किसानों की समस्या और समाधान पर निबंध || Kisano Ki Samasya Aur unke Samadhaan Par Nibandh
किसानों की समस्या और समाधान पर निबंध (Kisano Ki Samasya Aur Samadhaan Par Nibandh)
भारतीय किसानों की समस्याएँ और उनके समाधान
या ग्राम्य-जीवन और कृषक
या भारतीय किसानों की समस्याएँ (2020)
या भारतीय किसान का जीवन (2012, 14, 15, 19)
hindi nibabndh, up board, class 12, bhartiya kisan, samasye, kisano ki samasya, gramin kisan, हिन्दी निबन्ध, भारतीय किसानों की समस्यायें, भारतीय किसान, ग्रामीण भारत, कृषि और विज्ञान, भारतीय किसानों की कृषि समस्यायें, Class-12 hindi nibandh
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट bandana Classes.com पर। दोस्तों आज की पोस्ट में हम आपके लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण निबंध जिसका शीर्षक है- "भारतीय किसानों की समस्याएं और उनका समाधान" निबंध लेकर आए हैं। मित्रों जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अक्सर हमारी बोर्ड परीक्षाओं या विद्यालय में होने वाली परीक्षाओं में 'भारतीय किसानों की समस्याएं और उनका समाधान' शीर्षक पर निबंध लिखने के लिए पूछा जाता है। 'भारतीय किसानों की समस्याएं और उनका समाधान' यह एक ऐसा निबंध है, जिसमें आप बहुत ही अच्छे अंक अपनी परीक्षा में प्राप्त कर सकते हैं। बशर्ते इस विषय पर आपकी मजबूत पकड़ और जानकारी होनी चाहिए। मित्रों, "भारतीय किसानों की समस्याएं और उनका समाधान " निबंध लिखते समय हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि एक्जाम या परीक्षा हॉल में हमारी भाषा शैली और हमारा कंटेंट उच्च स्तर का एवं वर्तनी शुद्ध होनी चाहिए, जिससे भारतीय किसानों की समस्याएं और उनका समाधान निबंध पर हमें परीक्षा में बहुत अच्छे अंक हासिल हो सके। मित्रों यह तो हम सभी जानते हैं कि भारतीय किसानों की समस्याएं और उनका समाधान किसी भी राष्ट्रीय देश के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसलिए भारतीय किसानों की समस्याएं और उनका समाधान करना सरकार का नैतिक कर्तव्य है। मित्रों यदि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आए तो इसे सोशल मीडिया एवं अपने दोस्तों में अधिक से अधिक शेयर करिएगा। इसके साथ ही हमारे यूट्यूब चैनल (YouTube Channel) Bandana study classes और Bandana Education center को भी subscribe कर लीजिए जहां पर आपको अपनी पढ़ाई से संबंधित महत्वपूर्ण वीडियो मिल जाएंगे।
किसानों की समस्या और समाधान पर निबंध
प्रमुख विचार-बिन्दु – (1) प्रस्तावना, (2) भारतीय कृषि का स्वरूप, (3) भारतीय कृषि की समस्याएँ, (4) समस्या का समाधान, (5) ग्रामोत्थान हेतु सरकारी योजनाएँ, (6) आदर्श ग्राम की कल्पना, (7) उपसंहार
प्रस्तावना- प्राचीन काल से ही भारत एक कृषि प्रधान देश रहा है। भारत की लगभग 70 प्रतिशत जनता गाँवों में निवास करती है। इस जनसंख्या का अधिकांश भाग कृषि पर ही निर्भर है। कृषि ने ही भारत को अन्तर्राष्ट्रीय क्षेत्र में विशेष ख्याति प्रदान की है। भारत की सकल राष्ट्रीय आय का लगभग 30 प्रतिशत कृषि से ही आता है। भारतीय समाज का संगठन और संयुक्त परिवार-प्रणाली आज के युग में कृषि व्यवसाय के कारण ही अपना महत्त्व बनाये हुए है। आश्चर्य की बात यह है कि हमारे देश में कृषि बहुसंख्यक जनता का मुख्य और महत्त्वपूर्ण व्यवसाय होते हुए भी बहुत ही पिछड़ा हुआ और अवैज्ञानिक है। जब तक भारतीय कृषि में सुधार नहीं होता, तब तक भारतीय किसानों की स्थिति में सुधार की कोई सम्भावना नहीं और भारतीय किसानों की स्थिति में सुधार के पूर्व भारतीय गाँवों के विकास की कल्पना ही नहीं की जा सकती। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है। कि भारतीय कृषि, कृषक और गाँव तीनों ही एक-दूसरे पर अवलम्बित हैं। इनके उत्थान और पतन, समस्याएँ और समाधान भी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
भारतीय कृषि का स्वरूप- भारतीय कृषि और अन्य देशों की कृषि में बहुत अन्तर है। कारण अन्य देशों की कृषि वैज्ञानिक ढंग से आधुनिक साधनों द्वारा की जाती है, जब कि भारतीय कृषि अवैज्ञानिक और अविकसित है। भारतीय कृषक आधुनिक तरीकों से खेती करना नहीं चाहते और परम्परागत कृष आधारित हैं। इसके साथ ही भारतीय कृषि का स्वरूप इसलिए भी अव्यवस्थित है कि यहाँ पर कृषि प्रकृति की उदारता पर निर्भर है। यदि वर्षा ठीक समय पर उचित मात्रा में हो गयी तो फसल अच्छी हो जाएगी अन्यथा बाद और सूखे की स्थिति में सारी की सारी उपज नष्ट हो जाती है। इस प्रकार प्रकृति की अनिश्चितता पर निर्भर होने के कारण भारतीय कृषि सामान्य कृषकों के लिए आर्थिक दृष्टि से लाभदायक नहीं है।
भारतीय कृषि की समस्याएँ-आज के विज्ञान के युग में भी कृषि के क्षेत्र में भारत में अनेक समस्याएँ विद्यमान हैं, जो कि भारतीय कृषि के पिछड़ेपन के लिए उत्तरदायी हैं। भारतीय कृषि की प्रमुख समस्याओं में सामाजिक, आर्थिक और प्राकृतिक कारण हैं। सामाजिक दृष्टि से भारतीय कृषक की दशा अच्छी नहीं है। अपने शरीर की चिन्ता न करते हुए सर्दी, गर्मी सभी ऋतुओं में वह अत्यन्त कठिन परिश्रम करता है तब भी उसे पर्याप्त लाभ नहीं हो पाता। भारतीय किसान अशिक्षित होता है। इसका कारण आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार का न होना है। शिक्षा के अभाव के कारण वह कृषि में नये वैज्ञानिक तरीकों का प्रयोग नहीं कर पाता तथा अच्छे खाद और बीज के बारे में भी नहीं जानता। कृषि करने के आधुनिक वैज्ञानिक यन्त्रों के विषय में भी उसका ज्ञान शून्य होता है तथा आज भी वह प्रायः पुराने ढंग के ही खाद और बीजों का प्रयोग करता है। भारतीय किसानों की आर्थिक स्थिति भी अत्यन्त शोचनीय है। वह आज भी महाजनों की मुट्ठी में जकड़ा हुआ है। प्रेमचन्द ने कहा था, "भारतीय किसान ऋण में ही जन्म लेता है, जीवन भर ऋण ही चुकाता रहता है और अन्ततः ऋणग्रस्त अवस्था में ही मृत्यु को प्राप्त हो जाता है।" धन के अभाव में ही वह उन्नत बीज, खाद और कृषि यन्त्रों का प्रयोग नहीं कर पाता। सिंचाई के साधनों के अभाव के कारण वह प्रकृति पर अर्थात् वर्षा पर निर्भर करता है।
प्राकृतिक प्रकोपों; जैसे- बाढ़, सूखा, ओला आदि से भारतीय किसानों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। अशिक्षित होने के कारण वह वैज्ञानिक विधियों का खेती में प्रयोग करना नहीं जानता और न ही उन पर विश्वास करना चाहता है। अन्धविश्वास, धर्मान्धता, रूढ़िवादिता आदि उसे बचपन से ही घेर लेते हैं। इसके अतिरिक्त एक अन्य समस्या है— भ्रष्टाचार की, जिसके चलते न तो भारतीय कृषि का स्तर सुधर पाता है और न ही भारतीय कृषक का। हमारे पास दुनिया की सबसे अधिक उपजाऊ भूमि है। गंगा-यमुना के मैदान में इतना अनाज पैदा किया जा सकता है कि पूरे देश का पेट भरा जा सकता है। इन्हीं विशेषताओं के कारण दूसरे देश आज भी हमारी ओर ललचाई नजरों से देखते हैं। लेकिन हमारी गिनती दुनिया के भ्रष्ट देशों में होती है। हमारी तमाम योजनाएँ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती हैं। केन्द्र सरकार अथवा विश्व बैंक की कोई भी योजना हो, उसके इरादे कितने ही महान् क्यों न हों पर हमारे देश के नेता और नौकरशाह योजना के उद्देश्यों को धूल चटा देने की कला में माहिर हो चुके हैं। ऊसर भूमि सुधार, बाल पुष्टाहार, आँगनबाड़ी, निर्बल वर्ग आवास योजना से लेकर कृषि के विकास और विविधीकरण की तमाम शानदार योजनाएँ और पैम्फ्लेटों पर ही चल रही हैं। आज स्थिति यह है कि गाँवों के कई घरों में दो वक्त चूल्हा भी नहीं जलता है तथा ग्रामीण नागरिकों को पानी, बिजली, स्वास्थ्य, यातायात और शिक्षा की बुनियादी सुविधाएँ भी ठीक से उपलब्ध नहीं हैं। इन सभी समस्याओं के परिणामस्वरूप भारतीय कृषि का प्रति एकड़ उत्पादन अन्य देशों की अपेक्षा गिरे हुए स्तर का रहा है।
समस्या का समाधान – भारतीय कृषि की दशा को सुधारने से पूर्व हमें कृषक और उसके वातावरण की ओर दृष्टिपात करना चाहिए। भारतीय कृषक जिन ग्रामों में रहता है उनकी दशा अत्यन्त शोचनीय है। अंग्रेजों के शासन काल में किसानों पर ऋण का बोझ बहुत अधिक था। शनैः शनैः किसानों की आर्थिक दशा और गिरती चली गयी एवं गाँवों का सामाजिक-आर्थिक वातावरण अत्यन्त दयनीय हो गया। अत: किसानों की स्थिति में सुधार तभी लाया जा सकता है, जब विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इन्हें लाभान्वित किया जा सके। इनको अधिकाधिक संख्या में साक्षर बनाने हेतु एक मुहिम छेड़ी जाए। ऐसे ज्ञानवर्द्धक कार्यक्रम तैयार किये जाएँ, जिनसे हमारा किसान कृषि के आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों से अवगत हो सके।
ग्रामोत्थान हेतु सरकारी योजनाएँ – ग्रामों की दुर्दशा से भारत की सरकार भी - अपरिचित नहीं है। भारत ग्रामों का ही देश है; अतः उनके सुधारार्थ पर्याप्त ध्यान दिया जाता है। पंचवर्षीय योजनाओं द्वारा गाँवों में सुधार किये जा रहे हैं। शिक्षालय, वाचनालय, सहकारी बैंक, पंचायत, विकास विभाग, जलकल विद्युत आदि की व्यवस्था के प्रति पर्याप्त ध्यान दिया जा रहा है। इस प्रकार सर्वांगीण उन्नति के लिए भी प्रयत्न हो रहे हैं, किन्तु इनकी सफलता ग्रामों में बसने वाले निवासियों पर भी निर्भर है। यदि वे अपना कर्त्तव्य समझकर विकास में सक्रिय सहयोग दें, तो ये सभी सुधार उत्कृष्ट साबित हो सकते हैं। इन प्रयासों के बावजूद ग्रामीण जीवन में अभी भी अनेक सुधार अपेक्षित हैं।
आदर्श ग्राम की कल्पना- गांधी जी की इच्छा थी कि भारत के ग्रामों का स्वरूप आदर्श हो तथा उनमें सभी प्रकार की सुविधाओं, खुशहाली और समृद्धि का साम्राज्य हो। गांधी जी का आदर्श गाँव से अभिप्राय एक ऐसे गाँव से था, जहाँ पर शिक्षा का सुव्यवस्थित प्रचार हो; सफाई, स्वास्थ्य तथा मनोरंजन की सुविधाएँ हो; सभी व्यक्ति प्रेम, सहयोग और सद्भावना के साथ रहते हों; रेडियो, पुस्तकालय, पोस्ट ऑफिस आदि की सुविधाएँ हों; भेदभाव, छुआछूत आदि की भावना न हो; तथा लोग सुखी और सम्पन्न हों।.
परन्तु आज भी हम देखते हैं कि उनका स्वप्न मात्र स्वप्न ही रह गया है। आज भी भारतीय गाँवों की दशा अच्छी नहीं है। चारों ओर बेरोजगारी और निर्धनता का साम्राज्य है। गांधी जी का आदर्श ग्राम तभी सम्भव है जब कृषि जो कि ग्रामवासियों का मुख्य व्यवसाय है, की स्थिति में सुधार के प्रयत्न किये जाएँ और कृषि से सम्बन्धित सभी समस्याओं का यथासम्भव शीघ्रातिशीघ्र निराकरण किया जाए।
उपसंहार-ग्रामों की उन्नति भारत के आर्थिक विकास में अपना अत्यन्त महत्त्वपूर्ण स्थान रखती है। भारत सरकार ने स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् गांधी जी के आदर्श ग्राम की कल्पना को साकार करने का यथासम्भव प्रयास किया है। गाँवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई आदि की व्यवस्था के प्रयत्न किये हैं। कृषि के लिए अनेक सुविधाएँ; जैसे—अच्छे बीज, अच्छे खाद, अच्छे उपकरण और साख एवं सुविधाजनक ऋण-व्यवस्था आदि देने का प्रबन्ध किया गया है। इस दशा में अभी और सुधार किये जाने की आवश्यकता है। वह दिन दूर नहीं है जब हम अपनी संस्कृति के मूल्य को पहचानेंगे और एक बार फिर उसके सर्वश्रेष्ठ होने का दावा करेंगे। उस समय हमारे स्वर्ग से सुन्दर देश के वैसे ही गाँव अंगूठी में जड़े नग की तरह सुशोभित होंगे और हम कह सकेंगे-
हमारे सपनों का संसार, जहाँ पर हँसता हो साकार, जहाँ शोभा-सुख-श्री के साज, किया करते हैं नित शृंगार ।
यहाँ यौवन मदमस्त ललाम, ये हैं वही हमारे ग्राम ॥
👉छायावादी युग तथा इसकी प्रमुख विशेषताएं
👉मुहावरे तथा लोकोक्ति में अंतर
👉खंडकाव्य तथा महाकाव्य में अंतर
👉राजभाषा तथा राष्ट्रभाषा में अंतर
👉निबंध क्या है ? निबंध कितने प्रकार के होते हैं ?
👉उपन्यास किसे कहते हैं ? उपन्यास के प्रकार
👉रिपोर्ताज किसे कहते हैं? रिपोतार्ज का अर्थ एवं परिभाषा
👉रेखाचित्र किसे कहते हैं ?एवं रेखाचित्र की प्रमुख विशेषताएं
👉आलोचना किसे कहते हैं? प्रमुख आलोचना लेखक
👉भारतेंदु युग की प्रमुख विशेषताएं
👉विधानसभा अध्यक्ष के कर्तव्य एवं अधिकार
👉रस किसे कहते हैं ? इसकी परिभाषा
👉महात्मा गांधी पर अंग्रेजी में 10 लाइनें
👉10 lines on Mahatma Gandhi in English
👉My vision for India in 2047 English Essay
👉मकर संक्रांति पर 10 लाइन हिंदी में
👉1 जनवरी को प्रत्येक वर्ष नया साल क्यों मनाया जाता है?
👉रामनरेश त्रिपाठी का जीवन परिचय
👉10 लाइनें गणतंत्र दिवस पर हिंदी में
👉माखनलाल चतुर्वेदी का जीवन परिचय
👉सुभद्रा कुमारी चौहान का जीवन परिचय
👉मैथिलीशरण गुप्त का जीवन परिचय
👉कोरोना वायरस पर निबंध हिंदी में
👉दिवाली पर 10 लाइन निबंध हिंदी में
👉मीटर बदलवाने हेतु बिजली विभाग को प्रार्थना पत्र
👉श्याम नारायण पांडे का जीवन परिचय
👉हिंदी साहित्य का इतिहास एवं उसका काल विभाजन
👉शिक्षक दिवस पर 10 लाइन का निबंध
👉पानी की समस्या हेतु विधायक को पत्र
Post a Comment