Republic day poem in Hindi 2023 | गणतंत्र दिवस पर कविता
Republic day poem | गणतंत्र दिवस पर कविता
2023
republic day poem
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट www.Bandana classes.com पर । आज की पोस्ट में हम आपको "Republic day poem in Hindi 2023 | गणतंत्र दिवस पर कविता हिंदी में
" के बारे में बताएंगे तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए।
26 जनवरी पर कविता हिंदी में :- 26 जनवरी का दिन भारतीयों के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। 26 जनवरी, 1950 को ही भारतीय संविधान लागू किया गया था। जिसके पश्चात हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय अधिनियम एक्ट को हटा कर भारतीय संविधान को लागू किया गया था व लोकतान्त्रिक प्रणाली के साथ भारतीय संविधान को जोड़ा गया था। 26 जनवरी के दिन नई दिल्ली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमे भारत के राष्ट्रपति द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है। इस दिन स्कूल कॉलेजों व सरकारी संस्थानों में भी तिरंगा फहराया जाता है, रैलियां निकाल कर नारे लगाए जाते हैं और वीर सपूतो को याद किया जाता है। छात्रों द्वारा स्कूलों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें 26 जनवरी के पावन अवसर पर गणतंत्र दिवस से संबंधित कविताएं भी गायी जाती हैं तो आइए आज की इस पोस्ट में हम आपके गणतंत्र दिवस से संबंधित रोचक एवं महत्वपूर्ण कविताएं लेकर आए हैं, जो कि आपके लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं रोचक साबित होगी।
'देखो 26 जनवरी आई'
देखो 26 जनवरी है आयी,
गणतंत्र की सौगात है लायी।।
अधिकार दिए हैं इसने अनमोल,
जीवन में बढ़ सके बिन अवरोध।।
हर साल 26 जनवरी को,
होता है वार्षिक आयोजन।
लाल किले पर होता है,
जब प्रधानमंत्री का भाषण।।
नई उम्मीद और नये पैगाम से,
करते हैं देश का अभिवादन।।
अमर जवान ज्योति,
इंडिया गेट पर अर्पित करते श्रद्धा सुमन।
2 मिनट के मौन धारण से,
होता शहीदों को शत-शत नमन।।
सौगातों की सौगात है,
गणतंत्र हमारा महान है।
आकार में विशाल है,
हर सवाल का जवाब है।।
संविधान इसका संचालक है,
हम सबका बो पालक है।
लोकतंत्र जिसकी पहचान है,
हम सबकी ये शान है।।
गणतंत्र हमारा महान है,
गणतंत्र हमारा महान है।।
'मत घबराओ, वीर जवानों'
मत घबराओ, वीर जवानों
वह दिन भी आ जाएगा।
जब भारत का बच्चा-बच्चा,
देश भक्त बन जाएगा।।
कोई वीर अभिमन्यु बनकर,
चक्रव्यूह को तोड़ेगा।
कोई वीर भगत सिंह बन कर,
अंग्रेजों के सिर फोड़ेगा।।
धीर धरो तुम वीर जवानों,
मत घबराओ वीर जवानों।
वह दिन भी आ जाएगा,
जब भारत का बच्चा-बच्चा,
देश भक्त बन जाएगा।।
कल-कल करती गंगा यमुना,
जिसके गुण ये गाती है।
भारत की इस पुण्य धरा में,
अपना गुंजार सुनती हैं।।
आज तिरंगे के रंगों को,
फीका नहीं होने देंगे।
इस तिरंगे की शान के लिए,
अपना सर्वस्व लुटा देंगे।।
अब मत घबराओ वीर शहीदों,
मत घबराओ वीर जवानों।
वह दिन भी आ जाएगा,
जब भारत का बच्चा-बच्चा,
देश भक्त बन जाएगा।।
वीर अमर शहीदों की कुर्बानी को,
कोई भुला ना पाएगा।
जब अत्याचार बढ़ेगा धरती पर,
एक महापुरुष आ जाएगा।
मत घबराओ वीर जवानों,
जब भारत का बच्चा-बच्चा,
देश भक्त बन जाएगा।।
"जब देश को खतरा हो गद्दारों से"
तो गद्दारों को धरती से मिटाना जरूरी है,
जब गुमराह हो रहा हो युवा देश का।
तो उसे सही राह दिखाना जरूरी है।।
जब हर ओर फैल गई हो निराशा देश में,
तो क्रांति का बिगुल बजाना जरूरी है।
जब नारी खुद को असहाय पाए,
तो उसे लक्ष्मीबाई बनाना जरूरी है।।
जब नेताओं के हाथ में सुरक्षित ना रहे देश,
तो फिर सुभाष का आना जरूरी है।
जब सीधे तरीकों से देश ना बदले,
तब विद्रोह जरूरी है।।
अमर वो उनकी बलिदानी याद रहे,
सालों तक ना हो बात पुरानी।
आजाद हिंद का तिरंगा,
रहे हमेशा ऊंचा।।
खुशनसीब हैं हम जो यहां जन्म लिए,
यहां की मिट्टी की खुशबू।
यहां की हवाओं का अपनापन,
हर दिल में राष्ट्रगान का सम्मान रहे।।
अगर झुकने लगे जो तिरंगा,
तो हम बलिदान कर दे खुद को।
सर कटा दे पर सर झुका सकते नहीं
हिंदुस्तान है सोने की चिड़िया,
ईसाई, सिख, हिंदू हो या मुस्लिम हम जो भी हो।
हम जहां भी रहे,सिर्फ हिंदुस्तानी रहें
अमर वो उनकी बलिदानी याद रहे।।
👉नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर निबंध
👉सुभाष चंद्र बोस पर 10 लाइन निबंध
'भारत देश हमारा है'
भारत देश हमारा है यह,
हमको जान से प्यारा है।
दुनिया में सबसे न्यारा यह,
सबकी आंखों का तारा है।।
मोती हैं इसके कण-कण में,
बूंद बूंद में सागर है।
प्रहरी बना हिमालय बैठा,
धरा सोने की गागर है।।
भूमि ये अमर जवानों की है,
वीरों के बलिदानों की।
रत्नों के भंडार भरे हैं,
गाथा स्वर्णिम खानों की।।
सत्य, अहिंसा, शांति बांटता,
इसकी शान तिरंगा है।
गोद खेलती नटखट नदियां,
पावन यमुना-गंगा है।।
चंदन की माटी से महके,
मातृभूमि को वंदन है।
कोटि-कोटि भारत वालों का,
सुंदर सा यह नंदन है ।।
दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।
👉Click here to join telegram channel👈
👉Click here to join YouTube channel 👈
👉Republic Day speech in english
👉नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर निबंध
👉सुभाष चंद्र बोस पर 10 लाइन निबंध
👉छायावादी युग तथा इसकी प्रमुख विशेषताएं
👉मुहावरे तथा लोकोक्ति में अंतर
👉खंडकाव्य तथा महाकाव्य में अंतर
👉राजभाषा तथा राष्ट्रभाषा में अंतर
👉निबंध क्या है ? निबंध कितने प्रकार के होते हैं ?
👉उपन्यास किसे कहते हैं ? उपन्यास के प्रकार
👉रिपोर्ताज किसे कहते हैं? रिपोतार्ज का अर्थ एवं परिभाषा
👉रेखाचित्र किसे कहते हैं ?एवं रेखाचित्र की प्रमुख विशेषताएं
👉आलोचना किसे कहते हैं? प्रमुख आलोचना लेखक
👉भारतेंदु युग की प्रमुख विशेषताएं
👉विधानसभा अध्यक्ष के कर्तव्य एवं अधिकार
👉रस किसे कहते हैं ? इसकी परिभाषा
👉महात्मा गांधी पर अंग्रेजी में 10 लाइनें
👉My vision for India in 2047 English Essay
👉मकर संक्रांति पर 10 लाइन हिंदी में
👉1 जनवरी को प्रत्येक वर्ष नया साल क्यों मनाया जाता है?
👉रामनरेश त्रिपाठी का जीवन परिचय
👉10 लाइनें गणतंत्र दिवस पर हिंदी में
👉माखनलाल चतुर्वेदी का जीवन परिचय
👉सुभद्रा कुमारी चौहान का जीवन परिचय
👉मैथिलीशरण गुप्त का जीवन परिचय
👉कोरोना वायरस पर निबंध हिंदी में
👉दिवाली पर 10 लाइन निबंध हिंदी में
👉मीटर बदलवाने हेतु बिजली विभाग को प्रार्थना पत्र
👉श्याम नारायण पांडे का जीवन परिचय
👉हिंदी साहित्य का इतिहास एवं उसका काल विभाजन
👉शिक्षक दिवस पर 10 लाइन का निबंध
👉पानी की समस्या हेतु विधायक को पत्र
Post a Comment