ad13

पंचलाइट कहानी का सारांश || Panchlight Story Summary

पंचलाइट कहानी का सारांश || panchlight kahani ka saransh

पंचलाइट कहानी का सारांश || Panchlight Story Summary

panchlight kahani ka saransh,panchlight kahani ka uddeshya kya hai,पंचलाइट कहानी की pdf,panchlight kahani in hindi,panchlight kahani ka charitra chitran,panchlight kahani ka,पंचलाइट कहानी के पात्र,panchlight kahani hindi mein,पंचलाइट कहानी के लेखक,panchlight kahani ki bhasha shaili,पंचलाइट कहानी का सारांश,पंचलाइट कहानी का उद्देश्य,पंचलाइट कहानी की pdf,पंचलाइट कहानी के पात्र,पंचलाइट कहानी के लेखक,पंचलाइट कहानी की समीक्षा,पंचलाइट कहानी की कथावस्तु लिखिए, पंचलाइट कहानी की कथावस्तु,पंचलाइट कहानी की भाषा शैली,पंचलाइट कहानी pdf download,पंचलाइट कहानी का सारांश,पंचलाइट कहानी,फणीश्वर नाथ रेणु जी की कहानी पंचलाइट का सारांश,लाटी कहानी का सारांश,पंचलाइट कहानी का उद्देश्य,पंचलाइट कहानी का सारांश कैसे लिखें,पंचलाइट,पंचलाइट की कहानी,बहादुर कहानी का सारांश,#पंचलाइट कहानी का सारांश,पंचलाइट कहानी का सारांश 2022,पंचलाइट कहानी का सारांश लिखिए,क्लास 12th पंचलाइट कहानी का सारांश,पंचलाइट कहानी का सारांश लिखने का तरीका,सामान्य हिंदी पंचलाइट कहानी का सारांश,पंचलाइट (panchlight) कहानी का सारांश


नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट   www.Bandana classes.com  पर । आज की पोस्ट में हम आपको "पंचलाइट कहानी का सारांश || Punchlight Story Summary " के बारे में बताएंगे तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए।

'पंचलाइट ' कहानी की कथावस्तु या सारांश

(1) 'पंचलाइट' की कथावस्तु या सारांश


'पंचलाइट' रेणु जी की आंचलिक कहानी है। कहानी में बिहार के एक पिछड़े गाँव के परिवेश का सुन्दर चित्रण प्रस्तुत किया गया है।


महतो टोली में अशिक्षित लोग हैं। उन्होंने रामनवमी के मेले से पेट्रोमेक्स खरीदा, जिसे वे 'पंचलैट' कहते हैं। 'पंचलाइट' को ये सीधे-सादे लोग सम्मान की चीज  समझते हैं। पंचलाइट को देखने के लिए टोली के सभी बालक, औरतें और मर्द इकट्ठे हो जाते हैं। सरदार अपनी पत्नी को आदेश देता है कि शुभ कार्य को करने  से पहले वह पूजा-पाठ का प्रबन्ध कर ले। सभी उत्साहित हैं, परन्तु समस्या उठती है कि 'पंचलैट' जलाएगा कौन? सीधे-सादे लोग पेट्रोमेक्स को जलाना भी नहीं जानते।


इस टोली में गोधन नाम का एक युवक है। वह गाँव की मुनरी नामक एक युवती से प्रेम करता है। मुनरी की माँ ने पंचों से गोधन की शिकायत की थी कि वह उसके घर के सामने से सिनेमा का गाना गाता हुआ निकलता है। इस कारण पंचों ने उसे बिरादरी से निकाल रखा है। मुनरी को पता है कि गोधन पंचलाइट जला सकता है। वह चतुराई से यह बात पंचों तक पहुँचा देती है। पंच गोधन को पुनः बिरादरी में ले लेते हैं। वह 'पंचलाइट' को जला देता है। मुनरी की माँ गुलरी काकी प्रसन्न होकर गोधन को शाम के भोजन का निमन्त्रण देती है। पंच भी अति उत्साहित होकर गोधन को कह देते हैं-"तुम्हारा सात खून माफ। खूब गाओ सलीमा का गाना।" पंचलाइट की रोशनी में लोग भजन-कीर्तन करते हैं तथा उत्सव मनाते हैं।


यह भी पढ़ें 👇👇👇


कहानी का कथानक सजीव है। सीधे-सादे अनपढ़ लोगों की संवेदनाओं को वाणी देने में रेणु जी समर्थ रहे हैं। इस कहानी में आंचलिक जीवन की सजीव झाँकी प्रस्तुत की गयी है।


 पंचलाइट कहानी की समीक्षा, आलोचना विशेषताएं-


फणीश्वरनाथ रेणु जी हिन्दी जगत के सुप्रसिद्ध आंचलिक कथाकार हैं। अनेक जनआन्दोलनों से वे निकट से जुड़े रहे, इस कारण ग्रामीण अंचलों से उनका निकट का परिचय है। उन्होंने अपने पात्रों की कल्पना किसी कॉफी हाउस में बैठकर नहीं की, अपितु वे स्वयं अपने पात्रों के बीच रहे हैं। बिहार के अंचलों के सजीव चित्र इनकी कथाओं के अलंकार है। 'पंचलाइट' भी बिहार के आंचलिक परिवेश की कहानी है। कहानी कला की दृष्टि से इस कहानी की समीक्षा (विशेषताएं निम्नवत है


1. शीर्षक- कहानी का शीर्षक 'पंचलाइट'; एक सार्थक और कलात्मक शीर्षक है। यह शीर्षक संक्षिप्त और उत्सुकतापूर्ण है। शीर्षक को पढ़कर ही पाठक कहानी को पढ़ने के लिए उत्सुक हो जाता है। 'पंचलाइट' का अर्थ है 'पेट्रोमेक्स' अर्थात् 'गैस की लालटेन' शीर्षक ही कथा का केन्द्र बिन्दु है।


2. कथानक - महतो- टोली के सरपंच पेट्रोमेक्स खरीद लाये हैं, परन्तु इसे जलाने की विधि वहां कोई नहीं जानता। दूसरे टोले वाले इस बात का मजाक बनाते है। महतो टोले का एक व्यक्ति पंचलाइट जलाना जानता है। और वह है- 'गोधन' किन्तु वह बिरादरी से बहिष्कृत है। वह 'मुनरी' नाम की लड़की का प्रेमी है। उसकी ओर प्रेम की दृष्टि रखने और सिनेमा का गीत गाने के कारण ही पंच उसे बिरादरी से बहिष्कृत कर देते हैं। मुनरी इस बात की चर्चा करती है कि गोधन पंचलाइट जलाना जानता है। इस समय जाति की प्रतिष्ठा का प्रश्न है, अतः गोधन को पंचायत में बुलाया जाता है। वह पंचलाइट को स्पिरिट के अभाव में गरी के तेल से ही जला देता है। अब न केवल गोधन पर लगे सारे प्रतिबन्ध हट जाते हैं, वरन् उसे मनोनुकूल आचरण की भी छूट मिल जाती है। पंचलाइट की रोशनी में गाँव में उत्सव मनाया जाता है।

प्रस्तुत कहानी में कहानीकार ने यह सिद्ध करने का प्रयास किया है कि आवश्यकता किसी भी बुराई को अनदेखा कर देती है। कथानक संक्षिप्त, रोचक, सरल, मनोवैज्ञानिक, आंचलिक और यथार्थवादी है। कौतूहल और गतिशीलता के अलावा इसमें मुनरी तथा गोधन का प्रेम-प्रसंग बड़े स्वाभाविक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।


यह भी पढ़ें 👇👇👇

👉श्रवण कुमार खंड काव्य का सारांश, चरित्र चित्रण एवं कथावस्तु


👉'कर्मनाशा की हार' कहानी का सारांश


👉'त्यागपथी' खण्डकाव्य का सारांश, चरित्र चित्रण एवं कथावस्तु


3. पात्र तथा चरित्र चित्रण - रेणु जी ने इस कहानी में सामान्य ग्रामीण वातावरण के सीधे-सादे लोगों को पात्रों के रूप में चुना है। कहानी के पात्र वर्गगत हैं। कहानीकार ने स्वयं ग्रामीण यथार्थ को भोगा है, इस कारण पात्र और चरित्र-चित्रण स्वाभाविक तथा सजीव है। कहानी के पात्र दो वर्ग के हैं, एक वर्ग में रूढ़िवाद, जातिवाद तथा ईर्ष्या आदि दोष व्याप्त है तो दूसरे वर्ग मे गोधन और मुनरी है। ये जाति-पांति या राग-द्वेष के चक्कर में नहीं पड़ते। गोधन निडर है, वह गाने गाकर तथा आँख मटकाकर अपने प्रेम को प्रदर्शित कर देता है, परन्तु मुनरी भोली-भाली लज्जाशील ग्रामीण बालिका है। लेखक ने पात्रों का चयन बड़ी चतुराई से किया है। इस कहानी के सभी पात्र सजीव प्रतीत होते हैं। कहानी में ग्रामवासियों की मनोवृत्ति का परिचय बड़े जीवन्त और यथार्थ रूप में प्रस्तुत किया गया है। ग्रामीण समूह के चरित्र को उभारने में लेखक को विशेष सहायता मिली है।


प्रस्तुत कहानी के संवाद संक्षिप्त, सरल तथा रोचक है। ग्रामीण परिस्थितियों और वातावरण के अनुसार स्वाभाविक संवादों की रचना की गयी है। बिहार के ग्रामीण अंचल को पृष्ठभूमि पर लिखी इस कहानी में वहाँ के बोलचाल के शब्दों का प्रयोग करके रेणु जी संवादों को स्वाभाविकता को बढ़ा दिया है। संवादों को स्वाभाविकता का एक उदाहरण देखिए-


मुनरी ने चालाकी से अपनी सहेली कनेली के कान में बात डाल दी - कनेली ! …..चियो, चिध-ऽ-ऽ, चिन…...। कनेली मुस्कराकर रह गयी- गोधन…….. तो बन्द है। मुनरी बोली- तू कह तो सरदार से!


'गोधन जानता है पंचलैट जलाना।' कनेली बोली।

कौन, गोधन ? जानता है जलाना ? लेकिन….


 ग्रामीणों का सीधापन भी संवादों में स्पष्ट झलकता है; यथा- "सरदार ने गोधन को बहुत प्यार से पास बुलाकर कहा- तुमने जाति की इज्जत रखी है। तुम्हारा सात खून माफ खूब गाओ सलीमा का गाना।"


गुलरी काकी बोली- आज रात में मेरे घर में खाना गोधन।


👉मुक्तियज्ञ खण्डकाव्य का सारांश, चरित्र चित्रण एवं कथावस्तु


👉आत्मकथा तथा जीवनी में अंतर


👉मुहावरे तथा लोकोक्ति में अंतर


5. भाषा-शैली - फणीश्वरनाथ रेणु' की भाषा की विशेषता उनके द्वारा किये गये ग्रामीण शब्दों के सटीक प्रयोग में है। उन्होंने अंग्रेजी के शब्दों का आंचलिक प्रयोग बहुत सुन्दर रूप में प्रस्तुत किया है; जैसे- पंचलैट, सलीमा आदि। ग्रामीण मुहावरों का प्रयोग भी सुन्दर बन पड़ा है; जैसे- 'धुरखेल करना', 'सात खून माफ' इत्यादि। इस कहानी में व्यंग्यात्मक शैली का प्रयोग है। साथ ही चित्रात्मक, रमणीय और कलात्मक शैली के द्वारा आंचलिक रंग भरते हुए कहानी की रचना की गयी है। भाषा-शैली का एक उदाहरण द्रष्टव्य है- "सब किये-कराये पर पानी फिर रहा था। सरदार, दीवान और छड़ीदार के मुँह में बोली नहीं। पंचों के चेहरे उतर गये थे। किसी ने दबी आवाज में कहा- कल- कब्जे वाली चीज का नखरा बहुत बड़ा होता है।'


6- देश-काल और वातावरण- फणीश्वरनाथ रेणु' आंचलिक लेखक है। इन्होंने इस कहानी में बिहार के ग्रामीण जीवन का सजीव चित्रण किया है। 'पंचलाइट' के माध्यम से ग्रामीण वातावरण का चित्रण करते हुए ग्रामवासियों के मनोविज्ञान, ईर्ष्या, अन्धविश्वास और कुरीतियों का भी चित्रण हुआ है। पंचलाइट आने पर महतो टोली का गर्व, पंचलाइट की पूजा की तैयारी, जलाना न आने पर मान-अपमान का प्रश्न आदि तथ्य, ग्रामीण वातावरण को साकार कर देते हैं। ग्रामीणों में अशिक्षा, अन्धविश्वास और मिथ्या प्रदर्शन की भावना है। निश्चय ही देश-काल और वातावरण के सजीव चित्रण का सतत प्रयास किया गया है; जैसे- "टोले भर के लोग जमा हो गये, औरत-मर्द, बूढ़े बच्चे सभी काम-काज छोड़कर दौड़ आये - चल रे चल । अपना पंचलैट आया है, पंचलैट ! छड़ीदार अगनू महतो रह-रहकर लोगों को चेतावनी देने लगा-हाँ, दूर से, जरा दूर से छू-छा मत करो, ठेस न लगे।"


👉'सत्य की जीत' खण्डकाव्य का सारांश


👉नाटक तथा एकांकी में अंतर


👉खंडकाव्य तथा महाकाव्य में अंतर


7. उद्देश्य- इस कहानी के द्वारा रेणु जी ने अप्रत्यक्ष रूप से ग्राम-सुधार को कोशिश की है। गोधन के द्वारा 'पेट्रोमेक्स' जलाने पर उसकी सभी गलतियाँ माफ कर दी जाती हैं, जिससे स्पष्ट है कि आवश्यकता बड़े-से बड़े रूढिगत संस्कार और परम्परा को व्यर्थ साबित कर देती है।


कहानी का आरम्भ, मध्य और अन्त मनोरंजक व कौतूहलवर्द्धक है। पाठक के मन में जिज्ञासा उत्पन्न होती है कि आगे क्या होगा ? रेणु जी की सभी कहानियाँ आंचलिक हैं, जिनमें निम्नवर्गीय ग्रामीणों के जीवन को साकार किया गया है। इनकी 'पंचलाइट' कहानी भी कहानी कला के सभी पहलुओं पर खरी उतरती है।


गोधन का चरित्र- चित्रण


गोधन का चरित्र-चित्रण

(2012, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20)

'पंचलाइट' फणीश्वरनाथ रेणु' की एक आंचलिक कहानी है। यह कहानी ग्रामीण जीवन पर आधारित है। इसमें ग्रामवासियों की मनःस्थिति की वास्तविक झलक देखने को मिलती है। गोधन इस कहानी का एक मुख्य पात्र है, जिसे समाज के लोग बहिष्कृत कर देते हैं। गोधन के चरित्र की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं

1. योग्य युवक- 'गोधन' 'पंचलाइट' कहानी का एक ऐसा पात्र है जो अशिक्षित होते हुए भी योग्य है। पेट्रोमेक्स जलाने के कार्य को उसकी बिरादरी का कोई भी व्यक्ति नहीं जानता, परन्तु वह उसे जला देता है।

2. गुणवान गोधन -अशिक्षित होते हुए भी गुणवान है। उसके इसी गुण के कारण टोले का सरदार उसकी सभी गलतियों को माफ कर देता है तथा उसे फिर से अपने टोले में सम्मिलित कर लेता है।

3. विवेकी—गोधन अशिक्षित अवश्य है; किन्तु वह विवेकी है। पेट्रोमेक्स जलाने के लिए जब स्पिरिट उपलब्ध नहीं थी तो उसने 'गरी' के तेल से ही पेट्रोमेक्स को जला दिया था।

4. वर्ग-भेद से दूर—गोधन और मुनरी परस्पर स्नेह रखते हैं। गोधन जाति-पाँति, ईर्ष्या-द्वेष आदि के चक्कर में नहीं पड़ता। वह मानवीय गुणों का समर्थक है। उसके लिए सभी व्यक्ति एकसमान हैं।

5. निडर -गोधन में निडरता का गुण भी है। वह गाने गाकर तथा आँख मटकाकर मुनरी के प्रति अपने प्रेम को प्रकट कर देता है।

अतः कहा जा सकता है कि गोधन ग्रामीण परिवेश में पलने-बढ़ने वाला उपर्युक्त गुणों से युक्त एक आदर्श लड़का है।

FAQs


प्रश्न 1 - पंचलाइट कहानी का शीर्षक क्या है?

उत्तर - पंचलाइट कहानी का शीर्षक 'पंचलाइट'; एक सार्थक और कलात्मक शीर्षक है। पंचलाइट कहानी का अर्थ है 'पेट्रोमैक्स' अर्थात् 'गैस की लालटेन'।


प्रश्न 2 - पंचलाइट का क्या अर्थ है?

उत्तर - 'पंचलैट' अर्थात 'पंचलाइट' अर्थात 'पेट्रोमैक्स'। इसका सीधा अर्थ है - 'गैस की लालटेन' जो रोशनी फैलाती है।


प्रश्न 3 - पंचलाइट कहानी का मुख्य उद्देश्य क्या है? समझाइए।

उत्तर - पंचलाइट कहानी का मुख्य उद्देश्य है - ग्राम सुधार की कोशिश। गोधन के द्वारा पेट्रोमैक्स जलाने पर उसकी सभी गलतियों को माफ कर दिया जाता है इससे स्पष्ट होता है कि आवश्यकता बड़े से बड़े रूढ़िगत संस्कार एवं परंपरा को व्यर्थ साबित कर देती है। 


प्रश्न 4 - पंचलाइट कहानी का मुख्य पात्र कौन है?

उत्तर - गोधन


प्रश्न 5 - पंचलाइट कहानी से आपको ग्रामीण समाज की कौन सी छवि (झलक) देखने को मिलती है?

उत्तर - पंचलाइट कहानी के माध्यम से हमें भारत के बिहार राज्य में स्थानीय संस्कृति तथा परंपराओं के साथ ग्रामीण समाज की एक सच्ची तस्वीर देखने को मिलती है।


प्रश्न 6- पंचलाइट कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है?

उत्तर - पंचलाइट कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि आवश्यकता किसी भी बुराई को अनदेखा कर देती है।


दोस्तों यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करिए। अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप हमारे telegram group (Bandana classes.com) को ज्वाइन और YouTube channel (Bandana study classes) को सब्सक्राइब कर लीजिए जहां पर आप को महत्वपूर्ण वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगे।


यह भी पढ़ें 👇👇👇


👉बहादुर कहानी का सारांश


👉पंचलाइट कहानी का सारांश


👉बहादुर कहानी का सारांश


👉'कर्मनाशा की हार' कहानी का सारांश


👉'त्यागपथी' खण्डकाव्य का सारांश, चरित्र चित्रण एवं कथावस्तु


👉रश्मिरथी खंडकाव्य का सारांश


👉आलोक वृत्त खण्डकाव्य का सारांश, चरित्र चित्रण एवं कथावस्तु


👉मुक्तियज्ञ खण्डकाव्य का सारांश, चरित्र चित्रण एवं कथावस्तु


👉'सत्य की जीत' खण्डकाव्य का सारांश


👉गणतंत्र दिवस पर निबंध


👉छायावादी युग तथा इसकी प्रमुख विशेषताएं


👉आत्मकथा तथा जीवनी में अंतर


👉मुहावरे तथा लोकोक्ति में अंतर


👉नाटक तथा एकांकी में अंतर


👉खंडकाव्य तथा महाकाव्य में अंतर


👉बहादुर कहानी का सारांश


👉राजभाषा तथा राष्ट्रभाषा में अंतर


👉निबंध तथा कहानी में अंतर


👉उपन्यास तथा कहानी में अंतर


👉नई कविता की विशेषताएं


👉निबंध क्या है ? निबंध कितने प्रकार के होते हैं ?


👉उपन्यास किसे कहते हैं ? उपन्यास के प्रकार


👉रिपोर्ताज किसे कहते हैं? रिपोतार्ज का अर्थ एवं परिभाषा


👉रेखाचित्र किसे कहते हैं ?एवं रेखाचित्र की प्रमुख विशेषताएं


👉आलोचना किसे कहते हैं? प्रमुख आलोचना लेखक


👉डायरी किसे कहते हैं?


👉संधि और समास में अंतर


👉भारतेंदु युग की प्रमुख विशेषताएं



👉विज्ञान पर निबंध


👉विधानसभा अध्यक्ष के कर्तव्य एवं अधिकार


👉कहानी कथन विधि क्या है ?


👉रस किसे कहते हैं ? इसकी परिभाषा


👉महात्मा गांधी पर अंग्रेजी में 10 लाइनें


👉B.Ed करने के फायदे।


👉BTC करने के फायदे।






































2 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post

Top Post Ad

Below Post Ad