ad13

Priyanka Chopra Ka Jivan Parichay || प्रियंका चोपड़ा बायोग्राफी

Priyanka Chopra Ka Jivan Parichay || प्रियंका चोपड़ा बायोग्राफी 

Priyanka Chopra Biography in hindi || प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय


Priyanka Chopra Ka Jivan Parichay,प्रियंका चोपड़ा बायोग्राफी,priyanka chopra ka jivan parichay,priyanka chopra jivan parichay,priyanka chopra jivani,priyanka chopra jivani hindi,priyanka chopra ki jivani,priyanka chopra ka jivan parichay,priyanka chopra ka janm kahan hua tha,priyanka chopra ka husband age, priyanka chopra ka husband ka naam,priyanka chopra ka janm sthan, priyanka chopra ka phone number,priyanka chopra ka tattoo,priyanka chopra ka lehenga,priyanka chopra ka ghar,priyanka chopra ki film,प्रियंका चोपड़ा की शादी,प्रियंका चोपड़ा की शादी किससे हुई,प्रियंका चोपड़ा के गाने,प्रियंका चोपड़ा की प्रियंका चोपड़ा - भारतीय अभिनेत्री,प्रियंका चोपड़ा हसबैंड,प्रियंका चोपड़ा का घर कहां है,प्रियंका चोपड़ा की बेटी, प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा बायोग्राफी, प्रियंका चोपड़ा निक जोनास,priyanka chopra,priyanka chopra biography,priyanka chopra husband,priyanka chopra and nick jonas,priyanka chopra movies,priyanka chopra life story,priyanka chopra nick jonas,priyanka chopra net worth,priyanka chopra new movie,priyanka chopra wedding,priyanka chopra lifestyle,biography of priyanka chopra,jivan parichay priyanka chopra ka,priyanka chopra ka jiwan parichay,priyanka chopra news,priyanka chopra marriage,priyanka chopra
           Priyanka Chopra Ka Jivan Parichay 


नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट  www.Bandana classes.com पर । आज की पोस्ट में हम आपको " Priyanka Chopra ka jivan parichay || प्रियंका चोपड़ा की बायोग्राफी हिंदी में, उनके फिल्मी करियर एवं उनके वैवाहिक जीवन " के बारे में बताएंगे तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए।


1. प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय - प्रियंका चोपड़ा एक ऐसा चर्चित नाम जिसने अपनी लगन, मेहनत तथा दमदार एक्टिंग के बल पर न केवल बॉलीवुड (भारतीय सिनेमा) अपितु हॉलीवुड में भी अपनी प्रतिभा तथा अभिनय का लोहा मनवाया है. प्रियंका चोपड़ा की गिनती बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एवं प्रतिभावान अभिनेत्रियों में की जाती हैं. प्रियंका चोपड़ा के लिए मायानगरी (मुंबई) की राह आसान नहीं थी क्योंकि उनके परिवार में दूर- दूर तक किसी का सम्बन्ध फ़िल्मी दुनिया से नहीं था. इसके बावजूद उन्होनें अपनी खूबसूरती एवं काम के प्रति समर्पण के बल पर देश और दुनिया में नाम कमाया. 


प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई सन् 1982 को झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर शहर में हुआ था. इनके पिता का नाम अशोक चोपड़ा एवं माता का नाम मधु चोपड़ा था. प्रियंका चोपड़ा के माता और पिता दोनों भारतीय सेना में डॉक्टर थे. प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई का नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है. प्रियंका चोपड़ा के माता - पिता के सरकारी नौकरी में होने के कारण प्रियंका चोपड़ा का बचपन देश के अनेक शहरों लखनऊ, चंडीगढ़, दिल्ली तथा बरेली जैसे शहरों में बीता किन्तु प्रियंका चोपड़ा का स्वभाव ही ऐसा था कि वह जिस शहर में भी रही या जिस स्कूल में भी पढ़ी वहां के लोगों से जल्दी घुल मिल जाती थी.


2.शिक्षा - प्रियंका चोपड़ा जितनी खूबसूरत थी उतनी ही बचपन से पढ़ाई में होशियार भी थी. प्रियंका चोपड़ा एक बेहद मेधावी छात्रा रहीं हैं जिन्होनें अपनी सारी परीक्षाएं प्रथम श्रेणी में पास की हैं. हालाँकि प्रियंका की प्रारंभिक पढ़ाई लखनऊ (उत्तर प्रदेश) शहर के लामर्टेस स्कूल से हुई तत्पश्चात इन्होनें आगे की पढ़ाई के लिए बरेली के सेंट मारिया गोरेटी, कॉलेज में दाखिला लिया जहाँ से इन्होनें अपना स्नातक (ग्रेजुएशन) पूरा किया.  प्रियंका जी की पढ़ाई के प्रति रूचि एवं लगन को देखते हुए इनके पिता जी ने इन्हें मात्र 13 साल की आयु में आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका भेजा. किन्तु अमेरिका में रंग- भेद की नीति के चलते इन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इससे प्रियंका का मन अमेरिका में नहीं लगा. फलस्वरूप 3 वर्ष अमेरिका में पढ़ाई करने के बाद वह अपने भारत देश वापस आ गयी. तत्पश्चात प्रियंका ने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए बरेली (उत्तर प्रदेश) के आर्मी स्कूल में प्रवेश लिया और वहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की. 


3.मिस वर्ल्ड बनने की कहानी- प्रियंका चोपड़ा बचपन से ही बहुत सुंदर और प्रतिभा की धनी थी. यहीं कारण है कि अपनी बेटी की सुंदरता एवं प्रतिभा को देखते हुए उनकी माँ मधु चोपड़ा ने प्रियंका की कुछ फोटो फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड कांटेस्ट (प्रतियोगिता) के लिए भेज दी. परिणाम स्वरुप इनका चयन मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए हो गया. और ये भारत देश की ओर से मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए ब्रिटेन की राजधानी लंदन पहुंची. लंदन में विश्व के कई देशों की प्रतियोगियों को हराने के बाद अंततः प्रियंका ने अपने सौंदर्य एवं बुद्धिमत्ता पूर्ण जवाबों से जजों का मन जीत लिया. और इस प्रकार से प्रियंका ने वर्ष 2000 का मिस वर्ल्ड (विश्व सुंदरी) जैसा प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया. इस प्रकार प्रियंका ने देश और दुनिया में भारत देश का नाम रोशन किया. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए 30 नवंबर सन् 2000 को ब्रिटेन की राजधानी लंदन के मिलेनियम डोम में प्रियंका चोपड़ा को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया और पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा. देश और दुनिया से प्रियंका को बधाई सन्देश मिलने लगे. प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने वाली पांचवी भारतीय महिला थी जिन्होनें दुनिया के इस बेहद प्रतिष्ठित ख़िताब को अपने नाम किया. मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने के बाद प्रियंका जी के पास फ़िल्मी दुनिया से कई ऑफर आने लगे. लेकिन इनके सामने दुविधा यह थी कि अपना करियर पढ़ाई में बनाये या फिर फ़िल्मी दुनिया में ? अंततः प्रियंका जी ने निश्चय किया कि वह अपना करियर फ़िल्मी दुनिया में ही बनाएगी.


4.फिल्मी करियर - मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा के पास कई फिल्मों के ऑफर आने लगे. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल भाषा की फिल्म थमिझन से की थी. किन्तु इस फिल्म से प्रियंका को कुछ खास उपलब्धि हासिल नहीं हुई. किन्तु प्रियंका अपनी इस असफलता से निराश नहीं हुई और अपना संघर्ष जारी रखा. प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड (हिंदी सिनेमा) में अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आयी फिल्म "द हीरो" से की थी. हालाँकि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में नहीं थी. लेकिन यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और प्रियंका के सेकेंड लीड रोल में होने के बावजूद उनकी एक्टिंग की खूब सराहना हुई. इस फिल्म के बाद प्रियंका को कई सारी फिल्में ऑफर हुई. वर्ष 2003 में ही प्रियंका चोपड़ा ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म "अंदाज़" की. इस फिल्म में भी प्रियंका के दमदार अभिनय को लोगों ने खूब सराहा. "अंदाज़" मूवी के लिए प्रियंका को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेशन भी मिला था. इसके बाद तो प्रियंका के पास ढ़ेर सारी फिल्मों के प्रस्ताव आने लगे. इसके बाद प्रियंका ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया जैसे - किस्मत, असंभव और प्लान जैसी फिल्में लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. और प्रियंका का फिल्मी करियर डगमगाने लगा. प्रियंका चोपड़ा ने इन फिल्मों के खराब प्रदर्शन के बावजूद अपना संघर्ष बॉलीवुड में जारी रखा. इसके बाद प्रियंका की किस्मत खुली फिल्म - "मुझसे शादी करोगी" से. इस फिल्म में प्रियंका को पहली बार मुख्य अभिनेत्री की भूमिका का रोल ऑफर हुआ. इस फिल्म में प्रियंका के साथ सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे प्रसिद्द अभिनेता भी थे. फिल्म सुपरहिट साबित हुई. और प्रियंका के दमदार अभिनय की बॉलीवुड एवं देश में खूब चर्चा हुई. और इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा की गिनती बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में की जाने लगी. इस फिल्म के बाद प्रियंका अब्बास मस्तान की फिल्म "ऐतराज" में नजर आयी. इस मूवी में प्रियंका का रोल नेगेटिव भूमिका में था. यह फिल्म भी बॉलीवुड में हिट साबित हुई और दुनिया ने फिर एक बार प्रियंका चोपड़ा की दमदार एक्टिंग का लोहा माना. इसके बाद तो प्रियंका साल दर साल फिल्में करती चली गयी और एक समय ऐसा आया जब प्रियंका चोपड़ा का फिल्म में होना हिट होने की गारंटी माना जाने लगा.   


5.प्रमुख फिल्में - मुझसे शादी करोगी, द हीरो, ऐतराज, करम, ब्लैकमेल, द रेस अगेंस्ट द टाइम ,यकीन, ब्लफमास्टर, सलाम - ऐ- इश्क, लव स्टोरी 2050, गॉड तुस्सी ग्रेट, द्रोणा. चमकू, फैशन, कमीने, व्हाट्स योर राशि, प्यार इम्पॉसिबल, अनजाना- अनजानी, सात खून माफ, बर्फी, बाजीराव मस्तानी, डॉन 2 एवं मैरीकॉम आदि इनके करियर की प्रमुख फिल्में रही हैं.


6.अवार्ड्स (राष्ट्रीय पुरस्कार) - प्रियंका चोपड़ा की दमदार अदाकारी एवं उनके कुशल अभिनय को देखते हुए उन्हें फिल्मी दुनिया के कई अवार्ड्स मिले. प्रियंका को उनके करियर का पहला नेशनल अवार्ड (राष्ट्रीय पुरस्कार) उनकी प्रसिद्द फिल्म " फैशन " के लिए साल 2008 में प्राप्त हुआ.  प्रियंका चोपड़ा को अपने करियर में कुल पांच फिल्मफेयर अवार्ड प्राप्त हुए हैं.


I) पहला फिल्मफेयर अवार्ड - बेस्ट एक्ट्रेस डेव्यू (फिल्म अंदाज में)


II) दूसरा फिल्मफेयर अवार्ड- बेस्ट नेगेटिव रोल

( फिल्म ऐतराज के लिए)


III) तीसरा फिल्मफेयर अवार्ड - सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

( फिल्म फैशन के लिए)


IV) चौथा फिल्मफेयर अवार्ड - क्रिटिक बेस्ट एक्ट्रेस

( फिल्म सात खून माफ के लिए)


V) पांचवां फिल्मफेयर अवार्ड - सहायक सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए)


7.विवाह - प्रियंका चोपड़ा की शादी 1 दिसंबर 2018 को अमेरिका के प्रसिद्द पॉप सिंगर निक जोनस के साथ उदयपुर (राजस्थान) में बहुत ही भव्य एवं शाही तरीके से हुई थी. यह शादी हिन्दू एवं क्रिश्चियन दोनों रीति- रिवाज़ों के साथ संपन्न हुई थी. इस शादी में देश एवं दुनिया की नामचीन हस्तियां शामिल हुई थी. प्रियंका चोपड़ा जी शादी के बाद अब अमेरिका में ही बस गयी हैं. अब प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की फिल्मों में भी सक्रिय हैं और वहां भी अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का मन मोह लेती हैं.  


8.अन्य उपलब्धियां - ऐसा नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सफलता के झंडे केवल भारतीय सिनेमा में ही गाड़ें हो अपितु इन्होनें वैश्विक स्तर पर भी अपनी प्रतिभा और अभिनय का लोहा मनवाया. वर्ष 2015 में प्रियंका ने अमेरिकन शो  " क्वांटिकों " में भी अभिनय किया. इस शो में इन्होनें अलेक्स पैरिश की भूमिका (किरदार) निभाई थी. इस शो को बहुत प्रसिद्धि मिली और प्रियंका चोपड़ा के किरदार को विश्व भर के दर्शकों ने सराहा. " क्वांटिकों " शो के लिए प्रियंका को प्रसिद्द पीपुल्स चॉइस अवार्ड (पुरस्कार) दिया गया. यह पुरस्कार टेलीविज़न के क्षेत्र में सर्वाधिक पसंद की जाने वाली अभिनेत्री या एक्ट्रेस को दिया जाता है. पीपुल्स चॉइस अवार्ड (पुरस्कार) प्राप्त करने वाली प्रियंका चोपड़ा पहली साउथ एशिया की एक्ट्रेस हैं जिन्होनें बेहद प्रतिष्ठित इस अवार्ड को अपने नाम किया. प्रियंका चोपड़ा बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं जिन्होनें न केवल अभिनय के क्षेत्र में नाम कमाया अपितु सिंगिंग के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. इन्होनें बहुत से एल्बम में भी अपने गीत गाये हैं किन्तु संगीत के क्षेत्र में इनका सबसे चर्चित एल्बम " इन माय सिटी " हैं जिसने इन्हें सिंगिंग के क्षेत्र में देश और दुनिया में पहचान दिलवाई. इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा जी की अन्य और भी बहुत सी उपलब्धियां हैं जिन पर हमारे देश और विश्व को नाज़ रहेगा. प्रियंका चोपड़ा  आज  भी लाखों लड़कियों के लिए रोल मॉडल हैं जो मॉडलिंग एवं अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहती हैं.

    

Disclaimer: यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है। इस Blog का उद्देश्य सामान्य जानकारी उपलब्ध कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या ब्लॉग से कोई संबंध नहीं है। यदि सम्बंध पाया गया तो यह महज एक संयोग समझा जाएगा।


दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।


👉Click here to join telegram channel👈


👉Click here to join YouTube channel 👈


यह भी पढ़ें 👇👇👇







👉सुभद्रा कुमारी चौहान का जीवन परिचय

👉मैथिलीशरण गुप्त का जीवन परिचय

👉नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन परिचय








Post a Comment

Previous Post Next Post

Top Post Ad

Below Post Ad