ad13

संज्ञा किसे कहते हैं? परिभाषा ,भेद,उदाहरण sangya kise kahate Hain ?paribhasha bhed ,udaharan

 

संज्ञा किसे कहते हैं? परिभाषा ,भेद,उदाहरण sangya kise kahate Hain ?paribhasha bhed ,udaharan




संज्ञा किसे कहते हैं,संज्ञा किसे कहते हैं उदाहरण सहित,संज्ञा किसे कहते हैं उदाहरण सहित pdf,संज्ञा किसे कहते हैं class 1,संज्ञा किसे कहते हैं उत्तर,व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं, संज्ञा किसे कहते हैं और उसके भेद, जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं,संज्ञा के भेद, संज्ञा के भेद कितने होते हैं,संज्ञा के भेद उदाहरण सहित, संज्ञा के भेद बताइए,संज्ञा के भेद का चार्ट, संज्ञा के भेद in english, संज्ञा के भेद के उदाहरण, संज्ञा के भेद लिखो,संज्ञा की परिभाषा उदाहरण सहित, संज्ञा की परिभाषा उदाहरण सहित दीजिये, संज्ञा की परिभाषा उदाहरण सहित समझाइए,संज्ञा की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।,व्यक्तिवाचक संज्ञा की परिभाषा उदाहरण
सहित, संज्ञा सर्वनाम की परिभाषा उदाहरण सहित
जातिवाचक संज्ञा की परिभाषा उदाहरण,What is a noun, what is a noun with examples, what is a noun with examples pdf, what is a noun class 1, what is a noun, answer, what is a proper noun, what is a noun and its differences, 


संज्ञा (Noun)


किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, स्थिति, गुण अथवा भाव के नाम का बोध कराने वाले शब्दों को संज्ञा कहते हैं। संज्ञा शब्दों के बिना भाषा का बनना असंभव है।


या


संज्ञा उस विकारी शब्द को कहते हैं जिससे किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान ,भाव आदि के नाम का ज्ञान हो।



जैसे(Example)- राम, सीता ,गीता ,मेज ,कुर्सी, किताब, रामायण, कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ


1. अर्चना का घर इन्दौर में है। 


2. गंगा हिन्दुओं की पवित्र नदी है।


3. गाँधी जी ने अहिंसात्मक आंदोलन चलाया

4. राम एक बुद्धिमान बालक है। 5. यह किताब उसकी है। 6. पीतल के बर्तन में खाना बनाओ। 7. मैं उस से प्रेम करता हूं। 8. टेबल पर अंगूर का गुच्छा पड़ा है। 9. राम और श्याम अच्छे मित्र हैं। 10. उसने सोने की अंगूठी पहन रखी है। 11. जयपुर राजस्थान की राजधानी है 12. मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। 13. राधा एक सुंदर लड़की है ।


संज्ञा के भेद- part of noun




अर्थ के आधार पर संज्ञा के तीन भेद होते हैं-


1-व्यक्तिवाचक संज्ञा

2-जातिवाचक संज्ञा

3-भाववाचक संज्ञा


प्रयोग के आधार पर संज्ञा के पांच भेद माने गए हैं-



1. व्यक्तिवाचक संज्ञा proper noun


2. जातिवाचक संज्ञा common noun


3. समूहवाचक संज्ञा collective noun


4. द्रव्यवाचक संज्ञा material noun


5. भाववाचक संज्ञा abstract noun


1. व्यक्तिवाचक संज्ञा proper noun - जो संज्ञा शब्द किसी एक व्यक्ति वस्तु या स्थान का बोध कराते हैं, उन्हें व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।


 जैसे- महात्मा गाँधी, जवाहरलाल नेहरू, सीता, रीता, आदि व्यक्तियों के नाम। दिल्ली, गुजरात, असम आदि स्थानों के नाम । रामायण, साकेत, पद्मावत्, कामायनी आदि ग्रन्थों के नाम , रमेश ,सुरेश ,महाभारत, कानपुर लखनऊ, भारत, चीन


व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण-


1. विकास फुटबॉल खेलता है।


2. राम मेरा दोस्त है।


3. प्रेमचंद एक उपन्यासकार हैं।


4. रोनाल्डो फुटबॉल के महान खिलाड़ी हैं।


5. महेंद्र सिंह धोनी इतिहास के सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं।


2. जातिवाचक संज्ञा common noun- जो संज्ञा शब्द किसी प्राणी, पदार्थ या समुदाय की पूरी जाति का बोध कराते हैं, उन्हें जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।


जैसे- नर, नारी, ग्रंथ, पर्वत, कुत्ता, हाथी, फल, नदी गाय, बैल ,वर्षा ,मकान, डॉक्टर, मिठाई, अध्यापक ,वाहन ,वकील आदि । पर्वत शब्द जातिवाचक संज्ञा है, क्योंकि यह सभी प्रकार के पर्वतों का बोध कराता है, परन्तु एवरेस्ट पर्वत व्यक्तिवाचक संज्ञा है, क्योंकि यह एक विशेष पर्वत का बोध कराता है।

जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण


• लड़का – राजेश, सतीश आदि सभी लड़कों का बोध होता है।


• वस्तु से मकान, कुर्सी, पुस्तक, कलम का बोध होता है।


नदी से गंगा, यमुना, सरस्वती आदि सभी नदियों का बोध होता है।


• मनुष्य कहने से संसार की मनुष्य जाति का बोध होता है


1. बच्चे खिलौनों से खेल रहे हैं।


2. पेड़ों पर पक्षी बैठे हैं।


3. हिरण का शेर शिकार करते हैं।


4. सड़क पर गाड़ियाँ चलती हैं।



3. समूहवाचक संज्ञा collective noun - जो संज्ञा शब्द किसी समुदाय या समूह का बोध कराते हैं, समूहवाचक संज्ञा कहते हैं।


 जैसे- सेना, टीम, संघ, कक्षा, गुच्छा, गिरोह, झुंड मंत्रिमंडल, बाजार आदि ।


उदाहरण:


1. क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीता।


2. मुझे एक दर्जन केले खरीदने हैं।


3. कल बस स्टैंड पर भीड़ जमा हो गयी।


4. मैंने जंगल में हिरणों का झुंड देखा।


5. श्याम के गाना को सुनते ही देखते-देखते वहां भीड़ जमा हो गयी।


4. द्रव्यवाचक संज्ञा material noun - जिन संज्ञा शब्दों से किसी ऐसे पदार्थ या द्रव्य का बोध हो जिसे हम नाप-तौल सकते हैं, लेकिन गिन नहीं सकते, उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञा कहते है।


 जैसे- लोहा, सोना, चाँदी, पीतल, ऊन, कपड़ा डीजल, पेट्रोल, धुआं आदि ।

द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण (Dravya Vachak Sangya Examples)


•मैं पानी पीने के लिए जा रहा हूँ।


यहां पर हमें पानी शब्द से द्रव्य होने का बोध हो रहा है, इसलिए पानी द्रव्यवाचक संज्ञा है।


• सोने का रंग सुनहरा होता है।


यहां पर सोना द्रव्य का बोध करा रहा है, इसलिए सोना एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।


•मुझे फल बहुत पसंद है।


यहां पर फल हमें द्रव्य होने का बोध करा रहा है, इसलिए यहां पर फल एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।


•मैं सब्जी लेकर आया हूँ।


यहां पर सब्जी शब्द से हमें द्रव्य होने का बोध हो रहा है, इसलिए यहां पर सब्जी एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।


•चाँदी के आभूषण बहुत सुंदर होते हैं।


यहां पर चाँदी से हमें द्रव्य होने का बोध हो रहा है, इसलिए यहां पर चाँदी एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।


•लोहा बहुत महंगा हो रहा है।


यहां पर लोहा से हमें द्रव्य होने का बोध हो रहा है, इसलिए यहां पर लोहा एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।


•कोहिनूर हीरा सबसे महंगा है।


यहां पर हमें हीरा शब्द से बोध हो रहा है कि यह द्रव्य है, इसलिए यहां पर हीरा द्रव्यवाचक संज्ञा का एक उदाहरण है।


•सुनार के पास सोना है।


यहां पर सोना शब्द से द्रव्य का बोध हो रहा है, इसलिए यहां पर सोना शब्द में द्रव्यवाचक संज्ञा है।


• आज मैंने दूध पिया है।


यहां पर दूध से द्रव्य होने का हमें बोध हो रहा है, इसलिए यहां पर दूध में द्रव्यवाचक संज्ञा है।


•अबकी बार बाजरे की फसल अच्छी हुई है।


यहां पर बाजरे शब्द से द्रव्य होने का बोध हो रहा है, इसलिए


यहां पर बाजरे में द्रव्यवाचक संज्ञा है ।


• आम बहुत मीठा होता है।


यहां पर हमें आम से द्रव्य होने का बोध हो रहा है, इसलिए आम में द्रव्यवाचक संज्ञा है।


•घी खाने से हम स्वस्थ रहते हैं।


यहां पर घी शब्द से द्रव्य होने का बोध हो रहा है, इसलिए यहां पर घी द्रव्यवाचक संज्ञा का उदाहरण है।


5. भाववाचक संज्ञा abstract noun- जिन संज्ञा शब्दों से किसी व्यक्ति या वस्तु के - गुण, दशा, स्वभाव, अवस्था आदि का बोध हो वह भाववाचक संज्ञा कहलाती है।


जैसे- आशा, निराशा, क्रोध आदि भाव हैं, बुढ़ापा, भूखा, प्यासा, खट्टा, मीठा, कड़वा, नमकीन, सुंदरता, दूरी अपनापन, परायापन आदि दशा है।

भाववाचक संज्ञा के उदाहरण -उत्साह, ईमानदारी, बचपन


• उत्साह मन का भाव है।


• ईमानदारी से गुण का बोध होता है।


• बचपन जीवनी एक अवस्था या दशा का बताता है।


Q. 1 ) इस आम में ------ अधिक है।


a) मिठास


b) मीठा


Q.2 ) दही में ......... कम है।


a) खट्टा


b) खटास


Q. 3 ) कड़ाई में ----अधिक है।


a) चिकनाहट


b) चिकना


Q. 4) प्रत्येक व्यक्ति को अपना....... याद आता है।


a) बच्चा


b) बचपन


Q. 5 ) राम में .... है।


a) अहं


b) अहंकार


यह भी पढ़ें 👇👇👇

👉गणतंत्र दिवस पर निबंध


👉छायावादी युग तथा इसकी प्रमुख विशेषताएं


👉आत्मकथा तथा जीवनी में अंतर


👉मुहावरे तथा लोकोक्ति में अंतर


👉नाटक तथा एकांकी में अंतर


👉खंडकाव्य तथा महाकाव्य में अंतर


👉राजभाषा तथा राष्ट्रभाषा में अंतर


👉निबंध तथा कहानी में अंतर


👉उपन्यास तथा कहानी में अंतर


👉नई कविता की विशेषताएं


👉निबंध क्या है ? निबंध कितने प्रकार के होते हैं ?


👉उपन्यास किसे कहते हैं ? उपन्यास के प्रकार


👉रिपोर्ताज किसे कहते हैं? रिपोतार्ज का अर्थ एवं परिभाषा


👉रेखाचित्र किसे कहते हैं ?एवं रेखाचित्र की प्रमुख विशेषताएं


👉आलोचना किसे कहते हैं? प्रमुख आलोचना लेखक


👉डायरी किसे कहते हैं?


👉संधि और समास में अंतर


👉भारतेंदु युग की प्रमुख विशेषताएं



👉विज्ञान पर निबंध


👉विधानसभा अध्यक्ष के कर्तव्य एवं अधिकार


👉कहानी कथन विधि क्या है ?


👉रस किसे कहते हैं ? इसकी परिभाषा


👉महात्मा गांधी पर अंग्रेजी में 10 लाइनें


👉B.Ed करने के फायदे।


👉BTC करने के फायदे।




































UP Board Class 10th Hindi paper full solution 2022




Post a Comment

Previous Post Next Post

Top Post Ad

Below Post Ad