्रण कीजिए।
प्रश्न 10. यदि राजेन्द्र शाह के स्थान पर रामचरण राजा बन जाता तो राज्य की स्थिति क्या होती?
प्रश्न 11. पाँच रुपये और अंगूठी को आँचल में बाँधते हुए बुआ के मन में क्या विचार चल रहे थे?
प्रश्न 12. निम्नलिखित पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए -
लाखों बार गगरियाँ फूटी,
शिकन न आई पनघट पर,
लाखों बार कश्तियाँ डूबी,
चहल-पहल वो ही है तट पर,
तम की उमर बढ़ाने वालों ।
अथवा
तो फिर बचा ही क्या है इस दुनिया में ?
कितना भयानक होता अगर ऐसा होता
भयानक है, लेकिन इससे भी ज्यादा यह
कि है चीजें हस्वमामूल
पर दुनिया भी हजारों सड़कों से गुजरते हुए
बचे, बहुत छोटे-छोटे बच्चे
काम पर जा रहे हैं।
प्रश्न 13. निम्नलिखित गद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए-
अब मुझे कह लेने दो बाबूजी! ये जो महाशय खरीददार बनकर आए हैं, उनसे पूछिए कि क्या लड़कियों के दिल नहीं होते? क्या उनको चोट नहीं लगती है? क्या वे बेबस भेड़ बकरियाँ हैं। जिन्हें कसाई अच्छी तरह देखभाल कर खरीदे।
अथवा
राजमहल खूब सजाया जाता। नगर में कम उत्साह नहीं रहता। दूर-दूर से नृत्य मंडलियाँ आती, संगीत के कलाकारों का जमाव होता और रामलीला का तो जैसे अंत ही नहीं होता। सचमुच राजधानी मानिकपुरी उस दिन सजी-धजी दुल्हन से कम न लगती ।
प्रश्न 14. अपठित गद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए-
कई लोग समझते हैं कि अनुशासन व स्वतंत्रता में विरोध है, किन्तु वास्तव में यह भ्रम है। अनुशासन के द्वारा स्वतंत्रता छिन नहीं जाती, बल्कि दूसरे की स्वतंत्रता की रक्षा होती है। सड़क पर चलने के लिये हम लोग स्वतंत्र हैं. हमें बांयी ओर चलना चाहिए, किन्तु चाहें तो हम बीच में भी चल सकते हैं। इससे हम अपने प्राण संकट में डालते हैं, दूसरों की स्वतंत्रता भी छिनते है। विद्यार्थी भारत के भावी निर्माता है, उन्हें अनुशासन के गुणों का अभ्यास अभी से करना चाहिए जिससे वे भारत के सच्चे सपूत पहला सकें।
प्रश्न (1) गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
(2) अनुशासन की आवश्यकता क्यों होती है?
(3) गद्यांश का सारांश लिखिए।
प्रश्न 15. आप का नाम ममता साहू है। आप कक्षा-9वीं में शास, उच्च माध्य. शाला रायगढ़ में अध्ययनरत है। अपने प्राचार्य को शुल्क मुक्ति हेतु आवेदन-पत्र लिखिए।
अथवा
आपका नाम मोहन है। आप अपने प्राचार्य को स्थानांतरण प्रमाण-पत्र हेतु एक प्रार्थना-पत्र लिखिए।
प्रश्न 16. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए
(अ) विज्ञान का चमत्कार व अभिशाप
(ब) आतंकवाद दुनिया के लिए एक खतरा
(स) बेरोजगारी की समस्या
(द) कम्प्यूटर से लाभ व हानि
(य) पर्यावरण और प्रदूषण
दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें👇👇👇
👉छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 9वीं विज्ञान पेपर
👉छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 9वीं हिंदी पेपर
👉छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 9वीं अंग्रेजी पेपर
👉छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 10वीं हिन्दी (विशिष्ट)
👉छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 10वीं अंग्रेजी
👉छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान पेपर
👉छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 12वीं जीव विज्ञान पेपर
👉छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 12वीं हिंदी पेपर
Post a Comment