ad13

एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय | Eknath Shinde Biography in Hindi (Chief Minister of Maharashtra)

एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय || Eknath Shinde Biography in Hindi

eknath shinde ka jivan parichay,eknath shinde cm kab bane,Eknath Shinde,Chief Minister of Maharashtra,एकनाथ शिंदे की जाती,eknath shinde party,eknath shinde party name,eknath shinde news,एकनाथ शिंदे कौन है,एकनाथ शिंदे माहिती,एकनाथ शिंदे फॅमिली फोटो,eknath shinde biography in hindi,eknath shinde biography in marathi,eknath shinde biography in english,eknath shinde wiki,eknath shinde history in hindi,eknath shinde family details,eknath shinde family history,eknath shinde political career,एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय,एकनाथ शिंदे,एकनाथ शिंदे माहिती,एकनाथ शिंदे की जाती,एकनाथ शिंदे फोन नंबर,एकनाथ शिंदे किस पार्टी से हैं,एकनाथ शिंदे कौन है,एकनाथ शिंदे फॅमिली फोटो,एकनाथ शिंदे चे शिक्षण,एकनाथ शिंदे की शिक्षा
एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय / Eknath Shinde Biography in Hindi

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट  www.Bandana classes.com पर । आज की पोस्ट में हम आपको " महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय || Eknath Shinde Biography in Hindi " के बारे में बताएंगे तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए।


Table of Contents

1) परिचय

2) संक्षिप्त जीवन परिचय

3) प्रारंभिक जीवन 

4) शिंदे का राजनीतिक करियर 

5) शिंदे का राजनीति में बढ़ता कद

6) शिंदे का राजनीति से किनारा 

7) परिवार

8) कुल संपत्ति 

9) शिंदे का विवादों से नाता

10) Frequently Asked Questions


एकनाथ शिंदे की जीवनी 


परिचय

महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल ला देने वाले एवं शिवसेना पार्टी से बगावत कर स्वयं महाराष्ट्र में सत्ता की कमान सँभालने वाले एकनाथ शिंदे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. कभी ऑटो रिक्शा चलाने वाले एकनाथ शिंदे वर्तमान समय में महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य की सत्ता संभाल रहे हैं और बतौर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं. शिवसेना में इतनी बड़ी बगावत करने वाले एकनाथ शिंदे पार्टी में सबसे बड़े नेता बनकर उभरे जिन्होंने उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री का पद छोड़ने पर विवश कर दिया और खुद बगावती तेवर अपनाकर महाराष्ट्र के चीफ मिनिस्टर बन गए.


 संक्षिप्त जीवन परिचय


पूरा नाम

एकनाथ संभाजी शिंदे

जन्मतिथि

9 फरवरी 1964

राष्ट्रीयता

भारतीय

जन्मस्थान

पहाड़ी जवाली, जिला- सतारा, महाराष्ट्र

आयु (वर्ष 2023 के अनुसार)

59 वर्ष

गृहनगर

मुंबई, महाराष्ट्र

धर्म 

हिंदू धर्म

स्कूली शिक्षा

न्यू इंग्लिश हाई स्कूल ठाणे, मुंबई

कालेज का नाम 

यशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र

वैवाहिक स्थिति

विवाहित

पत्नी का नाम 

लता एकनाथ शिंदे

बेटे का नाम 

श्रीकांत शिंदे

पिता का नाम 

संभाजी नवलू शिंदे

माता का नाम

गंगुबाई शिंदे

शैक्षिक योग्यता

1981 में मंगला हाई स्कूल से 10वीं पास और जूनियर कॉलेज, ठाणे से 11वीं पास


 


प्रारंभिक जीवन 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना के बगावती नेता एकनाथ शिंदे का जन्म 9 फरवरी सन 1964 को हुआ था. शिंदे मूल रूप से महाराष्ट्र के सतारा जिले के रहने वाले हैं. वह पढ़ाई के लिए ठाणे आकर रहने लगे. शिंदे पढ़ाई में औसत छात्र थे. उनका मन पढ़ाई में ज्यादा नहीं लगता था. यहीं कारण है कि वे सिर्फ 11वीं कक्षा तक ही पढ़ाई कर सके. पढ़ाई छोड़ने के बाद एकनाथ शिंदे जीविकोपार्जन हेतु ऑटो रिक्शा चलाने लगे. कहते हैं कि मनुष्य की प्रतिभा छिपाये नहीं छिपती. वह एक न एक दिन दुनिया के सामने आ ही जाती है. ऐसा ही शिंदे के साथ हुआ. शायद नियति को यह मंजूर नहीं था कि शिंदे एक ऑटो ड्राइवर बन कर अपनी जिंदगी गुजारे. इसीलिए वक्त ने करवट ली और शिंदे की मुलाकात शिवसेना के एक प्रमुख नेता आनंद दिघे से हुई. पहली मुलाकात में ही आनंद दिघे समझ गए कि शिंदे का भविष्य एक ऑटो ड्राइवर बनने में नहीं, अपितु यह व्यक्ति आगे चलकर एक बहुत बड़ा आदमी बनेगा. उन्होंने शिंदे को राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया जिसे शिंदे ने स्वीकार कर उन्हें अपना राजनीतिक गुरु बना लिया. एकनाथ शिंदे मात्र 18 वर्ष की आयु में शिवसेना पार्टी में शामिल हो गए. और बतौर आम शिवसेना कार्यकर्ता के रूप में अपने करियर को आगे बढ़ाने लगे.


शिंदे का राजनीतिक करियर 

एकनाथ शिंदे ने एक आम शिवसेना कार्यकर्ता के रूप में पूरी श्रद्धा और लगन के साथ आम जनता की सेवा की. जिसका परिणाम यह हुआ कि क्षेत्रीय जनता शिंदे को बहुत पसंद करने लगी. शिंदे जनता के हर सुख - दुःख में लोगों के साथ खड़े दिखाई पड़ते थे. शिंदे के राजनीतिक गुरु आनंद दिघे ने वर्ष 1997 के ठाणे नगर निगम के चुनाव में एकनाथ शिंदे को शिवसेना की तरफ से पार्षद पद का टिकट दिया. आम जनता के बीच अच्छी छवि होने के कारण एकनाथ शिंदे को अपने जीवन के इस पहले चुनाव में बम्पर जीत मिली. तत्पश्चात शिंदे वर्ष 2001 में ठाणे नगर निगम सदन में विपक्ष के नेता बने. नगर निगम सदन में विपक्ष के नेता पद पर रहते हुए शिंदे की भूमिका बहुत ही प्रभावी रही. वर्ष 2002 के नगर निगम चुनाव में शिंदे पुनः नगर निगम के पार्षद पद पर नियुक्त हुए. इसी बीच एकनाथ शिंदे के राजनीतिक गुरु रहे आनंद दिघे का अकस्मात् निधन हो गया. इससे शिंदे बहुत दुखी हुए. आनंद दिघे के निधन के बाद शिंदे का शिवसेना में कद बढ़ता चला गया. और शिंदे की गिनती शिवसेना के प्रमुख नेताओं में होने लगी.


शिंदे का राजनीति में बढ़ता कद

ठाणे की राजनीति में एकनाथ शिंदे का कद लगातार बढ़ता जा रहा था. अब शिंदे शिवसेना में पार्टी के प्रमुख नेताओं में गिने जाने लगे. इधर शिंदे की भी राजनीतिक जमीन और मजबूत होने लगी. वर्ष 2005 में शिवसेना के प्रमुख नेता नारायण राणे ने पार्टी छोड़ दी. इसके बाद तो शिंदे का शिवसेना में कद और ऊँचा हो गया. शिवसेना के एक और प्रमुख एवं प्रभावी नेता राज ठाकरे ने भी शिवसेना पार्टी को अलविदा कह दिया. इन सब घटनाक्रम के बाद एकनाथ शिंदे, शिवसेना प्रमुख उद्दव ठाकरे के सबसे करीबी नेताओं की लिस्ट में आ गए. 


महाराष्ट्र में वर्ष 2004 में विधानसभा के चुनाव हुए जिसमें शिवसेना की तरफ से एकनाथ शिंदे को ठाणे विधानसभा सीट से टिकट मिला. शिंदे ने पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की. यह जीत शिंदे का जनता से जुड़ाव कितना मजबूत था, इस बात को प्रदर्शित करता है. बस इसी जीत के साथ शिंदे का राजनीतिक करियर दिन- प्रतिदिन सफलता की सीढ़ियां चढ़ता चला गया. इसके बाद वर्ष 2009 , 2014 एवं 2019 के विधानसभा चुनावों में शिंदे ठाणे जिले की कोपरी पछ्पाखड़ी विधानसभा सीट से लगातार 3 बार विजयश्री हासिल कर विधायक बने. शिंदे का आम जनता के प्रति समर्पण, सेवा - भाव एवं उनकी राजनीतिक कुशलता को देखते हुए उन्हें देवेंद्र फडणवीस सरकार में राज्य के लोक निर्माण मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व दिया गया. जिसे उन्होंने बखूबी निभाया.   


शिंदे का राजनीति से किनारा 

एक बड़े घटनाक्रम के बाद एकनाथ शिंदे ने राजनीति से किनारा कर लिया था. हुआ यह कि जब शिंदे पार्षद थे तब सतारा में बोटिंग के दौरान हुए हादसे में उन्होंने अपने 11 वर्ष के पुत्र दीपेश एवं 7 वर्ष की पुत्री शुभदा को खो दिया था. बोटिंग के दौरान हुए हादसे में शिंदे के दोनों बच्चे उनकी आँखों के सामने ही डूब गए थे. इस घटनाक्रम से शिंदे इतना दुखी हुए कि उन्होंने राजनीति से किनारा कर लिया और सार्वजनिक जीवन से भी दूर हो गए. उस समय शिंदे के दूसरे बेटे श्रीकांत की उम्र महज 13 वर्ष थी. तब शिंदे के राजनीतिक गुरु रहे आनंद दिघे ने उन्हें बहुत समझाया और ढांढस भी बंधाया और कहा कि क्षेत्र की जनता को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं. आनंद दिघे के समझाने पर शिंदे पुनः सक्रिय राजनीति में लौट आये और एक बार फिर तन- मन- धन से जनता की सेवा में लग गए.


परिवार 

महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के परिवार में उनकी पत्नी एवं उनका बेटा श्रीकांत शिंदे हैं. श्रीकांत शिंदे भी राजनीति में हैं.


संपत्ति 

2019 के विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार एकनाथ शिंदे के पास कुल 11 करोड़ 56 लाख से भी अधिक की संपत्ति है. हलफनामे के अनुसार उनके पास 2.10 करोड़ से अधिक की चल संपत्ति एवं 9.45 करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति हैं. इस हलफनामे में एकनाथ शिंदे ने स्वयं को कॉन्ट्रैक्टर तथा व्यवसायी बताया हैं. शिंदे की पत्नी भी कंस्ट्रक्शन के व्यापार में सक्रिय हैं. शिंदे की आय का मुख्य स्रोत उन्हें विधायक के तौर पर मिलने वाली सैलरी, ब्याज से होने वाली कमाई तथा घरों से आने वाले किराये को अपनी आय का मुख्य स्रोत बताया है. शिंदे के पास कुल 6 कारें हैं. इनमें से 3 कारें उनके नाम पर तथा 3 कारें उनकी पत्नी के नाम पर हैं. शिंदे के पास जो कारें हैं उनमें 2 स्कॉर्पियों, 1 बोलेरो , 1 महिंद्रा अरमाडा एवं 2 इन्नोवा कार शामिल हैं. शिंदे के पास एक रिवॉल्वर एवं एक पिस्टल भी हैं. 


विवादों से नाता 

चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार, उनके ऊपर कुल 18 आपराधिक केस दर्ज हैं. एकनाथ शिंदे के ऊपर मुख्य रूप से सरकारी कर्मचारी के आदेशों का उल्लंघन, आग अथवा विस्फोटक पदार्थ से हानि एवं गैरकानूनी तरीके से इकठ्ठा हुयी भीड़ का हिस्सा होने जैसे मुख्य आरोप हैं.


Frequently Asked Questions


1. एकनाथ शिंदे सीएम कब बने?

उत्तर- एकनाथ शिंदे 30 जून 2022 को महाराष्ट्र के सीएम (मुख्यमंत्री) बने।


2. एकनाथ शिंदे का पूरा नाम क्या है?

उत्तर- एकनाथ संभाजी शिंदे।


3. एकनाथ शिंदे की पत्नी का क्या नाम है?

उत्तर- लता शिंदे।


4. एकनाथ शिंदे का जन्म कब हुआ था?

उत्तर- एकनाथ शिंदे का जन्म 9 फरवरी सन् 1964 को हुआ था।


5. एकनाथ शिंदे के बेटे का क्या नाम है?

उत्तर- एकनाथ शिंदे के बेटे का नाम श्रीकांत शिंदे है।


6. एकनाथ शिंदे के माता- पिता का क्या नाम है?

उत्तर- एकनाथ शिंदे के पिता का नाम संभाजी नवलू शिंदे माता का नाम गंगूबाई शिंदे है।


7. एकनाथ शिंदे के राजनीतिक गुरु का क्या नाम है?

उत्तर- एकनाथ शिंदे के राजनीतिक गुरु का नाम आनंद दिघे है।


Disclaimer: यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है। इस Blog का उद्देश्य सामान्य जानकारी उपलब्ध कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या ब्लॉग से कोई संबंध नहीं है। यदि सम्बंध पाया गया तो यह महज एक संयोग समझा जाएगा।


दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।


👉Click here to join telegram channel👈


👉Click here to join YouTube channel 👈


यह भी पढ़ें 👇👇👇











Post a Comment

Previous Post Next Post

Top Post Ad

Below Post Ad