CG Board traimasik exam class 9th Social science paper 2022 || छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान पेपर
cg board traimasik exam class 9th social science paper 2022 || छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान पेपर
cg board traimasik exam class 9th social science paper 2022,छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान पेपर
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट www.Bandana classes.com पर । आज की पोस्ट में हम आपको "CG Board traimasik exam class 9th Social science paper 2022 || छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान पेपर " के बारे में बताएंगे तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए।
सीजी बीएसई 9 वीं प्रश्न पत्र 2022 - 23 ( CGBSE 9th Question paper 2022 त्रैमासिक पेपर पीडीएफ डाउनलोड यहां से करें
सीजीबीएसई 9वीं प्रश्न पत्र 2022-23 रायपुर अपनी आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 9 प्रश्न पत्र जारी किया जाता है। छात्रों को परीक्षा पैटर्न पूछे गए प्रश्नों के प्रकार अंक विवरण और अन्य का विश्लेषण करने के लिए सीजी बोर्ड कक्षा नवमीं के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र डाउनलोड करने चाहिए सीजीबीएसई 9वीं प्रश्न पत्र इस पेज पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए गये हैं।
छात्रों को जनवरी तक लेटेस्ट सीजीबीएसई 9वीं परीक्षा 2022-23 के पाठ्यक्रम को पूरा करने का लक्ष्य रखना चाहिए, ताकि वे जल्द से जल्द सैंपल पेपर का अभ्यास शुरू कर सके। सीजीबीएसई 9वीं प्रश्न पत्र 2022-23 का अभ्यास करने से छात्रों को पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने में मदद मिलेगी। नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके छत्तीसगढ़ बोर्ड प्रश्न पत्र का लाभ उठाया जा सकता है। सीजीबीएसई कक्षा 9वीं प्रश्न पत्र उन्हें डाउनलोड करने के चरण उनका उपयोग कैसे करें इसके बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
सीजीबीएसई कक्षा 9वीं प्रश्न पत्र 2022-23 कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीबीएसई की वेबसाइट से सीजीबीएसई प्रश्न पत्र कक्षा 9 डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सीजी बीएससी की आधिकारिक वेबसाइट
cgbse.nic.in पर जाएं।
2. वेबसाइट पेज का अंग्रेजी में अनुवाद करें।
3. शैक्षणिक परीक्षा पर क्लिक करें
4. आदर्श प्रश्न पत्र पर क्लिक करें
5. कक्षा 9 पर क्लिक करें
सीजीबीएसई 9वीं के प्रश्न पत्र 2022 के लिंक पर क्लिक करें जिसे आप लोड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड कक्षा 9वीं प्रश्न पत्र एक नए टैब पर प्रदर्शित होंगे।
प्रश्न पत्र डाउनलोड करें और उनका अभ्यास शुरू करें।
सीजीबीएसई कक्षा 9वीं के सैंपल पेपर्स पीडीएफ डाउनलोड करें
छात्र नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके विभिन्न विषयों जैसे- हिंदी, अंग्रेजी, गणित और अन्य विषयों के लिए सीजीबीएसई कक्षा 9वीं सैंपल पेपर पीडीएफ प्रारूप से डाउनलोड कर सकते हैं। दोस्तों आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद । दोस्तों आपको हमारी इस पोस्ट में कक्षा 9 से लेकर 12 तक के सभी त्रैमासिक पेपर के इंपॉर्टेंट क्वेश्चन आंसर प्रोवाइड किए जाएंगे।
त्रैमासिक परीक्षा 2022-23
कक्षा - 9वीं
विषय - सामाजिक विज्ञान
समय - 3 घंटे पूर्णांक - 50
निर्देश:- सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है ।
(1) प्रश्न क्रमांक 1 से 3 तक प्रत्येक प्रश्न में 5-5 अंक हैं।
(2) प्रश्न क्रमांक 4 से 7 तक प्रत्येक प्रश्न में 2 अंक हैं।
(3) प्रश्न क्रमांक 8 से 10 तक प्रत्येक प्रश्न में 3 अंक हैं।
(4) प्रश्न क्रमांक 11 एवं 12 में प्रत्येक प्रश्न में 4 अंक हैं।
(5) प्रश्न क्रमांक 13 एवं 14 में प्रत्येक प्रश्न में 5 अंक हैं।
प्रश्न क्र. 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न है, जो तीन खण्डों अ,ब और स में विभक्त हैं, प्रत्येक में 1-1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न 1. (अ) सही विकल्प चुनकर लिखिए -
(1) वास्कोडिगामा ने अपनी यात्रा प्रारंभ की-
(अ) 1479 में
(ब) 1497 में
(स) 1482 में
(द)1487 में
(2) पर्वत प्रदर्शित किये जायेंगे -
(अ)प्राकृतिक मानचित्र में
(ब)राजनैतिक मानचित्र में
(स)प्रशासनिक मानचित्र में
(द)इनमें से कोई नहीं
(3) दोहरी गणना करने से कुल उत्पाद वास्तविक उत्पाद से दिखाई देता है -
(अ) कम
(ब) अधिक
(स) बराबर
(द) इनमें से कोई नहीं
(4) क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में भारत का नम्बर है-
(अ) 7
(ब) 4
(स) 2
(द)6
(5) पैमाने से ज्ञात होता है-
(अ) दो स्थानों के बीच की दूरी
(ब)हवा की दिशा
(स) स्थान की दिशा
(द)इनमें से कोई नहीं
(ब) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -
(1) लीबिया …. देश का उपनिवेश था।
(2) डेल्टा की आकृति …. होती है।
(3) मानचित्र का इतिहास …. साल पुराना है।
( 4) हिमालय एक …. पर्वत है, जबकि अरावली पर्वत …. पर्वतमाला है।
(5) पाप मुक्ति के लिए रेनासां काल चर्च …. बेचना आरंभ किया।
(स) सत्य/असत्य बताइए-
(1) झूम खेत की मिट्टी का हल नहीं चलाया जाता।
(2) गंगा सिन्धु का पूरा मैदान भारत देश में ही है।
(3) चीन में बारूद का आविष्कार हुआ जिसे अधिऔषधि कहा जाता था।
(4) अधिकांश गैर भुगतान कार्य किया जाता है।
(5) दो नदियों के बीच की भूमि को दोआब कहते हैं।
प्रश्न क्र. 02 से 05 तक अति लघुउत्तरीय प्रश्न है, जिसमें प्रत्येक उत्तर की शब्द सीमा 30 शब्द है, प्रत्येक में 2-2 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न 2. साख कितने प्रकार के होते हैं? नाम बताइए।
प्रश्न 3. सू की को नजरबन्द क्यों रखा गया था?
प्रश्न 4. निर्वाह कृषि किसे कहते हैं?
प्रश्न 5. अदृश्य बेरोजगारी किसे कहते हैं?
प्रश्न क्र. 06 से 08 तक लघुउत्तरीय प्रश्न है, जिसमें प्रत्येक उत्तर की शब्द सीमा 50 शब्द है, प्रत्येक में 3-3 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न 6. केन्द्रीकृत राज्य से क्या आशय है ?
प्रश्न 7. शहरीकरण का लीबिया की जनता पर क्या-क्या प्रभाव पड़ा?
प्रश्न 8. भावर और डेल्टा को समझाइए।
प्रश्न क्र. 09 एवं 10 में लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिसमें प्रत्येक उत्तर की शब्द सीमा 75 शब्द है, प्रत्येक में 4-4 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न 9. समोच्च रेखाओं में कौन-कौन से लक्षण पाए जाते हैं?
अथवा
अकबर के धर्मसहिष्णु नीति के बनने के पीछे क्या कारण थे?
प्रश्न 10. मार्टिन लूथर ने किन बातों को लेकर कैवोलिक चर्च की आलोचना की?
अथवा
तराई और डेल्टा को समझाइए।
प्रश्न क्र. 11 से 12 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं, जिसमें प्रत्येक उत्तर की शब्द सीमा 100 शब्द है, प्रत्येक में 5-5 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न 11. अलइदरीसी के नक्शे में ऊपर की ओर दक्षिण दिखाया है, जबकि ग्रीक द्वारा तैयार किए गए शब्दों में ऊपर उत्तर को दर्शाया गया है, ऐसा क्यों?
अथवा
उत्तर पूर्वी राज्यों के आदिवासी किन कारणों से तेजी से विकास कर पाए हैं?
प्रश्न 12. म्यांमार में आगे सान सू की का लोकतंत्र की स्थापना के संघर्ष में क्या योगदान है?
अथवा
मध्यवर्ती वस्तु को उदाहरण देते हुए स्पष्ट कीजिए।
छत्तीसगढ़ बोर्ड
त्रैमासिक परीक्षा 2022-23
कक्षा- 9 वीं
विषय- सामाजिक विज्ञान
समय:3:00 घण्टे पूर्णक:75
निर्देश :
सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
1- प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं जिसमें 32 उपप्रश्न हैं। प्रत्येक उपप्रश्न 1 अंक है।
2- प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक प्रत्येक में आंतरिक विकल्प दिये गये हैं।
3- प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। उत्तर लिखने की शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
4-प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। उत्तर लिखने की शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है।
5-प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। उत्तर लिखने की शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है।
1- सही विकल्प चुनिये (1X6=6)
1. फ्रांस की क्रांति कब हुई थी?
(A) 1689
(B) 1789
(C) 1889
(D) 1947
2. फ्रांसीसी क्रांति के समय फ्रांस पर किसका शासन था?
(A) मुसोलिनो
(B) नेपोलियन
(C) लुई 16वां
(D) इनमें से कोई
3. एक स्थलीय भाग जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हो
(A) तट
(B) प्रायद्वीप
(C) द्वीप
(D) इनमें से कोई
4. पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर है।
(A) अनाईमुडी
(B) महेंद्रगिरि
(C) कंचनजंगा
(D) खासी
5. इनमें से कौन स्थाई पूंजी नहीं है?
(A) बीज
(B) मशीन
(C) जेनेरेटर
(D) औजार
6. इनमें से कौन अस्थाई /कार्यशील पूंजी है?
( A)नकद रुपया
(B) जेनेरेट
(C) टरबाइन
(D) थ्रेसर
प्र. 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (1X6=6)
1. फ्रांस की महिलाओं को मताधिकार सन …...में प्राप्त हुआ। (21 अक्टूबर 1945)
2. 1804 मे …….ने खुद को फ्रांस का सम्राट घोषित किया। (नेपोलियन)
3. प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत……... में हुई।
(28 जुलाई 1914)
4. ……...भारत को दो बराबर भागों में बांटती है।(कर्क रेखा)
5. भारत और श्रीलंका के बीच ……….. खाड़ी है। (मन्नार)
6. ……...झील भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील है। (चिल्का झील)
प्र. 3- एक वाक्य / शब्द में उत्तर लिखिये -(1X7=7)
1. अगस्त 2002 में किस आर्डर द्वारा पाकिस्तान का संविधान बदल दिया गया?
उत्तर -लीगल आर्डर
2. पालमपुर से निकटतम छोटे कस्बे का नाम बताइये।
उत्तर -शाहपुर
3. कौन-से दशक के अंत में हरित क्रांति शुरु हुई?
उत्तर -1966-1967
4. अदृश्य बेरोजगारी का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर -छिपी बेरोजगारी
5. रूस का अंतिम जार कौन था?
उत्तर -निकोलस द्वितीय
6. चिल्का झील किस राज्य में स्थित है?
उत्तर -उड़ीसा
7. भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है?
उत्तर -उत्तरी तथा पूर्व
4- सही जोड़ी बनाइये-
[क] [ख]
1. विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश -(a) दास कैपिटल 4
2. टाइल -(b) चर्च द्वारा वसूल किया जाने वाला कर 3
3. टाइद - (c) सरकार द्वारा लिया जाने वाला कर 2
4. कार्ल मार्क्स - (d) राष्ट्रीय जन संसद 5
5. जैसलमेर - ( e) बरकान 6
6. चीन - (f) एच. वाइ. वी. 7
7. अधिक उपज वाले बीज ( g) कनाडा 1
प्र.5- सत्य / असत्य की पहचान कीजिये (1X6=6)
1. मानवीय पूंजी निर्माण आर्थिक विकास के लिये आवश्यक है। सत्य
2. अठारहवीं सदी में फ्रंसीसी समाज 2 एस्टेट्स में विभाजित था। सत्य
3. "अप्रैल थीसिस "का विचार लेनिन ने दिया था। सत्य
4. भारत के दक्षिण में हिमालय है। असत्य
5. चीन में सरकार हमेशा कम्युनिस्ट पार्टी की ही बनती है। सत्य
6. भारतीय संविधान लिखने वाली सभा में 299 सदस्य थे। असत्य
प्र. 6- जेकोबिन क्लब के सदस्य कौन थे?
अथवा
फ्रांस के संदर्भ में टाइद और टाइल क्या था?
प्र. 7 उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं?
अथवा
अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए ।
प्र. 8- लोकतंत्र की कोई दो विशेषताएं लिखिए।
अथवा
लोकतंत्र काअर्थ सरल शब्दों में लिखिए।
प्र. 9- स्थायी पूंजी किसे कहते हैं?
अथवा
कृषि आधारित कोई दो उद्योग लिखिए।
प्र.10- कोआपरेटिव क्या था?
अथवा
खूनी रविवार की घटना क्या थी?
प्र. 11- भाबर क्या है?
अथवा
भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कहां स्थित है।
प्र. 12- सेवा क्षेत्र क्या है?
अथवा
'बेरोजगार' शब्द का आशय स्पष्ट कीजिए ।
प्र. 13- संविधान से क्या आशय है?
अथवा
लोकतंत्र के दो प्रमुख दोष लिखिए।
प्र. 14- पालमपुर गांव की गैर कृषि क्रियाएं लिखिए। अथवा
'संसाधन के रूप में लोग से आप क्या समझते हैं?
प्र.15 1789 की फ्रांस की क्रांति का तात्कालिक कारण क्या था?
अथवा
कार्ल मार्क्स का पूंजीवाद पर क्या विचार था?
प्र. 16- फ्रांस में दास प्रथा का उन्मूलन कैसे हुआ? समझाइए ।
अथवा
प्रथम विश्वयुद्ध का रूस की क्रांति पर क्या प्रभाव पड़ा?
प्र. 17- हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त अथवा हुआ है?
अथवा
भारत के उत्तरी मैदान का वर्णन कीजिए।
प्र. 18- भारतीय संविधान में प्रस्तावना का क्या महत्व है?
अथवा
संविधानसभा का परिचय लिखिए।
प्र.19- भौतिक पूंजी और मानवीय पूंजी में कोई तीन अंतर लिखिए।
अथवा
रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग क्यों हानिकारक है?
प्र. 20- उन जनवादी अधिकारों की सूची बनाएं जो आज हमें मिले हुए हैं और जिन का उद्गम फ्रांस की क्रांति से है।
अथवा
बोल्शेविको ने अक्टूबर क्रांति के फौरन बाद रूस में कौन-कौन से परिवर्तन किए? लिखिए।
प्र. 21- लोकतंत्र ही क्यों? अपने तर्कों द्वारा विवेचना कीजिए।
अथवा
लोकतांत्रिक एवं गैर लोकतांत्रिक शासन की तुलना कीजिए ।
प्र. 22- बांगर और खादर भूमि में अंतर लिखिए ।
अथवा
भारत को कितने भौतिक भागों में बांटा गया है? किसी एक का वर्णन कीजिए।
प्र. 23- शिक्षित बेरोजगारी भारत के लिए एक विशेष समस्या क्यों है? समझाइये।
अथवा
क्या आप शिक्षा प्रणाली में शिक्षित बेरोजगारों की समस्या को दूर करने के लिए कुछ उपाय सुझा सकते हैं?
दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें👇👇👇
👉छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 9वीं विज्ञान पेपर
👉छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 9वीं हिंदी पेपर
👉छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 9वीं अंग्रेजी पेपर
👉छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान पेपर
👉छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 9वीं गणित पेपर
👉छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 10वीं हिन्दी (विशिष्ट)
👉छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 10वीं अंग्रेजी
👉छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान पेपर
👉छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 12वीं जीव विज्ञान पेपर
👉छत्तीसगढ़ बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 12वीं हिंदी पेपर
Post a Comment