UP Board Class 12th Biology Model Paper 2023 || कक्षा 12वीं जीव विज्ञान मॉडल पेपर यूपी बोर्ड परीक्षा 2023
UP Board Class 12th Biology Model Paper 2023 || कक्षा 12वीं जीव विज्ञान मॉडल पेपर यूपी बोर्ड परीक्षा 2023
up board class 12th biology model paper 2023 || यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं जीव विज्ञान मॉडल पेपर 2023
यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2023
कक्षा- 12
विषय - जीव विज्ञान
समय-3 घंटे पूर्णांक- 70
नोट :- (1) सभी प्रश्नों को निर्देशानुसार हल कीजिए। (2) सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख निर्दिष्ट हैं।
प्रश्न 1. निम्न प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर-पुस्तिका पर लिखिए. - 1x4=4
(क) एक सींग वाला गैंडा (राइनोसिरॉस) किस अभयारण्य / राष्ट्रीय पार्क में विशिष्ट रूप से पाया जाता है-
अ) बांदीपुर
ब) काजीरंगा
स) कार्बेट पार्क
द) कान्हा
उत्तर-ब) काजीरंगा
(ख) निम्न में से कौन आंशिक मूल परजीवी है-
अ) चन्दन का पेड़
ब) मिसिलटो
(स) ओरोवैंकी
द) गैनोडर्मा
उत्तर- अ) चन्दन का पेड़
(ग) जींनी अभियान्त्रिकी से प्राप्त होता है-
अ) सुहनरा चावल
ब) मक्का
(स) ग्लूकोस
द) गेहूँ
उत्तर- अ) सुहनरा चावल
(घ) अफीम से प्राप्त मॉर्फीन है-
अ) पोम
ब) ऐल्कोलायड
स) लैटेक्स
द) टेनिन
उत्तर- ब) ऐल्कोलायड
प्रश्न 2. सभी खण्ड हल कीजिए। 1x5=5
(क) वन्य जीवन और जैव-विविधता में अन्तर बताइये
(ख) किन्हीं दो वाह्येष्यी प्राणी के नाम लिखिए।
(ग) मनुष्य में विषाणु जनित कुछ प्रमुख रोगों के नाम लिखिए।
(घ) जेल-वैद्युतकणसंचलन तकनीक को समझाइये।
(ड़) क्या गर्भ निरोधक का उपयोग न्यायोचित है ? कारण बताएँ ।
Also Read 👇👇👇
👉UP Board Class 9th to 12th All Subjects Papers full solution 2023👈
प्रश्न 3. सभी खण्ड हल कीजिए। 2×5=10
(क) निमीलिता को परिभाषित कीजिए।
(ख) वृषण जालिका क्या है?
(ग) जनन स्वास्थ्य केवल स्वस्थ जनन क्रियाओं से सम्बन्धित है। टिप्पड़ी लिखिए।
(घ) वैक क्रॉस से क्या तात्पर्य है ?
(ड़) मलेरिया रोग के रोगजनक, रोगवाहक लक्षण तथा उपचार लिखिए।
प्रश्न 4. किन्हीं चार खण्डों को हल कीजिए। 3×4=12
(क) परागण को परिभाषित कीजिए।
(ख) स्तनपान अनार्तव (Lactational amenorrhea) के एक गर्भ निरोधक के रूप में दो लाभ लिखिए।
(ग) डाउन सिण्ड्रोम को मंगोलियाई जड़ता क्यों कहते है ?
(घ) DNA में कितने प्रकार की न्यूक्लियोटाइड इकाईयाँ होती है ?
(ड़) जुकाम किन विषाणुओं से होता है? जुकाम के दो लक्षण लिखिए।
प्रश्न 5. किन्हीं चार खण्डों को हल कीजिए। 3×4=12
(क) असंगजनन (एपोमिक्सिम) क्या है ? उदाहरण भी दीजिए।
(ख) स्वपरागण की अपेक्षा परपरागण अधिक उपयोगी है? क्यों?
(ग) अलिंग सूत्र या दैहिक तथा लिंग गुणसूत्र में भिन्नता कीजिए
(घ) त्रिक कोडॉन (triplet codon) अथवा कोडॉन किसे कहते है ?
(ड़) B कोशिकाओं व कोशिकाओं का निर्माण कहाँ होता है? वह एक दूसरे से कैसे भिन्न है ?
प्रश्न 6. किन्हीं चार खण्डों को हल कीजिए ।3×4=12
(क) अंकुरित परागकण का एक नामांकित चित्र बनाइये।
(ख) आई० वी० एफ0 तकनीक पर टिप्पड़ी लिखिए।
(ग) DNA अणु में पाये जाने वाले चार प्रकार के न्यूक्लिओटाइड्स के नाम लिखिए।
(घ) भौमिक समय सारणी क्या है? कौन सा महाकल्प सरीसृप युग कहलाता है ? और क्यो ?
(ड़) संकर ओज पर टिप्पड़ी लिखिए।
प्रश्न 7. किन्हीं दो खण्डों को हल कीजिए। 5×2=10
(क) उपयुक्त आरेख (डायग्राम) की सहायता से लॉजिस्टिक (संभार तंत्र) समष्टि (पॉपुलेशन) वृद्धि का वर्णन कीजिए।
(ख) डी० एन० ए० पुनर्योगज तकनीक की व्याख्या कीजिए।
(ग) थैलेसीमिया पर संक्षिप्त टिप्पड़ी लिखिए।
प्रश्न 8. कोई एक खण्ड को हल कीजिए। 5x1=5
(क) उत्परिवर्तन की परिभाषा दीजिए। उत्परिवर्तनवाद किस वैज्ञानिक ने दिया?
(ख) आवृतबीजी पौधों में द्विनिषेचन की क्रिया का सचित्र वर्णन कीजिए।
दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।
Post a Comment