ad13

CG Board traimasik exam class 9th Science paper 2022 || छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 9वीं विज्ञान पेपर

CG Board traimasik exam class 9th Science paper 2022 || छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 9वीं विज्ञान पेपर 


cg board traimasik exam class 9th science  paper 2022 || छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 9वीं विज्ञान पेपर 


cg board traimasik exam class 9th science paper 2022,छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 9वीं विज्ञान पेपर

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट   www.Bandana classes.com  पर । आज की पोस्ट में हम आपको " CG Board traimasik exam class 9th Science paper 2022 || छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 9वीं विज्ञान पेपर " के बारे में बताएंगे तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए।



सीजी बीएसई 9वीं प्रश्न पत्र 2022- 23(CGBSE 9th Question paper 2022 त्रैमासिक पेपर पीडीएफ डाउनलोड यहां से करें-


सीजीबीएसई 9वीं प्रश्न पत्र 2022 23 रायपुर अपनी आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 9 प्रश्न पत्र जारी किया जाता है। छात्रों को परीक्षा पैटर्न पूछे गए प्रश्नों के प्रकार अंक विवरण और अन्य का विश्लेषण करने के लिए सीजी बोर्ड कक्षा नवमीं के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र डाउनलोड करने चाहिए सीजीबीएसई 9वीं प्रश्न पत्र इस पेज पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए गये हैं।

छात्रों को जनवरी तक लेटेस्ट सीजीबीएसई  9वीं परीक्षा 2022-23 के पाठ्यक्रम को पूरा करने का लक्ष्य रखना चाहिए, ताकि वे जल्द से जल्द सैंपल पेपर का अभ्यास शुरू कर सके। सीजीबीएसई 9वीं प्रश्न पत्र 2022-23 का अभ्यास करने से छात्रों को पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने में मदद मिलेगी। नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके छत्तीसगढ़ बोर्ड प्रश्न पत्र का लाभ उठाया जा सकता है। सीजीबीएसई कक्षा 9वीं प्रश्न पत्र उन्हें डाउनलोड करने के चरण उनका उपयोग कैसे करें इसके बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।


सीजीबीएसई कक्षा 9वीं प्रश्न पत्र 2022-23 कैसे डाउनलोड करें-


छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीजीबीएसई की वेबसाइट से सीजीबीएसई प्रश्न पत्र कक्षा 9 डाउनलोड कर सकते हैं।


1.सीजी बीएससी की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।

2.वेबसाइट पेज का अंग्रेजी में अनुवाद करें। 

3.शैक्षणिक परीक्षा पर क्लिक करें 

4.आदर्श प्रश्न पत्र पर क्लिक करें 

5.कक्षा 9 पर क्लिक करें


सीजीबीएसई 9वीं के प्रश्न पत्र 2022 के लिंक पर क्लिक करें जिसे आप लोड डाउनलोड कर सकते हैं।

सीजी बोर्ड कक्षा 9वीं प्रश्न पत्र एक नए टैब पर प्रदर्शित होंगे। 

प्रश्न पत्र डाउनलोड करें और उनका अभ्यास शुरू करें।


सीजीबीएसई कक्षा 9वीं के सैंपल पेपर्स पीडीएफ डाउनलोड करें-


छात्र नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके विभिन्न विषयों जैसे- हिंदी, अंग्रेजी, गणित और अन्य विषयों के लिए सीजीबीएसई कक्षा 9वीं सैंपल पेपर पीडीएफ प्रारूप से डाउनलोड कर सकते हैं। दोस्तों आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। दोस्तों आपको हमारी इस पोस्ट में  कक्षा 9 से लेकर 12 तक के सभी त्रैमासिक पेपर के इंपॉर्टेंट क्वेश्चन आंसर प्रोवाइड किए जाएंगे


त्रैमासिक परीक्षा 2022-23

कक्षा - 9वीं

विषय - विज्ञान


समय - 3 घंटे                           पूर्णांक - 50


निर्देश:- सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है । 

(1) प्रश्न क्रमांक 1 से 3 तक प्रत्येक प्रश्न में 5-5 अंक हैं।

(2) प्रश्न क्रमांक 4 से 7 तक प्रत्येक प्रश्न में 2 अंक हैं। 

(3) प्रश्न क्रमांक 8 से 10 तक प्रत्येक प्रश्न में 3 अंक हैं।

(4) प्रश्न क्रमांक 11 एवं 12 में प्रत्येक प्रश्न में 4 अंक हैं।

(5) प्रश्न क्रमांक 13 एवं 14 में प्रत्येक प्रश्न में 5 अंक हैं। 


प्रश्न 1. (अ) सही विकल्प चुनकर लिखिए-


(1) द्विबीजपत्री पौधा है-


(अ) प्याज

(ब) केला

(स) सरसों

(द) घास


(2) शुद्ध पदार्थ नहीं है -


(अ) बर्फ

(ब) लोहा

(स) पारा

(द) दूध


(3) एक तत्व के समस्थानिकों में अलग होता है-


(अ) इलेक्ट्रॉन

(ब) प्रोटान

(स) न्यूट्रॉन

(द) इलेक्ट्रॉन और न्यूट्रॉन दोनों


(4) क्षारीय मूलक होते हैं-


(अ) धनावेशित आयन

(ब) ऋणावेशित आयन

(स) उदासीन परमाणु 

(द) इनमें से कोई नही


(5) 20Hz से कम आवृत्ति वाली ध्वनि कहलाती है-


(अ) श्रव्य 

(ब) अवश्रव्य

(स) पराश्रव्य

(द) इनमें से कोई नहीं


प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -


(1) पांच जगत वर्गीकरण …. ने दिया । 

(2) कोलाइडल कणों द्वारा प्रकाश का फैलाना…. कहलाता है।

(3) मानव शरीर में सबसे बड़ी ग्रंथि … है।

(4) कार्य का S.I मात्रक …. है ।

(5) कोयला एवं पेट्रोलियम …. ईंधन है। 


प्रश्न 3. सही मिलान कीजिए।

                अ                           ब

(1)1 मोल में अणुओं की संख्या      (अ) 14 ग्राम

(2) अम्लीय मूलक है                   (ब)mg2+

(3) क्षारीय मूलक                       (स)SO2-4

(4) 1 मोल नाइट्रोजन                  (द) 2 मोल

परमाणु का भार

(5) CO2 के 88 ग्राम में            (य)6.022×1023

मोलों की संख्या


प्रश्न 4. जीवाश्म ईंधन किसे कहते हैं?


प्रश्न 5. यदि कार्बन का परमाणु भार 12म्यु है तो कार्बन डाइऑक्साइड का अणु भार क्या होगा?


प्रश्न 6. फंजाई जगत के दो विभेदक लक्षण लिखिए।


प्रश्न 7. वैज्ञानिक नाम लिखिए

अ) मनुष्य               ब) मेंढ़क


प्रश्न 8. बोर के परमाणु मॉडल की व्याख्या कीजिए।


प्रश्न 9. चूहा और चमगादड़ में समान लक्षण कौन-कौन से हैं?


प्रश्न 10. विलयन, कोलाइड तथा निलंबन में अंतर लिखिए।


प्रश्न 11. किसी घर में एक महीने में विद्युत ऊर्जा का 250 यूनिट व्यय हुआ है यह ऊर्जा जूल में कितनी होगी?

अथवा


(अ) ऊर्जा संरक्षण नियम क्या है? समझाइए। 


(ब) मुक्त रूप से गिरते एक पिण्ड की स्थितिज ऊर्जा लगातार कम होती जाती है, क्या यह ऊर्जा संरक्षण नियम का उल्लंघन करती है? कारण के साथ स्पष्ट करें।


प्रश्न 12. टिप्पणी लिखिए-


(अ) ईकोकार्डियोगाफी          (ब) अल्ट्रासोनोग्राफी

अथवा 

कोयले के विभिन्न प्रकारों को विस्तारपूर्वक लिखिए।


प्रश्न 13. इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखकर संरचना बनाइए-


(अ) पोटेशियम

(ब) कार्बन

(स) कैल्शियम

(द) नियॉन

(य) ऑक्सीजन

अथवा 

पेट्रोलियम के प्रभाजी आसवन से प्राप्त उत्पाद कौन-कौन से हैं? इनके क्या उपयोग हैं?


प्रश्न 14. आवृत्ति तथा तरंगदैर्ध्य को सचित्र परिभाषित कर इनमें संबंध व्युत्पन्न करें।

अथवा

(अ) शक्ति किसे कहते हैं?

(ब) 1 वाट शक्ति को परिभाषित करें।

(स) यदि एक बल्ब 990 जूल विद्युत ऊर्जा 10 सेकंड में व्यय करता है तो इसकी शक्ति कितनी है?








👉छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान पेपर


👉छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 12वीं जीव विज्ञान पेपर


👉छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 12वीं हिंदी पेपर

Post a Comment

Previous Post Next Post

Top Post Ad

Below Post Ad