Essay on diwali || दिवाली पर निबंध
diwali essay || दीपावली पर निबंध
दिवाली पर निबंध हिंदी में // Diwali per nibandh
10 lines on Diwali in english
10 lines on Diwali
10 lines on Diwali in Hindi for class 3
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट Bandana classes.com पर। दोस्तों आज की पोस्ट में हम हिंदुओं के सबसे बड़े उत्सव या पर्व दीपावली पर 10 लाइन या पंक्तियां लिखना बताएंगे। दोस्तों यह तो हम सभी जानते हैं कि दिवाली पर निबंध पर अक्सर सभी छोटी कक्षाओं में पूछा जाता है। यदि दीपावली को हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार या पर्व कहा जाए तो इसमें कोई अतिशयोक्ति ना होगी। इसलिए आज की पोस्ट में हम आपके लिए दिवाली पर 10 लाइन का निबंध लेकर आए हैं।
अक्सर विद्यालयों में परीक्षा में दिवाली पर निबंध पूछा जाता है। Diwali essay in Hindi यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण topic है। आज की पोस्ट में आप "10 lines on Diwali in Hindi" इस महत्वपूर्ण निबंध के बारे में पढ़ेंगे और जानकारी हासिल करेंगे।
दिवाली पर 10 लाइन का निबंध
(10 lines on Diwali in Hindi)
1. दिवाली या दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा या प्रमुख त्यौहार है।
2. यह त्यौहार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।
3. दिवाली को प्रकाश का उत्सव या त्योहार भी कहते हैं क्योंकि इस दिन सभी लोग दीपक मोमबत्ती और झालर आदि जलाते हैं।
4. ऐसा बताया जाता है कि दीपावली के दिन प्रभु श्री राम चौदह वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या वापस लौटे थे।
5. भगवान श्री राम के अयोध्या वापस लौटने की खुशी में संपूर्ण अयोध्या में दीपक जलाए गए थे। और संपूर्ण नगर में हर्ष और उल्लास था यही परंपरा आज भी चली आ रही है।
6. दीपावली का त्यौहार 5 दिनों तक चलता है। इसके पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी, तीसरे दिन दिवाली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और पांचवें दिन भैया दूज का त्यौहार मनाया जाता है।
7. दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में सभी लोग माता लक्ष्मी, गणेश जी और सरस्वती जी की विधि विधान से पूजा और अर्चना करते हैं।
8. गणेश - लक्ष्मी जी की पूजा होने के बाद सभी लोग अपने बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हैं।
9. दीपावली के दिन सभी लोग एक दूसरे को गिफ्ट उपहार या मिठाई भेंट स्वरूप देते हैं और एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं भी देते हैं।
10. दिवाली के दिन बच्चे बड़े और बुजुर्ग सभी लोग फुलझड़ी पटाखे आदि जलाते हैं और जमकर मिठाई पकवान और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद लेते हैं। दीपावली का त्यौहार हमें अंधकार रूपी अज्ञान से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाने का संदेश देता है।
![]() |
दीपावली पर निबंध |
दीपावली पर निबंध -
रूपरेखा -
प्रस्तावना - अमावस की काली अंधियारी रात में टिमटिमाती दीपकों की पंक्तियां एवं नव में छुटती हुई रंग बिरंगी फुलझड़ियां मनुष्य के हृदय में एक अपूर्व उत्साह तथा उमंग को घोल देती।
दिवाली हिंदुओं के सबसे लोकप्रिय व महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक हैं, जिसे बहुत उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। बच्चों को दिवाली पर निबंध लिखकर उन्हें त्योहार के बारे में अपने आनंद में अनुभव साझा करने का अवसर मिलता है। युवा आमतौर पर इस त्यौहार को बेहद पसंद करते हैं क्योंकि यह सभी के लिए ढेर सारी खुशियां और आनंदमय क्षण लेकर आता है वह अपने परिवार दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलते हैं और अपने प्रियजनों के साथ बधाई और उपहार साझा करते हैं। अधिकतर लोग इस दौरान गूगल पर साल 2022 में दिवाली कब है ढूंढते हैं। ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2022 में दिवाली पर्व 24 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। और वही 2023 की बात करें तो 12 नवंबर 2023 दिन रविवार है। इस दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साल 2023 में दिवाली पर लक्ष्मी पूजन मुहूर्त 18:54:52 से शुरू होकर 20:16:07 बजे खत्म हो जाएगा। लक्ष्मी पूजन मुहूर्त की कुल अवधि लगभग 1 घंटे 21 मिनट रहेगी।
दीपावली मनाने के कारण - दीपों के इस पर्व को किसी ना किसी रूप में भारत की लगभग सभी जातियां मनाती हैं इस पर्व के साथ अनेक पौराणिक कथाएं जुड़ी हैं। - धर्मराज युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ समाप्ति इसी दिन हुई थी अतः इसे मनाया जाता है। दीपावली आर्य जाति का पवित्र तथा मुख्य त्योहार है। आर्य जाति अपने आर्थिक वर्ष का प्रारंभ इसी पवित्र दिन से करती आई हैं। ऐसा कहा जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम वनवास की अपनी 14 वर्ष की अवधि को पूरा करके ऐसे दिन अयोध्या वापस आए थे। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने अयोध्या को दीपों से दुल्हन की तरह सजाया था। घर-घर मिष्ठान बटे थे, तभी से यह त्यौहार आनंद उल्लास के साथ मनाया जाता है।
पौराणिक कथाओं के आधार पर सागर मंथन होने पर आज ही के दिन लक्ष्मी जी का आविर्भाव हुआ था । इस देवी की अर्चना करते हुए यह आर्थिक संपन्नता का प्रतीक बन गया और दीपावली के रूप में मनाया जाने लगा। व्यापारी गण इस दिन को अत्यंत पवित्र मानते हैं अपने गत वर्ष का हिसाब किताब समाप्त कर अपने नए खातों का आरंभ करते हैं। आर्य समाज के प्रवर्तक स्वामी दयानंद सरस्वती को निर्वाण आज ही के दिन प्राप्त हुआ था इसलिए यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। जैनियों के २४वें तीर्थंकर महावीर स्वामी को इसी दिन निर्वाण प्राप्त हुआ था इसलिए सारा जैन समाज इस उपलक्ष में इस त्यौहार को मनाता है।
दीपावली का अर्थ
दिवाली जिसे "दीपावली" के नाम से भी जाना जाता है, भारत और दुनिया भर में रहने वाले हिंदुओं के सबसे पवित्र त्यौहारों में से एक है। 'दीपावली' संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है- दीप + आवली। 'दीप' का अर्थ होता है 'दीपक' तथा 'आवली' का अर्थ होता है 'श्रंखला', जिसका मतलब हुआ दीपों की श्रंखला या दीपों की पंक्ति। दीपावली का त्यौहार कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। यह त्यौहार दुनिया भर के लोगों द्वारा बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन विभिन्न समुदायों के लोग भी पटाखे और आतिशबाजी के जरिए इस उज्जवल त्योहार को मनाते हैं।
दीपावली त्यौहार की तैयारी
दीपावली त्यौहार की तैयारियां दिवाली से कई दिनों पहले ही आरंभ हो जाती हैं। दीपावली के कई दिनों पहले से ही लोग अपने घरों की साफ-सफाई व रंगाई पुताई करने में जुट जाते हैं क्योंकि ऐसी मान्यता है कि जो घर साफ-सुथरे होते हैं उन घरों में दिवाली के दिन मां लक्ष्मी विराजमान होती हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करके वहां सुख समृद्धि में बढ़ोतरी करती हैं। दिवाली के नजदीक आते ही लोग अपने घरों को दीपक और तरह-तरह के लाइट से सजाना शुरू कर देते हैं।
दिवाली में पटाखों का महत्व
दिवाली को "रोशनी का त्योहार" कहा जाता है। लोग मिट्टी के बने दीपक जलाते हैं और अपने घरों को विभिन्न रंगों और आकारों की रोशनी से सजाते हैं, जिसे देखकर कोई भी मंत्रमुग्ध हो सकता है। बच्चों को पटाखे जलाना और विभिन्न तरह की आतिशबाजी जैसे - फुलझड़ियां, रॉकेट, फब्बारे,चरखी आदि बहुत पसंद होते हैं।
दिवाली का इतिहास
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के दिन ही भगवान राम 14 वर्षों के वनवास के बाद अपनी पत्नी सीता, भाई लक्ष्मण और उनके उत्साही भक्त हनुमान के साथ अयोध्या लौटे थे। अमावस्या की रात होने के कारण दिवाली के दिन काफी अंधेरा होता है, जिस वजह से उस दिन पूरे अयोध्या को दीपों और फूलों से श्री रामचंद्र के लिए सजाया गया था ताकि भगवान राम के आगमन में कोई परेशानी ना हो, तब से लेकर आज तक इसे दीपों का त्यौहार और अंधेरे पर प्रकाश की जीत के रुप में मनाया जाता है।
इस शुभ अवसर पर, बाजारों में भगवान गणेश जी, लक्ष्मी जी, राम जी आदि की मूर्तियों की खरीदारी की जाती है। बाजारों में खूब चहल-पहल होती है। लोग इस अवसर पर नए कपड़े, बर्तन, मिठाईयां आदि खरीदते हैं। हिंदुओं द्वारा देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है क्योंकि व्यापारी दिवाली पर नई खाता बही की शुरुआत करते हैं। साथ ही लोगों का मानना है कि यह खूबसूरत त्योहार सभी के लिए धन, समृद्धि और सफलता लाता है। लोग दिवाली के त्यौहार के दौरान अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ उपहारों का आदान-प्रदान करने के लिए तत्पर रहते हैं।
दिवाली से जुड़ी सामाजिक कुरीतियां
दिवाली जैसे धार्मिक महत्व वाले पर्व को भी कुछ असामाजिक तत्व अपने निरंतर प्रयास जैसे - शराब का सेवन, जुआं खेलना, टोना टोटका करना और पटाखों के गलत इस्तेमाल से खराब करने में जुटे रहते हैं। अगर समाज में दिवाली के दिन इन कुरीतियों को दूर रखा जाए तो दिवाली का पर्व वास्तव में शुभ दीपावली हो जाएगा।
घरों की मरम्मत एवं लक्ष्मी पूजन -
बरसात के मौसम में घरों की दीवारों में सीलन आ जाती है। कीड़े मकोड़े उत्पन्न हो जाते हैं। स्थान स्थान पर कीचड़ फैल जाती है। चारों तरफ गंदगी ही गंदगी दिखाई देती है। बरसात के बाद कार्तिक का महीना आता है लोग महीनों पहले से घरों दुकानें कार्यालयों की साफ सफाई करना आरंभ कर देते हैं जिससे गंदगी और मच्छरों का साम्राज्य समाप्त हो जाता है।
" दिवाली प्यारी आती है, दिवाली न्यारी आती हैं।
घरों का मैल हटाने को , सफेदी से पुरतवाने को,
पुराना नया बनाने को , उनको सदा सजाने को उनको सदा सजाने को। "
दीवाली से दो दिन पहले इस त्यौहार का प्रारंभ होता है। दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। फिर यम दुतिया का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन घर के दरवाजे पर दीपक जलाकर दीपदान किया जाता है। दीपावली अमावस्या के दिन बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। रात्रि के समय मुहूर्त के अनुसार लक्ष्मी व गणेश का पूजन करते हैं। घरों, दुकानों, बाजारों को दीपकों व बिजली की झालरों से सजाया जाता है। रात्रि को मिट्टी के दीपकों के प्रकाश से अंधकार धुल जाता है। प्रत्येक घर में प्रसन्नता दिखाई देती है। विभिन्न तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं बच्चे बम पटाखे चलाते हैं और खुश रहते हैं।
जुआ की कुप्रथा - प्राचीन काल में लक्ष्मी देवी का स्वागत करने के लिए सारी गट जागरण किया जाता था परंतु समय परिवर्तन के साथ साथ ऐसे स्वागत धार जागरण का स्थान जुड़े नहीं ले लिया। लाखों की संख्या में लोग जुआ खेलते हैं परिणामस्वरूप वह भिखारी बनकर दर-दर की ठोकरें खाते करते हैं। कौरवों और पांडवों का सत्यानाश करने वाला यह जुआ ही था। हमको इस कुप्रथा को बंद करना चाहिए आज हमारी सरकार भी इस कुप्रथा को बंद करने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है। देश के हितैषीयों को इस कुप्रथा को बंद करवाने में सरकार की मदद करनी चाहिए।
उपसंहार - मनुष्य सदैव से ही त्यौहार प्रेमी रहा है। त्योहार हमारे जीवन में खुशियां व उल्लास लेकर आती हैं। देश व जाति की समृद्धि का प्रतीक यह पर्व अत्यंत ही मनोरम व महत्वपूर्ण है।
दीपावली अपने अंदर के अंधकार को मिटाकर समूचे संसार को प्रकाशमय बनाने का त्यौहार है। बच्चे अपनी इच्छानुसार बम, फुलझड़ी जाता था अन्य पटाखे खरीदते हैं और आतिशबाजी का आनंद उठाते हैं। हमें इस बात को समझना होगा कि दीपावली के त्यौहार का अर्थ दीप, प्रेम और सुख-समृद्धि से है। ऐसे में पटाखों का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक और अपने बड़ों के सामने रहकर करना चाहिए। दिवाली का त्यौहार हमें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। दीपावली का त्यौहार सांस्कृतिक और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। इस त्यौहार के कारण लोगों में आज भी सामाजिक एकता बनी हुई है। हिंदी साहित्यकार गोपालदास नीरज ने कहा है,"जलाओ दिए पर रहे ध्यान इतना, अंधेरा धरा पर कहीं रह ना जाए।" इसलिए दीपावली पर प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देने के प्रयत्न करने चाहिए।
![]() |
दिवाली के साथ मनाए जाने वाले त्योहार |
दीपावली के साथ मनाए जाने वाले उत्सव -
1. दीपावली का यह त्यौहार करीब 5 दिनों का होता है। जिसके पहले दिन धनतेरस होता है। धनतेरस के दिन लोग धातु की वस्तुओं जैसे सोने और चांदी के आभूषण को खरीद कर अपने घर जरूर लेकर जाते हैं।
2. दीपावली का दूसरा दिन नरक चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। कुछ लोग इस दिन को छोटी दिवाली के रूप में भी मनाते हैं।
3. तीसरा दिन दीपावली त्यौहार का मुख्य दिन होता है। इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है।
4. दीपावली के चौथे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है क्योंकि इस दिन भगवान कृष्ण ने इंद्र के क्रोध से हुई मूसलाधार वर्षा से लोगों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी एक उंगली पर उठा लिया था।
5. दिवाली के त्यौहार के आखिरी दिन को भाई दूज के रूप में मनाया जाता है।
"जलाओ दिए पर रहे ध्यान इतना ,
अंधेरा धरा पर कहीं रह ना जाए।"
दीपावली पर 10 लाइन -
1.दिवाली या दीपावली एक भारतीय धार्मिक त्योहार है।
2.यह बुराई पर अच्छाई की जीत है।
3.लोग अलग-अलग कारणों और अवसरों के लिए दुनिया भर में दिवाली मनाते हैं।
4.दीया मोमबत्तियां जलाने और पटाखे फोड़ना दिवाली समारोह का एक हिस्सा है।
5.दिवाली आमतौर पर पांच दिवसीय त्यौहार है और इस समय के दौरान भारत में हर साल सोने और नए कपड़ों की बिक्री आसमान छूती है।
6.हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली कार्तिक मास के 15 दिन मनाई जाती है।
7.अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह आमतौर पर अक्टूबर या नवंबर के महीने में मनाया जाता है।
8.आमतौर पर स्कूलों कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में दीपावली उत्सव के एक भाग के रूप में तीन से चार दिनों की छुट्टियां की घोषणा की जाती है।
9.देशभर के परिवार और दोस्त इस अवसर पर एक साथ आते हैं और मिलकर इस त्योहार को मनाते हैं।
10. शाम के समय लक्ष्मी और गणेश की पूजा की जाती है और फिर बच्चे पटाखे चलाते हैं।
People Also Asked -
दिवाली का त्यौहार क्या भारत देश में ही मनाया जाता है?
उत्तर - नहीं दिवाली के त्यौहार को भारत देश के साथ अन्य देशों में अलग-अलग रूप में मनाया जाता है। विभिन्न देशों में यह त्यौहार अलग-अलग रूप में मनाया जाता है।
दीपावली के त्यौहार को प्रत्येक वर्ष कब मनाया जाता है?
उत्तर - कार्तिक मास के अक्टूबर या नवंबर माह दीपावली के पर्व को मनाया जाता है।
सरल शब्दों में दीपावली क्या है?
उत्तर - दिवाली जैसे दीपावली भी कहा जाता है हिंदू धर्म जैन धर्म और सिख धर्म के प्रमुख धार्मिक त्योहारों में से एक है यह नाम संस्कृत में दीपावली से लिया गया है जिसका अर्थ है रोशनी की पंक्ति सेवाराम तौर पर अंधेरे पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है।
दीपावली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है?
उत्तर - दीपावली का त्यौहार असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इस दिन सभी लोग बड़े आनंद के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हैं और फिर बाद में बच्चे पटाखे जलाते हैं। दिवाली का त्यौहार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है।
दीपावली का पर्यायवाची शब्द क्या है?
उत्तर - दीपावली के पर्यायवाची शब्द - दिवाली, प्रकाश उत्सव, आनंद उत्सव आदि हैं।
दिवाली की शुरुआत कब से हुई?
उत्तर - अगले दिन से विक्रम संवत की शुरुआत हुई- ढाई हजार साल पहले पावा नगरी में भगवान महावीर ने इसे दिन निर्वाण प्राप्त किया था । 1619 में सिखों के छठे गुरु हरगोविंद सिंह दीपावली के दिन ही 15 साल की कैद से मुक्त हुए थे। मन के स्वागत पर दीप जलाए गए थे।
दीपावली में कितने दिए जलाए जाते हैं?
उत्तर - हिंदू मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दौरान अलग-अलग जगहों पर कुल 13 दिए जलाए जाते हैं।
दीपावली के दूसरे दिन को क्या कहते हैं?
उत्तर - दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा और अन्य कूट दोनों नहीं हो रहे, उस दिन ग्रहण लग रहा है।
दिवाली के पहले क्या आता है?
उत्तर - पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस के साथ होगी। इस दिन मां लक्ष्मी का आगमन होता है वैसे तो दीपोत्सव का खास महत्व होता है लेकिन शरद पूर्णिमा से लेकर दिवाली के 15 दिन बेहद खास होते हैं।
👉छायावादी युग तथा इसकी प्रमुख विशेषताएं
👉मुहावरे तथा लोकोक्ति में अंतर
👉खंडकाव्य तथा महाकाव्य में अंतर
👉राजभाषा तथा राष्ट्रभाषा में अंतर
👉निबंध क्या है ? निबंध कितने प्रकार के होते हैं ?
👉उपन्यास किसे कहते हैं ? उपन्यास के प्रकार
👉रिपोर्ताज किसे कहते हैं? रिपोतार्ज का अर्थ एवं परिभाषा
👉रेखाचित्र किसे कहते हैं ?एवं रेखाचित्र की प्रमुख विशेषताएं
👉आलोचना किसे कहते हैं? प्रमुख आलोचना लेखक
👉भारतेंदु युग की प्रमुख विशेषताएं
👉विधानसभा अध्यक्ष के कर्तव्य एवं अधिकार
👉रस किसे कहते हैं ? इसकी परिभाषा
👉महात्मा गांधी पर अंग्रेजी में 10 लाइनें
👉10 lines on Mahatma Gandhi in English
👉My vision for India in 2047 English Essay
👉मकर संक्रांति पर 10 लाइन हिंदी में
👉1 जनवरी को प्रत्येक वर्ष नया साल क्यों मनाया जाता है?
👉रामनरेश त्रिपाठी का जीवन परिचय
👉10 लाइनें गणतंत्र दिवस पर हिंदी में
👉माखनलाल चतुर्वेदी का जीवन परिचय
👉सुभद्रा कुमारी चौहान का जीवन परिचय
👉मैथिलीशरण गुप्त का जीवन परिचय
👉कोरोना वायरस पर निबंध हिंदी में
👉दिवाली पर 10 लाइन निबंध हिंदी में
👉मीटर बदलवाने हेतु बिजली विभाग को प्रार्थना पत्र
👉श्याम नारायण पांडे का जीवन परिचय
👉हिंदी साहित्य का इतिहास एवं उसका काल विभाजन
NiceInformation Sir Diwali essay
ReplyDeletePost a Comment